आम्रपाली दूबे और इश्तियाक शेख बंटी की फ़िल्म ‘साईकिल वाली दीदी’ लगातार दो नंबर ट्रेंडिंग में

भोजपुरी सिनेमा क्वीन कहीं जाने वाली सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे और बहुत सारी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी की सुपर हिट जोड़ी जब भी एक साथ कोई फिल्म लेकर आती हैं तो उस पूरी फिल्म को करोड़ों की तादाद में लोग अपना प्यार आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आम्रपाली दूबे के शानदार अभिनय से सजी और इश्तियाक शेख बंटी के कुशल निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘साईकिल वाली दीदी’ बीफोरयू भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है। इस फुल मूवी को दर्शकों का इतना प्यार आशीर्वाद मिला है कि यह फिल्म यूट्यूब पर दो नम्बर ट्रेंडिंग पर लगातार अपना कब्जा बनाए हुए है। घर परिवार और समाज से जुड़ी हुई इस फिल्म को दर्शक अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं। इस फिल्म को टीवी चैनल पर भी बेस्ट टीआरपी मिली थी। ऐसे में फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि आम्रपाली दूबे और इश्तियाक शेख बंटी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में एक्ट्रेस और डायरेक्टर की सुपरहिट नंबर वन जोड़ी है।

गौरतलब है कि आईवीवाई एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इन एसोसिएशन विथ नीलाभ तिवारी (ओपीसी) प्रा. लि. द्वारा निर्मित की गई भोजपुरी फ़िल्म ‘साईकिल वाली दीदी’ के मुख्य कलाकार आम्रपली दूबे, शिवम तिवारी, भूपेंद्र सिंह, संतोष श्रीवास्त्व, अनु ओझा, स्वीटी सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, पल्लवी कोहली हैं। बाल कलाकार स्वस्तिका एवं ढोलू हैं। कांसेप्ट संदीप सिंह का है।बनिर्देशक इश्तियाक शेख़ बंटी, लेखक सत्येंद्र सिंह, संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारे लाल यादव हैं। संकलन प्रीतम नायक, छायांकन दिलीप कुमार शर्मा, नृत्य कानू मुख़र्जी , सोनू प्रीतम का है। आर्ट डायरेक्टर अंजनी तिवारी, निर्माता संदीप सिंह, नीलाभ तिवारी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *