जमीन के झगड़े में मारपीट, प्रधान पक्ष से बलवा तो शिक्षक पक्ष से गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सोपरा गांव में जमीनी रंजिश में गाव के प्रधान और एक शिक्षक पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षो से कुछ लोग घायल हो गए, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि, सोपरा गांव में प्रधान बालकेश मिश्रा और शिक्षक हरिकेश मिश्रा से रास्ता का विवाद है। प्रथम पक्ष से सोपरा ग्राम प्रधान बालकेश मिश्रा ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे सार्वजनिक रास्ते के ऊपर दीवाल चलाने पर विपक्षी द्वारा आधा दर्जन की संख्या में आकर मुझे और मेरे लड़के, पत्नी और बूढ़ी माँ को लाठी डंडे से पीटा जाने लगा और जानमाल की धमकी दी गयी, जिससे सभी घायल हो गए, प्रधान पक्ष की तहरीर पर हरपुर बुदहट पुलिस ने हरिकेश, गंगेश, दिनेश, कृष्णानन्द, श्याम मिश्रा, इंद्रजीत, मीरा, सहित गंगेश की पत्नी निवासी सोपरा पर बलबा मारपीट सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं दूसरे पक्ष से हरिकेश मिश्रा ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने घर के पीछे गली में घर की देख रेख और साफ सफाई हेतु खाली जमीन छोड़ रखी है, जिसको हमारे पड़ोसी बालकेश मिश्रा (प्रधान) सार्वजनिक रास्ता बताते है, और जबरजस्ती उसपर इंटरलॉकिंग का कार्य कराने लगे , जब मैंने विरोध किया तो प्रधान पक्ष ने मिलकर मेरे भतीजे, भाई और सहयोगी श्याम प्रसाद मिश्रा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमे श्यामाप्रसाद मिश्रा मरणासन्न स्थित में आ गए। पुलिस ने इस मामले में प्रधान बालकेश मिश्रा उनके पुत्र सुनील मिश्रा औ पत्नी गीता मिश्रा पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *