Author: Ram Chandra Yadav

  • शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज

    शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज

    फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने एक बार फिर भोजपुरी संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ संगीतप्रेमियों के बीच प्रस्तुत किया है। इस लोकगीत को सिंगर शिल्पी राज ने टिपिकल खाँटी भोजपुरिया अंदाज में गाया है। उनकी आवाज का जादू श्रोताओं पर बखूबी असर कर रहा है। वहीं इस गीत के बोल पर एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी अपनी चंचल और मोहक अदाओं के साथ चार चांद लग रही हैं। शिल्पी राज की आवाज और शिल्पी राघवानी की अदायगी इस गाने में सोने पर सुहागा का काम कर रही है। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो रिलीज होते ही ऑडियंस के बीच खूब धमाल मचाने लगा है। इस गीत को मिल रहे रिस्पांस से लगता है कि यह गीत जल्द ही मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल होने वाला है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही रिच और भव्य पैमाने पर किया गया है। इसके वीडियो में शिल्पी राघवानी मरून कलर की और गोल्डन कलर की साड़ी पहने अपनी कातिल अदाओं से महफिल में शमां बाँध रही हैं।

    इसके वीडियो में दिखाया गया है कि अपने पति रंगीला मिजाज से परेशान शिल्पी राघवानी अपने मन की व्यथा अपने सहेलियों संग साझा करते हुए गाने के बोल के माध्यम से कह रही है कि….
    ‘भर लगन घर नाही आवेले, ओकरा प पइसा लुटावेले, खीस में जागताटे रोज हमर जिया, एगो नाच के नचनिया बंगलिनिया बिया, जेकरा प पागल बाड़े मोर पिया…’

    लिंकः https://youtu.be/QVfX2n0mc90?si=JI1OsukCC2Z5u8xj

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके वीडियो में एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। गीतकार मुकेश मिश्रा ने इस गीत को लिखा है और संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत से सजाया है। इस गाने के वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाना का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गीत को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि ‘भोजपुरी संगीत जगत में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार जब भी किसी प्रोजेक्ट पर काम करते हैं, तो परिणाम हमेशा ब्लॉकबस्टर होता है। यह गाना दिल को सकून देने वाला बेहतरीन टीम के साथ बनाया गया है, जो लोगों के दिलों पर राज करने वाला है।’
    वहीं शिल्पी राघवानी ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि मैंने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के इस बेहतरीन गाने में काम किया है। यह गाना न केवल मनोरंजन करने वाला है, बल्कि लोकगीतों की परंपरा को भी जीवित रखने वाला है। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू!’

  • सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी जगत के जाने-माने निर्माता और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार हमेशा से ही कुछ अलग और नया करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सपना चौहान और भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की जोड़ी नया भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए मनोरंजन के लिए एक बार फिर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें पारंपरिक लोकगीत की मिठास और आधुनिक म्यूजिक का तड़का का एक बेहतरीन मिश्रण है। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर और दमदार आवाज से श्रोताओं का दिल जीत लिया है। गोल्डी यादव की गायकी में वो खास मिठास है, जो सीधे श्रोताओं के दिल में उतर रहा है। इस लोकगीत के बोल इतने प्रभावशाली हैं कि लोग इसे बार-बार सुनने पर मजबूर हो रहे हैं।

    इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान ने अपनी अदाओं का जादू बिखेरती नजर आ रही हैं। वो कातिल अदाकारी और कमरतोड़ डांस का तड़का लगाकर सबको दीवाना कर रही हैं। उनकी एनर्जी और डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सपना की स्क्रीन प्रेजेंस और उनकी मुस्कान ने इस वीडियो को और भी आकर्षक बना दिया है। निश्चित तौर पर सिंगर गोल्डी यादव की आवाज और एक्ट्रेस सपना चौहान का जलवा इस गाने को साल 2026 का सबसे लोकप्रिय गानों की कतार में खड़ा करने वाला है।

    लिंकः https://youtu.be/MyMl6YjmTBU?si=u8iD4TXWETKy8sk9

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान ने खूब होली का हुड़दंग मचाया है। इस गाने को गीतकार सतीश बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार अभिषेक तिवारी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गाने को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया से सपना चौहान काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘मस्ती से भरपूर यह लोकगीत मेरा पसंदीदा गाना है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही प्यारा गीत बनाया है। इसकी शूटिंग के दौरान हमने खूब मजे किए और हर पल का आनंद लिया। मैं सभी श्रोताओं और दर्शकों को इस गाने को इतना प्यार देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देती हूँ।’

    वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘भोजपुरी संगीत जगत में रत्नाकर कुमार सर अक्सर लोकगीतों को खास अंदाज में बनाते हैं, जोकि घर परिवार और समाज से जुड़ा होता है। ‘अधूरा ए राजा’ गाना न केवल एक प्रमाण है, बल्कि संगीतप्रेमियों के लिए यह गीत उत्सव और उमंग है। इस गाने में पारंपरिक धुनों और फिल्मांकन का अद्भुत मेल है, जोकि ऑडियंस को आकर्षित कर रहा है।’

  • नवरत्न पांडेय, शिल्पी राज और शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    नवरत्न पांडेय, शिल्पी राज और शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन आवाज से राज कर रही सिंगर शिल्पी राज और सिंगर एक्टर नवरत्न पांडेय की आवाज में बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ ऑडियंस के बीच आ गया है। भोजपुरी कला और संस्कृति से जुड़े हिट गानों के लिए मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर इस लोकगीत से दर्शकों के बीच हलचल मचा दिया है। इस गाने को जहाँ सिंगर शिल्पी राज और सिंगर एक्टर नवरत्न पांडेय ने सुरीली आवाज में गाया है, वहीं नवरत्न पांडेय और खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी ने वीडियो में अभिनय का जलवा बिखेरा है। ये सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सिंगर एक्टर नवरत्न पांडेय, सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी की तिकड़ी में रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। गाने के वीडियो में नवरत्न पांडेय के साथ एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। शिल्पी राघवानी ने अपनी अदाओं और डांस मूव्स से गाने को और भी ज्यादा आकर्षक बना दिया है।

    लिंकः https://youtu.be/JFvzS77iUwQ?si=mLPBejLz_i1TwlTu

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके वीडियो में एक्टर सिंगर नवरत्न पांडेय और एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गीत को सिंगर नवरत्न पांडेय और सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने इस गीत को लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत से सजाया है। इस गाने के वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाना का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस लोकगीत को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जो हमेशा से ही भोजपुरी में साफ-सुथरे और पारिवारिक मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। इस सांग को गाकर दिल से मुझे बहुत अच्छा लगा। इतना बेस्ट गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू!’

    शिल्पी राघवानी ने कहा कि ‘जब मुझे इस लोकगीत में परफॉर्म करने का ऑफर मिला तो मैंने तुरंत हाँ कह दिया था। इसका लिरिक्स और म्यूजिक सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा था। इस गाने की शूटिंग करने में बहुत मजा आया था। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को बहुत-बहुत धन्यवाद।’
    वहीं नवरत्न पांडेय ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त मिला है, रत्नाकर कुमार सर को जितना थैंक्यू बोलूं, कम ही होगा। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद।’

  • गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ ने 155 मिलियन व्यूज का जादुई आंकड़ा किया पार

    गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ ने 155 मिलियन व्यूज का जादुई आंकड़ा किया पार

    भोजपुरी संगीत जगत में लोकप्रिय गायिका शिवानी सिंह और भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का वायरल भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ ने 155 मिलियन व्यूज का जादुई आंकड़ा यूट्यूब पर पार कर लिया है। गौर करने वाली बात यह है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आये दिन नये रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं, लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो रिलीज के साथ ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। ऐसा ही एक नया रिकॉर्ड बना है गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का वायरल भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह वायरल भोजपुरी लोकगीत 155 मिलियन (15.5 करोड़) से अधिक व्यूज हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस गाने में सिंगर शिवानी सिंह की आवाज का जादू खूब चल रहा है। वहीं एक्सप्रेशन क्वीन एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार डांस मूव्स से इस गाने में चार चाँद लगा दिये हैं। इस गाने में माही श्रीवास्तव ने अपनी भाव-भंगिमाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

    गाने के वीडियो को काफी भव्य तरीके से फिल्माया गया है। वीडियो में माही श्रीवास्तव एक आलीशान हवेली में अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। गुलाबी रंग के खूबसूरत लहंगे और रंगीन ब्लाउज में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। उनके गले के भारी गहने और बालों में लगा गजरा उनके पारंपरिक लुक को और भी आकर्षक बना रहा है।
    गाने के बोल एक पत्नी की नाराजगी और पति के प्रति उसकी शिकायत को दर्शाता है। वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने पति से कह रही हैं कि…
    ‘राजा जी हो तोहारी रहनिया, देखी-देखी दहकेला कनिया, अरे घन हमार रंग ना घोटता, लागेला जहर लेखा पनिया. ‘सवती पटवेला बाड़ा रोकड़ा से, तू जाके फसबा जे ओकरा से, हमहू फसब कवनो छोकरा से…’

    लिंकः https://youtu.be/cgn1-0Wv3TE

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत के कर्णप्रिय बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत निर्देशन प्रियांशु सिंह का है। वीडियो का निर्देशन विजेल ने किया है, जिन्होंने गाने के हर सीक्वेंस को बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल के निर्देशन में माही श्रीवास्तव के डांस स्टेप्स काफी वायरल हो रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी राजन वर्मा की है, जिन्होंने विजुअल्स को एक सिनेमाई अनुभव दिया है। इस गीत के आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।

    इस गीत को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह भोजपुरी लोकगीत सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने की सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम रील्स और फेसबुक पर भी जबरदस्त धूम मची है। काफी तादात में फैंस इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। 155 मिलियन व्यूज का यह आंकड़ा इस भोजपुरी लोकगीतों की लोकप्रियता को वैश्विक स्तर पर बढ़ा रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार भोजपुरी इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण कंटेंट वाले गाने बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद!’

  • दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे की भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ ने 3 मिलियन व्यूज किया पार

    दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे की भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ ने 3 मिलियन व्यूज किया पार

    भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे की भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ फुल मूवी ने यूट्यूब पर 3 मिलियन व्यूज पार कर लिया है। इस फिल्म से एक बार फिर निरहुआ और आम्रपाली की सुपरहिट जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। निर्देशक पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा निर्देशित संवेदनशीलता और सामाजिक संदेश के लिए चर्चा में रही यह फिल्म वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दी गई है। ये फुल मूवी रिलीज होते ही दर्शकों का जबरदस्त धूम मचा रहा है। खेती-किसानी के मुद्दों पर बनी अब तक की सबसे सशक्त फिल्म बताया जा रहा है। निर्देशक पराग पाटिल ने किसानों के दर्द को बारीकी से पर्दे पर उतारा है।

    लिंकः https://youtu.be/Sd6EDlYe1h8?si=YCNaf9Ic1IagCGDO

    गौरतलब है कि श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक ऐसे किसान की भूमिका निभाई है जो अपनी मिट्टी से गहरा लगाव रखता है और तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी फसल को बचाने के लिए संघर्ष करता है। वहीं, आम्रपाली दूबे ने एक ग्रामीण महिला और किसान की पत्नी के रूप में अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया है। विलेन के रूप में संजय पांडेय और विनीत विशाल ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इनके अलावा अयाज खान, अरुणा गिरी, जय सिंह, शिवेश तिवारी, राकेश त्रिपाठी, उजैर खान और बाल कलाकार त्रिशा (छोटी) सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

    उल्लेखनीय है कि श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ के निर्माता प्रेम राय हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा ने किया है। फिल्म फसल की कहानी पराग पाटिल ने ही लिखी है जबकि पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी व पराग पाटिल ने लिखा है। को-प्रोड्यूसर सतीश आसवानी, डीओपी साहिल जे. अंसारी हैं। फिल्म के गीतकार अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव कवि, विमल बावरा व विजय चौहान ने लिखे हैं, जिन्हें संगीतबद्ध किया है ओम झा व आर्या शर्मा ने। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म के सभी गानों को सिंगर आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत और शिल्पी राज ने गाया है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, संजय कोरबे, फाइट मास्टर हीरा यादव, एडिटर संतोष हरावड़े और आर्ट डायरेक्टर रामबाबू ठाकुर हैं।

    [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

  • आम्रपाली दूबे, अंशुमान सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    आम्रपाली दूबे, अंशुमान सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और अंशुमान सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जोकि पारिवारिक ड्रामे से भरपूर है। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा की सबसे चहेती अभिनेत्री आम्रपाली दूबे एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनके साथ भोजपुरी स्टार अंशुमान सिंह प्रेमी पति की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ का ऑफिशियल ट्रेलर दर्शकों के बीच आ गया है। फिल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है।

    गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ के ट्रेलर की शुरुआत एक पारंपरिक संयुक्त परिवार की हलचल से होती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे घर के भीतर सास-बहू के बीच नोक-झोंक और छोटी-छोटी बातों पर तकरार शुरू होती है। फिल्म की कहानी एक ऐसे घर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी खुशियों से भरा था, लेकिन समय और परिस्थितियों के साथ उसमें बिखराव आने लगता है। आम्रपाली दूबे इस फिल्म में एक ऐसी बहू के किरदार में हैं, जो न केवल अपने अधिकारों के लिए लड़ती है, बल्कि परिवार को जोड़े रखने की भी कोशिश करती है। ट्रेलर में उनके सशक्त संवाद और भावनात्मक अभिनय की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में एक मोड़ तब आता है जब घर के भीतर सत्ता संघर्ष शुरू होता है और घर के रिश्तों में दरार आने लगती है।

    लिंकः https://youtu.be/3wTDEpsZb_c?si=xkSH_ioiSKuuPD

    इस फिल्म में कलाकारों की एक लंबी फौज है, जो अपनी अदाकारी से जान फूंकने के लिए तैयार है। मुख्य भूमिकाओं में आम्रपाली दूबे और अंशुमान सिंह के साथ-साथ श्रद्धा नवल, प्रकाश जैस, विनोद मिश्रा, श्वेता वर्मा, निशा सिंह और उमाकांत राय जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुडूरी ने किया है, जो अपनी सामाजिक और पारिवारिक कहानियों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं। फिल्म का लेखन इंद्रजीत एस कुमार ने किया है, जबकि डीओपी माही शेरला हैं। इस फिल्म का संगीत ओम झा ने तैयार किया है, और गीत प्यारेलाल यादव एवं निरपजीत सिंह (निफ्टी) ने लिखे हैं। फिल्म की एडिटिंग धरम सोनी ने की है और कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी की है। इस फ़िल्म का म्यूज़िक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर आम्रपाली दूबे ने कहा कि ‘फिल्म के ट्रेलर में पारिवारिक रिश्तों की अहमियत और परिवार की एकता पर जोर दिया गया है। इस फिल्म के माध्यम से  यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि एक घर तभी स्वर्ग बनता है, जब उसमें रहने वाले लोग एक-दूसरे का सम्मान करें और मुश्किल समय में साथ खड़े रहें।’

  • माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘मेहर के मुँह निरेख के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘मेहर के मुँह निरेख के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी संगीत और फिल्म जगत में रत्नाकर कुमार का योगदान एक पारखी जौहरी जैसा है। उन्होंने न केवल इंडस्ट्री को बड़े पैमाने पर ग्लोबलाइज किया है, बल्कि कंटेंट की क्वालिटी और संगीत के चयन में भी एक नया मानक स्थापित किया है। ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाकारी और डांस मूमेंट से सजा हुआ और सुरीली आवाज की मलिका सिंगर गोल्डी यादव का गाया हुआ नया भोजपुरी लोकगीत ‘मेहर के मुँह निरेख के’ लेकर आये हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही ये गाना दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने ब्लैक साड़ी पहने किलर लुक में कहर ढाकर घायल कर रही हैं। वह अपनी दिलकश अदाओं और कयामत ढाने वाले एक्सप्रेशन्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। उनके डांस मूव्स और खूबसूरती ने इस गाने को विजुअली काफी रिच बना दिया है।

    बात करें भोजपुरी संगीत जगत की जानी-मानी सिंगर गोल्डी यादव की तो उन्होंने इस गाने में अपनी मधुर आवाज से जादू चला रही है। गाने के बोल और संगीत के साथ गोल्डी की गायकी का तालमेल इतना सटीक है कि यह सीधे सुनने वालों के दिल में उतर रहा है। गाने के संगीत को काफी पारंपरिक लेकिन आधुनिक टच के साथ तैयार किया गया है, जो आज के युवाओं और पुराने संगीत प्रेमियों, दोनों को पसंद आ रहा है।

    लिंकः https://youtu.be/VYhX7gVAbJA?si=Aly78wwmwP5MfmJk

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत इस लोकगीत ‘मेहर के मुँह निरेख के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जो हमेशा से ही भोजपुरी में कुछ नया और भव्य करने के लिए जाने जाते हैं। गाने का फिल्मांकन काफी बड़े पैमाने पर किया गया है, जो वीडियो देखते समय साफ झलक रहा है। गीतकारआर आर पंकज ने इसके बोल लिखे हैं, जो काफी कर्णप्रिय हैं। संगीतकार आर्या शर्मा ने गाने में जान फूंकने वाला संगीत दिया है। वीडियो निर्देशक गोल्डी जायसवाल के निर्देशन में वीडियो को बहुत ही खूबसूरती से शूट किया गया है। डीओपी राजन वर्मा की सिनेमैटोग्राफी ने वीडियो को शानदार लुक दिया है। कोरियोग्राफर सनी सोनकर ने माही श्रीवास्तव के लिए बेहतरीन स्टेप्स डिजाइन किये हैं। इस सांग के एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गीत को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘इस लोकगीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कमेंट सेक्शन में प्रशंसक माही श्रीवास्तव की खूबसूरती और गोल्डी यादव की आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस गाने की बेहतरीन रिस्पॉन्स यह साबित करती है कि अच्छी क्वालिटी और बेहतरीन कंटेंट को दर्शक हमेशा सिर आंखों पर बिठाते हैं।’

    वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा बेस्ट से बेस्ट सांग बनाती है। इस गाने से एक बार फिर साबित हो गया है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर गीत-संगीत के गहरी समझ के पारखी जौहरी हैं। वे सिर्फ गाने रिलीज नहीं करते, बल्कि धुन और बोल की रूह को समझते हैं। यही वजह है कि इस म्यूजिक कंपनी से आने वाले गाने अक्सर चार्टबस्टर साबित होते हैं।

    वहीं गोल्डी यादव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर साफ-सुथरे और पारिवारिक कंटेंट वाले गानों को बढ़ावा देकर एक गरिमापूर्ण पहचान बनाई है। उनके भागीरथी प्रयास और पहल से भोजपुरी सिनेमा और संगीत आज एक नई ऊंचाई को छू रहा है। इस बात की खुशी है कि मुझे रत्नाकर कुमार सर के निर्देशन में अच्छे-अच्छे सांग गाने का मौका मिलता है। इसके लिए सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

    [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

    [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

  • डीडी नेशनल पर प्रीमियर के बाद फिल्म “जगतगुरू श्री रामकृष्ण” को दर्शकों का भरपूर प्यार

    डीडी नेशनल पर प्रीमियर के बाद फिल्म “जगतगुरू श्री रामकृष्ण” को दर्शकों का भरपूर प्यार

    महान संत रामकृष्ण परमहंस के जीवन और संदेशों पर आधारित हिन्दी फीचर फिल्म “जगतगुरू श्री रामकृष्ण” का 21 फरवरी 2026 को दूरदर्शन नेशनल पर राष्ट्रीय प्रसारण किया गया। इस ऐतिहासिक प्रसारण के बाद फिल्म को डिजिटल मंचों पर भी दर्शकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है।

    फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक तथा निर्देशक डॉ. बिमल कुमार मिश्रा हैं। फिल्म में रामकृष्ण परमहंस के आध्यात्मिक जीवन, माँ काली के प्रति उनकी भक्ति तथा विभिन्न धार्मिक मार्गों के समन्वय के संदेश “यतो मत, ततो पथ” को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसमें उनके प्रमुख शिष्य स्वामी विवेकानन्द और माँ सारदा देवी के जीवन प्रसंग भी दर्शाए गए हैं।
    मुख्य भूमिकाओं में अमरकांत राय, गजानंद पाठक, मुकेश राम प्रजापति और श्रेष्ठा भट्टाचार्य ने अभिनय किया है। फिल्म का संगीत अजय मिश्रा ने दिया है, जबकि भक्ति गीतों को अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर और महालक्ष्मी अय्यर ने स्वर दिए हैं।
    प्रसारण के बाद यह फिल्म WAVES OTT तथा यूट्यूब के VEC Films चैनल पर उपलब्ध है, जहां इसे बड़ी संख्या में दर्शक देख रहे हैं और सराहना मिल रही है। यह फिल्म भारतीय संत परंपरा, गुरु-शिष्य संस्कृति और आध्यात्मिक समन्वय का प्रेरणादायी संदेश देती है।

  • यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

    यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

    भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल गीत ‘पिया काला साड़ी’ लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज यह गाना यूट्यूब पर 265 मिलियन (26.5 करोड़) से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है और दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है.

    इस गाने को मशहूर सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी खास आवाज दी है, जबकि इसमें अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का शानदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. गाने की धुन और म्यूजिक वीडियो की भव्यता ने इसे दर्शकों के बीच बेहद खास बना दिया है.

    खास बात यह है कि यह गाना सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. अब तक इस गाने पर 13 लाख से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं, जो इसकी लोकप्रियता को साफ तौर पर दर्शाती हैं. देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भोजपुरी म्यूजिक के चाहने वाले इस गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

    सांग लिंक : – https://youtu.be/Csm8ntWx6w8

    इंस्टाग्राम
    https://www.instagram.com/reels/audio/991458088843759*

    गाने की जबरदस्त सफलता पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘पिया काला साड़ी’ को दर्शकों ने जिस तरह से प्यार और आशीर्वाद दिया है, वह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है. 265 मिलियन से ज्यादा व्यूज और इंस्टाग्राम पर लाखों रील्स इस बात का प्रमाण हैं कि भोजपुरी संगीत को आज पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है. इसके लिए मैं सभी दर्शकों और श्रोताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं.”

    वहीं इस गाने की सिंगर गोल्डी यादव ने भी दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “‘पिया काला साड़ी’ मेरे दिल के बहुत करीब गाना है. जब कोई गाना इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाता है तो कलाकार के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं होती. दर्शकों ने इसे इतना प्यार दिया, इसके लिए मैं सभी फैंस की दिल से आभारी हूं और उम्मीद करती हूं कि आगे भी उन्हें ऐसे ही अच्छे गाने सुनने को मिलते रहेंगे.”

    गीत के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो बेहद आकर्षक और यादगार हैं. वहीं संगीतकार साजन मिश्रा ने इसे शानदार म्यूजिक से सजाया है, जिसकी वजह से यह गाना सुनने वालों के दिलों में बस गया है.

    इस सुपरहिट गाने का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है. वीडियो का निर्देशन विज़ेल ने किया है, जबकि इसकी खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी राजन ने की है. गाने की कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल ने की है और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है.

    रिलीज के बाद से ही यह गाना लगातार नए-नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है और भोजपुरी म्यूजिक प्रेमियों के बीच इसकी दीवानगी बढ़ती जा रही है.