Author: Nishpaksh Today

  • बढ़ाया कोठा बंधे पर तुर्कवलिया में हो रहा तेजी से कटान

    बढ़ाया कोठा बंधे पर तुर्कवलिया में हो रहा तेजी से कटान

    बढ़ाया कोठा बंधे पर तुर्कवलिया में हो रहा तेजी से कटान

    बंधा कटा तो दर्जनों भर से अधिक गांव होंगे जलमग्न

    बाढ़ खंड विभाग के आला अधिकारी रात दिन बंधे को कटने से बचाने का कर रहे प्रयास

    राप्ती नदी खतरे के निशान से बह रही नीचे फिर भी कटान तेजी से जारी

    गोरखपुर। कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के भरोहिया ब्लॉक अंतर्गत राप्ती नदी बढ़या कोठा बंधा पर तेजी से कर रही कटान बांध कटा तो दर्जनों से अधिक गांव हो जाएंगे जलमग्न बंधे को कटने से बचाने के लिए आला अधिकारी मौके पर मौजूद फिर भी बंधे का कटान तेजी से जारी। हथिया नक्षत्र तीन दिनों से लगातार बरस रही है जिसका नतीजा रहा की नेपाल सहित पूर्वांचल की नदियां उफान पर हैं राप्ती नदी तो अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है लेकिन बढ़या कोठा बंधे पर तुर्कवलिया गांव के सामने तेजी से कटान हो रहा है जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है बाढ़ खंड विभाग अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए बंधे को कटने से बचाने का प्रयास कर रही है लेकिन राप्ती नदी बंधे को काटने में कोई कोताही नहीं बरत रही जिससे तुर्कवलिया सहित अगल-बगल के दर्जनों भर से अधिक गांव के ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं अगर बांध कट गया तो आस पास के गावों के घरों में पानी घुसने से कोई रोक नहीं पाएगा जहां जन धन की हानि होना स्वाभाविक है बरहाल प्रशासन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए रात दिन मौके पर रह कर बंधे को कटने से बचाने का प्रयास कर रही है अगर गंगा मैया (राप्ती नदी) बढ़या कोठा बंधे को काटना ही चाहती है तो कोई उसे काटने से रोक नहीं पाएगा बंधा कट गया तो दर्जनों भर से अधिक गांव में राप्ती नदी का पानी जाने से कोई रोक भी नहीं सकता।

  • संवेदनशीलता व शीघ्रता से करें जन समस्याओं का निस्तारण, लापरवाही अक्षम्य: मुख्यमंत्री

    संवेदनशीलता व शीघ्रता से करें जन समस्याओं का निस्तारण, लापरवाही अक्षम्य: मुख्यमंत्री

    संवेदनशीलता व शीघ्रता से करें जन समस्याओं का निस्तारण, लापरवाही अक्षम्य: मुख्यमंत्री

    जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए जन समस्याओं के पारदर्शी और संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश

    गोरखपुर, 29 सितंबर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। ध्यानपूर्वक उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाए, इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता अक्षम्य होगी।

    गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

    मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उन्होंने सभी पात्रों को आयुष्मान योजना से आच्छादित करने के भी निर्देश अफसरों को दिए। जनता दर्शन में आए राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए।

    बच्चों को दुलारा सीएम ने, स्नेहाशीष के साथ दी चॉकलेट
    शनिवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। हर बार की तरह उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करने निकले। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री की नजर परिजनों के साथ मंदिर में दर्शन पूजन करने आए बच्चों पर पड़ी। मुस्कुराते हुए उन्होंने बच्चों को अपने पास बुला लिया और बातचीत करने लगे।। बच्चों से उनका नाम पूछा, कहां से आए हैं, इसकी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों से खूब हंसी ठिठोली भी की। स्नेहाशीष देने के साथ सबको चॉकलेट गिफ्ट की।

  • कांग्रेस द्वारा दलितों की लगातार की जा रही उपेक्षा बसपा सुप्रीमो मायावती

    कांग्रेस द्वारा दलितों की लगातार की जा रही उपेक्षा बसपा सुप्रीमो मायावती

    कांग्रेस द्वारा दलितों की लगातार की जा रही उपेक्षा बसपा सुप्रीमो मायावती

     

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘हरियाणा में हो रहे विधानसभा आमचुनाव के दौरान भी कांग्रेस द्वारा दलितों की लगातार की जा रही उपेक्षा व तिरस्कार से यह साबित है कि पार्टी में जब अभी सब कुछ ठीक नहीं है, गलत है तो आगे क्या होगा? ऐसे में दलित समाज के लोग कांग्रेस व बीजेपी आदि को अपना वोट देकर इसे खराब न करें।

  • जल जमाव से त्रस्त नागरिकों ने किया जल सत्याग्रह

    जल जमाव से त्रस्त नागरिकों ने किया जल सत्याग्रह

    जल जमाव से त्रस्त नागरिकों ने किया जल सत्याग्रह

    एस डी एम के आश्वासन पर खत्म हुआ जल सत्याग्रह

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) नगर पंचायत बड़हलगंज के जलेश्वर नाथ वार्ड के निवासियों ने भीषण जलजमाव से त्रस्त होकर शनिवार को सुबह नौ बजे से उसी जमे हुए जल में खड़े होकर प्रेम शंकर मिश्र एडवोकेट, बबलू राय व प्रभुनाथ सोनी के नेतृत्व में जल सत्याग्रह शुरु कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार ने समस्या समाधान का आश्वासन दे सत्याग्रह खत्म कराया। बताते चलें कि वार्ड पन्द्रह बाबा जलेश्वर नाथ नगर में जल जमाव की बहुत विकट स्थिति है। पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने के चलते लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस जाता है। प्रेम शंकर मिश्र ने बताया कि अभी कुछ महीने पूर्व ही डेढ़ करोड़ की लागत से विधायक निधि से उनके घर के दक्षिण से कालेज रोड के निकट तक ह्यूम पाइप डालकर भूमिगत नाली बनाई गई। ऊपर से सी सी रोड बना दिया गया। कहा यह गया कि इससे पानी निकलकर नदी में चला जाएगा पर हुआ ठीक उल्टा। नाली से पानी निकल ही नहीं रहा कारण कि उचित तकनीकी देख रेख के अभाव में नाली का लेवल सही नहीं रहा। पानी निकलना तो दूर वापस मुहल्ले में आ रहा। इसी तरह नगर पंचायत ने भी लगभग एक करोड़ खर्च कर नाला निर्माण कराया। वह भी बेकार गया। मुहल्ले की जल निकासी की समस्या पहले से भी वीभत्स हो गई। सड़कों पर दो फीट पानी जमा हुआ है। कई घरों में पानी है।मच्छर,मक्खी, बदबू से जीवन दूर्लभ है। काम के नाम पर जमकर सरकारी धन की लूट जिम्मेदारों द्वारा की गई। प्रेम शंकर मिश्र, बबलू राय व प्रभुनाथ सोनी ने नगर पंचायत में करोड़ों रुपए विधायक निधि के हुए व्यय के औचित्य,उपयोगिता और आर्थिक कदाचार की जांच के साथ जलजमाव की समस्या के स्थाई समाधान सहित नगर पंचायत के भीतरी हिस्सों की समस्या समाधान व हुए खर्च के जांच के मांग संबंधित पत्रक एस डी एम को सौंपा।उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तब जाकर जल सत्याग्रह समाप्त हुआ। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जयप्रकाश, एस ओ चन्द्रभान सिंह,संतोष पाण्डेय विनोद मद्धेशिया,भोला, रुदल यादव, निट्टू तिवारी,अजीत यादव, विपिन तिवारी, उदय यादव,शैलेश यादव,अमित यादव, अरविन्द , प्रद्युम्न मिश्र, नितेश तिवारी,विनोद, आशीष चौहान, श्रीकिशन गौंड,त्रिभुवन, प्रियांशु सहित आस पास के पीड़ित परिवारों के तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • अंग्रेजी गुलामी और अराजकता के विरुद्ध भगत सिंह थे आदर्श

    अंग्रेजी गुलामी और अराजकता के विरुद्ध भगत सिंह थे आदर्श

    अंग्रेजी गुलामी और अराजकता के विरुद्ध भगत सिंह थे आदर्श – महेश उमर

    जयन्ती पर शहीद भगत सिंह को अर्पित किया गया श्रद्धासुमन

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध मजबूत आवाज उठा जनसामान्य को आजादी के लिये जागरूक करने वाले शहीदे आजम सरदार भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के आदर्श थे।
    शनिवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के सभागार में सरदार भगत सिंह की जयन्ती पर आयोजित समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने उक्त उदगार व्यक्त करते हुये कहा कि “इंकलाब जिन्दाबाद” का उनका नारा क्रांतिवीरों के लिये महामंत्र बन गया था, आज भी उनका यह नारा अन्याय के विरुद्ध एक मजबूत आवाज है।
    इस अवसर अधिशासी अधिकारी शिवकुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, भाजपा नेता विनय तिवारी, गुड्डू मिश्रा, अरविंद सिंह, सभासद दीपक शर्मा, रामदास मद्धेशिया, लक्ष्मण निषाद, दीपक गौड़, शंकर सोनकर, राजीव मिश्रा, अमूल चंद दुबे, वीरेंद्र गुप्ता, खुर्शीद अहमद, राकेश राय, ऋषि चंद सहित दिलीप निगम, सुरेश कुमार, दीपक त्रिपाठी, हरिकेश यादव, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, महेश पटेल, उमेश यादव, पारस निगम आदि लोगों ने शहीदे आज़म को अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया।

  • विकसित भारत 2047 चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    विकसित भारत 2047 चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    विकसित भारत 2047 चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    गोला । उपनगर स्थित उमाशंकर तिवारी बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत विकसित भारत 2047 चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

    चित्रकला प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय की बालिकाओं ने हिस्सा लिया और पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद जिलाकोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कहा कि स्वच्छता स्वभाव में होना चाहिए। साफ-सफाई नहीं रहेगी तो कोई भी व्यक्ति स्वस्थ नहीं रहेगा। जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह ने कहा कि आप स्वंय में, परिवार में और विद्यालय मे स्वच्छता को रखें। प्रधानाचार्य प्रियंका यादव ने कहा कि विद्यालय में सफाई जरूर रखें जिससे पता चलता है कि यहां कितना अनुशासन व स्वच्छ वातावरण है। स्वच्छता के लिए दूसरों को भी जागरूक करें। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पर सोनम, द्वितीय स्थान पर रीतू व तृतीय पर काजल रहीं इन सभी को मेडल व प्रशस्ति पत्र पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

  • सीएचसी पर लगेगा वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर

    सीएचसी पर लगेगा वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर

    गोला सीएचसी पर लगेगा वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर

    गोला।गोला सीएचसी पर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी 8 अक्टूबर को वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिसमें मानसिक रोगियों को निःशुल्क उपचार के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी

    उक्त बातें सीएचसी अधीक्षक अमरेन्द्र ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि शिविर में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम गोरखपुर के द्वारा क्षेत्र के मानसिक रोगों से पीड़ित व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण निदान करते हुए उन्हें उपचारित करते हुए अवश्यक दवाएं निशुल्क उपलब्ध करायी जाएंगी। प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को भी जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम द्वारा सीएचसी गोला पर ओपीडी निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है। उन्होंने बताया कि आप के परिवार या पड़ोस में कोई रोगी ऐसा हो जिसे अवसाद नींद की समस्या, किसी कार्य को न करने का मन, आत्महत्या का विचार, बार बार हाथ धोने, बार बार बंद ताले को चेक करने इत्यादि समस्याएं आ रही हों तो ऐसे रोगी वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर पर आकर अपना ईलाज कराते हुए निःशुल्क औषधि प्राप्त कर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

  • राममजानकी महामार्ग चौड़ीकरण होने से बनीं पुलिया हुई ध्वस्त किसानों की फसलें डूबी

    राममजानकी महामार्ग चौड़ीकरण होने से बनीं पुलिया हुई ध्वस्त किसानों की फसलें डूबी

    राममजानकी महामार्ग चौड़ीकरण होने से बनीं पुलिया हुई ध्वस्त किसानों की फसलें डूबी

    क्रासरः रामजानकी मार्ग सुर्तिहवाँ बाबा के स्थान पर बनीं हुई चौक

    गोला ।गोला विकास खंड के सुर्तिहवाँ बाबा चौराहे पर बनीं पुलिया चौड़ीकरण के दौरान ध्वस्त हो गई है। जिससे जल निकासी ठप हो गई है।दो दिनों से लगातार हो रहीं बारिश से ने प्रशासन व ठिकेदार की पोल खोल दी है।बीसों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है। कई गांव के पानी का निकास उसी पुलिया होता रहा है। पानी न निकलने से आस – पास के गांव के कई घरों में पानी घुसने लगा है।
    सबसे बड़ी हैरानी बात यह हैं की चार महिनों से सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा हैं लेकिन आजतक किसी ने इस पर सुधी नहीं ली ।क्षेत्र के किसान विजय दुबे पहले ही कार्यदाई संस्था को अवगत करा दिए थे। फिर भी कोई सुधि नहीं ले रहा। क्षेत्र के किसान चंद्रिका यादव, जगदीश यादव, गुड्डू प्रजापति, अजय कुमार, राकेश दुबे आदि ने पुलिया जल्द से जल्द लगाने की मांग की है।

  • नवरात्रि/दुर्गापूजा/दशहरा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने की बैठक

    नवरात्रि/दुर्गापूजा/दशहरा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने की बैठक

    नवरात्रि/दुर्गापूजा/दशहरा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने की बैठक

    आयोजकों, डीजे संचालकों, मूर्तिकारों व पीस कमेटी के साथ मीटिंग कर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराए _एसएसपी

    मूर्तियों व मूर्तिकारों का भौतिक सत्यापन करे थाना प्रभारी_ एसएसपी

    गोरखपुर।आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर कैंप कार्यालय से ऑन लाइन जुड़ कर आगामी त्यौहारों नवरात्रि, रामनवमी व दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि आगामी त्यौहार श्री दुर्गा पूजा के दौरान स्थापित होने वाली मूर्तियों का भौतिक सत्यापन व मूर्तिकारों का सत्यापन थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र के बीट अधिकारी से करा कर नोडल अधिकारी को सूचित करें
    समस्त नोडल अधिकारी एवं थानाप्रभारी/थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित होने वाली श्री दुर्गा प्रतिमा के पाण्डालों का निरीक्षण करे
    सभी नोडल अधिकारी एवं थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को अपने क्षेत्र के आयोजकों, डीजे संचालकों, मूर्तिकारों व पीस कमेटी के साथ मीटिंग कर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने का निर्देश एसएसपी ने दिया। एसएसपी ने सभी नोडल अधिकारियों से कहा की प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित श्री दुर्गा पाण्डालों का भ्रमण करे
    ड्रोन के माध्यम से श्री दुर्गा पाण्डालों की निगरानी एवं निरीक्षण करने का निर्देश दिए जुलूस/विसर्जन से संबंधित मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे त्यौहार के दौरान यातायात के सकुशल आवागमन एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने का यातायात नोडल अधिकारी को निर्देश दिए त्यौहार के दौरान सभी स्थापित श्री दुर्गा पाण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष ड्यूटी लगाई जाए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार ऑनलाइन सभी सीओ व थाना प्रभारी जुड़े रहें।

  • फ़िल्म ‘वचन माई के’ की शूटिंग शुरू

    फ़िल्म ‘वचन माई के’ की शूटिंग शुरू

    अरुण कुमार दूबे के निर्देशन में राहुल सिंह, स्मिता सना, आलोक बाबू, पल्लवी गिरी की फ़िल्म ‘वचन माई के’ की शूटिंग शुरू

    फ़िल्म निर्माता सतीश कुमार शाह द्वारा बनाई जा रही जाने माने फ़िल्म डायरेक्टर अरुण कुमार दूबे के निर्देशन में नई भोजपुरी फ़िल्म ‘वचन माई के’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के तहसील मछलीशहर के आसपास के क्षेत्रों में शुरू कर दी गई है। रिबेल स्टार राहुल सिंह, स्मिता सना, आलोक बाबू, पल्लवी गिरी स्टारर इस फ़िल्म के प्रस्तुतकर्ता ‘आई फ़िल्म’ के सनी प्रकाश हैं। बता दें कि आई फ़िल्म प्रस्तुत व संध्या मूवीज इन्टरनेशनल कृत भोजपुरी फ़िल्म ‘वचन माई के’ का भव्य मुहूर्त पिछले दिनों मुंबई में धूमधाम से किया गया था। और अब इस फ़िल्म की भव्य पौमने पर शुरू कर दी गई है। इस फिल्म के निर्माता सतीश कुमार शाह और निर्देशक अरूण कुमार दूबे ने संयुक्त रूप से बताया कि फैमिली ड्रामा से भरपूर यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों के लिए बनाई जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में राहुल सिंह, आलोक बाबू, पल्लवी गिरी, स्मिता सना की चौकड़ी खूब धमाल मचाने वाली है। फ़िल्म के लेखक शाहनवाज अली, संगीतकार सावन कुमार, गीतकार अजीत मंडल, पिंटू गिरी हैं। छायांकन स्वप्निल, संकलन संतोष हरावड़े का है। प्रोडक्शन मैनेजर धीरेन्द्र सिंह, डिजाईनर प्रशांत हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार राहुल सिंह, स्मिता सना, आलोक बाबू, पल्लवी गिरी, अयाज़ खान, संदीप कुमार सैंडी, जे पी सिंह, उमाकांत राय, धर्मेन्द्र जी, हनी हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट आशीष सिंह और ढोलू यादव हैं।
    इस फ़िल्म के हीरो राहुल सिंह ने कहा कि ‘प्रोड्यूसर सतीश कुमार शाह बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बना रहे हैं। अरुण कुमार दूबे के निर्देशन में एक्टिंग करके मजा आ रहा है। यह फ़िल्म फैमिली ड्रामा से भरपूर है, दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करेगी।’ वहीं फ़िल्म के दूसरे हीरो आलोक बाबू ने कहा कि ‘यह फ़िल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। इस फ़िल्म की कहानी दर्शकों के दिल को छू लेगी। इस फ़िल्म में मेरा रोल बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। उम्मीद है कि यह फ़िल्म दर्शकों के उम्मीद पर खरा उतरेगी।’