ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार।गोला विकास खण्ड के अंतर्गत चंदौली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर खण्ड विकास अधिकारी ने जांच के बाद प्रधान को मौखिक तौर पर आदेशित किया कि एक सप्ताह के भीतर लाइट लग जानी चाहिए और बाकी कार्य भी जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। लेकिन ग्राम प्रधान ने इस आदेश का पालन नहीं किया है।
खण्ड विकास अधिकारी ने कहा था कि अगर एक सप्ताह के भीतर लाइट नहीं लगाई गई तो सोमवार को कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह मामला विकास कार्यों में लापरवाही और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना का उदाहरण है।
इस तरह के कई मामलों में अक्सर देखा गया है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की लापरवाही से विकास कार्य प्रभावित होते हैं।
सूत्रों के मुताबिक कईयों ब्लॉक में देखा गया है कि अक्सर पंचायत भवन निर्माण में लापरवाही के कारण पूर्व ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और लेखपाल से रिकवरी के आदेश के बाद भी ग्राम प्रधान ने खण्ड विकास अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की । जिसके कारण जांच प्रभावित रहा है ।
अब देखना यह है कि आदेश की अवहेलना के बाद खण्ड विकास अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं ? और क्या चंदौली ग्राम पंचायत के केवटही टोला के विकास की तस्वीर बदल पाएगी ।
ग्रामीणों से पूछताछ से पता चला कि गांव के सचिव कभी गांव में आते ही नहीं है तो विकास कहां से होगा ? इस मामले को लेकर लेकर सचिव को दूरभाष के माध्यम से पक्ष जानने की कई बार कोशिश की गई तो फोन ही नहीं उठा
क्या कहते हैं खंड विकास अधिकारी
इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी गोला ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
Leave a Reply