Category: गोरखपुर
-

BRD मेडिकल कॉलेज कैंपस में आधुनिक ‘नेक्स्ट-जेन’ पोस्ट ऑफिस का भव्य लोकार्पण
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
बाबा राघव दास (BRD) मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के परिसर में आज दिनाँक 30-03-2026 को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब कैंपस में सुसज्जित अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट-जेन’ पोस्ट ऑफिस (Next-Gen Post Office) का भव्य लोकार्पण हुआ। गोरखपुर परिक्षेत्र के प्रथम N Gen डाकघर का लोकार्पण BRD मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा० रामकुमार जायसवाल के द्वारा पोस्टमास्टर जनरल श्री गौरव कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया ।

डा०अश्वनी मिश्रा HOD , मेडिकल छात्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर केंद्र का विधिवत लोकार्पण किया गया l
इस डाकघर से मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र , डॉक्टर , स्टाफ तथा ईलाज हेतु आने वाले मरीज लाभान्वित होंगे ।
-

गोरखपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
श्री चित्रगुप्त समिति महादेव झारखण्डी कूड़ाघाट द्वारा शास्त्री पार्क में रंगारंग कार्यक्रम, मेयर सहित जनप्रतिनिधियों का हुआ स्वागत
गोरखपुर। रंग, उमंग और भाईचारे के शानदार माहौल के बीच 29 मार्च 2026 को कूड़ाघाट स्थित महादेव झारखण्डी में श्री चित्रगुप्त समिति द्वारा आवास विकास कॉलोनी के शास्त्री पार्क में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रंगों की बौछार और खुशियों की बहार देखने को मिली, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सामाजिक एकता का मजबूत संदेश दिया।
समिति के अध्यक्ष डॉ. विजय कृष्ण गौड़, मंत्री उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार गौड़, संरक्षक जगदीश लाल श्रीवास्तव, डॉ. सुनील श्रीवास्तव और मीडिया प्रभारी कमल नयन श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया।इस खास मौके पर गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर निगम पार्षद अष्टभुजा श्रीवास्तव और कूड़ाघाट पार्षद रनंजय सिंह ‘जुगुनू’ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।
समारोह में समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्य अपने परिवार के साथ शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण एक पारिवारिक उत्सव में बदल गया।

कुल मिलाकर, यह होली मिलन समारोह न सिर्फ रंगों का त्योहार बना, बल्कि गोरखपुर में सामाजिक सौहार्द और एकता की मिसाल भी पेश कर गया।
-

संत कबीर नगर: OTP दिखाने के बावजूद महिला को नहीं मिला गैस सिलेंडर!”
संतकबीर नगर ब्यूरो ;-
दो दिनों तक एजेंसी के चक्कर काटती रही पीड़िता परमशीला देवी, कर्मचारियों ने OTP को बताया फर्जी — लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, कार्रवाई की मांग तेज
संत कबीर नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को गैस सिलेंडर लेने के लिए दो दिनों तक भटकना पड़ा…
हैरानी की बात ये है कि महिला के पास बुकिंग का OTP होने के बावजूद एजेंसी ने उसे फर्जी बताकर सिलेंडर देने से मना कर दिया…”
मामला बेलहर थाना क्षेत्र के जंगल दशहर टोला नटेलवा का है
जहां की रहने वाली परमशीला देवी पिछले दो दिनों से गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं…
वह घंटों लाइन में खड़ी रहीं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला…बताया गया कि गैस खत्म हो चुकी है…
इसके बाद एक बार फिर वह सुबह से शाम तक एजेंसी के बाहर इंतजार करती रहीं…
इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल पर बुकिंग का OTP भी दिखाया…लेकिन एजेंसी कर्मचारियों ने उस OTP को फर्जी बताते हुए सिलेंडर देने से साफ इनकार कर दिया।
लगातार दो दिनों तक चक्कर काटने के बाद भी जब महिला को खाली हाथ लौटना पड़ा, तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया…
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी की लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है…
वहीं, एजेंसी मालिक उमेश अग्रहरि भी इस पूरे मामले पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके ।
अब सवाल उठता है कि क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी… और क्या पीड़िता को न्याय मिल पाएगा…”
“फिलहाल इस मामले ने गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं…
देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है। -

गोरखपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, कोर्फबॉल चैंपियनशिप में बढ़ाया जिले का मान
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
शुभ्रांशु राय और शिवम तिवारी ने पलवल (हरियाणा) में आयोजित 37वीं सीनियर नेशनल कोर्फबॉल प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
गोरखपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है कि जिले के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी, शुभ्रांशु राय और शिवम तिवारी ने 37वीं सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल चैंपियनशिप में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 26 से 29 मार्च तक हरियाणा के पलवल में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गोरखपुर के इन दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। मैदान पर उनकी ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान बढ़ा है, बल्कि पूरे गोरखपुर जनपद को भी गौरवान्वित किया है।

यह सफलता जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर सामने आई है, जो अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए और अधिक उत्साहित होंगे।खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
-

गोरखपुर में पवन सिंह का ‘टचबडी’ धमाका, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ को मिला म्यूजिक बूस्ट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
Pawan Singh की दमदार आवाज़ और Jonita Gandhi का सुर,
Adivi Sesh की फिल्म के गाने ने रिलीज होते ही मचाई धूम

गोरखपुर ! भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार Pawan Singh ने एक बार फिर अपने नए गाने ‘टचबडी’ से दर्शकों के बीच जबरदस्त एंट्री की है। पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का यह बहुप्रतीक्षित गाना गोरखपुर में भव्य अंदाज़ में रिलीज किया गया।
रिलीज के साथ ही ‘टचबडी’ सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड करने लगा। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें पवन सिंह के साथ मशहूर सिंगर Jonita Gandhi की आवाज़ भी सुनाई दे रही है, जिसने ट्रैक को और आकर्षक बना दिया है।
फिल्म से जुड़ी खास बातें –
फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ में लीड रोल निभा रहे Adivi Sesh भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह गाना सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि फिल्म की भावनाओं और कहानी की झलक पेश करता है।
गाना हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में तैयार किया गया है, जिससे इसे पैन इंडिया स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने की रणनीति साफ नजर आती है।
कलाकारों की प्रतिक्रिया-
पवन सिंह ने गाने को लेकर कहा कि उन्हें अपने संगीत में नए प्रयोग करना पसंद है और ‘टचबडी’ में उन्होंने अलग ऊर्जा और स्टाइल देने की कोशिश की है।
वहीं अदिवि शेष ने पवन सिंह की आवाज़ और परफॉर्मेंस की सराहना करते हुए कहा कि इससे गाने को नई ऊंचाई मिली है।
म्यूजिक और क्रिएशन-
गाने के बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं, जबकि संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने दिया है। गाने में पवन सिंह का ट्रेडमार्क स्वैग और एनर्जी साफ देखने को मिल रही है, जो इसे इस सीजन का बड़ा डांस एंथम बना सकती है।
खास मायने–
यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री को पैन इंडिया स्तर पर और मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पवन सिंह का यह प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए भी अहम माना जा रहा है।
रिलीज डेट
फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल 2026 को देशभर में रिलीज होगी
कुल मिलाकर ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई और सांस्कृतिक कनेक्शन का संकेत है, जो दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
-

मेडिकल स्टोर के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संवाददाता – एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
सहजनवा तहसील क्षेत्र के कट्सहरा चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर के बगल में प्रस्तावित अंग्रेजी शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में वे पूर्व में भी मुख्यमंत्री पोर्टल तथा जिला आबकारी अधिकारी को शिकायत दे चुके हैं। शिकायत में उन्होंने स्पष्ट किया था कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोले जाने की तैयारी है, वहां पहले से मेडिकल स्टोर संचालित है, जहां मरीज दवा लेने आते हैं। ऐसे में पास में शराब की दुकान खुलने से अराजक तत्वों का जमावड़ा लगने की आशंका बढ़ जाएगी।
ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि शराब की दुकान का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा और वह अपने पूर्व निर्धारित स्थान पर ही संचालित होगी। बावजूद इसके, शनिवार को शराब दुकान के मुनीब द्वारा मेडिकल स्टोर के बगल स्थित स्थान का पुनः निरीक्षण किए जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि यहां शराब की दुकान खुलती है तो क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है। नशे की हालत में लोगों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं होने की आशंका है, जिससे आमजन, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि दुकान के आसपास सरकारी अस्पताल और शिक्षण संस्थान स्थित हैं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो जाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रस्तावित अंग्रेजी शराब की दुकान को आबादी से दूर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाए, ताकि क्षेत्र की शांति व्यवस्था और सामाजिक वातावरण प्रभावित न हो।
वहीं, इस संबंध में आबकारी निरीक्षक विपिन राय ने बताया कि फिलहाल शराब की दुकान के स्थानांतरण की कोई प्रक्रिया नहीं चल रही है। यदि भविष्य में ऐसा कोई प्रस्ताव आता है तो नियमानुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सुनील कुमार, अवधेश यादव, हरेंद्र, रामकवल, मीना देवी, मुनका देवी, उदयभान, अंकित, विशाल पाण्डेय, सत्यम यादव, हाजरा, रणजीत बहादुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
-

गोरखपुर के ज्वाला सिंह टाटा आईपीएल 2026 में करेंगे भोजपुरी कमेंट्री
स्पोर्ट्स न्यूज़ निष्पक्ष टुडे ;-
एमसीसी हाई परफॉर्मेंस कैंप के बाद पूर्वांचल के लिए एक और गर्व का क्षण, अपनी मातृभाषा भोजपुरी में नजर आएंगे ज्वाला सिंह
गोरखपुर। एमसीसी हाई परफॉर्मेंस कैंप के सफल समापन के बाद गोरखपुर के लिए एक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित क्रिकेट कोच और मेंटर ज्वाला सिंह अब टाटा आईपीएल 2026 में भोजपुरी कमेंट्री करते नजर आएंगे। सार्वजनिक रूप से जारी कमेंट्री पैनल की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।
यह उपलब्धि न केवल ज्वाला सिंह के व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि गोरखपुर और पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई है।
ज्वाला सिंह लंबे समय से क्रिकेट कोचिंग और खिलाड़ियों को तराशने के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके मार्गदर्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की है, जिनमें यशस्वी जायसवाल और पृथ्वी शॉ जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
अब तक खिलाड़ियों को तैयार करने वाले ज्वाला सिंह आईपीएल जैसे बड़े मंच पर कमेंट्री के जरिए दर्शकों से जुड़ेंगे। खास बात यह है कि वे भोजपुरी भाषा में कमेंट्री करेंगे, जिससे क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
भोजपुरी में कमेंट्री करना केवल एक पेशेवर उपलब्धि नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने का प्रतीक भी है। ज्वाला सिंह का यह कदम पूर्वांचल और भोजपुरी समाज के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
आईपीएल जैसे वैश्विक मंच पर उनकी उपस्थिति यह साबित करती है कि छोटे शहरों से निकलने वाली प्रतिभाएं भी आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। गोरखपुर की जनता के लिए यह खबर निश्चित रूप से खुशी और गर्व का विषय है।
-

ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: CM योगी की अपील—अफवाहों से रहें सावधान, घबराहट में न करें खरीदारी
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल को लेकर अनावश्यक भीड़ पर सरकार सख्त, होम डिलीवरी जारी रहने का आश्वासन
Yogi Adityanath ने गोरखपुर में एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि वर्तमान में चल रहे Iran–Israel conflict का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। कई देशों में अस्थिरता और अव्यवस्था का माहौल है, लेकिन भारत में स्थिति नियंत्रण में है।
उन्होंने इसका श्रेय Narendra Modi के मजबूत नेतृत्व को देते हुए कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है और विकास कार्य लगातार जारी हैं।⚠️ अफवाहों पर सख्त चेतावनी:
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि यह युद्ध लंबा खिंचता है, तो इसका असर आम लोगों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर गलत जानकारी फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
🔥 गैस सिलेंडर को लेकर मची अफरा-तफरी:
सीएम योगी ने खासतौर पर रसोई गैस सिलेंडर को लेकर हो रही अनावश्यक भीड़ पर चिंता जताई।
उन्होंने बताया कि—पहले जो सिलेंडर एक महीने चलता था, अब लोग 5-6 दिन में ही नया लेने पहुंच रहे हैं
यह पूरी तरह अफवाह और घबराहट का परिणाम है👉 सरकार ने स्पष्ट किया है कि:
गैस की होम डिलीवरी पहले की तरह जारी रहेगी
लोगों को लाइन में लगने की कोई आवश्यकता नहीं है
जरूरत के अनुसार ही बुकिंग करें⛽ पेट्रोल-डीजल पर भी अपील:
मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि बिना आवश्यकता पेट्रोल-डीजल की खरीद न करें।
उन्होंने कहा कि घबराहट में उठाए गए कदम व्यवस्था को प्रभावित करते हैं।
📞 शिकायत का उदाहरण:
उन्होंने एक उदाहरण साझा करते हुए बताया कि एक परिवार को गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिली, जबकि मैसेज में डिलीवरी दिखा दी गई थी।
👉 इस पर 181 हेल्पलाइन पर शिकायत की गई
👉 अगले ही दिन सिलेंडर घर पहुंच गया
इससे यह स्पष्ट होता है कि शिकायत तंत्र सक्रिय है और समस्या का समाधान संभव है।🇮🇳 राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी:
सीएम योगी ने कहा कि सच्ची राष्ट्रभक्ति यही है कि हम कठिन समय में सरकार के साथ खड़े रहें और जिम्मेदारी निभाएं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि संयम बनाए रखें, अफवाहों से बचें और देश के नेतृत्व पर भरोसा रखें।🎉 देश में सामान्य स्थिति:
उन्होंने बताया कि देश में स्थिति सामान्य है और नवरात्रि तथा रामनवमी जैसे पर्व उत्साहपूर्वक मनाए जा रहे हैं।
-

गोरखपुर में जनता दर्शन: जमीन कब्जा हटाने, ससुराल में रहने के अधिकार और इलाज में मदद का भरोसा
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 150 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें त्वरित राहत दिलाने का भरोसा दिया। अष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 150 फरियादी विभिन्न जिलों से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

संत कबीर नगर, महोबा और महाराजगंज समेत प्रदेश के कई जिलों से आए लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद और इलाज से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमीन और मकान पर कब्जे के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पीड़ितों को जल्द न्याय मिले।

इसके साथ ही उन्होंने पारिवारिक विवादों के मामलों में महिलाओं को ससुराल में रहने के अधिकार को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी महिला के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ मामलों का समाधान करना होगा।

जनता दर्शन के दौरान गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए भी मुख्यमंत्री ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
🟩आज IT पार्क का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रवास के दौरान गुरुवार को गोरखपुर के गीडा सेक्टर-7 में बनने वाले आईटी पार्क का लोकार्पण भी करेंगे। इस परियोजना से क्षेत्र में आईटी स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

🟨 हाइलाइट बॉक्स (Fact Box):
▪ 150 फरियादियों की सुनी समस्याएं
▪ कई जिलों से पहुंचे लोग
▪ जमीन कब्जा मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश
▪ महिलाओं को ससुराल में रहने का अधिकार दिलाने पर जोर
▪ इलाज के लिए हर संभव मदद का भरोसा
▪ गीडा में IT पार्क का आज लोकार्पण




















