जे सी आई गोरखपुर स्वराज ने जेसीआई मिडकॉन में मिली अपनी अपार सफलता को स्वराज के द्वारा गोद लिए हुए अपने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया । साथ ही मित्तल आई हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के उपलक्ष में मित्तल आई हॉस्पिटल के द्वारा सभी बच्चों के निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। सभी बच्चों के लंच की व्यवस्था की गई एवं बच्चों के बीच फल और स्टेशनरी का वितरण किया गया। साथ ही जिन बच्चों के नेत्रों में कोई समस्या पाई गई है उन बच्चों का इलाज मित्तल आई हॉस्पिटल के द्वारा निशुल्क किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जेसीआई गोरखपुर स्वराज के अध्यक्ष पायल अग्रवाल,सचिव निधि तुलस्यान,मित्तल आई हॉस्पिटल की संस्थापक डॉ कीर्ति मित्तल,त्रिशला गरिमा आदि मौजूद रहे।
Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

भाजपा नेता के बाइक को स्कूली बस ने मारी टक्कर
बिग ब्रेकिंग कुशीनगर
भाजपा नेता के बाइक को स्कूली बस ने मारी टक्कर
ओवरटेक करने के दौरान पीछे से बस ने बाइक में मेरी टक्कर
बस में फसी बाइक 15 मीटर घसीटता रहा, बस में सवार बच्चों के शोर पर चालक ने रोकी बस
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के जिला सह संयोजक है भाजपा नेता अरुण कुमार मिश्र
बाइक से खेत में रोपनी कराने जा रहे थे भाजपा नेता
ग्रामीणों ने घायल को उठाकर ब्रेच पर लिटाया, परिजन ले गये अस्पताल
बाई पैर सड़क पर घसीटने से जख्मी होकर टूटा
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव करजहा मोड़ के पास की घटना -

पीलीभीत में बाढ़ में फंसे 7 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट, मवेशियों को भी बचाया गया
पीलीभीत में बाढ़ में फंसे 7 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट, मवेशियों को भी बचाया गया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की कर रहे मॉनीटरिंग
अधिकारियों को राहत कार्यों से संबंधित दे रहे आवश्यक दिशा निर्देश
बाढ़ से प्रभावित प्रदेश के 10 जिलों में युद्धस्तर पर चल रहे राहत कार्य*
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और एसएसबी की टीम राहत कार्यों को दे रही अंजाम
लखनऊ, 9 जुलाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों और राहत विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं, जिससे राहत कार्यों में कोई कमी न रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मॉनीटरिंग का ही असर है कि मंगलवार को पीलीभीत में बाढ़ में फंसे 7 लोगों को एयरफोर्स टीम द्वारा एयरलिफ्ट कर रेस्क्यू किया गया। इस दौरान मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वर्तमान में नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद छोड़े गये पानी और उत्तराखंड से आए पानी से प्रदेश के 10 जिले प्रभावित हैं। यहां पर युद्धस्तर पर राहत कार्य किये जा रहे हैं। सीएम योगी के निर्देश पर क्षतिग्रस्त फसलों का भी सर्वे कराया जा रहा है।
पीलीभीत में एयरलिफ्ट कर 7 लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया
राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि पीलीभीत में बाढ़ से 5 तहसील के 252 गांव प्रभावित हैं। यहां पानी का स्तर घट रहा है। राज्य इमरजेंसी सेंटर को सूचना मिली कि पीलीभीत के ग्राम बिनौरा में कुछ लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। इसके बाद बाढ़ में फंसे 7 लोगों को एयरलिफ्ट ऑपरेशन के माध्यम से सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एयरलिफ्ट ऑपरेशन के जरिये रामआसरे, मुजफ्फर, सहबर, साहिल, रेबान, क्षत्रपाल और जागेश्वर को सुरक्षित बचाया गया। इसके अलावा बाढ़ में फंसे अन्य 7365 लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस दौरान मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। यहां पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की एक-एक टीम और पीएसी की 2 टीम तैनात है। इसके अलावा एसएसबी की एक टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। यहां पर राहत कार्यों में 37 नाव लगी हैं। 23 शरणालय स्थापित किये गये हैं, जिनमें 261 लोग रह रहे हैं। सभी को कम्युनिटी किचन के माध्यम से खाना खिलाया जा रहा है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित गांवों में 3130 लंच पैकेट वितरित किये गये। इसी तरह लखीमपुर खीरी की 5 तहसील के 41 गांव प्रभावित है। यहां पर एनडीआरएफ और पीएसी की एक-एक टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिये 221 लाेगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके अलावा निघासन के ग्राम मुर्गाहा में फंसे 12 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। गाेंडा में बाढ़ से 3 गांव की फसल प्रभावित हुई है। यहां पर क्षतिग्रस्त फसल का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करा दी गयी है। बलरामपुर की 3 तहसील के 20 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। फिलहाल यहां पर स्थिति सामान्य है। राहत कार्य के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पीएसी की एक-एक टीम तैनात है।शाहजहांपुर के 42 लोगों को सुरक्षित निकाला गया*
श्रावस्ती में 2 तहसील के 82 गांव प्रभावित हैं। यहां पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की एक-एक टीम राहत कार्यों में लगी हुई है। फिलहाल स्थिति अभी सामान्य है। कुशीनगर की 2 तहसील के 16 गांव प्रभावित हैं। यहां पर राहत कार्यों में एसडीआरएफ और पीएसी की एक-एक टीम तैनात है। फिलहाल स्थिति बेहतर है। कम्युनिटी किचन के माध्यम से लोगों को पौष्टिक भोजन खिलाया जा रहा है। सिद्धार्थनगर की तहसील शोहरतगढ़ के एक गांव की फसल प्रभावित है। यहां क्षतिग्रस्त फसल की सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है। बस्ती में तहसील हरैया का एक गांव प्रभावित है। इससे 35 परिवार के 150 लोग प्रभावित हैं। ऐसे में ग्रामीणों के आवागमन के लिए 4 नाव लगा दी गयी है। इसी तरह शाहजहांपुर की एक तहसील के एक गांव की फसल प्रभावित हुई। यहां पर क्षतिग्रस्त फसल का सर्वे किया जा रहा है। यहां पर 8 परिवार के 42 लोग बाढ़ में फंसे थे। सभी को नाव द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी को पंचायत भवन परचड़ में सुरक्षित रखा गया है। यहां खाने की भी व्यवस्था की जा रही है। -

वहीं हादसे के बाद हाॅस्पिटल के बाहर मृतकों की लाशें बिखरी पड़ी थी।
अपडेट….
वहीं हादसे के बाद हाॅस्पिटल के बाहर मृतकों की लाशें बिखरी पड़ी थी। वहीं हादसे में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैं खेतों की ओर जा रहा था, तभी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी थीं। इसके बाद अन्य लोग भी आए और पुलिस को हादसे की सूचना दी। घायल लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। हादसे को देख मेरी रूह कांप गई। लोग बीच सड़क पर मरे पड़े थे।
हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी
वहीं हादसे के बाद कलेक्टर गौरांग राठी ने बताया कि हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। सभी घायल बांगरमऊ सामुदायिक केंद्र में भर्ती हैं। वहीं गंभीर घायलों को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया जा रहा है। हादसे को लेकर ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। 0515-2970767, 9651432703, 9454417447, 8887713617, 8081211289
वहीं बस में सवार एक यात्री मोहम्मद उर्स ने बताया कि मैं शिवहर का रहने वाला हूं। हादसे के समय मैं सो रहा था। तभी जोरदार आवाज सुनाई दी। ऐसे लगा जैसे भूकंप आ गया हो। मैं बस की दूसरी साइड में बैठा था। हादसे में मैं बाल-बाल बच गया। मेरा एक हाथ कट गया है।
पुलिस ने बताए हादसे के ये दो कारण
पुलिस के अनुसार हादसे की वजह ओवरटेकिंग हो सकता है। दूध का टैंकर धीमी गति से आगरा की ओर जा रहा था। इतने में पीछे से तेज गति से एक बस आ गई। पुलिस के अनुसार उस समय दो स्थितियां बनी होंगी। पहली यह कि बस के चालक को नींद आ गई और उसे कंटेनर को टक्कर मार दी। वहीं दूसरी परिस्थिति बस के चालक ने कंटेनर की ओवरटेक करने की कोशिश की उस दौरान कंटेनर के चालक ने भी गाड़ी उसी दिशा में मोड़ दी।
-

10 अगस्त से दो सितम्बर तक खिलाई जाएगी फाइलेरिया से बचाव की दवा
10 अगस्त से दो सितम्बर तक खिलाई जाएगी फाइलेरिया से बचाव की दवा
सीएमओ ने पत्र लिख कर छह विभागों से मांगा विशेष सहयोग
लाइलाज बीमारी फाइलेरिया से बचाव के लिए साल में एक बार पांच साल तक लगातार दवा खाना जरूरी
जिले के लोगों को लाइलाज बीमारी फाइलेरिया से बचाने के लिए अगले माह दस अगस्त से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत दस अगस्त से दो सितम्बर तक तीन सदस्यों की टीम घर घर जाकर लोगों को बचाव की दवा खिलाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए चौदह अलग अलग विभागों के मुखिया और अन्य स्टेकहोल्डर्स को पत्र भेजा है । उन्होंने पत्र के जरिये छह प्रमुख विभागों से विशेष सहयोग करने के लिए कहा है। लाइलाज बीमारी फाइलेरिया (हाथीपांव)से बचने के लिए पांच साल तक लगातार साल में एक बार बचाव की दवा का सेवन जरूरी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधीक्षक कारागार, जिला सूचना अधिकारी, आईएमए अध्यक्ष, स्वयं सहायता समूहों के जिला मिशन मैनेजर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के साथ साथ सभी नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को पत्र लिखा है । पत्र में बताया गया है कि फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रूप से पीड़ित लोगों को छोड़ कर सभी लोगों को करना है। एक से दो वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को सिर्फ एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाती है, जबकि दो वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अलग अलग आयु वर्ग के अनुसार फाइलेरिया से बचाव की दो दवाएं निर्धारित मात्रा में खिलाई जाती हैं। दवा का सेवन भोजन या नाश्ते के बाद विभागीय टीम के सामने ही करना होगा।
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि इस बार जिले के शहरी क्षेत्र के चौदह प्लानिंग यूनिट में यह अभियान नहीं चलेगा, क्योंकि इन इकाइयों ने प्री टास (ट्रासमिशन एसेसमेंट सर्वे) गतिविधि को पास कर लिया है। इन्हें छोड़ कर पूरे जिले में अभियान चलेगा । पहली बार अभियान की टीम में एक पुरुष सदस्य भी रखा जाएगा ताकि हाथीपांव और हाइड्रोसील के नये पुरूष मरीजों की भी आसानी से पहचान की जा सके। प्रत्येक टीम को एक दिन में 25 घर का भ्रमण कर कम से कम 125 लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलानी होगी। जिले में इस समय हाथीपांव के 2872 मरीज और हाइड्रोसील के 420 मरीज हैं। सहयोगी संस्था प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) के प्रतिनिधि प्रणव पांडेय की मदद से अन्तर्विभागीय संवेदीकरण व जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन और पाथ संस्था के प्रतिनिधिगण तकनीकी सहयोग करेंगे। जिले के पिपराईच और चरगांवा ब्लॉक में बने फाइलेरिया रोगी नेटवर्क की पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मदद ली जाएगी
छह विभागों से मांगा गया यह सहयोग
पंचायती राज और नगरीय निकाय से जुड़े जनप्रतिनिधि और अधिकारी खुद फाइलेरिया रोधी दवा खाकर दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें। शिक्षक दवा का सेवन करने के साथ साथ बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभियान से पहले ही बीमारी की भयावहता के बारे में लोगों से चर्चा करें और अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुए दवा का सेवन करवाएं। आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूह के सदस्य बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करें और अपने घर के आसपास लोगों को दवा खाने के लिए प्रेरित करें। कोटेदार राशन वितरण के दौरान जागरूकता अभियान चलाएं और दवा खाने से इनकार करने वाले लोगों को प्रेरित कर दवा खिलवाएं।
इन प्लानिंग यूनिट में नहीं चलेगा अभियान
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर के शहरी क्षेत्र के बसंतपुर, बेतियाहाता, सिविल लाइन, दीवान बाजार, जटेपुर, पुर्दिलपुर, शाहपुर, जाफरा बाजार, अंधियारीबाग, इस्लामचक, बिछिया, तारामंडल, शिवपुर सहबाजगंज और इलाहीबाग में एमडीए अभियान नहीं चलेगा।
शहर में इन जगहों पर चलेगा अभियान
झरना टोला, नथमलपुर, मोहद्दीपुर, हुमायुंपुर, तुर्कमानपुर, छोटे काजीपुर और गोरखनाथ
-

हिन्दू मंदिरों और तीर्थ स्थलों के क्षेत्रों से मुस्लिम दुकानें बंद हों: विहिप
हिन्दू मंदिरों और तीर्थ स्थलों के क्षेत्रों से मुस्लिम दुकानें बंद हों: विहिप
नई दिल्ली । जुलाई 8, 2024. विश्व हिन्दू परिषद ने मांग की है कि हिन्दू मंदिरों और तीर्थ स्थलों के क्षेत्रों से मुस्लिम दुकानें बंद होनी चाहिए। विहिप के केन्द्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा ने आज कहा कि हमें अनेक स्थानों से जानकारी मिली है कि वहाँ जो लोग भारत माता की जय या वंदे-मातरम् भी नहीं बोल सकते और मूर्ति पूजा के विरोधी हैं, वे छद्म नामों से या हिन्दू देवी देवताओं के नामों से या हिन्दू आस्था केंद्रों के नाम से हमारे धर्म स्थलों पर प्रसाद व पूजा सामग्री बेच रहे हैं । देश भर से अनेकों प्रत्यक्ष ऐसी घटनाएँ सामने आईं हैं जहां सब्ज़ियों सहित अन्य खाद्य एवं पेय सामग्रियों पर थूक कर पहले उन्हें अपवित्र किया जाता है तत्पश्चात हिन्दू श्रद्धालुओं को बेचा जाता है, इससे हिन्दुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।
विहिप महामंत्री ने कहा कि देश के अनेक तीर्थों में भगवान के भोग, श्रंगार व अर्पण इत्यादि से जुड़ी अनेक वस्तुओं को मुस्लिम समाज के लोग अपवित्र कर बेच रहे हैं, जो कि हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ है, जिसे अविलम्ब रोका जाना जरूरी है।
विश्व हिन्दू परिषद सभी राज्य सरकारों से मांग करती है कि वे हिन्दू मंदिरों व धर्मस्थलों की पवित्रता को बनाए रखने हेतु मजहबी धोखेबाजों के विरुद्ध तुरंत प्रभावी कदम उठाएं जिससे समाज की आस्था व विश्वास को किसी प्रकार की क्षति ना पहुंचे। साथ ही हम हिंदू समाज से भी अपील करते हैं कि ऐसे धर्म द्रोहियों से सावधान रह कर उन्हें बेनकाब करें और स्थानीय शासन प्रशासन को समय पर सूचित करें।
जारी कर्ता:
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता
विश्व हिंदू परिषद -

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज रायबरेली दौरे के दौरान लगे पोस्टर-जवाब माँगा गया-
रायबरेली-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज रायबरेली दौरे के दौरान लगे पोस्टर-जवाब माँगा गया-
राहुल गांधी आप किस धर्म से हो स्पष्ट करो ?
रायबरेली का हिन्दू वोटर हिंसक है ? -

मध्य प्रदेश: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर
मध्य प्रदेश: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर
-

हाथरस भगदड़ की जांच करने वाली एसआईटी ने अपनी 300 पन्नों की रिपोर्ट सबमिट कर दी है.
हाथरस भगदड़ की जांच करने वाली एसआईटी ने अपनी 300 पन्नों की रिपोर्ट सबमिट कर दी है. इसमें सत्संग का आयोजन करने वाली कमेटी पर निशाना साधा गया है, जबकि अफसरों की उदासीनता पर भी सवाल उठे हैं. हालांकि इस रिपोर्ट में सूरजपाल उर्फ साकार विश्व हरि का जिक्र नहीं है.
-

बेटे के सामने मां की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप
बलिया
बेटे के सामने मां की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप
बेटे को बचाने में मां की चाकू से हमलाकर हत्या
पड़ोसियों के आपस में लड़ने के दौरान छुड़ाने गए थे
बच्चों के विवाद में महिला की हुई निर्मम हत्या
दोनों आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रसड़ा थाना क्षेत्र के अहमर पट्टी का मामला







