Category: उत्तर प्रदेश

  • समाज सेवा ही सच्ची सेवा:राजेश त्रिपाठी विधायक

    समाज सेवा ही सच्ची सेवा:राजेश त्रिपाठी विधायक

    स्व बाबू अवधनारायण सिंह ( बलता सिंह ) की स्मृति में मदरिया घाट का हुवा लोकार्पण

    गोरखपुर।समाज सेवा से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नही। समाज सेवा अगर निः स्वार्थ भाव से की जाय तो मानवता का कर्तव्य सही मायनों में निभाया जा सकता है। मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। उक्त बातें बाबू स्व. आर एन सिंह के परिवार द्वारा स्व. अवध नारायण सिंह ( बलता  सिंह) स्मृति में  गोला विकास खंड के मदरिया(नकटा )घाट के लोकार्पण के अवसर पर चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कही। आगे उन्होंने कहा कि बाबू आर एन सिंह का परिवार  शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म , अध्यात्म के माध्यम से अपनी जड़ से जुड़कर समाज की सेवा कर रहा है जो समाज के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिद्ध पीठ मदरिया के उत्तराधिकारी श्रीश दास महाराज ने कहा कि समाज के लिए कुछ अच्छा करने का जज्बा हर किसी को होना चाहिए।समाज सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। समाज की सेवा ही यश में वृद्धि करती है जो वर्षो तक याद की जाती है। कई पीढ़ियों का सम्मान बढ़ जाता है। इसके पूर्व कार्यक्रम को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रणविजय सिंह, आलोक सिंह ने भी संबोधित किया।

    कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य के. एल.शर्मा ने किया।

    अंत में कार्यक्रम के आयोजक अमरजीत सिंह एवम

    गीता सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया ।

    इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ल, सत्य प्रकाश यादव,  रामअधार दुबे, बृजभूषण मिश्र, प्रसिद्ध दुबे, अश्वनी मिश्र, सुभाष मिश्र, वेद प्रकाश त्रिपाठी, विपिन मिश्र, प्रशांत शाही, महेंद्र सिंह, सतीश सिंह, महेंद्र शर्मा, हरे कृष्ण दुबे, प्रदीप दुबे, मिथिलेश सिंह, अभिनाश सिंह, रवींद्र नाथ दुबे, उधम सिंह, ज्वाहिर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

  • शहरे काज़ी जनाब वलीउल्लाह साहब का इंतकाल

    शहरे काज़ी जनाब वलीउल्लाह साहब का इंतकाल

    गोरखपुर शहरे काज़ी जनाब वलीउल्लाह साहब अभी इंतकाल कर गए हैं, जनाजे की नमाज  जुम्मे की नमाज के बाद इंशा अल्लाह शाही ज़ामा मस्जिद उर्दू बाजार में अदा की जाएगी, मिट्टी मुबारक खां शाहिद कब्रिस्तान में दी जाएगी**गोरखपुर शहरे काज़ी जनाब वलीउल्लाह साहब अभी इंतकाल कर गए हैं, जनाजे की नमाज जुम्मे की नमाज के बाद इंशा अल्लाह शाही ज़ामा मस्जिद उर्दू बाजार में अदा की जाएगी, मिट्टी मुबारक खां शाहिद कब्रिस्तान में दी जाएगी

  • विधायक ने किया सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण

    विधायक ने किया सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण

    गोरखपुर: नगर पंचायत बड़हलगंज द्वारा पंचम वित्त आयोग की धनराशि से निर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी ने गुरुवार की शाम किया।                                             रू 20.7 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय के लोकार्पण के बाद विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि बस स्टेशन पर यात्रियों खासकर महिलाओ को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। नगर चेयरमैन ने इस दिक्कत को दूर किया, इसके लिए वो बधाई की पात्र हैं। उन्होंने बताया कि पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग पांच सीटर शौचालय बना है। यह चौबीस घंटे खुलेगा। इसके लिए दो शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इसके साथ ही बस स्टेशन पर नेडा द्वारा जो शौचालय बना था, उसके स्थान पर विधायक निधि से दस यूरिनल और दो शौचालय बनाया जाएगा। इसके बन जाने से यात्रियों की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। अन्त में चेयर मैन प्रीति उमर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।लोकार्पण के समय चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सुरेश उमर,बृजेश उमर, राकेश राय, दीपक गोंड, राजीव मिश्र, विनय तिवारी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, गंगा सागर शाही, प्रशांत शाही, डा बांके मिश्र, रमेश शाही, प्रकाश चन्द पांडेय, अतुल शाही, रवि साहनी, दिलीप निगम आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • टीबी मरीजों के लिए परामर्श, इलाज के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा देना अनिवार्यमुख्य

    टीबी मरीजों के लिए परामर्श, इलाज के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा देना अनिवार्यमुख्य

    विकास अधिकारी ने जिला क्षय रोग केंद्र का किया दौरा, वाटर कूलर का किया शुभारंभ

    गोरखपुर: मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा ने जिला क्षय रोग केंद्र का गुरूवार को दौरा किया । वहां कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलीटी  (सीएसआर)  के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से टीबी मरीजों व उनके परिजनों और अन्य आगन्तुकों के लिए लगाए गये वाटर कूलर का उन्होंने शुभारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। इस दौरान जिला क्षय रोग केंद्र के अधिकारियों और पूरी टीम को उन्होंने निर्देश दिया कि टीबी मरीजों को परामर्श औऱ इलाज के साथ साथ  गुणवत्तापूर्ण सेवा देना सुनिश्चित करें।

    सीडीओ ने निर्देश दिया कि प्रत्येक टीबी मरीज को यह महसूस होना चाहिए कि स्वास्थ्य तंत्र उसके साथ खड़ा है। मरीज और उनके परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। उन्हें दवा के साथ पोषण की महत्ता के बारे में विशेष तौर पर जानकारी दी जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने जिला क्षय रोग केंद्र में वाटर कूलर की सुविधा में सहयोग के लिए भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक श्री कुमार आनंद, क्षेत्रीय प्रबंधक जीतेन्द्र कुमार, मुख्य प्रबंधक मुकुल श्रीवास्तव और ड्रिस्ट्रक्ट लीड बैंक के जिला प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव प्रति आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि नये वाटर कूलर से टीबी मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ व ठंडा जल मिल सकेगा और उनके स्वस्थ होने की राह सुगम होगी।

    जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी डॉ गणेश यादव ने जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की स्थिति के बारे में सीडीओ को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए गर्मी में टीनशेड भी डलवाया गया है और केंद्र में इंफेक्शन कंट्रोल संबंधी कार्यों पर विशेष जोर है। जिले में इस समय ड्रग रेसिस्टेंट टीबी के 307 मरीज, जबकि ड्रग सेंसिटिव टीबी के 8076 मरीज उपचाराधीन हैं। इन मरीजों को जांच और इलाज के अलावा पांच सौ रुपये प्रति माह की दर से पोषण के लिए धनराशि भी इनके खाते में दी जाती है। केंद्र पर अत्याधुनिक सीबीनॉट मशीन से टीबी जांच की सुविधा उपलब्ध है, जिसके जरिये गुणवत्तापूर्ण जांच और इलाज संभव हो पा रहा है।

    इस मौके पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विराट स्वरूप श्रीवास्तव, डीपीसी धर्मवीर प्रताप सिंह, पीपीएम समन्वयक अभय नारायण मिश्रा, मिर्जा आफताब बेग, जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ भोला, फिजियोथेरेपिस्ट आसिफ, एनएमए महेंद्र, टीबी डिपार्टमेंट से राजेश, केके शुक्ला,जेके यादव, शक्ति पांडेय, इंद्रनील, मयंक समेत केंद्र के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

    टीबी मरीजों के लिए परामर्श, इलाज के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा देना अनिवार्य’

    मुख्य विकास अधिकारी ने जिला क्षय रोग केंद्र का किया दौरा, वाटर कूलर का किया शुभारंभ

    मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा ने जिला क्षय रोग केंद्र का गुरूवार को दौरा किया । वहां कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलीटी (सीएसआर) के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से टीबी मरीजों व उनके परिजनों और अन्य आगन्तुकों के लिए लगाए गये वाटर कूलर का उन्होंने शुभारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। इस दौरान जिला क्षय रोग केंद्र के अधिकारियों और पूरी टीम को उन्होंने निर्देश दिया कि टीबी मरीजों को परामर्श औऱ इलाज के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा देना सुनिश्चित करें।