रात के अंधेरे में घर में मिला पत्नि का प्रेमी..युवक ने विरोध किया तो पत्नी और उसके प्रेमी ने पीटकर ले ली जान
खुद ही हॉस्पिटल ले गए लाश को ? लाश पर मिले चोट के 13 निशान तो खुला राज
हरीश पांडे
UP के कानपुर में अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी दीपा ने प्रेमी उमाकांत संग मिलकर पति विनीत की डंडे से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद कोई हत्या की बात न जान सके इसके चलते मृत पति को खुद ही सीएचसी लेकर पहुंच गई। यहां चोटों के निशान देखकर स्वजन को शक हुआ।वहीं पोस्टमार्टम में 13 चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की बात सामने आई। रात के समय प्रेमी को घर में पाकर पति ने नाराजगी जताई थी। जिसके बाद पत्नि और उसका प्रेमी जल्लाद बन गए। फिलहाल जीवन संगिनी दीपा अरेस्ट है।
42 वर्षीय विनीत कुमार मिश्र पत्नी दीपा उर्फ नेहा के साथ मैथा बाजार में रहता था।देर रात को दीपा ने अपने प्रेमी मनोह निवासी उमाकांत शुक्ला के साथ मिलकर डंडे से विनीत को जमकर मारा और हत्या कर दी। इसके बाद कोई उस पर शक न करे इसके चलते खुद ही पति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली पहुंच गई।जहा पीएम के बाद राज खुल गया।
एक तरफ सड़क निर्माण दूसरी तरफ निर्माण ना होने से हुआ जलजमाव
पार्षद की अनदेखी से नरकी जीवन जीने को मजबूर हैं पीपरापुर मोहल्लावासी
गोरखपुर । पीपरापुर मोहल्ले में पार्षद की लापरवाही की वजह से नरकी जीवन जीने के लिए वार्ड की जनता मजबूर है। एक तरफ सड़क का निर्माण हुआ है और दूसरी तरफ निर्माण नहीं होने की वजह से हल्की बारिश होने पर भी जलजमाव हो जा रहा है सीवर का गंदा पानी की वजह से गंध आ रही है बीमार मरीज, बूढ़े बुजुर्ग स्कूली बच्चों आए दिन इन गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है और बीमारी का भी खतरा बना हुआ है। वहीं पीपरापुर वार्ड में पिछले 4 महीने से सड़क निर्माण कार्य पूरा ना होने की वजह से यहां पर भी जलजमाव और गंदगी बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार शिकायत की लेकिन उनकी अनदेखी कर दी जा रही है।
इस संबंध में वार्ड नंबर 68 दधिचि नगर के पार्षद सरवन पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बरसात हो रही है जलजमाव तो होगा । जहां पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ है वहां के स्थानीय लोगों द्वारा नाली निर्माण करने से रोका जा रहा है इस वजह से सड़क निर्माण का कार्य रुका हुआ है ।
बरहाल आपसी विवाद की वजह से स्थानीय नागरिकों को बरसात में जल जमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जबकि मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि जनपद में कहीं भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न न होने पाए। वरना अधिकारियों पर गाज गिरेगी। पार्षद की अनदेखी की वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है।
बिग ब्रेकिंग कुशीनगर
नेपाल के बाल्मीकि नगर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद बड़ी गंडक/नारायणी में बढ़ा पानी का स्तर
बाढ़ के दृष्टिगत संवेदनशील इलाकों का एसडीएम विकास चन्द्र ने किया निरीक्षण
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के जवहीदयाल के ततवा टोले के बंधे पर पहुँचे तमकुहीराज एसडीएम विकास चन्द्र
बड़ी गंडक/नारायणी में पानी बढ़ने से बंधे पर बढ़ रहा दबाव, ग्रामीण चिंतित
बंधे को नहीं है कोई खतरा – एसडीएम
बंधे के चिन्हित प्वाइंट की लगातार हो रही निगरानी – एसडीएम
बाढ़ चौकियों पर मौजूद है राजस्वकर्मियों की टीम
मेरे द्वारा बंधे की लगातार की जा रही निगरानी – एसडीएम
राजधानी लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से बचा।कल से हो रही बारिश का दिखा कहर ।तेज बारिश से गिरी दीवार बालबाल बचे लोग।बाजार खाला थाना क्षेत्र बक्कल मिल एरिए में गिरी दीवार।दीवार गिरने में बालबाल बचे लोग और एक बड़ा हादसा होने से बचा।दीवार की चपेट में आई गाड़ियां ।स्थानीय लोगो का कहना कि दीवार के नीचे दबी है कई मोटरसाइकिल ।थाना बाजार खाला क्षेत्र का मामला
शिकायत और खामियां मिलते ही रातोंरात रेलवे अस्पताल पहुंचे विनोद राय
गुरुवार को असुरन स्थित रेलवे विद्युत सब स्टेशन के दो कर्मचारी अभिषेक कुमार और अनुज कश्यप विद्युत बल्ब के ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट होने के वजह से झुलस गएं जिन्हें पीआरकेएस यूथ विंग द्वारा तत्काल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया गया जहाँ इनका इलाज अभी चल रहा है लेकिन शुक्रवार को जब दोबारा यूथ विंग के निशांत यादव, इजहार अहमद, धीरज यादव, चन्द्रिका साहनी, विनय यादव इत्यादि लोग अस्पताल पहुंचे तो मरीजों के तीमारदारों से पता चला कि अभी तक दोनों भर्ती मरीजों के विभाग से कोई अधिकारी न तो मिलने आया और न ही हर्ट ऑन ड्यूटी से सम्बन्धित कोई कागजी कार्यवाही किया। यह सब सुनकर यूथ विंग को मजबूरन पूरी समस्या एनएफआईआर के सहायक महामंत्री और पीआरकेएस के महामंत्री श्री विनोद राय को बताना पड़ा। इसके बाद महामंत्री रात के 10 बजे ही पीआरकेएस के सहायक महामंत्री कामेश्वर राय के साथ अस्पताल पहुंचकर दोनों मरीजों के अलावा अन्य भर्ती मरीजों का भी हालचाल लिया और इन दोनों मरीजों के सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल फोन लगाकर शिकायत और मांग किया कि जल्द से जल्द इनके हर्ट ऑन ड्यूटी से सम्बन्धित कागजी कार्यवाही पूरी की जाए और दोनों मरीजों का लगातार देखभाल किया जाए कि अस्पताल में उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। इसके साथ ही साथ उन्होंने मांग किया कि इन कर्मचारियों को हार्ड रिस्क अलाउंस और सुरक्षा उपकरण भी दिए जाएं। इस दौरान दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चन्द्र विद्यासागर, बृजपाल सिंह, सतीश अवस्थी, देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक, निशांत यादव, शशांक श्रीवास्तव, इजहार अहमद, नंदन चौधरी, धीरज यादव, चन्द्रिका साहनी, विनय यादव, अतुल भट्ट, कैलाश राजभर, बृजेश कुमार इत्यादि लोग भी उपस्थित रहें।
🛑Britain। यूनाइटेड किंगडम के बहुप्रतीक्षित आम चुनाव में मतदान समाप्त हो गया है और एग्जिट पोल के अनुमान आने लगे हैं. बीबीसी-इप्सोस एग्जिट पोल के अनुसार, केर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी 410 सीटें जीत सकती है, जबकि मौजूदा पीएम ऋषि सुनक PM Rishi Sunak के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को महज 131 सीटें मिलने का अनुमान है. 650 सांसदों वाले सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 326 सीटों की आवश्यकता होती है. हार का संकेत मिलने के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है.
एग्जिट पोल के अनुमान अगर वास्तविक नतीजों में तब्दील होते हैं, तो लेबर पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है और केर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं. यूके में मतदान समाप्त होते ही वोटों की गिनती शुरू हो गई थी, लेकिन 650 सीटों वाली संसद में स्पष्ट विजेता कौन होगा यह सामने आने में कुछ घंटे लगेंगे. एक अन्य सर्वे एजेंसी YouGov ने केर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 431 सीटें मिलने और पीएम ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के लिए सिर्फ 102 सीटों की भविष्यवाणी की है.
यदि सर्वेक्षण सटीक होते हैं, तो इससे लेबर पार्टी को 650 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में जबरदस्त बहुमत मिल जाएगा. YouGov ने 89 करीबी मुकाबले वाली सीटों की भी पहचान की है. एग्जिट पोल के अनुमान कंजर्वेटिव पार्टी के लिए 1906 के बाद से उसकी संभावित सबसे बुरी हार के संकेत देते हैं, जब उसे 156 सीटों पर जीत मिली थी. लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी को 72 सीटें और रिफॉर्म यूके पार्टी को 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.
‘यश एंड राज एंटरटेनमेंट’ की भोजपुरी की पहली सुपर हीरो वाली फिल्म ‘नीलकंठ’ 5 जुलाई से उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज
यश एंड राज एंटरटेनमेंट’ की रवि यादव, आँचल पांडेय अभिनीत फिल्म ‘नीलकंठ’ 5 जुलाई से उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज
‘यश एंड राज एंटरटेनमेंट’ द्वारा निर्मित भोजपुरी की पहली सुपर हीरो वाली फिल्म ‘नीलकंठ’ 5 जुलाई से उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसकी जानकारी फ़िल्म के निर्माता राकेश सिंह ने दिया है। उन्होंने बताया कि यह फ़िल्म उत्तर प्रदेश के प्रमुख सिनेमाघरों साहू चित्र मंदिर फाजिलनगर, परी सिनेमा मऊ, हिंद सिनेमा शाहगंज, तुलसी सिनेमा गोपीगंज, शांति सिनेमा आगरा, कृष्णा टॉकीज गौरी बाजार, शारदा चित्र मंदिर गोला बाजार, ज्ञान टॉकीज महमूदाबाद, चंद्रा सिनेप्लेक्स चिरैयाकोट में प्रदर्शित की जा रही है। इस फ़िल्म में बहुत कुछ नया प्रयोग किया गया है। उम्मीद है कि दर्शकों को पसंद आएगा।
बता दें कि इस फ़िल्म का ट्रेलर पहले ही यश एंड राज एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है, जिसे एक लाख प्लस लोगों का प्यार व आशीर्वाद मिला है। इस फ़िल्म में रवि यादव ने सुपर हीरो का किरदार निभाया है, जिन्हें साक्षात भगवान शिव जी की शक्ति प्राप्त हुई दिखता है। फ़िल्म के ट्रेलर में दिख रहा है कि जब जब जुर्म करने वालों का खात्मा होता है तब तब हीरो शिव जी के रुद्र अवतार में नजर आता है। तिलिस्म, सस्पेंस, हैरतअंगेज कारनामों से भरपूर इस फ़िल्म की मेकिंग करके फ़िल्म निर्माता राकेश सिंह ने इतिहास रच दिया है। इस फ़िल्म का ट्रेलर यश एंड राज एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फ़िल्म के केंद्रीय भूमिका में रवि यादव हैं और नायिका आँचल पांडेय हैं, जिन्हें इस फ़िल्म से बतौर हीरोइन लांच किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जबसे फ़िल्म नीलकंठ की शूटिंग शुरू हुई थी तब से लेकर फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज होने तक लोगों में कौतूहल मचा हुआ था कि भोजपुरी में नया क्या बनाया जा रहा है। अब जब फ़िल्म नीलकंठ का ट्रेलर रिलीज हुआ है तो हर कोई खूब सराहना कर रहा है। फ़िल्म के इस ट्रेलर में नया प्रयोग देखकर लोग तारीफ के पल बांध रहे हैं। यह ट्रेलर यश एंड राज एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न रमणीय लोकेशन पर की गई है। इस फिल्म में पूरी तरह से जबरदस्त एक्शन के साथ बहुत ही बेहतरीन कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म में अस्सी प्रतिशत वीएफएक्स का प्रयोग किया गया है।
गौरतलब है कि बिग लेबल पर टेक्निकल रूप से स्ट्रांग फिल्म नीलकंठ के निर्माता राकेश सिंह हैं। फिल्म के लेखक व निर्देशक रामधीन चौधरी हैं। म्यूजिक डायरेक्टर अफीज जमाल और मुन्ना मोहित हैं। डीओपी साहिल जे अंसारी, डांस मास्टर विवेक थापा, एक्शन मास्टर दिलीप यादव हैं। एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर सुधीर यादव हैं तथा फिल्म का प्रोडक्शन अजय सिंह कर रहे हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म की मुख्य भूमिका में रवि यादव, आँचल पांडेय, स्व० बृजेश त्रिपाठी, अजय सूर्यवंशी, अजय पटेल, डॉली गुप्ता हैं, साथ ही प्रमुख भूमिकाओं कई स्थानीय कलाकार भी अपना अभिनय प्रतिभा दिखाने वाले हैं।
🇵🇰👤〰️✅पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को बड़ी राहत, तोशाखाना मामले में कोर्ट ने किया बरी 🟡पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को बड़ी राहत मिली है. तोशाखाना मामले में कोर्ट ने इमरान खान को बरी कर दिया है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकारी खजाने के तोहफे बेचने के मामले इमरान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी सहित 8 लोगों को बरी कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक तोशाखान केस में अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद भी इमरान खान अभी जेल में ही रहेंगे. मालूम हो कि इस साल फरवरी महीने में इमरान खान को 3 मामलों में कुल 31 साल की सजा मिली थी. बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी 2 जुलाई को इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार एक मामले में कोर्ट से जमानत मिल चुकी है▪️
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर आज 12:30 बजे केक काटकर मनाया जायेगा तथा बेतियाहाता पार्क में पौधारोपण होगा 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पुरे जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गांव गांव में बरगद पीपल और नीम का पौधारोपण होगा ।