“असीम, मुझे इस कार में चलना पसंद नहीं, मेरी गड्डी तो मारुति 800 है”, योगी के मंत्री ने बताई पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सादगी”

Written by

in

“असीम, मुझे इस कार में चलना पसंद नहीं, मेरी गड्डी तो मारुति 800 है”, योगी के मंत्री ने बताई पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सादगी”

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात निधन हो गया है. कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है, इस बीच योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए पोस्ट किया है, जब वह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मेन बॉडीगार्ड हुआ करते थे.

असीम अरुण ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए बताया कि “डॉ. साहब की अपनी एक ही कार थी- मारुति 800, जो पीएम हाउस में चमचमाती काली बीएमडब्ल्यू के पीछे खड़ी रहती थी. मनमोहन सिंह जी बार-बार मुझे कहते- असीम, मुझे इस कार में चलना पसंद नहीं, मेरी गड्डी तो यह है (मारुति). मैं समझाता कि सर यह गाड़ी आपके ऐश्वर्य के लिए नहीं है, इसके सिक्योरिटी फीचर्स ऐसे हैं जिसके लिए एसपीजी ने इसे लिया है, लेकिन जब कारकेड मारुति के सामने से निकलता तो वे हमेशा मन भर उसे देखते. जैसे संकल्प दोहरा रहे हो कि मैं मिडिल क्लास व्यक्ति हूं और आम आदमी की चिंता करना मेरा काम है. करोड़ों की गाड़ी पीएम की है, मेरी तो यह मारुति है।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *