कंबाइन मशीन चालक को मनबढ़ो ने पीटा, आठ पर केस दर्ज

संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवा थाना क्षेत्र के चरडाव में कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल काट रहे चालक को मनबढ़ो ने मारपीट कर घायल कर दिया । पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।
मिली जानकारी से रामपाल सिंह पुत्र पृथ्वीपाल सिंह निवासी भैंसही नरेश, थाना चौरीचौरा, 5 अप्रैल को रात्रि में चरडाव में अपने रिश्तेदार के गेहूं की फसल कंबाइन मशीन से काटने आया था, तभी आरोपी रोकने लगे कि, सीवान में सिर्फ मेरी ही कंबाइन कतई करती है । पीड़ित ने कहा कि रिश्तेदार का गेहूं काटने आया हूं । जिसके बाद आरोपी गाली गलौज करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिए । जिससे पीड़ित के अंगुली में फैक्चर आ गया है । पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने आरोपयो के खिलाफ बलवा, मारपीट, अंगभंग, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *