Author: Ram Chandra Yadav

  • चौधरी ऋषिपाल सिंह, मुकेश कुमार सिंह, तेज प्रताप सिंह, दिनेश चौधरी, विष्णु गुप्ता के हाथों फीता काटकर ब्रज भाषा की फीचर फ़िल्म देहाती बीबी की शूटिंग शुरू

    चौधरी ऋषिपाल सिंह, मुकेश कुमार सिंह, तेज प्रताप सिंह, दिनेश चौधरी, विष्णु गुप्ता के हाथों फीता काटकर ब्रज भाषा की फीचर फ़िल्म देहाती बीबी की शूटिंग शुरू

    जीत प्रताप सिंह, सीमा सिंह की अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में ब्रज भाषा की फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू अलीगढ़ में

    (more…)

  • सत्य, ज्ञान और ब्रह्म स्वरुप ‘देवरहा बाबा’ पर बनेगी फ़िल्म

    “बड़े पर्दे पर दिखेगी ‘योगीराज देवरहा बाबा’ की अलौकिक गाथा, बायोपिक फिल्म बनाने की भव्य घोषणा”

    भारत के महान संतों में शिरोमणि और अद्भुत सिद्धियों के स्वामी योगीराज ‘देवरहा बाबा’ के अलौकिक जीवन पर जल्द ही एक भव्य बायोपिक फिल्म बनने जा रही है। सदियों तक अपनी आध्यात्मिक चेतना और निष्काम भक्ति से करोड़ों श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करने वाले महासंत ‘देवरहा बाबा’ की जीवन यात्रा को अब बड़े पर्दे पर जीवंत किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि योगिराज ‘देवरहा बाबा’ का प्रभाव केवल आम जनमानस तक ही सीमित नहीं था। प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय जैसी महान राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां उनका आशीर्वाद लेने उनके आश्रम पहुंचती थीं।विदित हो कि देवरहा बाबा का जीवन रहस्यों और असीम कृपा से भरा रहा है। गंगा और सरयू नदी के तट पर लकड़ी के ऊंचे मचान पर रहकर साधना करने वाले बाबा अपने मस्तक-स्पर्श और चरणों के आशीर्वाद से श्रद्धालुओं के सभी दुख-दर्द दूर कर देते थे। वे कभी अन्न ग्रहण नहीं करते थे और वर्षों तक केवल नदी का जल पीकर साधना में लीन रहे। फिल्म में उनकी अद्भुत जल-सिद्धियों, वन्य जीवों पर उनके प्रेम और बिना किसी आधुनिक संचार साधन के देश-दुनिया की खबर रखने की अलौकिक क्षमता को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा।

    फिल्म निर्मात्री ने बताया कि ‘योगीराज ‘देवरहा बाबा’ के अलौकिक जीवन पर बनने जा रही यह सिनेमा इतिहास में आध्यात्मिक क्षेत्र पर बनने वाली अब तक की सबसे बड़ी और शोध-आधारित फ़िल्म होगी।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘योगीराज देवरहा बाबा की जीवनी, आध्यात्मिक यात्रा, मचान से आशीर्वाद, अद्भुत दीर्घायु और राजनीतिक दिग्गजों से जुड़ाव आदि वर्णन सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। उक्त फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन स्थली वृंदावन, देवरिया, प्रयागराज और वाराणसी के घाट पर की जाएगी।’

    फिल्म के निर्देशक ने बताया कि ‘देवरहा बाबा किसी एक युग या कालखंड के संत नहीं थे। उन्होंने कई पीढ़ियों को सत्य और भक्ति का मार्ग दिखाया। हमारी कोशिश उनके आध्यात्मिक दर्शन और जन-कल्याणकारी जीवन को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘इस फिल्म का गीत-संगीत को अध्यात्म से परिपूर्ण मधुर एवं कर्णप्रिय बनाया जा रहा है, ताकि दर्शकों को सिनेमाघर में ही शांति और भक्ति का अनुभव हो सके। फिल्म के कलाकारों और आधिकारिक शीर्षक की घोषणा जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम में की जाएगी।’

  • नवरात्रि पर पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह की सुरीली आवाज में देवीगीत ‘माई के मंद मंद मुस्कनिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    नवरात्रि पर पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह की सुरीली आवाज में देवीगीत ‘माई के मंद मंद मुस्कनिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह, ग्लोबल स्टार खेसारी लाल सहित तमाम सुपरस्टार की फिल्मों के गानों में अपनी सुरीली आवाज का जादू चला चुकी मोस्ट पॉपुलर पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह की सुरीली आवाज में देवी गीत ‘माई के मंद मंद मुस्कनिया’ शारदीय नवरात्रि पर्व पर रिलीज किया गया है। नवरात्रि के प्रथम दिन पर ऑडियंस के बीच रिलीज हुआ यह देवी गीत वर्ल्ड लवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस देवी गीत को ऑडियंस और माता जी के भक्तों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गीत को सुनकर माता के भक्तों में एक अलग ही उमंग और उत्साह दिखाई दे रहा है। माता के पंडालों में भी इस देवी गीत को खूब बजाया जा रहा है और उसके तान व धुन पर लोग झूम रहे हैं और गुनगुना रहे हैं। इस गीत का फिल्मांकन देखते ही बन रहा है। इसके वीडियो में सिंगर प्रियंका सिंह खुद माता की भक्ति भाव में डूबी नजर आ रही हैं और माताजी की मोहिनी मुस्कान को देखकर जहां भाव विभोर हो रही हैं और साथ ही साथ माताजी के मुस्कुराहट एवं रूप श्रृंगार का वर्णन भी कर रही हैं। ये देवीगीत देख व सुनकर हर किसी का मन मयूर झूठ उठ रहा है।

    लिंकः https://youtu.be/3zsKUmYD6BM?si=2UY-u9Jd_iQ6PhZi

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत नवरात्रि स्पेशल देवीगीत ‘माई के मंद मंद मुस्कनिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। गायकी के साथ-साथ इस गीत के वीडियो में भी प्रियंका सिंह ने खुद मुख्य भूमिका निभाई है। पारंपरिक परिधान में सज-धजकर उन्होंने वीडियो में जो अभिनय और एक्सप्रेशन्स दिए हैं, वे सीधे दर्शकों के दिलों को छूते हैं। इस गाने को गीतकार संतोष उत्पती ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनीत शाह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर विनीत शाह हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एम डी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘​इस देवी गीत की सबसे बड़ी खासियत गायिका प्रियंका सिंह की सुरीली आवाज और शानदार अभिनय है। उन्होंने बहुत सारी फिल्मों में कई हिट गीत गाये हैं। म्यूजिक वीडियो अल्बम गीत में भी बहुत सारा हिट गीत गाया है। ये देवी गीत हर पूजा पंडाल और घर-घर में गूंज रहा है। इस गीत प्यार देने और पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं और श्रद्धालुओं को दिल से धन्यवाद!’

    वही सिंगर प्रियंका सिंह ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार सर संगीत और कला के पारखी जौहरी है। उन्हें पारस पत्थर भी कह सकते हैं। उन्होंने इस देवी गीत का निर्माण बड़े शिद्दत से किया है, जिसे हर कोई खूब पसंद कर रहा है। इसके लिए रत्नाकर सर को दिल से थैंक्यू और ऑडियंस को भी तहेदिल से आभार व्यक्त करती हूं।’

  • रत्नाकर कुमार ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर, अनूप जलोटा भी जुड़े हैं प्रोजेक्ट से

    रत्नाकर कुमार ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर, अनूप जलोटा भी जुड़े हैं प्रोजेक्ट से

    भोजपुरी और हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी और फिल्म प्रोडक्शन हाउस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्री माही श्रीवास्तव, पवन पांडेय, संदीप यादव, रितम श्री मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण जाने-माने निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है, जबकि निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है।

    ट्रेलर देखें: https://youtu.be/bS92ZBHi-Cc

    फिल्म की कहानी की पृष्ठभूमि वाराणसी है। ट्रेलर में शहर के घाटों, गलियों और धार्मिक-सांस्कृतिक माहौल की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में माही श्रीवास्तव का किरदार कहानी की धुरी बताया जा रहा है। वाराणसी की पावन पृष्ठभूमि और वहां की लोक-संस्कृति फिल्म को एक अलग विजुअल पहचान देती है।

    खास बात यह है कि फिल्म को विश्व प्रसिद्ध भजन गायक और पद्म श्री सम्मानित अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म में मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति, लोक-संस्कृति और पारिवारिक भावनाओं को भी प्रमुखता दी गई है।

    निर्माता रत्नाकर कुमार के मुताबिक, फिल्म बनाने के पीछे उद्देश्य ऐसी कहानी को दर्शकों तक पहुंचाना है, जो मनोरंजन के साथ उन्हें अपनी जड़ों और संस्कृति से भी जोड़े। ‘केवट’ में भावनाओं, लोक-संस्कृति और आधुनिक सिनेमाई तकनीक का संयोजन देखने को मिलेगा।

    माही श्रीवास्तव ने फिल्म को लेकर कहा कि ‘केवट’ की कहानी और इसकी भावनाएं दर्शकों के दिलों को छूएंगी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए खुशी की बात है। फिल्म मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों को भी दर्शकों के सामने रखेगी।

    अभिनेता पवन पांडेय ने कहा कि ‘केवट’ उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानी है। फिल्म की कहानी और वाराणसी की पृष्ठभूमि दर्शकों को एक अलग अनुभव देगी। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने फिल्म को बेहतर बनाने के लिए मेहनत की है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक माही श्रीवास्तव समेत सभी कलाकारों के काम को पसंद करेंगे। पवन पांडेय के मुताबिक, फिल्म में मनोरंजन के साथ रिश्तों, संस्कारों और लोक-संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।

    फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। डीओपी की जिम्मेदारी के. वेंकट महेश ने संभाली है। फिल्म के गीत विजय चौहान ने लिखे हैं, जबकि संगीत अजय सिंह ने दिया है। फिल्म में अनूप जलोटा, प्रियंका सिंह, पवन पांडे, विजय चौहान और राजा हसन ने अपनी आवाज दी है।

    फिल्म में माही श्रीवास्तव के साथ पवन पांडेय, संदीप यादव, रितम श्री, राजेश तोमर, योगेश पांडे, राकेश त्रिपाठी, ऐश्वर्या शर्मा, ऋषभ राजपूत और राजन कानू प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

    फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक अयान मकवाना ने दिया है। वीएफएक्स आकाश सिंह, डीआई रोहित सिंह और एडिटिंग प्रीतम नायक ने की है। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचन्द्र यादव हैं। नृत्य निर्देशन एम.के. गुप्ता और कला निर्देशन राम दुलारे ने संभाला है। प्रोडक्शन मैनेजर योगेश पांडेय हैं, जबकि सहायक निर्देशक आदित्य मिश्रा और रोशन वर्मा हैं। फिल्म के म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।

  • डॉ. महेश कुमार, यामिनी सिंह, निर्माता डॉ. एस वी अंचन, लेखक डॉ. अतुल पाटणे (आईएएस) की फिल्म ‘भोज’   सिनेमाघरों में हुई रिलीज

    डॉ. महेश कुमार, यामिनी सिंह, निर्माता डॉ. एस वी अंचन, लेखक डॉ. अतुल पाटणे (आईएएस) की फिल्म ‘भोज’   सिनेमाघरों में हुई रिलीज

    फिल्म स्टार डॉ. महेश कुमार, लेखक ​डॉ. अतुल पाटणे (आईएएस) और निर्माता डॉ. एस वी अंचन की ‘भोज’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम

    फिल्मस्टार डॉ. महेश कुमार और भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस यामिनी सिंह के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘भोज’ उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। प्रख्यात निर्माता डॉ. एस.वी. अंचन द्वारा निर्मित और लेखक डॉ. अतुल पाटणे (आईएएस) द्वारा लिखित भोजपुरी फिल्म ‘भोज’ को सिनेमाघरों में बहुत पसंद किया जा रहा है। एक्टर डॉ. महेश कुमार और एक्ट्रेस यामिनी सिंह की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है और खूब मनोरंजन कर रही है। गौरतलब है कि इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है। ये फिल्म न केवल सिनेमाई दृष्टिकोण से प्रभावशाली है, बल्कि सामाजिक संदेश के मामले में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। सेफसी अंचन ग्रुप के बैनर तले निर्मित इस फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग अनिल विश्वकर्मा ने लिखा है। फिल्म के कुशल निर्देशन में क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में धीरू यादव ने अपना महत्वपूर्ण तकनीकी योगदान दिया है। निर्देशक चंदन सिंह हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में डॉ. महेश कुमार, यामिनी सिंह, अवधेश मिश्रा, राम सुजान सिंह, महेश आचार्य, समर्थ चतुर्वेदी, तमन्ना मौर्य, सुबोध सेठ और मनोज द्विवेदी आदि हैं। उल्लेखनीय है कि  डॉ एस वी अंचन द्वारा निर्मित, डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) द्वारा लिखित फिल्म भोज के जरिये फिल्मस्टार डॉ महेश कुमार ने भोजपुरी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिलवाने के लिए भोजपुरी समाज से अपील की है, और सिग्नेचर कैंपेन के तौर पर मिस कॉल नंबर 91751 48038 जारी किया है। यह मिस कॉल न केवल फिल्म के समर्थन का प्रतीक है, बल्कि यह उन लाखों लोगों की सहमति है जो भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए कृतसंकल्प हैं

  • प्रत्यूष मिश्रा ने जीता दर्शकों का दिल, भोजपुरी फिल्म ‘बियाह करब पैसा वाली से’ का ट्रेलर हुआ रिलीज होडा भोजपुरी पर

    प्रत्यूष मिश्रा ने जीता दर्शकों का दिल, भोजपुरी फिल्म ‘बियाह करब पैसा वाली से’ का ट्रेलर हुआ रिलीज होडा भोजपुरी पर

    प्रत्यूष मिश्रा, पूजा दूबे और आनंद देव मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘बियाह करब पैसा वाली से’ का ट्रेलर रिलीज

    अपनी मधुर गायकी से ऑडियंस के दिलों में राज कर रहे सिंगर एक्टर प्रत्यूष मिश्रा, एक्ट्रेस पूजा दूबे और एडीएम पावर आनंद देव मिश्रा के शानदार अभिनय से भोजपुरी फिल्म ‘बियाह करब पैसा वाली से’ का ट्रेलर हुआ होडा भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। कॉमेडी, रोमांस, इमोशन पूर्ण फैमिली ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की निर्मात्री स्मिता पाण्डेय हैं। फ़िल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक जय प्रकाश मिश्रा ने संभाला है। उन्हें निर्देशन में ये फ़िल्म एक ऐसी कहानी जो प्यार, रिश्तों और पैसों के बीच छिपे असली रिश्तों की परतें खोलेगी। जिसकी बानगी इस फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिल रही है।

    गौरतलब है कि स्मिता पाण्डेय प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में प्रत्यूष मिश्रा, पूजा दूबे और आनंद देव मिश्रा व पूनम पांडेय अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। होडा एंटरटेनमेंट्स प्रेजेंट्स इस फिल्म की प्रोड्यूसर स्मिता पाण्डेय हैं, जिन्होंने कमाल की फिल्म का निर्माण किया है। डायरेक्टर जय प्रकाश मिश्रा ने शानदार निर्देशन किया है। को-डायरेक्टर आशु, लेखक अरविंद यादव, डीओपी मनोज गुप्ता हैं। गीतकार व संगीतकार फणींद्र राव और विक्रम जीत हैं। सिंगर प्रत्यूष मिश्रा, पवन परवाना, प्रीति जगलर, समीक्षा ने मधुर आवाज में इस फिल्म के गाने गाकर मन मोह लिया है। एडिटर जय प्रकाश मिश्रा, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मेघा सक्सेना, कोरियोग्राफर अविनाश, एक्शन मास्टर अजय कश्यप, आर्ट डायरेक्टर मोगली, विवेक, ड्रेस डिजाईनर अनुराधा सूर्यवंशी हैं। डीआई जय प्रकाश मिश्रा, ट्रेलर एडिर जय प्रकाश मिश्रा, पब्लिसिटी क्रिएटिव कंटेंट स्टूडियो, पोस्ट प्रोडक्शन पीएसजे मीडिया विज़न मिक्सिंग ने किया है। म्यूज़िक राइट्स होडा भोजपुरी के पास है।

    इस फिल्म को लेकर सिंगर एक्टर प्रत्यूष मिश्रा ने कहा कि ‘ये फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। इस फिल्म का ट्रेलर होडा भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म के लिए सिंगिंग और एक्टिंग में मैंने जी जान से अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने का अथक प्रयास किया है। उम्मीद है दर्शकों का प्यार आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहेगा’

  • ‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत

    ‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत

    सावन का मनभावन और पावन महीना में भोलेनाथ की महिमा और उनके प्रीति श्रद्धा भक्ति देखते ही बनता है। भगवा वस्त्र धारण किये हुए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाते हुए शिव भक्तों का बोलबम का नारा सुनकर मन को अति सकून मिलता है। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों के लिए मोस्ट फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भक्ति भाव से भरपूर एक नया बोलबम गीत ‘कैलाश के निवासी’ रिलीज किया है। जिसे कांवड़ियों व शिव भक्तों एवं संगीतप्रेमियों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस बोलबम गीत में हिट पर हिट गाने देने वाली भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी शानदार नृत्य शैली और भावपूर्ण अभिनय से सबका मन मोह है। वहीं पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस भक्तिगीत के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव एक श्रद्धालु के रूप में शिव शंभू के दरबार में अपनी अर्जी लगाती है और कहती है कि ‘हे कैलाश के निवासी, आप देवों के देव महादेव हैं। हमारे ऊपर भी एक नजर घुमा दीजिए और जीवन की हर परेशानी व दुख-दर्द को दूर कीजिए।’ इस भक्ति गीत का संगीत और गीत बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। इसका फिल्मांकन बहुत ही बेहतरीन किया गया है, जोकि देखने में बहुत प्यारा लग रहा है।

    लिंकः https://youtu.be/AliNV0oo2bo?si=isLvomT4OCWY1jVj

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने गरदा उड़ाकर शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म ​निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति का पर्व है। कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले लाखों शिव भक्तों और कांवड़ियों के लिए हमने बोलबम गीत ‘कैलाश के निवासी’ रिलीज़ किया है। हमें पूरा विश्वास है कि यह गाना हर किसी को बहुत पसंद आएगा।’
    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस बोलबम गीत का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी है। क्योंकि सावन के इस पावन माह भोलेबाबा का दर्शन करना मन बहुत सकून देता है। इस गीत में भक्ति भाव में काम करना मेरे लिए एक सुखद अनुभव रहा। इस गीत को प्यार देने के लिए सभी दर्शकों को दिल से धन्यवाद देती हूँ।’
    ​​सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘देवों के देव महादेव से जुड़ा भक्ति गीत गाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस बोलबम गीत को गाते समय मुझे अलग ही भक्ति की अनुभूति हुई थी। इतना प्यारा बोल बम गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू।’
    ​

  • डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, सिंगर शिल्पी राज, एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह, सिंगर एक्टर राजा भोजपुरिया का रोमांटिक गाना ‘सिल्क वाली सड़िया’ होडा भोजपुरी पर हुआ रिलीज

    डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, सिंगर शिल्पी राज, एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह, सिंगर एक्टर राजा भोजपुरिया का रोमांटिक गाना ‘सिल्क वाली सड़िया’ होडा भोजपुरी पर हुआ रिलीज

    बहुमुखी प्रतिभा के धनी जाने-माने डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा ना सिर्फ फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाते हैं, बल्कि गानों में भी जलवा बिखेरते हैं। ऐसे में देवों के देव महादेव की कृपा से सावन की पहली सोमवारी से पहले सौरभ शर्मा ने भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह के साथ नया भोजपुरी रोमांटिक भोजपुरी लोकगीत ‘सिल्क वाली सड़िया’ से तहलका मचा दिया है। इस गाने को भोजपुरी संगीत जगत की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर-एक्टर राजा भोजपुरिया ने मधुर आवाज में गाया है। ​यह गाना ‘होडा भोजपुरी’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और इंस्टाग्राम रील पर वायरल गया है। इस गाने के बोल बहुत ही सरल, ठेठ भोजपुरी मिठास से भरे और आसानी से जुबान पर चढ़ने वाले हैं। ​इस म्यूज़िक वीडियो में भोजपुरी जगत के डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा और खूबसूरत अदाकारा प्रियांशु सिंह की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है। दोनों के बीच की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री, चुलबुले अंदाज और बेहतरीन एक्सप्रेशन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

    लिंकः https://youtu.be/6V2SRRRCyYs?si=g-WNjZQIsWz-Gc6p

    गौरतलब है कि ये भोजपुरी गाना ‘सिल्क वाली सड़िया’ प्रीति इन्टरप्राईजेज के बैनर तले बनी बेहद संवेदनशील और पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का है। इस फिल्म का ट्रेलर ‘होडा भोजपुरी’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर पहले ही रिलीज किया गया है। बिहार के जिला सुपौल के छोटे व खूबसूरत शहर बीरपुर में दहेज प्रथा के विरोध में बनाई गई ये फ़िल्म खुद में बड़ी बात है।

    इस फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी पूरी कहानी दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के विरोध पर केंद्रित है। सामाजिक रूढ़ियों पर प्रहार करती इस फिल्म के निर्माता कुमार सौरभ शर्मा हैं। सह निर्माता राजन देसाई हैं। निर्देशक रमेश बोगाटी हैं। लेखक राजन देसाई हैं। सह निर्देशक प्रवीण मिश्रा व शैलेश एस राज, गीतकार राजा भोजपुरिया, ददन शर्मा, संगीतकार राजा भोजपुरिया व गौरव रौशन हैं। छायांकन कृष्णा पाण्डेय व बंटी राज, संकलन राकेश महतों, मारधाड़ जया बिष्ठा, नृत्य रौनक साह, कला आर एफ इमरान व विकास प्रजापति, रूपसज्जा माईकल व बरखा कुमारी का है। प्रोडक्शन शैलेन्द्र कुमार सिंह, जय यादव व मनीष कुमार ने किया है। ड्रेस डिजाईनर अब्दुल जुहीम, पब्लिसिटी डिजाईनर प्रशांत हैं। मुख्य कलाकार डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, प्रियांशु सिंह, माधवी श्री, गोपाल चौहान, राजा भोजपुरिया, इंद्रसेन यादव, राहुल श्रीवास्तव, जय यादव, टी एन त्रिपाठी, चुन्नू पाण्डेय, घिमरे सुशांत शर्मा, सरस्वती, त्यागी बाबा, पूजा, आर जे उमेश, संजय माँझी, रंजीत गुप्ता, प्रियंका शर्मा, सुधीर मंडल, रवि साह, सोहराब आलम आदि हैं।

  • चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा रही स्टार एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती की जोड़ी में खूब धमाल मचा रही है। बता दें कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के कातिल अदाओं से भरपूर और सिंगर सृष्टि भारती की सुरीली में आवाज से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने यूट्यूब पर मात्र चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार करके नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस गाने की अपार सफलता पर संगीतप्रेमियों के बीच जश्न के जैसा माहौल बना हुआ है। ये मजेदार भोजपुरी लोकगीत फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सिंगर सृष्टि भारती की आवाज की खनक और गाने का रिदम हर किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देता है। वहीं, विडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने दिलकश अदाओं और एनर्जेटिक डांस से गाने में चार चांद लगा रही हैं और महफ़िल में गर्दा उड़ा रही हैं। इस गाने में माही श्रीवास्तव पारंपरिक भारतीय परिधान में ग्लैमरस लुक, चेहरे के बेहतरीन एक्सप्रेशन और डांस मूव्ज दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। इस गाने में सिंगर और एक्ट्रेस की जुगलबंदी को भोजपुरी म्यूजिक लवर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच है जो देखने में बड़ा ही मनमोहक लग रहा है।

    लिंकः https://youtu.be/I28kHUqPIOs?si=CIBSjZXJ93r5a2ts

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ एक्टर रोहित वर्मा ने मजेदार केमिस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार सोनू सरगम ​​(आरा) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि इस गाने को जिस उम्मीद के साथ बनाया गया था वह सफलता का परचम लहरा रहा है। इसका ठेठ भोजपुरिया अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस लोकगीत में सिंगर सृष्टि भारती और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जुगलबंदी कमाल की है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद!’

    अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने का कांसेप्ट सुनकर ही मैं काफी एक्साइटेड थी और शूटिंग के समय ही लगा था कि ये गाना सुपरहिट साबित होगा। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इतना बेहतरीन लोकगीत की मेकिंग किया है। इस सांग को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’

  • कौशिक द्विवेदी को सपने मॉडलिंग एजेंसी प्रा.लि. ने दिया ‘आउटस्टैंडिंग ई-कॉमर्स शूट ऑफ द ईयर 2026-2027’ का अवॉर्ड

    कौशिक द्विवेदी को सपने मॉडलिंग एजेंसी प्रा.लि. ने दिया ‘आउटस्टैंडिंग ई-कॉमर्स शूट ऑफ द ईयर 2026-2027’ का अवॉर्ड

    मॉडलिंग, फैशन और मीडिया इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुके मॉडल-एक्टर कौशिक द्विवेदी ने फैशन की दुनियां में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। बता दें कि देश की प्रतिष्ठित एजेंसी ‘सपने मॉडलिंग एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से वर्ष 2026-2027 के लिए ‘आउटस्टैंडिंग ई-कॉमर्स शूट ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से कौशिक द्विवेदी को नवाजा गया है। यह अवॉर्ड कौशिक द्विवेदी को उनके असाधारण विजन और बेहतरीन योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित और सराहा गया।

    इस अवॉर्ड रूपी पुरस्कार व सम्मान प्राप्त करने पर कौशिक द्विवेदी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ‘यह सम्मान हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत, लगन और हमारे सहयोगियों के भरोसे का परिणाम है। ई-कॉमर्स और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में हम हमेशा से बेस्ट-इन-क्लास और क्रिएटिव शूट्स प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। यह ट्रॉफी हमें भविष्य में और भी बेहतर काम करने की प्रेरणा देती है।’

    गौरतलब है कि सपने मॉडलिंग एजेंसी ने देश और दुनिया के सबसे बड़े ई-कॉमर्स, मनोरंजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए सफल कैंपेन और शूट्स का निर्माण किया है। यह फैशन, ई-कॉमर्स, ब्रांड प्रमोशन और एडवरटाइजिंग जगत की एक प्रमुख एजेंसी है। एजेंसी उच्च गुणवत्ता वाले फोटो-शूट, वीडियो-शूट और मॉडल मैनेजमेंट सेवाएं प्रदान करने के लिए जानी जाती है।

    इस एजेंसी ने जिन प्रमुख ब्रांड्स और प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर यह मुकाम हासिल किया है, उनमें शामिल हैं: फ्लिपकार्ट (Flipkart), मीशो (Meesho), अमेजन (Amazon)। साथ ही साथ सोनी लिव (SonyLIV), जी5 (ZEE5), एमटीवी (MTV), जियोहॉटस्टार (JioHotstar), नेटफ्लिक्स (Netflix), यूट्यूब (YouTube) और वूट (Voot) आदि इन प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर एजेंसी ने कई बड़े और सफल कमर्शियल ई-कॉमर्स शूट्स को अंजाम दिया है, जिन्हें खूब सराहा गया है।