दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे की भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ ने 3 मिलियन व्यूज किया पार

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे की भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ फुल मूवी ने यूट्यूब पर 3 मिलियन व्यूज पार कर लिया है। इस फिल्म से एक बार फिर निरहुआ और आम्रपाली की सुपरहिट जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। निर्देशक पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा निर्देशित संवेदनशीलता और सामाजिक संदेश के लिए चर्चा में रही यह फिल्म वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दी गई है। ये फुल मूवी रिलीज होते ही दर्शकों का जबरदस्त धूम मचा रहा है। खेती-किसानी के मुद्दों पर बनी अब तक की सबसे सशक्त फिल्म बताया जा रहा है। निर्देशक पराग पाटिल ने किसानों के दर्द को बारीकी से पर्दे पर उतारा है।

लिंकः https://youtu.be/Sd6EDlYe1h8?si=YCNaf9Ic1IagCGDO

गौरतलब है कि श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक ऐसे किसान की भूमिका निभाई है जो अपनी मिट्टी से गहरा लगाव रखता है और तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी फसल को बचाने के लिए संघर्ष करता है। वहीं, आम्रपाली दूबे ने एक ग्रामीण महिला और किसान की पत्नी के रूप में अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया है। विलेन के रूप में संजय पांडेय और विनीत विशाल ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इनके अलावा अयाज खान, अरुणा गिरी, जय सिंह, शिवेश तिवारी, राकेश त्रिपाठी, उजैर खान और बाल कलाकार त्रिशा (छोटी) सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

उल्लेखनीय है कि श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ के निर्माता प्रेम राय हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा ने किया है। फिल्म फसल की कहानी पराग पाटिल ने ही लिखी है जबकि पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी व पराग पाटिल ने लिखा है। को-प्रोड्यूसर सतीश आसवानी, डीओपी साहिल जे. अंसारी हैं। फिल्म के गीतकार अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव कवि, विमल बावरा व विजय चौहान ने लिखे हैं, जिन्हें संगीतबद्ध किया है ओम झा व आर्या शर्मा ने। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म के सभी गानों को सिंगर आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत और शिल्पी राज ने गाया है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, संजय कोरबे, फाइट मास्टर हीरा यादव, एडिटर संतोष हरावड़े और आर्ट डायरेक्टर रामबाबू ठाकुर हैं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *