विधायक और भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के प्रयास से पक्का पुल निर्माण के लिए मिली वित्तीय स्वीकृत

संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर, सहजनवा ।

स्थानीय लोगों के जीवनस्तर को और अच्छा बनाने के लिए विधायक प्रदीप शुक्ला और स्थानीय निवासी भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह (बीरू) के अथक प्रयास से आमी नदी पर पुल का निर्माण होने जा रहा है । लगभग 1502.49 लाख की लागत से निर्मित होने वाली इस परियोजना को वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई ।

वर्तमान में स्थानीय तथा क्षेत्रीय लोग पीपा पुल के द्वारा नदी पार करते हैं, वहीं बारिश के मौसम में जलस्तर बढ़ने पर लोगों को नदी पार जाने के लिए बारह से सोलह किमी की ज्यादा दूरी का सफर तय करना पड़ता है । पुल के निर्माण से दो दर्जन गांवों के लोग लंबी दूरी तय करने से बच जाएंगे । सबसे ज्यादा फायदा स्कूली बच्चों और किसानों को होगा, जिन्हें हर रोज नदी पार करके स्कूलों और खेतों में जाना पड़ता है ।

आमी नदी के कटका घाट पर पक्का पुल बनने से दो दर्जन गांवों की समस्या का होगा निदान,

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बीरू ने कहा कि कटका घाट पर पक्का पुल के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, आवागमन तेज होगा, साथ ही व्यापार एवं उद्योग को मजबूती मिलेगी । इससे क्षेत्र के लोगों का जीवनस्तर और बेहतर होगा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts