गोरखपुर । 05 जुलाई 2025; उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी “UP Building By-Laws 2025” न केवल भवन निर्माण की प्रक्रिया को सरल बनाएगा, बल्कि वास्तुशिल्पीय विकास को भी एक नई दिशा देगा। आर्किटेक्ट इंजीनियर पवनेश कुमार ने इन नए उपविधियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह नीतियां राज्य के शहरी विकास को गति देंगी और पारदर्शिता लाने में सहायक होंगी।
आर्किटेक्ट पवनेश कुमार के अनुसार, “2025 के नए बाय-लॉज में कई सकारात्मक परिवर्तन किए गए हैं। इनमें FAR (Floor Area Ratio) में संशोधन, ग्रीन बिल्डिंग प्रमोट करना, प्लॉट उपयोग की स्पष्टता, एवं ऑनलाईन अप्रूवल प्रणाली शामिल हैं। इससे न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि आर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स को भी कार्य में सुविधा होगी।”
उन्होंने यह भी बताया कि बाय-लॉज में Vastu और पर्यावरणीय दृष्टिकोण को भी महत्व दिया गया है, जिससे स्थायी विकास (Sustainable Development) को बल मिलेगा। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि सभी निर्माण विशेषज्ञों, डेवलपर्स और आम जनता को इन नए नियमों का अध्ययन कर जिम्मेदारी से पालन करना चाहिए।
मुख्य बिंदु जो पवनेश कुमार ने बताए:-
आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में नए FAR की सुविधा
भूजल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य किया गया
ऑनलाईन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल प्रणाली की पारदर्शिता
आर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स को अधिक उत्तरदायित्व और स्वतंत्रता
पवनेश कुमार ने अंत में यह भी कहा कि यदि इन उपविधियों को सही ढंग से लागू किया गया, तो उत्तर प्रदेश भवन निर्माण के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेगा। 1000 sq.ft तक के नक्शों को पास करवाने की जरूरत नहीं होगी , जो कि माननीय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी महराज द्वारा किया गया जिससे ,आम जनमानस का बहुत ही लाभ होगा l
Leave a Reply