गोला। उपनगर गोला के भाजपा कैप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 46वां स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया ।
सोमवार को भाजपा के 46वें स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ताओ ने पं. दीनदयाल उपाध्याय,डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व स्व अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रवाद व विकास के मुद्दे पर कभी समझौता नही किया है और अपने इन्ही संकल्पों, सिद्धांतों के बल पर 45 वर्षो में विश्व की सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ किर्तिमान स्थापित किया है तथा देश के सर्वाधिक राज्यों में सत्ता चला रही है ।
पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व देश व प्रदेश विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ रहा है ।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यो की बदौलत दुबारा पुन:मुख्यमंत्री बन जहां वर्षो का रिकार्ड तोडा है वही अधिकांश वादों को जमीन पर उतार कर देश के अन्य राज्यों की सरकारों को नसीहत भी दिया है । मसलन कृषि ऋण माफी,अवैध बुचड़खाने बंद, हर थानों पर एण्टी रोमियो स्क्वायड का गठन, औद्योगिक निवेश के लिये बेहतर माहौल,मिट्टी खनन से प्रतिबंध हटाना व गेंहू क्रय,शौचालय, आवास समेत अनेक मुद्दों को प्रभावी ढंग से लागू कर दिया है।
इस अवसर पर डा राजेश जायसवाल,संजय मद्धेशिया,सुदर्शन कसौधन,इमरान अंसारी,अर्जुन सोनकर,विवेक जायसवाल,अनिल, रिंकू,प्रदीप,बबलू, बेचन वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
Leave a Reply