Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी

    सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी, जिसमें 5000 रुपये प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6000 रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।”
    निशुल्क सौर बिजली योजना पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली मिल सकेगी। यह योजना इसे और बढ़ावा देगी।”
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “सरकार अगले 5 वर्षों में बुनियादी ढांचे के लिए मजबूत राजकोषीय समर्थन बनाए रखने का प्रयास कर रही है। पूंजीगत व्यय 11.11 लाख करोड़ रुपये होगा जो हमारे सकल घरेलू उत्पाद का 3.4% होगा।”
    देश में छोटे और मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों के विकास पर, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, “भारत छोटे रिएक्टरों की स्थापना, भारत छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों के अनुसंधान और विकास और परमाणु ऊर्जा के लिए नई प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान और विकास के लिए सरकार निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी करेगी…”
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “… 21,400 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित करने सहित बिजली परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। बिहार में नए हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज और खेल बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। बहुपक्षीय विकास बैंकों से बाहरी सहायता के लिए बिहार सरकार के अनुरोधों पर शीघ्रता से काम किया जाएगा… हमारी सरकार ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए प्रयास किए हैं। राज्य की पूंजी की आवश्यकता को समझते हुए, हम बहुपक्षीय एजेंसियों के माध्यम से विशेष वित्तीय सहायता की सुविधा प्रदान करेंगे। चालू वित्त वर्ष में, भविष्य के वर्षों में अतिरिक्त राशि के साथ 15,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जाएगी। हमारी सरकार पोलावरम सिंचाई परियोजना के शीघ्र पूरा होने और वित्तपोषण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है जो आंध्र प्रदेश और उसके किसानों के लिए जीवन रेखा है।”

  • आज बजट प्रस्ताव से पूर्व संसद भवन में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में शामिल हुआ।

    आज बजट प्रस्ताव से पूर्व संसद भवन में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में शामिल हुआ।

    आज बजट प्रस्ताव से पूर्व संसद भवन में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में शामिल हुआ।

  • अभी 4 करोड़ नौकरी की बात कर रहे हैं लेकिन 10 साल में आपने कितनी नौकरी दी? नीतीश कुमार किंगमेकर रहे हैं

    अभी 4 करोड़ नौकरी की बात कर रहे हैं लेकिन 10 साल में आपने कितनी नौकरी दी? नीतीश कुमार किंगमेकर रहे हैं

    पप्पू यादव ने कहा, “अभी 4 करोड़ नौकरी की बात कर रहे हैं लेकिन 10 साल में आपने कितनी नौकरी दी? नीतीश कुमार किंगमेकर रहे हैं लेकिन उन्हें विशेष पैकेज भी नहीं दिया जितनी बंद पड़ी फैक्ट्रियां हैं उसपर कुछ दीजिए, एयरपोर्ट पर दीजिए विशेष पैकेज, विशेष राज्य के लिए भीख मत मांगिए आप(JDU) मंत्रिमंडल से हट जाइए

  • नाम लिखने के लिए कहने वाले सरकारी निर्देश पर रोक

    नाम लिखने के लिए कहने वाले सरकारी निर्देश पर रोक

    सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ियां यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों को मालिकों के नाम लिखने के लिए कहने वाले सरकारी निर्देश पर रोक लगा दी है और कांवड़ियां यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों को मालिकों के नाम लिखने के लिए कहने वाले उनके निर्देश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकारों को नोटिस जारी किया है।
    सुप्रीम कोर्ट ने उनसे जवाब मांगा है और मामले की सुनवाई 26 जुलाई को तय की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि खाद्य विक्रेताओं को मालिकों और कर्मचारियों के नाम लिखने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

  • सकुशल मोहर्रम सम्पन्न कराने एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सम्मानित किए गये सैय्यद अदनान फर्रुख शाह

    सकुशल मोहर्रम सम्पन्न कराने एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सम्मानित किए गये सैय्यद अदनान फर्रुख शाह

    सकुशल मोहर्रम सम्पन्न कराने एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सम्मानित किए गये सैय्यद अदनान फर्रुख शाह ( मियां साहब) व सैय्यद अयान अली शाह

    •  मियां साहब ने सदैव गोरखपुर में शांतिदूत के रूप में काम किया- पदमश्री डॉ रामचेत चौधरी*
      मियां साहब और इमामबाड़ा इस्टेट का इतिहास 350 वर्षों से भी अधिक पुराना है- मिन्नत गोरखपुरी
      मोहर्रम को कुशल सम्पन्न कराने के लिए पदमश्री डॉ राम चेत चौधरी व युवा कवि एवं शायर मिन्नत गोरखपुरी के नेतृत्व में इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानसीन सैय्यद अदनान फर्रुख शाह ( मियां साहब)व उनके पुत्र सैय्यद अयान अली शाह (छोटे मियां साहब ) को पार्षद धर्मशाला बाजार छठी लाल गुप्ता एवं अख्तर अली के साथ माला पहनाकर दुशाला भेंट करके पुष्पगुच्छ देकर एवं स्मृति चित्र देकर सम्मानित किया गया |
      इस अवसर पर पदम श्री डॉ रामचेत चौधरी ने कहा कि मियां साहब ने सदैव गोरखपुर में शांति दूत के रूप में काम किया है |
      युवा कवि एवं शायर कार्यक्रम संयोजक मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि इमामबाड़ा इस्टेट और मियां साहब का इतिहास 350 वर्षों से भी अधिक पुराना है |
      वहीं पार्षद धर्मशाला बाजार छठी लाल गुप्ता ने कहा कि आज कितना पवित्र दिन है की गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मियां साहब और उनके पुत्र को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ |
      साथ ही साथ इमामबाड़ा इस्टेट के मीडिया प्रभारी व मेला संयोजक मंजूर आलम को भी सम्मानित किया गया |
      कार्यक्रम के सहसंयोजन गौतम गोरखपुरी ने सभी के प्रति अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद व्यापित किया |
      इस अवसर पर अख्तर अली, ई.अहमद राजा, सैय्यद इरशाद अहमद,हाजी सोहराब खान, शकील शाही ,सैय्यद वसीम इकबाल, मोनू खान,विक्की सिंह,अरविंद हरी गुप्ता,रेहान,आतीफ अहमद,फजल खान आदि मौजूद रहे |
  • दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी

    दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी

    ब्रेकिंग न्यूज़
    दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी
    गुरु पूर्णिमा पर करेंगे विशेष पूजन.
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को आएंगे वह रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन सभी गुरुओं मंदिर परिसर में मौजूद सभी देव विग्रहो की विधि विधान से के साथ पूजन करेंगे।

  • सात बार के MLA को गोरखपुर में ही जान का खतरा!! सीएम को बताया फिर भी एक्शन नहीं

    सात बार के MLA को गोरखपुर में ही जान का खतरा!! सीएम को बताया फिर भी एक्शन नहीं

    Big ब्रेकिंग
    सात बार के MLA को गोरखपुर में ही जान का खतरा!! सीएम को बताया फिर भी एक्शन नहीं
    पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के बेटे और सात बार के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने जताया जान का खतरा.
    ABP न्यूज़ से कहा एक करोड रुपए इकट्ठा किए गए हैं मुझे मारने के लिए।
    सीएम को बता चुका हूं।
    प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
    पुलिस अपराधियों से मिली हुई है।
    गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता को भी चिट्ठी लिखी है मैंने।

  • आमने सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार जख्मी

    आमने सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार जख्मी

    बिग ब्रेकिंग
    आमने सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार जख्मी
    प्राप्त जानकारी के अनुसार फाजिलनगर से समउर मार्ग पर सुल्तानपुर बड़ी वाली पुल के पास आमने-सामने 2 मोटरसाइकिल वालों की आपस में टक्कर हो गई जिससे वे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए
    प्रशासन ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनो घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिसमे एक की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

  • पंजाब की जालधर वेस्ट आम आदमी पार्टी के मोहिन्द्र भगत चुनाव जीते

    पंजाब की जालधर वेस्ट आम आदमी पार्टी के मोहिन्द्र भगत चुनाव जीते

    पंजाब की जालधर वेस्ट आम आदमी पार्टी के मोहिन्द्र भगत चुनाव जीते
    हिमाचल 3 विधानसभा सीट उप-चुनाव.
    2 कांग्रेस व 1 BJP जीती
    कांग्रेस:- देहरा(कांगड़ा) व नालागढ़(सोलन) जीती
    भाजपा:- हमीरपुर सीट जीती

  • लखनऊ-यूपी के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में अगले 3 दिन होगी झमाझम बारिश…

    लखनऊ-यूपी के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में अगले 3 दिन होगी झमाझम बारिश…

    लखनऊ-यूपी के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में अगले 3 दिन होगी झमाझम बारिश…

    मौसम विभाग ने वज्रपात की भी चेतावनी जारी की

    गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

    पूर्वांचल के एक दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    लखनऊ में अगले 3 दिन तक रुक-रुककर बारिश होगी

    बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र में अलर्ट

    मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, देवरिया में अलर्ट

    गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा में अलर्ट जारी

    बलरामपुर, श्रावस्ती, लखनऊ, बाराबंकी के लिए अलर्ट

    हमीरपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ में वज्रपात की भी चेतावनी

    मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में अलर्ट