बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद से राष्ट्रीय जनता दल में मंथन का दौर जारी है, इसी बीच अब पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है. कभी बाढ़ लोकसभा सीट से नीतीश कुमार को हराने वाले पूर्व सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कृष्ण ने आरजेडी से नाता तोड़ दिया है. उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है.
पूर्व सांसद विजय कृष्ण ने लालू यादव के पत्र लिखकर कहा कि “मैंने दलगत राजनीति, सक्रिय राजनीति से अलग हो जाने का निर्णय लिया है. अतः राष्ट्रीय जनता दल के प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं. कृप्या स्वीकार करें.”
विजय कृष्ण, लालू और नीतीश की तरह जेपी आंदोलन से उभरे हुए नेता हैं. वहीं नीतीश कुमार के काफी करीबी भी हुआ करते थे. नीतीश कुमार बख्तियारपुर में रहते थे तो उनसे करीब 8 किलोमीटर दूर अथमलगोला के कल्याणपुर गांव में विजय कृष्ण रहते थे.
राजनीतिक जीवन की शुरुआत दोनों साथ-साथ किए थे. एक साथ दोनों का ट्रेन से आना-जाना हुआ करता था,लेकिन जब नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव से अलग हुए थे तो विजय कृष्ण लालू के साथ रहे. इसके बाद दोनों में राजनीति दूरियां बढ़ गई.
Leave a Reply