प्रभारी ब्यूरों : सन्तोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।
खजनी तहसील के नगर पंचायत उनवल के वार्ड 2 निवासी 74 आर्म्ड आर्मी के जवान दिवंगत LD दिवाकर यादव को थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के द्वारा मरणोपरांत जारी किया गया श्रद्धांजलि पत्र उनके निवास स्थान नगरपंचायत उनवल में शहीद दिवाकर यादव के अदम्य शौर्य पराक्रम को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर धूप अगरबत्ती जला उन्हें नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया।
तद्उपरांत शहीद LD दिवाकर यादव की पत्नी को विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ला और नगरपंचायत अध्यक्ष उनवल महेश कुमार दूबे के हाथों 74 आर्मी रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल सौरव अग्रवाल, उप कमान अधिकारी मेजर नरेन्द्र बेनिवाल श्रद्धांजली पत्र और 11000 रु. का चेक देकर उनके परिवार को हमेशा परेशानी में साथ देने और हर तरीके की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया।
बता दें, नगर पंचायत उनवल वार्ड 2 बाबू बेढ़ा मौजे के निवासी रामसांवर यादव के पुत्र दिवाकर यादव 35 वर्ष की राजस्थान के बाड़मेर में हुए एक हादसे में बिजली का करंट लगने के बाद कुएं में गिरने से मौत हो गई। दिवाकर यादव 21 जुलाई 2024 को शहीद हुए थे ये आर्मी के 74 आर्मड रेजिमेंट के एक सोल्डर थे।
आज उनकी रेजीमेंट के जवानों व स्थानीय विधायक व नगरपंचायत अध्यक्ष के द्वारा श्रद्धांजलि पत्र देकर नमन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर राजस्थान बाड़मेर के 74 बटालियन के नायक गोयल यादव,LD दीपक यादव,सिकन्दर यादव,अग्निवीर पिंकू कुमार, अग्निवीर अमन कुमार,वार्ड सभासद जयचंद्र यादव,चंद्रभान यादव,प्रकाश यादव,राम नारायण यादव, जगरनाथ यादव,रामबचन यादव,जितेंद्र यादव,राम सजन,रविंद्र यादव,रिंकू पाण्डेय,शेषनाथ यादव,बालेश्वर यादव,संजय त्रिपाठी,जितेंद्र यादव,सुग्रीव यादव,भुवाल,दिनेश,विनय सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे ।
Leave a Reply