Tag: #Breking#political#news#gorakhpur#up
-

बिना चिंता कराएं इलाज, सरकार करेगी भरपूर आर्थिक मदद : सीएम योगी
“गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लगाने वालों को मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त”

“गोरखनाथ मंदिर में 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण के दिए निर्देश”
गोरखपुर, 29 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वह बिना चिंता किए उच्चीकृत अस्पतालों में इलाज कराएं, सरकार उनकी भरपूर आर्थिक मदद करेगी। उपचार में जो भी धनराशि खर्च होगी, उसकी व्यवस्था सरकार करेगी। सीएम योगी ने इसे लेकर अफसरों को निर्देशित भी किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद शनिवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों से एक-एक करके समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए यदि कोई पात्र व्यक्ति शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है तो उसे तत्काल योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
-
जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग (खासकर महिलाएं) स्वयं या परिजनों के गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। एक बिटिया ने अपनी मां के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मनुहार की तो सीएम योगी ने कहा, चिंता मत करो, इलाज कराओ, पैसे की व्यवस्था कर दी जाएगी। अन्य लोगों को भी उन्होंने इसी आत्मीयता से भरोसा दिया कि सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी।
-
-

कब तक बकवास करते रहोगे: अखिलेश पर भड़के ओवैसी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बंपर जीत के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक तरफ महागबंधन से जुड़े सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसे नेता अपनी हार का ठीकरा ईवीएम और एसआईआर पर फोड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता उनको नसीहत देते दिख रहे हैं।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- “अफसोस की बात है कि अखिलेश यादव अभी भी कर रहे हैं कि इस कामयाबी के लिए बिहार का एसआईआर जिम्मेदार है, यह अफसोस की बात है। हम भी नहीं चाहते थे कि एनडीए जीते हमने पूरी कोशिश की, आप सीटें देने को तैयार नहीं थे, इसके बाद भी हमने पूरी कोशिश की। अब उनको सोचना है कि वो लोग बीजेपी को क्यों नहीं नहीं रोक पा रहे।”
एआईएमआईएम चीफ ने कहा, “अगर आप वाकई में कुछ सुधार करना चाहते हैं तो कब तक आप ईवीएम और एसआईआर के बारे में बकवास बातें करेंगे। इसको छोड़िए और देखिए कि आपकी कमजोरी कहां है? अगर आप इस तरह से सोचते रहेंगे कि हम राजा हैं और जनता प्रजा है और वो वोट डालेगी तो ऐसा नहीं होने वाला है। वो जमाना खत्म हो चुका है।”
-

दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में एहसास करा रहा भारत : मुख्यमंत्री
दुनिया की धारणा बदलने वाला नेतृत्व ही समर्थ और प्रभावी : सीएम योगी
सीएम योगी की उपस्थिति में 1300 छात्रों को वितरित किया गया सैमसंग इनोवेशन कैम्पस के प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र
कभी पहचान के संकट से गुजर रहा था भारत, आज वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान : सीएम योगी

गोरखपुर, 1 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी पहचान के संकट के दौर से गुजरने वाला भारत आज दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में एहसास करा रहा है। यह बदलाव लीडरशिप (नेतृत्व) की कार्यपद्धति से आया है। समर्थ और प्रभावी नेतृत्व वही होता है जो देश के प्रति दुनिया की धारणा बदलने का सामर्थ्य रखता हो। विगत 11 वर्षों से देश में ऐसी ही लीडरशिप देखने को मिल रही है।
सीएम योगी शनिवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सैमसंग इनोवेशन कैंपस द्वारा आयोजित प्रमाणपत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और अन्य प्रौद्योगिकी संस्थानों के करीब 1300 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से आठ विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2014 के पहले का भारत पहचान के संकट के दौर से गुजर रहा था। भ्रष्टाचार व्यवस्था पर हावी था। वैश्विक स्तर पर देश का सम्मान समाप्त हो रहा था। युवा पहचान को मोहताज हो रहे थे। पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में विकास और जनहित के अनेक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन से वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत पहचान स्थापित करने में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा पीएम स्टार्टअप, पीएम स्टैंडअप, डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों ने भारत को न केवल नई पहचान दी है बल्कि देश को दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनाने में भी भरपूर योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव अचानक नहीं हुआ बल्कि इसके लिए सरकार के स्तर पर अनेक प्रयास किए गए।
ईज ऑफ लिविंग बढ़ाने में सहायक हो सकती है तकनीकी
सीएम योगी ने आमजन के जीवन को सुगम बनाने के लिए युवाओं से इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और नवाचार पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कहा कि ईज ऑफ लिविंग (जीवन सुगमता) बढ़ाने में तकनीकी काफी सहायक हो सकती है। आज तकनीकी के इस्तेमाल से ऐसे नवाचार जरूरी हैं जिससे जीवन को और भी सहज और सरल बनाया जा सके।
एनईपी को समयबद्ध ढंग से लागू करें शिक्षण संस्थान
मुख्यमंत्री ने देश के विकास और जीवन सुगमता के लिए तकनीकी के महत्व को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) -2020 में भी महत्व दिए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश में और सकारात्मक बदलाव लाने में एनईपी बड़ी भूमिका का निर्वहन कर सकती है, बशर्ते सभी शिक्षण संस्थान इसे समयबद्ध ढंग से लागू करें। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एनईपी के उद्देश्यों के अनुरूप टाटा टेक्नोलॉजी के साथ 150 से अधिक आईटीआई से युवाओं को मॉडर्न वोकेशनल ट्रेनिंग से जोड़ने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है।
सिस्टम को कोसने की आदत से बचें, समस्या समाधान पर दें ध्यान
सीएम योगी अपने संबोधन में विद्यार्थियों के समक्ष एक अभिभावक और शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कहा कि व्यवस्था या सिस्टम को कोसना हममें से अधिकतर लोगों की आदत बन गई है। ऐसे लोगों को हर कार्य में सिर्फ सरकार दोषी लगती है। ऐसे लोग किसी समस्या पर अपनी खामी दूर करने की बजाय सिर्फ दूसरों की खामियों को निकालने में लगे रहते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि समस्या असाध्य हो जाती है।
समाधान से मिलेगा सफलता का मार्ग
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान का मार्ग ही सफलता दिलाता है। सफलता प्राप्त करने के दो ही मार्ग हैं, एक, समाधान के लिए पहल या फिर उससे पलायन। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए समस्या के समाधान पर चर्चा करनी होगी। कोसने से समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा बल्कि हम पलायन कर जाएंगे।
सुविधा और सुरक्षा के लिए हैं ट्रैफिक के नियम
सीएम योगी ने समस्या के समाधान से जुड़े अपने वक्तव्य को एक उदाहरण से स्पष्ट किया। कहा कि जाम की समस्या पर चर्चा तो सभी लोग करते हैं लेकिन उनमें से अधिकांश लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी खुद ही करते हैं। ट्रैफिक के नियम सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। यदि हम ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो जाम नहीं लगेगा। कोई तो कारक होता ही है जाम लगने का। अक्सर देखा जाता है कि लोग मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट या कार चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वाहन चलाते समय इयरफोन भी लगाए रहते हैं।
पर्यावरण समस्या पूरी दुनिया के लिए बड़ी चुनौती
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण की समस्या के प्रति भी सबका ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया पर्यावरण समस्या से जुड़ी बड़ी चुनौती का सामना कर रही है। दिल्ली जैसा शहर गैस चैंबर बन गया है। वहां चिकित्सक श्वांस की समस्या से जुड़े लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा इसका कोई तो कारण होगा। इसके लिए उन्होंने पराली जलाने की प्रवृत्ति की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से पराली प्रबंधन के उपाय और इस संबंध में जागरूकता बढ़ाए जाने के बावजूद लोग पराली जलाते हैं। यह जानते हुए भी इससे निकलने वाली गैस भारी नुकसान पहुंचाएगी। इसी तरह से कई लोग अपने घर का कूड़ा सड़क और नाली में फेंक देते हैं।
वही व्यवस्था प्रगति करती है जिसे समाज लीड करता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि दैनिक जीवन की कई समस्याओं के समाधान का मार्ग भी हमारे ही पास है। पुराने समय में गांव और कस्बों में मिलकर सफाई करने की व्यवस्था थी। कूड़े को खाद गड्ढे में डालकर कंपोस्ट बना दिया जाता था जो खेती के काम आता था। यह सारी व्यवस्था स्वतः स्फूर्त थी। सीएम योगी ने कहा कि वही व्यवस्था प्रगति करती है जिसे समाज लीड करता है। सरकार पर निर्भरता से समाज परावलम्बी होकर पिछड़ता नजर आता है।
युवाओं के स्वावलंबन को बनाया 1000 करोड रुपये का फंड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैमसंग इनोवेशन कैंपस को स्वावलंबन मार्ग के लिए एक प्लेटफार्म के रूप में इंगित किया। उन्होंने कहा कि इससे जुड़कर युवा अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। इसके लिए सरकार बड़े पैमाने पर सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के स्वावलंबन के लिए यूपी सरकार ने 1000 करोड रुपये का फंड बनाया है। उन्होंने युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उद्योग और संस्थानों को मिलकर काम करने और उद्योगों में युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर देने का आह्वान किया। सीएम योगी ने कहा कि युवाओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान होना अपरिहार्य है, क्योंकि ज्ञान का व्यावहारिक स्वरूप ही जीवन के उपयोग में आने वाला है। मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वह इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से खुद को जोड़ें।
यूपी में 50 से 60 फीसदी वर्किंग फोर्स युवाओं की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे दौर में जब दुनिया में बुजुर्गों की संख्या बढ़ती जा रही है, भारत सर्वाधिक युवाओं वाला देश है। भारत में भी सबसे बड़ी युवा शक्ति उत्तर प्रदेश में है। यूपी में 50 से 60 फीसदी वर्किंग फोर्स युवाओं की है। यह युवा अपटूडेट प्रशिक्षण से जुड़कर खुद को स्वावलंबी बना सकते हैं, अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाया है।
देश में 55 प्रतिशत मोबाइल फोन का निर्माण यूपी में
सीएम योगी ने कहा कि दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी सैमसंग ने यूपी को अपने निर्माण के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना है। नोएडा में सैमसंग में अपना सबसे बड़ा प्लांट लगाया हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाला देश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में बनने वाले मोबाइल फोन में 55 फीसद की हिस्सेदारी अकेले यूपी की है। देश में बनने वाला 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी उत्तर प्रदेश में ही बनता है। यहां युवाओं के लिए व्यापक अवसर है।
इनोवेशन और रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर जोर देने वाला ही बनेगा महाशक्ति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैमसंग इनोवेशन कैंपस के जरिए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि याद रखना होगा कि दुनिया में महाशक्ति वही बनेगा जो इनोवेशन तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर ध्यान देगा। इनोवेशन तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर जितना जोर दिया जाएगा, ताकत उतनी ही बढ़ेगी। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप और मुख्यमंत्री इंटर्नशिप से जोड़ने, स्टार्टअप के लिए प्रेरित करने के लिए व्यापक प्रयास करने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने सैमसंग इनइनोवेशन कैंपस के माध्यम से देश में कुल 10000 युवाओं को प्रशिक्षित करने, उसमें से भी 5000 प्रदेश के युवाओं और 2000 गोरखपुर तथा आसपास के युवाओं को शामिल करने के लिए सैमसंग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त चार युवाओं ने प्रशिक्षण से जुड़ा अपना अनुभव मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किया।
वैश्विक नवाचार का हब बन रहा उत्तर प्रदेश : जेबी पार्क
इस अवसर पर सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ जेबी पार्क ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वैश्विक नवाचार का अब बन रहा है। इसे देखते हुए सैमसंग ने अपना वर्ल्ड क्लास मैन्युफैक्चरिंग प्लांट यूपी में लगाया है। श्री पार्क ने कहा कि भारत दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के साथ सबसे अधिक युवा मस्तिष्क वाला देश भी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सैमसंग इनोवेशन कैंपस के जरिए इस साल प्रदेश के 5000 युवाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। श्री पार्क ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा सकारात्मक परिवर्तन कर्ता बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैमसंग, उत्तर प्रदेश में युवाओं और समुदाय के लिए अपना निवेश जारी रखेगा।
युवाओं के प्रशिक्षण को सीएम योगी से निरंतर मिला मार्गदर्शन और प्रोत्साहन : विनोद शर्मा
कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल कॉउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि सैमसंग इनोवेशन कैंपस के कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया है। उनके मार्गदर्शन से युवा सशक्तिकरण को नई ऊंचाई प्राप्त हो रही है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त युवा भारत के डिजिटल भविष्य को नई दिशा देंगे।
कौशल से नवचार के मार्ग पर चल पड़े हैं यूपी के युवा : प्रो. पूनम टंडन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से उत्तर प्रदेश के युवा कौशल से नवाचार और नवाचार से रोजगार के मार्ग पर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण से एक नई यात्रा की शुरुआत कर ये युवा अपने कौशल से अपना भविष्य संवारने के साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी योगदान देंगे।
इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, विधायक विपिन सिंह, श्रीराम चौहान डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ला, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी सहित कई गणमान्यजन तथा सैमसंग इनोवेशन कैंपस से जुड़े युवा उपस्थित रहे। -

सीएम योगी की बच्चों से अपील- स्मार्टफोन की जगह अच्छी पुस्तकों में करें अपने समय का निवेश
“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गोरखपुर पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ”
“1 से 9 नवंबर तक दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चलेगा पुस्तक मेला”

“200 से अधिक स्टॉलों पर उपलब्ध होंगी विविध विषयों की पुस्तकें”
“मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से की बातचीत, वितरित कीं पुस्तकें”
“बोले मुख्यमंत्री, स्मार्टफोन पर निर्भरता युवाओं में अवसाद और विचलन बढ़ा रही है”
“अच्छी पुस्तकें होती हैं व्यक्ति की सच्ची साथी : मुख्यमंत्री”
“यूपी सरकार हर ग्राम पंचायत में पुस्तकालय स्थापित कर रही है : योगी आदित्यनाथ”

“मुख्यमंत्री ने श्रीराम दरस मिश्र को दी श्रद्धांजलि”
गोरखपुर, 1 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) परिसर में आयोजित गोरखपुर पुस्तक महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। यह पुस्तक मेला 1 से 9 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) और डीडीयू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं और स्कूली विद्यार्थियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति की सबसे सही मार्गदर्शक और सच्ची साथी अच्छी पुस्तकें होती हैं। उन्होंने भारत की श्रवण परंपरा और गुरु-शिष्य परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे ऋषियों ने ज्ञान को लिपिबद्ध कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की अद्भुत परंपरा विकसित की।

“जब नागरिक पढ़ते हैं तभी देश आगे बढ़ता है”
उन्होंने कहा कि यह पुस्तक महोत्सव आने वाले 9 दिनों तक 200 से अधिक स्टॉलों के माध्यम से गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को अपनी रुचि की पुस्तकें खरीदने का शानदार अवसर प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी हमेशा कहते हैं ‘वेन सिटिजन, कंट्री लीड’ यानी जब नागरिक पढ़ते हैं तभी देश आगे बढ़ता है। सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर की भूमि इसलिए भी विशेष है क्योंकि पिछले 100 वर्षों से गीता प्रेस भारत और विश्व में सनातन धर्म की विचारधारा को अपनी पुस्तकों के माध्यम से पहुंचा रहा है। उन्होंने साहित्यकार फिराक गोरखपुरी, मुंशी प्रेमचंद, प्रो. विश्वनाथ त्रिपाठी जैसे लेखकों का स्मरण किया और हाल ही में दिवंगत साहित्यकार श्रीराम दरस मिश्र को श्रद्धांजलि दी।
“डबल इंजन की सरकार राज्यभर में पुस्तकालयों का जाल बिछा रही”
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तकें हमेशा नई प्रेरणा देती हैं। हमें उनसे जुड़ना चाहिए। अगले 9 दिनों में यहां अनेक विमर्श, परिचर्चा, पुस्तकों के विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गोरखपुर विश्वविद्यालय के साथ शहर की सभी संस्थाओं को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्यभर में पुस्तकालयों का जाल बिछा रही है। प्रदेश की 57,600 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों के साथ पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं। 1.56 लाख से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में से 1.36 लाख विद्यालयों का कायाकल्प किया गया है, जिनमें पुस्तकालय और डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है ताकि बच्चों में पढ़ने की संस्कृति विकसित हो सके।
“स्मार्टफोन पर निर्भरता युवाओं में अवसाद और विचलन बढ़ा रही है”
मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे स्मार्टफोन पर अनावश्यक समय व्यर्थ न करें और अपने समय का सदुपयोग पुस्तकों के अध्ययन में करें। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन पर निर्भरता युवाओं में अवसाद और विचलन बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की पुस्तक एग्जाम वारियर्स छात्रों के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शक है। इसे हर विद्यार्थी को पढ़ना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छी पुस्तकें न केवल परीक्षा में मदद करती हैं बल्कि जीवन के कठिन समय में भी मार्गदर्शन देती हैं। धार्मिक, पर्यावरणीय, तकनीकी और एआई से जुड़ी पुस्तकों से हमें ज्ञान और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्मार्टफोन पर खर्च घटाकर पुस्तकों में निवेश करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देवोत्थान एकादशी है, यह शुभ अवसर भगवान विष्णु की कृपा का प्रतीक है। इसी पावन दिन पर पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ हुआ है, यह पूरे प्रदेश के लिए शुभ संकेत है।
“मुख्यमंत्री ने बच्चों और आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित”
इससे पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आंगनबाड़ी दीदियों को सम्मानित किया। इसमें निशा, चिंता, प्रेमलता, पुष्पा, बिंद्रावती को मुख्यमंत्री ने पुस्तकें भेंटकर सम्मानित किया। वहीं एनबीटी और डीडीयू की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को सम्मानित किया गया। इसमें श्रीजा शरण, अभय वर्मा, रश्मिका दुबे, आदेश कुंवर सिंह, दिव्या विश्वकर्मा, शिवम कुमार गुप्ता, तोषिका चौहान, शिवांगी पांडेय, निलय कुमार, अभिषेक सिंह, देवानंद गुप्ता और आयुष किशोर को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ला, विधायकगण विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, श्रीराम चौहान, श्रवण निषाद, विमलेश पासवान, महिला आयोग उपाध्यक्ष चारू चौधरी, डीडीयू की कुलपति प्रो पूनम टंडन, अवनीश अवस्थी, एनबीटी के चेयरमैन मिलंद सुधारक मराठे, युवराज मलिक, आचार्य पवन त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
-

समाजवादी ने आज़म खान की रिहाई पर मनाया जश्न
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर पूर्व मंत्री आजम खान के जेल से रिहाई के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया। पटाखे छोड़कर और हवाओं में गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया गया। इसके बाद सभी नेताओं व कार्यकर्ता ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा गुजर रहे राहगीरों को भी मिठाई खिलाई गई। उपस्थित नेताओं ने कहा कि सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में 23 महीनों के बाद नई ऊर्जा दौड़ गई है। आज का दिन सभी समाजवादियों के लिए ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण है।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरेशी ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र और संविधान की जीत है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायालय ने झूठे मुकदमे को खत्म करके सच्चाई का साथ दिया। आज पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ता इस खुशी का जश्न मना रहे हैं।शब्बीर कुरेशी ने आगे कहा कि जैसे आजम साहब ने पहले पार्टी को खड़ा किया था, वैसे ही उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन आगे भी सभी सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को मिलता रहेगा। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि 2027 में विशाल जनाधार के साथ अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी जफर अमीन डक्कु मनुरोजन यादव राघवेंद्र तिवारी राजू भृगुनाथ निषाद जितेंद्र श्रीवास्तव सच्चिदानंद यादव मैना भाई इमरान खान विनोद यादव शिवाजी शुक्ला विंध्यवासिनी जायसवाल अनिल कुमार कपिल मुनि यादव अनुप यादव ईश्वर फिरदौस आलम सन्तोष मौर्य राजाराम बेलदार राम सिंह मुन्ना मझवार अयाज अहमद मोहम्मद सलीम रफीउल्लाह सलमानी राजेंद्र प्रसाद रवि जायसवाल अरविंद यादव राहुल यादव राजू गुप्ता असरारुल हक राम कृपाल यादव राजू यादव राजनाथ कन्नौजिया वकील कुमार निषाद आफताब अहमद सन्तोष यादव राम समुझ चौहान अजमल शेख बलराम यादव सोनू यादव विरेन्द्र यादव संजय श्रीवास्तव इमरान दानिश मनोज पाण्डेय श्याम सुंदर दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।
-

पैदल चल व्यापारियों व ग्राहकों से मिले सीएम, कहा-जीएसटी सुधार पर जताएं मोदी सरकार का आभार
अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार पर सीएम योगी ने जनसंर्पक कर व्यापारियों व ग्राहकों से किया संवाद
दुकानदारों को दिया जीएसटी की घटी दरों का स्टीकर, एक दुकान पर खुद किया चस्पा किया
जीएसटी की घटी दरों का लाभ ग्राहकों को दें, इससे और समृद्ध होगा बाजार : मुख्यमंत्री
गोरखपुर, 22 सितंबर। नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म (अगली पीढ़ी के लिए जीएसटी सुधार) सोमवार से लागू हो गए। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में तय जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान के पहले चरण की शुरुआत खुद व्यापारियों और ग्राहकों के बीच जनसंर्पक करके की। सीएम ने सोमवार पूर्वाह्न पदयात्रा कर झूलेलाल मंदिर से गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक कारोबारी प्रतिष्ठानों में जाकर कारोबारियों और वहां मिले ग्राहकों से बात की, जीएसटी सुधारों पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। उन्होंने कारोबारियों से आग्रह किया मोदी सरकार से उपहार स्वरूप घटी जीएसटी का लाभ ग्राहकों को अवश्य दें। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठानों पर ‘गर्व से कहो यह स्वदेशी है’ का पोस्टर भी लगाएं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जीएसटी परिषद ने तीन सितंबर की बैठक में कर सुधारों का निर्णय लिया था। ये निर्णय सोमवार से प्रभावी हो गए। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिनों एक समीक्षा बैठक में 22 सितंबर से 29 सितंबर तक ‘जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान’ का पहला चरण शुरू करने का निर्णय लिया था। इसका शुभारंभ सोमवार को उन्होंने खुद पदयात्रा, जनसंर्पक और संवाद से किया।
‘जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झूलेलाल मंदिर से गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक पदयात्रा की और मार्ग पर स्थित कई दुकानों में जाकर व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी की घटी दरों को लेकर उनसे संवाद किया। उन्हें जीएसटी की घटी दरों से संबंधित एक स्टीकर और गुलाब का फूल दिया। साथ ही कहा कि जीएसटी की घटी दरों का लाभ ग्राहकों को जरूर दीजिए। इससे आपका कारोबार और समृद्ध होगा।
अभियान के दौरान सीएम योगी सबसे पहले स्टाइल बाजार गए। यहां प्रतिष्ठान के उच्च प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। यहां मुख्यमंत्री ने खुद प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर जीएसटी की घटी दरों का स्टीकर चस्पा किया। उन्होंने स्नेहिल भाव से प्रतिष्ठान के मेंटर राजेंद्र खुराना, एमडी श्रेयांश खुराना और निदेशक प्रदीप अग्रवाल से पूछा कि कपड़ों पर जीएसटी में कितनी कमी आई है। यह बताए जाने पर कि 12 प्रतिशत घटकर 5 प्रतिशत हो गया है, सीएम ने कहा कि इससे आपका बाजार और मजबूत होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए ग्राहकों को कम हुई जीएसटी का फायदा जरूर दीजिए। प्रतिष्ठान प्रबंधन ने बताया कि जीएसटी कमी का लाभ दिया जाना शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जब यहां से जाने लगे तो उन्होंने प्रतिष्ठान संचालक को गुलाब का फूल भेंट किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री पैदल चलकर न्यू स्वीट्स पैलेस पर आए। यहां उन्होंने दुकानदार बिहारी लाल व जतिन लाल से जीएसटी की कम हुई दरों पर संवाद किया। दुकानदार ने बताया कि कम हुई कीमतों का लाभ उन्होंने ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें जीएसटी रिफॉर्म का स्टीकर देकर कहा कि सभी लोगों को जीएसटी सुधार के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए। व्यापारियों और ग्राहकों से संपर्क और संवाद के क्रम में मुख्यमंत्री ने गीता होलसेल मार्ट में प्रतिष्ठान संचालक शम्भू शाह से कहा कि जीएसटी दरों में कमी को लेकर ग्राहकों को आप लोग खुद भी जागरूक करिए। इससे ग्राहक को फायदा होगा ही, आपका भी बाजार समृद्ध होगा। प्रेम मेडिकल्स में जाकर उन्होंने दवाओं की कीमतों में आई कमी पर चर्चा की। दुकानदार विनय प्रजापति और आकाश प्रजापति ने बताया कि जीवनरक्षक दवाओं पर टैक्स जीरो हो गया है। कई दवाओं में टैक्स अब सिर्फ 5 प्रतिशत रह गया है। आज से इसका लाभ वह ग्राहकों को देने लगे हैं।
मुख्यमंत्री ने सिटी कार्ट, श्री होम्यो स्टोर्स के सामने, रंगोली कलेक्शन के सामने, गोरखनाथ मिष्ठान के सामने, जयदेव भवन के सामने, श्री हुनमान कटरा के सामने खड़े दुकानदारों और गोरखनाथ मार्ग मंदिर मार्ग पर खड़े चौधरी कैफुलवरा के परिवार से जीएसटी रिफॉर्म पर संवाद कर उन्हें स्टीकर भेंट किया। उन्होंने कहा कि आप लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दें कि उन्होंने लंबे समय से चली आ रही व्यापारियों की मांग के अनुसार जीएसटी रिफॉर्म लागू किया है।
इस दौरान दुकानदारों और आमजन ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री की पदयात्रा में ‘घटी जीएसटी बढ़ा व्यापार, धन्यवाद मोदी सरकार’ के खूब नारे लगे। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, नगर निगम के उप सभापति पवन त्रिपाठी आदि भी मुख्यमंत्री के साथ पदयात्रा में शामिल रहे।
जीएसटी सुधार से मजबूत होगा टेक्सटाइल सेक्टर : शम्भू शाह
जीएसटी रिफॉर्म पर पदयात्रा करते हुए संवाद करने गीता होलसेल मार्ट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस प्रतिष्ठान के संचालक शम्भू शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों को कम करके टेक्सटाइल सेक्टर को फिर मजबूत कर दिया है। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर, कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि टैक्स की दर घटकर 5 प्रतिशत तक होने से बिक्री बढ़ेगी। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सपना था सीएम योगी से मिलना, आज पूरा हो गया : राजेन्द्र खुराना
जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहजता ने कारोबारियों का दिल छू लिया। स्टाइल बाजार के मेंटर, कोलकाता से आए राजेन्द्र खुराना ने मुख्यमंत्री से संवाद करने के बाद कहा कि महाराज जी ने जिस आत्मीयता से बात की, वह उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि महाराज जी (सीएम योगी) से मिलना उनका सपना था और आज उनका यह सपना पूरा हो गया।
-

सिसवा में भाजपाइयों ने केक काटकर मनाया मोदी का जन्मदिवस
सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यकर्ताओं ने किया मंदिर परिसर की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश।
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सिसवा स्थित शिव मंदिर पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के तहत मनाया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। जन्मदिवस कार्यक्रम के बाद सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने शिवमन्दिर परिसर की साफ-सफाई का अभियान चलाया। झाड़ू लगाकर परिसर को स्वच्छ किया और श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर जितेंद्र जायसवाल, जेपी त्रिपाठी, विंध्याचल सिंह, रणधीर सिंह, स्वतंत्र सिंह, लेखपाल बेलदार भागेला प्रसाद, सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। -

जिला समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
जिला समाजवादी पार्टी के युथ,फ्रंटल /अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। बैठक में पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं तथा युवाओं को जोड़कर तथा सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचा कर 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि मतदाता सूची में नाम बढ़वाने व गलत नाम कटवाने में सभी साथियों जुट जाइए।सही मतदाता सूची बने और निष्पक्ष वोटिंग हो, कोई मतदाता मतदान से वंचित न रहे।भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। किसान नौजवान छात्र व्यापारी सभी परेशान हैं। अब सब की निगाहें 2027 के विधानसभा चुनाव और देश के नेता श्री अखिलेश यादव पर है ।सभी विधानसभा क्षेत्रों में युथ फ्रंटल/ अनुसांगिक संगठनों की बैठक कर पार्टी कार्यालय को सुचित करें। बैठक में जिला समाजवादी पार्टी के युथ, फ्रंटल /अनुसांगिक संगठनों के सभी जिलाध्यक्ष, सभी महासचिव व सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।
-

घबराइए मत, आपकी हर समस्या का कराएंगे समाधान : सीएम योगी
“जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं”
“अधिकारियों से बोले सीएम, हर पीड़ित की समस्या का हो समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण”
गोरखपुर, 5 सितंबर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। शुक्रवार सुबह जनता दर्शन में उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, आपकी समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराएंगे। सरकार सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।
शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। एक-एक कर और इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को यह निर्देश भी दिए कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए।
जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए जिससे उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।














