एक तरफ सड़क निर्माण दूसरी तरफ निर्माण ना होने से हुआ जलजमाव

एक तरफ सड़क निर्माण दूसरी तरफ निर्माण ना होने से हुआ जलजमाव

पार्षद की अनदेखी से नरकी जीवन जीने को मजबूर हैं पीपरापुर मोहल्लावासी

गोरखपुर । पीपरापुर मोहल्ले में पार्षद की लापरवाही की वजह से नरकी जीवन जीने के लिए वार्ड की जनता मजबूर है। एक तरफ सड़क का निर्माण हुआ है और दूसरी तरफ निर्माण नहीं होने की वजह से हल्की बारिश होने पर भी जलजमाव हो जा रहा है सीवर का गंदा पानी की वजह से गंध आ रही है बीमार मरीज, बूढ़े बुजुर्ग स्कूली बच्चों आए दिन इन गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है और बीमारी का भी खतरा बना हुआ है। वहीं पीपरापुर वार्ड में पिछले 4 महीने से सड़क निर्माण कार्य पूरा ना होने की वजह से यहां पर भी जलजमाव और गंदगी बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार शिकायत की लेकिन उनकी अनदेखी कर दी जा रही है।
इस संबंध में वार्ड नंबर 68 दधिचि नगर के पार्षद सरवन पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बरसात हो रही है जलजमाव तो होगा । जहां पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ है वहां के स्थानीय लोगों द्वारा नाली निर्माण करने से रोका जा रहा है इस वजह से सड़क निर्माण का कार्य रुका हुआ है ।
बरहाल आपसी विवाद की वजह से स्थानीय नागरिकों को बरसात में जल जमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जबकि मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि जनपद में कहीं भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न न होने पाए। वरना अधिकारियों पर गाज गिरेगी। पार्षद की अनदेखी की वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *