भोजपुरी से मिलती जुलती अवधी भाषा में इन दिनों एक से बढ़कर एक गीतों की शूटिंग कर रहे हैं, जिससे अवधी भाषा में भी अच्छे-अच्छे गीत जन-जन तक पहुंचे। यह नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए फ़िल्म अभिनेता व भोजपुरी फिल्मों के लकी विलेन उमेश सिंह ने कमर कस लिया है। उनके कुशल निर्देशन में सिंगर एक्टर विक्कू सिंह की मधुर आवाज में गाये हुए एक से बढ़कर एक अवधी गीत की रिकॉर्डिंग और शूटिंग जोर शोर से की जा रही है। वहीं अवधी गीतों के वीडियो में एक्टर आर रुद्रा भी बेस्ट परफार्मेंस करके सबका दिल जीतने वाले हैं।
बता दें कि उमेश सिंह के निर्देशन में अवधी गीतों के वीडियो में विक्कू सिंह और आर रुद्रा अलग-अलग तेवर में संगीतप्रेमियों के बीच नजर आएंगे और खूब धमाल मचायेंगे। सावन के पावन महीना में देवों के देव महादेव को समर्पित कई अवधी गीतों की शूटिंग भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। महादेव के नाम पर रखा गया चैनल का नाम त्रयम्बकं म्यूजिक और त्रयम्बकं फिल्म्स पर एक से बढ़कर एक अवधी गीत एवं फिल्में रिलीज किया जाएगा।
सवाल के जवाब में उमेश सिंह ने बताया कि ‘हमारे चैनल देवाधिदेव महादेव को समर्पित है। मेरा कुछ नहीं सब महादेव का है। मैं कई सालों से बहुत सारी हिट फिल्मों में बतौर विलेन दर्शकों का मनोरंजन करता चला आ रहा हूं और अब मेरा दायित्व बनता है कि मैं अपनी मातृभाषा अवधी में भी कुछ करूं इसीलिए फिल्मों की शूटिंग से समय निकालकर मैं अवधी भाषा में बहुत सारे गीतों का निर्माण कर रहा हूं। हमारे साथ सिंगर एक्टर विक्कू सिंह और एक्टर आर रुद्रा तन मन से जुड़े हुए हैं और विशेष सहयोग डीओपी राकेश सिंह का है। आशा नहीं पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह से चारों ओर भोजपुरी भाषा के गीत सुनाई देते हैं, उसी तरह अवधी गीत भी हर जगह सुनाई दें।’ गानों की शूटिंग को लेकर किये गये सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि ‘हाँ! यह सही है कि मैं एक गाने की शूटिंग डेढ़ से दो दिन में करता हूँ ताकि अच्छे क्वालिटी के बेहतरीन गाने दर्शकों के बीच पहुंचे, इसीलिए फिल्मों की शूटिंग वाले कैमरा, लाइट इक्विपमेंट और टेक्नीशियन के साथ हर गानों की मेकिंग करता हूँ।’
Leave a Reply