प्रतिभा को मंच के साथ मिला सम्मान तो खिल उठे चेहरे

Written by

in

“अन्तर्राष्ट्रीय स्ट्रीट चिल्ड्रेन डे पर राज्य स्तरीय गली बड्डी खेल प्रतिस्पर्धा हुई सम्पन्न”

“विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को किया गया सम्मानित”

गोरखपुर। समाज में हासिये पर बैठे वर्ग के बच्चों को खेलों का उत्कृष्ट मंच मिलने के साथ साथ गली बड्डी खेल प्रतिस्पर्धा के साथ सम्मान मिला तो उनके चेहरे खिल उठे। मौका था अन्तर्राष्ट्रीय स्ट्रीट चिल्ड्रेन डे पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा के समापन समारोह का। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीडांगन गोरखपुर में शनिवार को दोपहर बाद हुए आयोजन के दौरान सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को मंच पर बुला कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज सिंह, समाज सेविका सुधा मोदी, पर्यावरण विद भुवनेश्वर पांडेय, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र, प्रमुख सहयोगी कृष्ण कुमार मिश्रा और राजीव तिवारी ने विजेता व उपविजेता बाल खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज सिंह ने लगातार दूसरे वर्ष सेफ सोसाइटी संस्था द्वारा किये गये इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल जारी रहनी चाहिए ताकि समाज के सभी वर्ग के बच्चों को बिना किसी भेदभाव के मंच प्रदान किया जा सके। सेफ सोसाइटी संस्था के निदेशक विश्व वैभव शर्मा ने इस मौके पर उन सभी सरकारी, गैर सरकारी और स्वयंसेवी संगठनों के प्रति आभार जताया जिनकी मदद से यह आयोजन संभव हो सका.

इस अवसर पर भाजपा नेत्री सोनिका खरवार, वरिष्ठ कार्यकारी शैलेंद्र चतुर्वेदी, कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक पाठक, बृजेश चतुर्वेदी, संस्था से ज्ञानेश्वर जायसवाल, मनोज, सिमरन जायसवाल, रुद्र, सृष्टि आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

*इन्हें मिला पुरस्कार*

लड़कियों के फुटबॉल के मुकाबले में नेपाल की अटूट टीम विजेता रही। अलग अलग भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिताओं में मनीष, अर्पित, अर्वेश कुमार, सैफ अली, राज और सरूप विजेता रहे। लड़कों के फुटबाल प्रतिस्पर्धा में जोगियाबारी, लड़कियों की कबड्डी में फुलवरिया और लड़कों के कबड्डी स्पर्धा में अंजू फाउंडेशन की टीम विजेता रही। दौड़ के अलग अलग वर्गों में मर्था और अंकित विजेता रहे। लड़कियों की खो खो प्रतियोगिता में जंगल जोगियाबारी की टीम, जबकि लड़कों की खो खो प्रतियोगिता में एवर ग्रीन वर्ल्ड की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के उप विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *