सहजनवा रेलवे स्टेशन पर बड़ी चूक: सहजनवा स्टेशन के साइन बोर्ड पर उर्दू में लिख दिया नौतनवा

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

गोरखपुर-सहजनवा रेल मार्ग पर एक बड़ी चूक सामने आई है, जहां सहजनवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे बड़े-बड़े साइन बोर्ड पर स्टेशन का नाम उर्दू में गलत लिख दिया गया है। हिंदी और अंग्रेजी में तो “सहजनवा” सही लिखा है, लेकिन उर्दू में इसे “नौतनवा” लिख दिया गया है। इस गलती के कारण ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री भ्रमित हो रहे हैं।

वहीं इस संबंध में सहजनवा स्टेशन अधीक्षक सीएम त्रिपाठी ने बताया कि, उन्हें एक ट्रेन के गार्ड ने इस त्रुटि के बारे में सूचित किया। गार्ड ने बताया कि बोर्ड पर उर्दू में लिखा नाम गलत है, जो सहजनवा की जगह नौतनवा हो गया है। त्रिपाठी ने तुरंत इसकी शिकायत डीआरएम गोरखपुर और संबंधित विभाग के अधिकारियों से कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस गलती को जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा।

आपको बताते चलें कि जहां रेलवे स्टेशन भवन पर लाल साइन बोर्ड पर उर्दू में नाम सही लिखा है वहीं रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म पर लगे पीले साइन बोर्ड पर उर्दू में सहजनवा की जगह नौतनवा लिखा है, जो कि गलत है।

यह त्रुटि यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है, खासकर उन लोगों के लिए जो उर्दू पढ़ने में सक्षम हैं और उन्हें स्टेशन के सही नाम को लेकर भ्रम हो रहा है।अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द इस गलती को सुधारने की उम्मीद है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *