Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें

    दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें

    दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें

    लखनऊ – बीएसपी ने मिल्कीपुर से प्रत्याशी बनाया-सूत्र, रामगोपाल कोरी को बीएसपी ने प्रत्याशी बनाया-सूत्र, प्रत्याशी को लेकर औपचारिक घोषणा बाकी

    लखनऊ – इंदिरानगर में बने शेखर अस्पताल की 3 मंजिल गिराई जाएंगी, आवास विकास परिषद अवैध रूप से बनी 3 मंजिल को गिराएगा, इंदिरानगर के बी ब्लाक में बना 6 मंजिला शेखर अस्पताल, 6 मंजिला शेखर अस्पताल की 3 मंजिल गिराई जाएंगी, शेखर अस्पताल के बाहर आवास विकास ने नोटिस चस्पा किया, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 20 से 27 अगस्त तक प्रस्तावित है, हाईकोर्ट ने इकाइयों को स्थानांतरित करने के आदेश दिए है, शेखर अस्पताल का 3 मंज़िला ही नक्शा पास था

    लखनऊ- बहुचर्चित महंत नरेन्द्र गिरि की मौत का मामला, खाड़ा परिषद के अध्यक्ष मंहत रवीन्द्र पुरी की गवाही समाप्त, बार बार समय दिए जाने के बावजूद कोर्ट में नहीं पेश हुए, अदालत ने रवींद्र पुरी की गवाही को समाप्त घोषित किया, नरेन्द्र गिरि मौत मामले में दूसरे नंबर के गवाह थे रवींद्र पुरी, 28 अगस्त को मामले में कोर्ट में अगली सुनवाई होगी, मामले से जुड़े दूसरे गवाहों को सीबीआई को पेश करना होगा, सितंबर 2021 में मंहत नरेन्द्र गिरि की मौत हुई थी, मठ बाघंबरी गद्दी के कमरे में महंत का शव मिला था, CBI ने जांच के बाद तीन के खिलाफ दाखिल की है चार्जशीट, स्वामी आनंद गिरी, आद्या तिवारी के खिलाफ दाखिल की है चार्जशीट, संदीप तिवारी के खिलाफ भी दाखिल की है चार्जशीट, चार्जशीट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चल रहा है.

    लखनऊ – यूपी विधानसभा उपचुनावों के लिए राहुल संभाल सकते हैं कमान, सपा संग सीट बंटवारे की कमान संभालते हैं राहुल गांधी, लोकसभा चुनावों में भी उन्हीं की अगुवाई में काम हुआ था, राहुल की अगुआई में सपा के साथ गठबंधन मुकम्मल हुआ था, विवाद से बचने के लिए राहुल गांधी को शामिल किया जाएगा-सूत्र, सूत्रों की मानें तो उपचुनाव में कांग्रेस तीन-चार सीटें चाहती है, जबकि सपा उसे एक या दो सीट ही देना चाहती है-सूत्र, सपा महाराष्ट्र,हरियाणा में भी चुनावों में अपने लिए सीटें चाहती है, सपा 10 में से 6, कांग्रेस सभी 10 सीटों पर पर्यवेक्षक उतार चुकी

    लखनऊ – लेटरल एंट्री के जरिए सीधी भर्ती का विपक्ष ने किया विरोध, अखिलेश यादव और मायावती ने खुला विरोध किया है, केंद्र सरकार लेटरल एंट्री के जरिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, ज्वाइंट सेक्रेटरी,डायरेक्टर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, डिप्टी डायरेक्टर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, इस मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव ने चेतावनी दी है, अखिलेश यादव ने जन आंदोलन करने की चेतावनी दी, उन्होंने 2 अक्टूबर से आंदोलन करने का ऐलान किया, बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने लेटरल एंट्री को गलत बताया, दलितों,शोषितों का हक मारा जा रहा है-मायावती , लेटरल एंट्री ये संविधान के खिलाफ है-मायावती

    लखनऊ – सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया पोस्ट, सारी चाल पीडीए से आरक्षण,अधिकार छीनने की है-अखिलेश, अब जब भाजपा ये जान गयी की पीडीए जाग उठा है-अखिलेश, भाजपाई चाल के खिलाफ देश भर का पीडीए जाग उठा है-अखिलेश, सीधी भर्ती करके आरक्षण को बहाने से नकारना चाहती है-अखिलेश, भाजपा सरकार इसे तत्काल वापस ले देशहित में भी नहीं है-अखिलेश, ये देश के विरूद्ध एक बड़ा षड्यंत्र है-अखिलेश यादव

    लखनऊ – डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया पोस्, अखिलेश यादव का PDA बहुत बड़ा धोखा है-केशव मौर्य, झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन बनी सपा-केशव मौर्य, चुनाव में संविधान खत्म हो जाएगा का दुष्प्रचार किया-केशव, उसी प्रकार PDA का झूठ फैला रहे हैं-केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा ही वर्तमान भाजपा ही भविष्य-केशव मौर्य, 2027 में 2017 दोहरायेंगे-केशव प्रसाद मौर्य

    लखनऊ – अरुण कुमार सिंह ADM FR बाराबंकी बनाए गए, जिला सहकारी बैंक के सभापति बनाये गये

    लखनऊ – यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बयान, हाईकोर्ट के फैसले का हम लोग स्वागत करते हैं- संजय निषाद, यूपी की सरकार जो बेहतर होगा वह कदम उठाएगी- संजय निषाद, यूपी सरकार के सभी मंत्रियों ने इसका स्वागत किया है- संजय निषाद, आरक्षण के मुद्दों को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहे हैं- संजय निषाद

    लखनऊ – बेसिक शिक्षा के अधिकारियों के साथ सीएम करेंगे बैठक, शाम 5.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे बैठक, पांच कालिदास मार्ग पर आज शाम 5.30 होगी बैठक, 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर बैठक होगी, आरक्षण के आधार पर भर्ती को लेकर होगी बैठक

    लखनऊ – दो शिफ्ट में होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा, 23,24, 25 ,30 और 31 अगस्त को होगी परीक्षा, परीक्षा को लेकर एसटीएफ और पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, सॉल्वर गिरोह को लेकर बढ़ाई गई निगरानी, परीक्षा केंद्रों, आसपास कड़ी सुरक्षा रखने के आदेश, यूपी के 67 जिलों में 1174 बनाए गए परीक्षा केंद्र, सर्वाधिक बड़े शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र, केंद्रों पर एक राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किया गया, सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे

    लखनऊ – 69000 शिक्षक भर्ती मामले में अखिलेश यादव ने किया पोस्ट, दर्द देने वाले, दवा देने का दावा न करें-अखिलेश यादव, मामले में एक डिप्टी सीएम का बयान भी साजिशाना है-अखिलेश, यूपी के ‘कृपा-प्राप्त उप मुख्यमंत्री’ का बयान साज़िशाना है-अखिलेश, आरक्षण की हकमारी में खुद भी सरकार के साथ संलिप्त रहे-अखिलेश, युवाओं ने उन्हीं के खिलाफ लड़कर, संघर्ष के बाद इंसाफ पाया-अखिलेश, शिक्षा,युवाओं को भाजपा अपनी आपसी लड़ाई से दूर ही रखे-अखिलेश

    लखनऊ- ई-कोर्ट में तब्दील होंगी यूपी की सभी लेबर अदालतें, ई-कोर्ट में श्रमिक विवादों का जल्द होगा निस्तारण, श्रम विभाग को ऑनलाइन करने,सहूलियत देने पर जोर, लोगों को सहूलियत देने के लिए किया गया तब्दील, सभी श्रम अदालतों को ‘ई लेबर कोर्ट’ में तब्दील किया जाएगा , इस संबंध में रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल मांगा गया है, इस महीने कार्यदायी संस्था का चयन हो जाएगा, ई-कोर्ट से श्रमिक विवाद निस्तारित में आयेगी तेजी.

    लखनऊ- कांग्रेस संविधान बचाने के मुद्दे को निरंतर धार देगी, कांग्रेस सामाजिक न्याय, जाति जनगणना को धार देगी , इसी रणनीति के तहत 24 अगस्त को प्रयागराज में कार्यक्रम, प्रयागराज में संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन , संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे राहुल गांधी , प्रयागराज मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित.

    कानपुर – डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कानपुर पहुंचे, जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की, सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक बैठक करेंगे, उपचुनाव को लेकर संगठनात्मक बैठक के लिए निकले

    अयोध्या – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन, छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं-सीएम, युवाओं को सक्षम बनाने पर फोकस-सीएम योगी, तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी-सीएम योगी, किसानों की आमदनी बढ़ाना लक्ष्य-सीएम योगी, किसानों की आमदनी बढ़ी है-सीएम योगी, विकास का मॉडल आपके सामने-सीएम योगी, आकांक्षाओं को उड़ान दिया जा रहा है-सीएम योगी, युवा तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है-सीएम योगी, सपा नेता दुष्कर्मियों का समर्थन करते हैं-सीएम योगी, पुलिस भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है-सीएम योगी, बेटियों को पुलिस भर्ती में प्राथमिकता-सीएम योगी, पुलिस विभाग में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती-सीएम

    बरेली- पीलीभीत की हिना ने अपनाया हिंदू धर्म, हिना ने अपना नाम बदलकर रखा प्रियंका गुप्ता, प्रियंका गुप्ता ने प्रेमशंकर गुप्ता से की शादी, हिंदू रीति रिवाज से हुई दोनों की शादी, लंबे समय से दोनो एक दूसरे से करते थे प्रेम, लड़की पीलीभीत की, लड़का उत्तराखंड का निवासी, सुभाषनगर थाना क्षेत्र में हुई दोनों की शादी.

    लखीमपुर- ज़िला पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामे के वीडियो वायरल, सीडीओ के बैठक में न पहुंचने पर MLA,धौरहरा सांसद नाराज़, भाजपा विधायक योगेश वर्मा ने मंच से ही नाराज़गी दिखाई, सीडीओ के न आने पर विधायक ने जमकर नाराज़गी दिखाई, तहसील दिवस खत्म होने के बाद भी सीडीओ नही पहुंचे , ज़िला पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित थी.

    बुलंदशहर – बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, बस और मैक्स गाड़ी में आमने-सामने से टक्कर, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, डीएम ने हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि, हादसे के समय मैक्स गाड़ी में सवार थे 25 यात्री, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने रास्ते को किया जाम, बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र का मामला

    बुलंदशहर – बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर, बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे में 9 की मौत, बस और मैक्स गाड़ी में आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 9 लोगों की मौत, 12 लोग गंभीर घायल, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हादसे के समय मैक्स गाड़ी में सवार थे 29 यात्री, बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

    बुलंदशहर – बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर, बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत, बस और मैक्स गाड़ी में आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 लोगों की मौत, 12 लोग गंभीर घायल, घायलों में 9 लोग चिट्टा मुकीमपुर अस्पताल में भर्ती, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हादसे के समय मैक्स गाड़ी में सवार थे 29 यात्री, बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

    जौनपुर- तहसीलदार राकेश कुमार पर लापरवाही का गंभीर आरोप, एक हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाया गंभीर आरोप, आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए तहसीलदार द्वारा किया जा रहा कार्य, तहसील में लगाने के लिए आए हजारों पेड़ों को कूड़ेदान में फेंका, प्राइवेट कर्मचारी और लेखपालों को दिया गया राजकीय आवास, जौनपुर के बदलापुर तहसील का मामला..

    कन्नौज- एक्सप्रेस-वे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे का वीडियो भी आया सामने , कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 14 अगस्त को हुए हादसे का सीसीटीवी आया सामने, कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के 154 का मामला.

    बदायूं – पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, मारपीट में दोनों पक्षों के 8 लोग गंभीर रूप से घायल, मारपीट में धारदार हथियार से घायल करने का आरोप, पुलिस ने सभी घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा, तीन लोगों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया रेफर, जमीनी विवाद को लेकर सुबह के समय जमकर हुई मारपीट, बिल्सी थाना क्षेत्र के सिरासोल जसा पट्टी गांव का मामला

    ग्रेटर नोएडा – सड़क पर शव रखकर जाम लगाने का मामला, पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर जाम खुलवाया, DCP साद मिया ख़ान ने समझा कर जाम खुलवाया, जल्द आरोपियों को अरेस्ट करने का दिया आश्वासन, परिजनों ने DCP के आश्वासन पर खोला जाम, कल युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी.

    वाराणसी- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पथराव, एलबीएस हॉस्टल, फूल विक्रेताओं के बीच मारपीट, छात्रों और फूल विक्रेताओं के बीच हुआ था विवाद, हॉस्टल से निकल सैकड़ों की संख्या में पहुंचे छात्र, छात्रों, फूल विक्रेताओं के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, पथराव, हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस , पथराव, मारपीट के दौरान आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त, पथराव में करीब आधा दर्जन लोगों को आई चोट, सिगरा क्षेत्र के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का मामला.

    हापुड़ – संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, घर में युवती का शव मिलने से हड़कंप, पड़ोसियों ने जबरन किया युवती का अंतिम संस्कार, परिवार की अनुमति के बिना युवती का अंतिम संस्कार, मृतक युवक का पड़ोसी युवक से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, भाई ने 4 पड़ोसियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, थाना बाबूगढ़ के गांव कनिया कल्याणपुर का मामला.

    नोएडा – ट्रेडिंग के नाम पर मुनाफा देने का झांसा देने का मामला ,. पुलिस ने ठगी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया , आयुष, रिहान, सूरज, आदित्य और सुशील गिरफ्तार, आरोपी कई राज्यों के करीब 45 लोगों से ठगी कर चुके हैं, नोएडा के एक व्यक्ति से 95 लाख की ठगी की थी , गरीब लोगों के किराए पर बैंक खाता लिया करते थे, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर केवाईसी कराया करते थे , आरोपी फर्जी आईडी पर मोबाइल सिम लिया करते थे, पुलिस ने 29 लाख रूपये बैंक खाते में फ्रीज कराये , 6 मोबाइल, 4 ATM कार्ड, 5 पेन कार्ड और कार बरामद.

    नोएडा – बेक़ाबू कार सवार महिला ने कई राहगीरों को रौंदा, सड़क किनारे मेहंदी लगवा रही महिला पर चढ़ाई कार, महिला ने राहगीरों, रिक्शे, साइकिलों पर चढ़ाई कार, हादसे में आधा दर्जन लोग घायल, 1 महिला की हालत गंभीर, पुलिस कार सवार महिला को हिरासत में लेकर कार सीज़ की, सेक्टर-18 मार्केट में रैश ड्राइविंग का शिकार हुए लोग, सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 18 की घटना.

    मुरादाबाद – मुरादाबाद में रिटायर्ड बैंक मैनेजर का मिला शव, सड़क किनारे मिला 65 वर्षीय वीर सिंह का शव, हत्या कर शव सड़क किनारे फेंके जाने की आशंका, शव से कुछ दूरी पर मिली बाइक,पुलिस जांच में जुटी, मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र का मामला.

    आगरा – महिला की गला रेतकर हत्या से हड़कंप, दिव्यांग महिला की हत्याकार फेंका गया शव, महिला की हत्या कर खाली प्लॉट में फेंका शव, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, एत्मादपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा ढाबे के पीछे का मामला.

    दिल्ली – मनीष सिसोदिया ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक, सिसोदिया ने बैठक कर बनाई विधानसभा चुनाव की रणनीति, चलाए जा रहे अभियानों की गोपाल राय ने दी जानकारी

    दिल्ली – चाकू घोंपकर एक शख्स की हत्या से इलाके में हड़कंप, शास्त्री पार्क इलाके में एक शख्स की हत्या की गई, मृतक समीर खान की चाकू घोंपकर हत्या की गई, पुलिस ने मामले मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, इशान और अमन उर्फ ​​मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया, लड़की को छेड़छाड़ को लेकर की गई थी हत्या, दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके की घटना

  • गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस का झाँसी मण्डल के अंतर्गत कानपुर के कानपुर

    गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस का झाँसी मण्डल के अंतर्गत कानपुर के कानपुर

    गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) का झाँसी मण्डल के अंतर्गत कानपुर के कानपुर – भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के निकट समय रात्रि 2:30 बजे ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए ।* इसमे किसी भी प्रकार जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है ना ही किसी के घायल होने की सूचना है। ड्राइवर के अनुसार प्रथम दृष्टया बोल्डर इंजन से टकराया जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त/मुड़ गया। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के सभी इंतजाम किए गए हैं।यात्रियों को बस से कानपुर भेजा जा रहा है।वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना स्थल तथा नियंत्रण कार्यालय में मौजूद है।दुर्घटना राहत गाड़ी भी प्रस्थान कर चुकी है। रेलवे द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
    प्रयागराज 0532-2408128
    0532-2407353
    कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015
    मिर्जापुर 054422200097
    इटावा 7525001249
    टुंडला 7392959702
    अहमदाबाद 07922113977
    बनारस सिटी 8303994411
    गोरखपुर 0551-2208088.
    इसके कारण कुछ गाड़ियों का रद्दीकरण एवं कुछ का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
    रद्दीकरण-
    (1) 01823/01824 (वी झाँसी-लखनऊ) JCO 17.08.24

    1. (2) 11109 (वी झाँसी-लखनऊ जंक्शन) JCO
  • टूटते हुए तारे ( शूटिंग स्टार्स) 12/13 अगस्त 2024

    टूटते हुए तारे ( शूटिंग स्टार्स) 12/13 अगस्त 2024

    टूटते हुए तारे ( शूटिंग स्टार्स) 12/13 अगस्त 2024
    12/13 अगस्त 2024 की रात्रि को आकाश में दिखाई देंगे टूटते हुए तारे,
    अगर आप अंतरिक्ष में रुचि रखते हैं तो इस बार 12/13 अगस्त 2024 को होने वाला शूटिंग स्टार्स का समागम बेहद ख़ास नज़ारा आपके लिए भी होने वाला है कुछ और भी ख़ास, आख़िर ऐसा क्या होने वाला है उस रात, आईए हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं क्या होते हैं टूटते हुए तारे _ वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला ( तारामण्डल) गोरखपुर के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि पुराने समय में लोगों की मान्यताएं थीं कि इस आकाश में प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक तारा है जब उन्हें कोई “टूटता हुआ तारा” ( शूटिंग स्टार) दिखाई देता था तो उन्हें लगता था कि कोई व्यक्ति जरूर ही इस लोक से उस लोक की अनन्त कालीन महा यात्रा पर निकला है, लेकिन धीरे धीरे कुछ हद तक अंध विश्वास दूर होता गया और आज़ हम लोग जानते हैं कि वह टूटते हुए तारे बस्ताबिक तारे नहीं होते हैं, बल्कि वह वास्तव में उल्काएं होती हैं , जो रात्रि में कुछ देर के लिए चमक उठती हैं और अति सुंदर भी नज़र आती हैं, खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि
    पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है और पृथ्वी अपने अक्ष पर सतत  घूमते हुए सूर्य का चक्कर भी लगाती है, पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमने के  कारण ही हमें दिन और रात का अनुभव होता है, पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमने को घूर्णन ( रोटेशन) कहा जाता है, और पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने को परिभ्रमण ( रिवोल्यूशन) कहा जाता है, पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में लगने वाले समय को हम बर्ष कहते हैं, जब पृथ्वी अपने वार्षिक परिभ्रमणीय यात्रा के दौरान सूर्य का चक्कर लगाते हुए  किसी धूमकेतु द्वारा जोकि लंबी दीर्घब्रत्ताकर कक्षाओं में सूर्य की परिक्रमा करते रहते हैं उनसे निकले हुए कण उनकी कक्षाओं में चक्कर लगाते रहते हैं उनके द्वारा छोड़े गए मलबे से गुजरती है तो उसी दौरान छोटे, बड़े आकार के ये टुकड़े जो कि कंकड़ पत्थर, जलवाष्प, गैसों ,धूल कणों आदि के बने हुए होते हैं , ये अंतरिक्षीय मलबे के टुकड़े जब पृथ्वी के वायुमंडल में दाखिल होने पर गुरूत्वाकर्षण बल और वायुमंडलीय घर्षण के कारण क्षण भर के लिए चमक लिए जल उठते हैं और रात्रि के आकाश में चमकते हुए दिखाई देते हैं और फिर कुछ समय में ही गायब हो जाते हैं , उसे ही खगोल विज्ञान की भाषा में उल्का और सामान्य भाषा में टूटता हुआ तारा ( शूटिंग स्टार) कहा जाता है जिनकी गति लगभग 70 किलोमीटर प्रति सेकंड से भी अधिक हो सकती है, इसी वजह से अधिकांश उल्काएं 130 से 180 किलोमीटर की ऊंचाई पर जलकर राख हो जाती हैं, यही आकाश में टूटते हुए तारों का आभास कराते हैं, जिन्हें ही आम बोलचाल की भाषा में टूटते हुए तारे भी कहा जाता है, जबकि बास्तब में ये टूटते हुए तारे नहीं होते हैं, इन्हें ही खगोल विज्ञान की भाषा में उल्काएं कहा जाता है, जो कि वैसे तो छिटपुट तौर से तो वर्षभर होता रहता है लेकिन ये कुछ  ख़ास महीनों में ज्यादा नज़र आती हैं,
    कब दिखाई देंगी उल्काएं _ खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि वैसे तो लगभग रात्रि आठ बजे के बाद से ही यह नज़ारा दिखना शुरू हो जाएगा लेकिन 12 तारीख की मध्य रात्रि से 13 तारीख की भोर तक यह उल्का ब्रष्टि का नज़ारा बेहद ही खूबसूरत नज़र आएगा, अगस्त माह में होने बाली उल्का ब्रष्टि को परसीड्स उल्का ब्रष्टि कहा जाता है, क्योंकि यह उल्काएं पर्सियस तारामंडल से आती हुई दिखाई देती हैं, उल्काएं जिस तारामंडल के बिंदु की तरफ़ से आती हुई दिखाई देती हैं उसे खगोल विज्ञान की भाषा में मीटियर रेडिएंट प्वाइंट ( उल्का बिकीर्णक बिंदु) कहा जाता है , मगर यह ध्यान में रखना ज़रूरी है कि किसी तारामंडल के एक बिंदु से उल्काओँ के बिकीर्णन का यह नज़ारा सिर्फ़ एक दृष्टि भ्रम है, वास्तव में तारे हमसे बहुत दूर हैं, लेकिन उल्काएं करीब 100 से 120 किलोमीटर ऊपर ही बायुमंडल में पहुंचने पर उद्दीप्त हो जाती हैं, उल्का ब्रष्टि किसी न किसी धूमकेतु से ही संबन्धित होती हैं, अगस्त माह की पर्सिड्स उल्का ब्रष्टि का सम्बंध भी धूमकेतु स्विफ्ट टटल या 109पी/स्विफ्ट टटल नामक धूमकेतू से है,
    कितनी उल्काएं दिखेंगी इस बार_ अमर पाल सिंह ने बताया कि इस बार अगस्त 12/13 की रात्रि को आप एक घण्टे में कम से कम लगभग 60 से लेकर 100 उल्काएं तक देख सकते हैं, जबकि इनका दिखना मौसमी घटनाओं पर भी निर्भर करता है,
    कब से कब तक होता है यह अनोखा नज़ारा _ प्रत्येक वर्ष लगभग 17 जुलाई से शुरू होकर 24 अगस्त तक चलती है पर्सिडस मीटियोर शॉवर, लेकिन इस बर्ष अगस्त माह में 12/13 तारीख की रात्रि के दौरान यह उल्का ब्रष्टि अपने चरम सीमा पर दिखाई देंगी, जिस से इन उल्काओं की ब्रष्टि को और भी अच्छे से देखा जा सकता है,   आकाश में किस तरफ़ से आती हुई दिखाई देंगी उल्काएं _
    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि वैसे तो आकाश में किसी भी दिशा से आती हुई दिख सकती हैं, लेकिन अगस्त माह में होने वाली उल्का ब्रष्टि को देखने के लिए आपको रात्रि के आकाश में पूर्वोत्तर दिशा की ओर से आती हुई दिखाई देंगी , और इनकी दृश्यता भी उच्च कोटि की होगी,
    कैसे देखें
    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि आप रात्रि के आकाश का अनुसरण करें और इन्हें देखने के लिए बिना किसी ख़ास दूरबीन या बायनोक्यूलर्स या अन्य सहायक उपकरणों के भी यह नज़ारा भव्य दिखाई देगा, इसके लिए किसी भी प्रकार के खास उपकरणों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी,आप सीधे तौर पर अपने घरों से ही किसी भी साफ़ स्वच्छ अंधेरे वाली जगह से सावधानी पूर्वक ही अपनी साधारण आंखों से ही इस नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं, शहरी क्षेत्रों में अधिक प्रकाश प्रदूषण होने के कारण कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकता है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाले लोगों को यह नज़ारा और भी मनोहारी दृश्य जैसा दिखाई देगा,
    नोट _ध्यान रहे यदि अचानक से बादल, आंधी, बरसात , तूफ़ान आदि की स्थिति उत्पन्न होती हैं तो यह खूबसूरत नज़ारा दिखाई देना कठिन भी हो सकता है,

  • सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें.

    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें.

    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें.

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पेरिस ओलिंपिक- नीरज ने भारत को पहला सिल्वर दिलाया, हॉकी में ब्रॉन्ज​​​​​​​; वक्फ संशोधन विधेयक JPC को भेजा गया

    • आजादी के बाद एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने नीरज, भाला फेंक में जीता रजत
    • भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरा ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीता, स्पेन को 2-1 से हराया, दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत के; गोलकीपर श्रीजेश जीत के साथ रिटायर
    • मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख बने, 13 सदस्यों ने शपथ ली, इनमें हसीना को सत्ता से बाहर करने वाले 2 छात्र भी
    • पीएम मोदी ने गुरुवार को नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है, पीएम ने बांग्लादेश में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद जताई
    • भारत हमारे दोनों देशों की जनता की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने कहा कि हम बांग्लादेश में जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होने, हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की उम्मीद करते हैं.

      वक्फ संशोधन बिल संयुक्त संसदीय समिति को भेजा, कांग्रेस समेत 9 पार्टियां विरोध में; रिजिजू बोले- कई विपक्षी सांसद सपोर्ट में, दबाव में बोल नहीं रहे
    • नीट-पीजी 2024 स्थगित करने की अर्जी पर शीर्ष कोर्ट में सुनवाई आज, एक ही बैच में परीक्षा के लिए याचिका
    • मानसून सत्र का 15वां दिन, कल सरकार ने लोकसभा में वक्फ बोड एक्ट पेश किया था, इसे लेकर आज भी हंगामे के आसार
    •  आर्थिक मंदी से जूझ रहे विश्व के टाॅप देश, तीसरी सबसे बड़ी इकोनॅामी बनने की राह पर भारत
    • घंटों में क्लियर होगा चेक, अभी 2 दिन लगते हैं, RBI गवर्नर बोले- इससे कुछ ही घंटों में फंड मिलेगा, चेक क्लियरिंग प्रोसेस लगातार चलेगी
    • ओलिंपिक- अमन सेमीफाइनल हारे, 57KG में जापान के पहलवान ने 10-0 से हराया, अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे
    •  देश का मानसून ट्रैकर: राजस्थान के पाली में 15 गांव डूबे, 100 लोगों का रेस्क्यू; बिहार में बिजली गिरने से 8 मौतें
    •  कोचीन शिपयार्ड को पहली तिमाही में ₹174 करोड़ मुनाफा, जहाज बनाने वाली कंपनी की आय 62% बढ़कर ₹771 करोड़, एक साल में 693% चढ़ा शेयर
  • मस्ती और रोमांस से भरपूर है वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज भोजपुरी फिल्म सनम का ट्रेलर

    मस्ती और रोमांस से भरपूर है वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज भोजपुरी फिल्म सनम का ट्रेलर

    मस्ती और रोमांस से भरपूर है वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज भोजपुरी फिल्म सनम का ट्रेलर

    बॉलीवुड से भोजपुरी फ़िल्म जगत में धमाकेदार एंट्री कर चुके राहुल शर्मा अब एक और नई भोजपुरी फिल्म ‘सनम’ लेकर आ रहे हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस मेघा श्री और भोजपुरिया एक्ट्रेस प्रीति मौर्या नजर आएगी। इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने फ़िल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। जिसमें घर के मुखिया दादा जी और परिवार का लाडला पोता का रिश्ता दिखाया गया है। साथ ही प्रेम त्रिकोण के साथ हीरो हीरोइन की केमेस्ट्री पेश की गई है और साथ ही साथ फैमिली ड्रामा का समावेश फ़िल्म को फुल इंटरटेनिंग बना देती है। फ़िल्म का गीत-संगीत भी बहुत शानदार और कर्णप्रिय बनाया गया है, जोकि देखने और सुनने में बहुत मधुर लग रहा है। कुल मिलाकर आज के दौर को आत्मसात करके बनाई गई यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
    बता दें कि दादा जी की भूमिका में दिग्गज अभिनेता विनोद मिश्रा, पोते की भूमिका में राहुल शर्मा, प्रेमिका की भूमिका में मेघा श्री और प्रीति मौर्या, हीरो के दोस्त के किरदार में रोहित सिंह मटरू, मेहमान भूमिका में प्रगति भट्ट और काजल त्रिपाठी इस फ़िल्म के ट्रेलर के खूब धमाल मचाते हुए दिख रहे हैं। जब फ़िल्म का यह ट्रेलर काफी मजेदार है तो पूरी फिल्म दर्शकों के बीच फुल तू धमाल मचा देगी।

    लिंकः https://youtu.be/D8tSM_gQLTs?si=kQ_NPDYvfnLd7py0

    फ़िल्म सनम के ट्रेलर में राहुल शर्मा कॉलेज गोइंग स्टूडेंट के किरदार में खूब जंच रहे हैं तो वहीं दादा विनोद मिश्रा के साथ उनकी नटखट केमेस्ट्री काफी मजेदार दिख रही है। वहीं कॉलेज गर्ल के रूप में मेघा श्री बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। ट्रेलर में राहुल और मेघा की नोकझोक और फ़िल्म रोमांटिक केमेस्ट्री देखते ही बन रही है। वहीं प्रेमिका के रूप में प्रीति मौर्या गर्दा उड़ा रही हैं। इस ट्रेलर में कई ट्विस्ट भी देखने को मिल रहे हैं, जोकि काफी मनोरंजनपूर्ण है।
    उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल व जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत रत्नाकर कुमार की फिल्म सनम की पूरी  शूटिंग गोरखपुर में की गई है। इस फिल्म निर्माता के रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। फ़िल्म की कहानी, पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी लिखा है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार राहुल शर्मा, मेघा श्री, प्रीती मौर्या, विनोद मिश्रा, रोहित सिंह मटरू, संजीय मिश्रा, शम्भू राणा, निशा तिवारी, धामा वर्मा, अभय राय, योगेश पाण्डेय, रिषभ राजपूत, मिंटू सिंह, आँचल तिवारी, पूजा चौधरी, प्रगति भट्ट (अतिथि कलाकार), काजल त्रिपाठी हैं। सह-निर्देशक विवेक कुमार मणि, छायांकन जगमिंदर सिंह हुडल, संगीतकार साजन मिश्रा, शुभम तिवारी हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी, धरम हिन्दुस्तानी हैं। सिंगर सुगम सिंह, प्रियंका सिंह ज्योति शर्मा हैं। नृत्य निर्देशक एम के गुप्ता, पार्श्व संगीत असलम सुरती, कला निर्देशक रंधीर हैं। संकलन कोमल वर्मा, बिजनेस हेड इमरोज अख्तर, प्रोडक्शन कंट्रोलर अखिलेश राय, कार्यकारी निर्माता राजेश सिरसाट हैं। वीएफएक्स चन्दन कुमार, डीआई मनिंदर सिंह (बंटी) ने किया है। ट्रेलर एडिटर उमेश मिश्रा हैं। साउंड इफेक्ट और मिक्सिंग कृष्णा विश्वकर्मा, वेश भूषा बादशाह खान का है। इस फ़िल्म का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    गौरतलब है कि फिल्म ‘सनम’ को लेकर फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हमने फ़िल्म सनम का ट्रेलर लांच कर दिया है। जोकि हर किसी को पसंद आ रहा है। वर्ल्डवाइड के बैनर से बनने वाली हर फिल्म दर्शकों के इमोशन और डिमांड के अनुसार अच्छे सब्जेक्ट पर बनती है और लोग हमें प्यार भी देते हैं। अच्छी और कमर्शियल फिल्में बनाना मेरी प्राथमिकता है। इस फ़िल्म की कहानी जबरदस्त है और इसकी मेकिंग भी बड़े स्तर पर की गई है।
    वहीं इस फ़िल्म के हीरो राहुल शर्मा फिल्म सनम के ट्रेलर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरी और मेघाश्री की जोड़ी फुल टू धमाल मचाने वाली है। मुझे दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद की हमेशा जरूरत है। फ़िल्म प्रोड्यूसर  रत्नाकर सर को बहुत बहुत धन्यवाद, उन्होंने इतनी अच्छी में कास्ट किया, जिसके लिए मैं आभारी हूँ।’ उन्होंने आगे कहा कि मेरी कोशिश रही है कि अपने किरदार को जीवंत करूं, ताकि ऑडियंस के दिल को जीत सकूँ। उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आयेगी।

  • सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • विनेश फोगाट ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, बोलीं- मां कुश्ती मेरे से जीत गई और मैं हार गई…माफ करना
    • सेमीफाइनल के बाद 52 किलो की थी विनेश, वजन घटाने की रातभर कोशिश, बाल काटे, छोटे कपड़े पहने; फिर भी कम नहीं हुआ 100 ग्राम वजन
    • CJI बोले- रिटायर होते ही पॉलिटिक्स जॉइन न करें जज, कल आप कोर्ट में थे और आज राजनीतिक पार्टी में, लोग क्या सोचेंगे
    • चुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर में, जल्द चुनाव होंगे, सुप्रीम कोर्ट की 30 सितंबर तक की डेडलाइन, 20 अगस्त तक अपडेट होगी वोटर लिस्ट
    •  ‘अपने वित्त मंत्री से क्यों नहीं पूछते’, हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी मामले में निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर पलटवार
    •  राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 3 सितंबर को चुनाव, NDA के पास 101 सीटें, यह बहुमत के आंकड़े से 13 कम
    • भारत लौटते ही सोनिया गांधी से मिलीं ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, एयरपोर्ट से घर तक भव्य स्वागत
    • अजित बोले- CM पद मिलता तो पूरी NCP ले आता, कहा- राजनीति में शिंदे-फडणवीस से सीनियर हूं, सब आगे बढ़ गए, मैं पीछे रह गया
    • श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत से वनडे सीरीज जीती, तीसरा वनडे 110 रन से हराया, वेल्लालागे को 5 विकेट; शतक से चूके अविष्का फर्नांडो
    • नीरज से टोक्यो का प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, हॉकी टीम से भी कांस्य की आस
    • बंगलादेश -मोहम्मद यूनुस का शपथ ग्रहण आज, अंतरिम सरकार की सलाहकार परिषद में हो सकते हैं 15 सदस्य
    • रिलायंस की AGM 29 अगस्त को, कंपनी ने FY24 में ₹1.32 लाख करोड़ निवेश किए, मुकेश अंबानी ने चार साल से नहीं ली सैलरी
  • 07 अगस्त 2024 के मुख्य सामाचार

    07 अगस्त 2024 के मुख्य सामाचार

    .बुधवार, 07 अगस्त 2024 के मुख्य सामाचार

    🔸ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका से शेख हसीना को लगा बड़ा झटका, Visa किया रद्द

    🔸Bangladesh में हालात बेकाबू, अवामी लीग नेता के होटल में जिंदा जला दिए गए कम से कम 24 लोग

    🔸Bangladesh की सेना में बड़ा फेरबदल, मेजर जनरल जियाउल अहसन को हटाया गया

    🔸VIDEO: ब्रिटेन में कुरान बांट रहे लोगों पर हमला; उखाड़ फैंका इस्लामिक स्टैंड, आप्रवासन दंगों के चलते 370 से अधिक लोग गिरफ्तार

    🔸’सतर्क रहें और सावधानी बरतें’, ब्रिटेन जा रहे अपने नागरिकों के लिए भारत ने जारी की एडवाइजरी

    🔸नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया

    🔸पतंजलि केस में सुप्रीम कोर्ट ने IMA अध्यक्ष को फटकारा:कहा- अपने खर्चे पर छपवाएं माफीनामा; अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी

    🔸मुस्लिम लड़कियों की शादी की उम्र पर बाल-आयोग SC पहुंचा:दलील- 15 साल में शादी बाल विवाह कानून के खिलाफ; हाईकोर्ट ने इजाजत दी थी

    🔸राहुल ने पूछा- क्या बांग्लादेशी हिंसा में विदेशी हाथ है:जयशंकर बोले- पाकिस्तानी डिप्लोमेट ने आंदोलन की तस्वीर लगाई थी, जानकारी जुटा रहे

    🔸राउज एवेन्यू कोर्ट में कविता की डिफॉल्ट याचिका खारिज:बेल पिटिशन पर 7 अगस्त तक सुनवाई स्थगित; शराब नीति से जुड़ा भ्रष्टाचार का मामला

    🔸US News: ट्रंप पर जानलेवा हमला मामले में बड़ा खुलासा, FBI ने एक पाकिस्तानी पर लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप

    🔸हमास ने हानिया के बाद अपने नए चीफ का किया ऐलान, इजरायल पर हमले का है मास्टरमाइंड

    🔸Reservation: ST/SC/OBC आरक्षण को लेकर रार के मूड में कांग्रेस, खरगे के आवास पर AICC की बड़ी बैठक

    🔸बांग्लादेश के संपर्क में भारत सरकार, अंतरिम सरकार के साथ मजबूत रिश्ता हमारी प्राथमिकता- रक्षा विशेषज्ञ

    🔸महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 5 विधायकों का टिकट काटेगी:विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी; सीट बंटवारे पर कल MVA की मीटिंग

    🔹Paris Olympics Day 11:’गोल्डन बॉय’ का चल गया जादू, नीरज चोपड़ा की फाइनल में एंट्री के साथ बढ़ी मेडल की उम्मीद

    🔹Paris Olympics: पक्का हुआ भारत का एक और पदक, ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं विनेश

    🔹भारत ने गंवाया हॉकी सैमीफाइनल, जर्मनी 3-2 से फाइनल में, भारत अब ब्रॉन्ज के लिए खेलेगा

    *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*

    जय हो🙏

  • माफिया मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी अफशां अंसारी के खिलाफ पुलिस ने किया बड़ी कार्रवाई,

    माफिया मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी अफशां अंसारी के खिलाफ पुलिस ने किया बड़ी कार्रवाई,

    लखनऊ।
    माफिया मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी अफशां अंसारी के खिलाफ पुलिस ने किया बड़ी कार्रवाई, अफशां अंसारी पर मऊ जिले के दक्षिणटोला थाने में गैंगस्टर एक्ट के कई मामले हैं दर्ज, डीआईजी आजमगढ़ रेंज वैभव कृष्ण ने अफशां सहित 5 अन्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा किया, सभी फरार चल रहे आरोपियों के ऊपर मऊ के अलग-अलग थानों में गंभीर मुकदमे हैं दर्ज, सभी आरोपी अलग-अलग समय से चल रहे हैं फरार

  • नजूल जमीन विधेयक विधान परिषद में फंस गया।

    नजूल जमीन विधेयक विधान परिषद में फंस गया।

    ब्रेकिंग न्यूज़
    लखनऊ
    नजूल जमीन विधेयक विधान परिषद में फंस गया।
    बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी भूपेंद्र चौधरी ने परिषद में नजूल जमीन विधेयक को प्रवर समिति को भेजने को अनुरोध सभापति से किया।
    विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने इस विधेयक का विरोध किया तो आज प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी भूपेंद्र चौधरी ने परिषद में खड़े होकर इस बिल के कई प्रविधानों पर असहमति की वजह से प्रवर समिति को भेजने का अनुरोध किया। जिसे सभापति ने मंजूर कर लिया।
    इस तरह अब नजूल जमीन विधेयक को लटकाने और अटकाने में बीजेपी के हो विधायक और एमएलसी कामयाब रहे।
    ये पहला मौका है जब सरकार के किसी महत्वपूर्ण विधेयक को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने लटकवा दिया हो।
    अब मामला दिलचस्प हो गया है।
    #Lucknow #BreakingNews #Vidhansabhba #NazulLand

  • पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट।

    पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट।

    पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट।