सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यकर्ताओं ने किया मंदिर परिसर की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश।
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सिसवा स्थित शिव मंदिर पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के तहत मनाया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। जन्मदिवस कार्यक्रम के बाद सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने शिवमन्दिर परिसर की साफ-सफाई का अभियान चलाया। झाड़ू लगाकर परिसर को स्वच्छ किया और श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर जितेंद्र जायसवाल, जेपी त्रिपाठी, विंध्याचल सिंह, रणधीर सिंह, स्वतंत्र सिंह, लेखपाल बेलदार भागेला प्रसाद, सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
Leave a Reply