मनोज लाल यादव और गोल्डी यादव ने होली गीत ‘होली में प्यार से डाली जीजा जी’ से मचाया हुड़दंग

फागुन के महीना में होली का मौसम बड़ा सुहाना होता है। जैसे जैसे होली नजदीक आती जाती है वैसे वैसे लोगों की मस्ती बढ़ती जाती है। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव और सिंगर गोल्डी यादव एक साथ फुल टू धमाल होली गीत ‘होली में प्यार से डाली जीजा जी’ लेकर आये हैं। होली की मस्ती से भरपूर जीजा-साली की होली पर आधारित इस होली गीत से मनोज लाल यादव और गोल्डी यादव ने होली का हुड़दंग मचा दिया है। उनकी जुगलबंदी काबिले तारीफ है, जोकि हर किसी को होली के रंग में रंग रहा है। जिसे देखकर हर कोई होली की मस्ती में चूर हो रहा है और बिना अबीर गुलाल के ही मस्ती के रंगों से सराबोर हो रहा है। यह होली सांग शिव शम्भू एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में मनोज लाल यादव अपने सधे हुए अभिनय से सबका दिल जीत रहे हैं। साली का रोल कर रही एक्ट्रेस के साथ उनकी केमेस्ट्री देखते ही बन रही है। इस गाने को भरपूर प्यार मिल रहा है। इस होली गीत से सभी ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट हो रहा है। शिव शम्भू एंटरटेनमेंट प्रस्तुत होली गीत ‘होली में प्यार से डाली जीजा जी’ को मनोज लाल यादव की अपनी मधुर आवाज से जादू चला दिया है। उनका साथ पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव ने दिया है। इस गीत के गीतकार एसके आनंद यादव हैं। संगीतकार अभिराम पांडेय हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts