बालजागृति समर कैंप का पांचवां दिन उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न

गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

गणमान्य अतिथियों ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह, प्रशिक्षण और व्यवस्थाओं की सराहना की

गोरखपुर। बालजागृति संस्थान द्वारा आयोजित 26वें समर कैंप का पांचवां दिन उत्साह, सीख और प्रेरणा से भरपूर माहौल में संपन्न हुआ। कैंप में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य लोगों ने बच्चों द्वारा प्राप्त किए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना।

अतिथियों ने बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और सीखने की उत्सुकता की सराहना करते हुए कैंप की व्यवस्थाओं एवं ट्रेनर्स के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बालजागृति भवन में संचालित कैंप में बच्चों को प्रतिदिन स्नैक्स भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस सेवा कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग लगातार मिल रहा है। हाल के दिनों में श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, श्रीमती उमा देवी, समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल, रुस्तमपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित टिंबरेवाल, जेसीआई अध्यक्ष सीए सौरभ अग्रवाल, चेयरपर्सन तान्या जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष आयुष गर्ग एवं सीए सुरभि गर्ग के सौजन्य से बच्चों को स्नैक्स वितरित किए गए तथा उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अनूप किशोर अग्रवाल, पदम अग्रवाल, संजय गर्ग, धर्मपाल गोयल, दीप अग्रवाल, कन्हैया केसवानी और ऋषभ रस्तोगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *