बनारस-आगरा वंदेभारत का शेड्यूल जारी, इस दिन से नियमित चलेगी ट्रेन

बनारस-आगरा वंदेभारत का शेड्यूल जारी, इस दिन से नियमित चलेगी ट्रेन

बनारस
बनारस

वाराणसी रेलवे प्रशासन की ओर से बनारस-आगरा वंदेभारत का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ट्रेन 23 सितंबर से नियमित चलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 सितंबर को ट्रेन का वर्चुअल लोकार्पण किया था। आठ कोच की यह ट्रेन सात घंटे में आगरा से बनारस का सफर तय करेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 20175 वंदेभारत ट्रेन बनारस स्टेशन से 3.20 बजे खुलेगी और 4.50 बजे प्रयागराज, 6.57 बजे कानपुर सेंट्रल, 8.17 बजे इटावा, 9.32 बजे टुंडला होकर रात 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। उधर आगरा कैंट से 20176 वंदेभारत आगरा से सुबह 6 बजे कुलेगी और 6.48 बजे टूंडला, इटावा 7.40 बजे, 9.15 बजे कानपुर सेंट्रल, 11.25 बजे प्रयागराज और दोपहर एक बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर शेष सभी दिन ट्रेन का संचालन होगा। ट्रेन में चेयरकार और एग्जिक्यूटिव क्लास के कोच हैं। आगरा-बनारस का किराया भी जल्द निर्धारित होगा। बनारस स्टेशन से चलने वाली यह पहली वंदेभारत ट्रेन होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *