कार्यकर्ताओं की तपस्या के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी- जिलाध्यक्ष

संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवा विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि भाजपा एकमात्र राष्ट्रवादी संगठन है, जो राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करती है । भारतीय जनसंघ से लेकर अबतक का राजनीतिक संघर्षों को विस्तार से बताया । कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की तपस्या के बल पर ही आज हम सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल किये हैं । द्वितीय सत्र में भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन विषय पर पिछड़ा आयोग सदस्य डॉ आर डी सिंह ने संबोधित किया ।
तृतीय सत्र क्षेत्रीय महामंत्री व विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि भाजपा हर वर्ग के विकास पर कार्य करती है और लोगों की पहली पसंद बन चुकी है । जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में पहचान बना चुकी है । संचालन भाजपा जिला महामन्त्री ब्रह्मानन्द शुक्ल ने किया ।
सम्मेलन में आवास विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संजू सिंह, पिपरौली ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, रामपाल सिंह, मण्डल अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, शिवचरण प्रसाद, सूर्यनाथ विश्वकर्मा, रविप्रताप सिंह, इन्द्र कुमार निगम समेत कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *