गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति श्रीमती प्रोफेसर पूनम टंडन ने इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में संचालित हो रहे सैमसंग इन्नोवेशन केंपस प्रोग्राम में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर कुलपति ने छात्र-छात्राओं को SWADES स्वदेश संस्था की तरफ से सैमसंग इन्नोवेशन केंपस किट का वितरण भी किया। ध्यातव्य हो कि यह प्रोग्राम स्वदेश सोसायटी एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्य एम•ओ•यू• के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। कुलपति ने बीटेक के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि न्यू टेक्नोलोजी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डाटा, इंटरनेट का थिंग्स और कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग जैसी नवीनतम तकनीकों के साथ खुद को जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय में अत्याधुनिक सुविधाओं को जोड़ने की योजना की घोषणा भी की। प्रोफेसर टंडन ने छात्रों को इनक्यूबेशन सेल में अनुसंधान प्रस्ताव प्रस्तुत करके विश्वविद्यालय की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कुलपति ने गोरखपुर महोत्सव और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे कार्यक्रमों में इंजीनियरिंग छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें बेहतर अवसरों की प्राप्ति के लिए विश्वविद्यालय के समर्थन का आश्वासन भी दिया। ‘स्वदेश समिति’ के प्रेसिडेंट डॉक्टर राजीव निगम एवं इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर उमेश यादव ने इस सैमसंग इनोवेशन प्रोग्राम को संचालित करने में महत्वपूर्ण भुमिका निभायी है। इस अवसर पर अभियान्त्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान के फकल्टी सदस्य श्री राजीव रंजन कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर नरेंद्र यादव डॉक्टर राहुल कुमार, डॉक्टर सूर्यभान प्रताप सिंह, श्री सौरभ सिंह, डॉक्टर मुनीष शरन, श्री पंकज उपाध्याय एवं श्री प्रत्यूष त्रिपाठी एवं स्वदेश समिति के डॉक्टर नितिन शंकर एवं श्री कौस्तुभ नारायण त्रिपाठी सहित 60 से अधिक की संख्या छात्र उपस्थित रहे। प्रो उमेश यादव निदेशक, अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर।
रामपथ निर्माण से जुड़े एग्जीक्यूटिव इंजीनियर,AE,JE निलंबित….अयोध्या में बारिश मे रामपथ धंसने का मामला..रामपथ निर्माण से जुड़े एग्जीक्यूटिव इंजीनियर,AE,JE निलंबित….
इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय जाफरा बाजार में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया |
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सैय्यद इरशाद अहमद ने कहा कि मुफ्ती साहब ने जो दिन की खिदमत की है उसको लंबे समय तक याद किया जाएगा | शायर एवं समाजसेवी मिन्नत गोरखपुरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मुफ्ती साहब को लगभग हर जवान (भाषा) आती थी और जब कभी किसी को कोई कठिनाई आती थी तो वह हमेशा लोगों का सहयोग करते थे |
इस अवसर पर मौलाना तामीर अजीजी, शाकिर अली सलमानी, महासचिव हाजी सोहराब खान ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकील शाही, डॉ सैय्यद वसीम इकबाल ,मोहम्मद सिराज सानू ,मोहम्मद जफर खान आदि उपस्थित रहे |
गोला: व्यापारिक दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहे बड़हलगंज कस्बे के निकट जामा मस्जिद पर शुक्रवार को चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने ड्राई फ्रूट्स शॉप का उद्धघाटन किया।
पूर्व सभासद रफीक अहमद के ड्राई फ्रूट्स शॉप का उद्धघाटन करते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि बड़हलगंज नगर हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। अब यहां हर प्रकार की प्रतिष्ठान खुल रही है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, सभासद दीपक शर्मा, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, डा० शमीम, हक्का कुरैशी, मदनलाल सोनी, सुरेश उमर सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
विधायक ने किया ड्राई फ्रूट्स शॉप का उद्धघाटन

गोरखपुर ।सहजनवां थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आंटा चक्की
के बेल्ट में फंस कर 8 साल के मासूम की मौत हो गई। जिस
घर में आंटा चक्की चल रही थी मासूम उससी घर के ऊपरी
मंजिल में रहता था। चक्की मलिक मशीन चला कर कही चला
गया इस बीच मासूम खेलते हुए बेल्ट में फंस गया और उसकी
मौत हो गई। जब चक्की मालिक को घटना की जानकारी हुई
तो वह मौके से फरार हो गया।जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में चींख पुकार मच गई। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। वही मासूम के परिजनों ने आटा चक्की मालिक के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी है। हालांकि, अभी इस मामले में पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार आसिफ के पिता सफीक पिछले कई साल से किराये के घर में रहते थे और नीचे मकान मालिक अपना आंटा चक्की चलता था। कल शाम 7 बजे आसिफ खेलने के लिये नीचे उतरा तभी उसका पैर चक्की के बेल्ट में फस गया और वह घायल हो गया। जब यह घटना चक्की मलिक रामज्ञा सिंह ने देखा तो बच्चे को बचाने की बजाए उसको तड़पता छोड़ भाग गया और बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे के परिजन पुलिस के पास पहुँचे।
परिजनों ने बताया कि चक्की मलिक की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है। वह अक्सर ही मशीन को चालू कर के गायब हो जाया करता है। कुछ दिनों पहले ही किराये को लेकर मकान मालिक और आसिफ के पिता सादिक के बीच कुछ कहा सुनी भी हुई थी।
आटा चक्की की बेल्ट में फंस कर बच्चे की मौत
संवाददाता सूर्य प्रकाश ओझा

ब्रह्मपुर के दो और खोराबार के एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ प्रमाणन
1.26 लाख की पुरस्कार राशि से व्यवस्था सुदृढ़ीकरण में मिलेंगी मदद
गोरखपुर: गोरखपुर जिले के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट (एनक्वास) प्रमाणन हुआ है। इसमें आकांक्षी ब्लॉक ब्रह्मपुर का राजधानी और राघो पट्टी व खोराबार का लहसड़ी आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल है । इन्हें 1.26 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जिसे यह मरीजों की सुविधाओं के लिए व्यवस्था सुदृढ़ीकरण और कर्मचारियों के प्रोत्साहन व पुरस्कार के लिए खर्च कर सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जनपद में अब एनक्वास सर्टिफाइड आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या पांच हो गयी है। हाल ही में पिपरौली ब्लॉक का कालेसर आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी प्रमाणित हुआ है । इससे पहले भटहट ब्लॉक का जैनपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी एनक्वास सर्टिफाइड हो चुका है।
डॉ दूबे ने बताया कि इस समय जिले में 460 सक्रिय आयुष्मान आरोग्य मंदिर समुदाय को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रहे हैं। वहां बीमारियों की स्क्रीनिंग, टेलीकंसल्टेशन से चिकित्सकों से परामर्श और दवा उपलब्ध कराना, मातृ शिशु स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करना, गैर संचारी बीमारियों की स्क्रीनिंग और संचारी रोगों की रोकथाम के कार्य किये जा रहे हैं। कुछ केंद्रों पर संस्थागत प्रसव भी होते हैं। जनसमुदाय को स्वास्थ्य देने में इन केंद्रों की अहम भूमिका है और इनका एनक्वास प्रमाणीकरण गुणवत्तापूर्ण सेवा की गारंटी है।
सीएमओ ने बताया कि इस प्रमाण पत्र को हासिल करने में वहां के स्थानीय ग्राम प्रधान, सीएचओ, एएनएम, आशा, अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी डॉ एके चौधरी और जिला व ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई और जिला व मंडलीय क्वालिटी टीम एवं कंसल्टेंट ने प्रमुख भूमिका निभाई है। क्वालिटी कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी विजय श्रीवास्तव का भी सबसे अहम योगदान रहा है । जिले में क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट का पद खाली है और इन विपरीत परिस्थितियों में भी इन इकाइयों का सहयोग कर उन्हें प्रमाणन दिलवाने में उन्होंने भरपूर मदद की।
एनएचआरसी के पत्र से मिली जानकारी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचआरसी) के कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल प्रोफेसर अतुल कोटवाल की तरफ से जारी पत्र में एनक्वास सर्टिफिकेशन की जानकारी दी गयी है। पत्र के मुताबिक ब्रह्मपुर ब्लॉक के राजधानी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को 87.3 फीसदी, जबकि राघो पट्टी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को 86.79 फीसदी अंक मिले हैं। इन दोनों का राष्ट्रीय स्तर का मूल्यांकन इसी साल मई में हुआ था। खोराबार ब्लॉक के लहसड़ी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को 83 फीसदी अंकों के साथ सशर्त प्रमाणन मिला है। इसका मूल्यांकन फरवरी 2024 में हुआ था। इन केंद्रों को जो पुरस्कार मिलेंगे उनकी 75 फीसदी रकम अस्पताल में गुणात्मक सेवा देने के उपायों पर खर्च करनी है, जबकि 25 फीसदी की धनराशि कर्मचारियों के प्रोत्साहन व पुरस्कार में खर्च करने का प्रावधान है।
इन सात सेवाओं का हुआ मूल्यांकन
गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान देखभाल
नवजात और शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं
बाल और किशोर स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं
परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक सेवाएं एवं अन्य प्रजनन देखभाल सेवाएं
संचारी रोगों का प्रबंधन (राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम)
सामान्य संक्रामक रोगों का प्रबन्धन और तीव्र साधारण बीमारियों और छोटी बीमारियों के लिए सामान्य बाह्य रोगी देखभाल
गैर संचारी रोगों और टीबी व कुष्ठ रोग जैसी दीर्घकालिक संचारी बीमारियों की जांच, रोकथाम, प्रबन्धन और नियंत्रण
एनक्वास सर्टिफाइड हुये जनपद के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर

गोरखपुर। गोरखपुर मंडल में सी०बी०एस०ई० / सी०आई०सी०एस०ई० बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्धता प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर समीक्षा किया गया जिससे उन सभी विद्यालयों के प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर विचार कर एनओ दिया जा सके जनपद-गोरखपुर राणा दिलीप चन्द्र सिंह किसमती देवी विद्यापीठ, जंगल भेलमपुर गोरखपुर ग्रो ट्री एकेडमी, ग्राम-बनगाव पोस्ट-सहजवती समय गोरखपुर – सेन्ट जेवियर्स स्कूल, तालनदौर, भौकधार, महाबीरं प्रपना, गोरखपुर निधि आइडियल स्कूल, जंगल तुलसीराम शाहपुर गोरखपुर पोस्ट-टिकरिया, गोरखपुर सिल्वर लाईन एकेडमी झुगिया गेट र्टिलाइजर गोरखपुर रेनबो इन्टरनेशनल स्कूलर धाम तेनुहारी शुक्ल पोस्ट-पाली सहजंनवा गोरखपुर जनपद-देवरिया जयपुरिया सकूल, सलेमपुर- सेठ एस०आय सलेमपुर, देवरिया रोठ एम०आर० जयपुरिया स्कूल, तिलई बेला, वैजरिया सदर देवानि ओ०पी०आरए सेन्ट्रल एकेडमी-बसन्तपुर, पोस्ट-रामपुर तमुना देवरिया जनपद-कुशीनगर- लार्ड एकेडमी सेकेन्ड्री स्कूल मथौली पोस्ट मथौली कुशीनगर जनपद-महराजगंज सेठ एम०आर० जयपुरिया स्कूल सेंदुरिया महराजगंज एपीएम एकेडमी पिपरा लाला श्याम देवउरवा महाराजगंज बैठक में प्रमुख रूप से देवरिया महाराजगंज कुशीनगर के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहे अन्य संबंधित अधिकारी गोरखपुर के मंडलायुक्त सभागार में मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सदा तहसीलदार विकास कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
सामाजिक विषमता को दूर कर के ही वैश्विक शक्ति बन सकता है भारत: प्रो पालीवाल गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सात दिवसीय ‘भारतीय राजनीति के समक्ष चुनौतियां’ विषयक वैल्यू ऐडेड कोर्स का उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो पूनम टंडन ने की तथा मुख्य अतिथि हरिद्वार के प्रो राजेश चंद्र पालीवाल रहे। अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि आम चुनाव के परिणाम के बाद यह समसामयिक विषय है। ऐसे में भारतीय राजनीति का अध्ययन अत्यंत प्रासंगिक हो गया है। कुलपति ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है आप सभी प्रतभागी इस कोर्स से लाभांवित होंगे। मुख्य अतिथि प्रो प्रो राजेश चंद्र पालीवाल ने समसामयिक भारतीय राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। सामाजिक विषमता को दूर कर के ही भारत वैश्विक शक्ति बन सकता है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या, साक्षरता, गरीबी, बेरोज़गारी, लैंगिक भेदभाव, क्षेत्रीयता जैसी समस्याएं भारत की राजनीति के समक्ष चुनौती बनकर खड़ी है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति के बारे में भी चर्चा की। इससे पहले कार्यक्रम के रूपरेखा की प्रस्तुति तथा स्वागत उद्बोधन विभागाध्यक्ष प्रो राजेश कुमार सिंह ने दिया। इस कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो रजनीकांत पांडेय सहित महाविद्यालयों के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ महेंद्र कुमार सिंह ने दिया।
गोरखपुर। गाय पशु नही साक्षात देवी हैं। जैसे पुत्र के लिए उसकी मां स्त्री नही बल्कि देवी होती हैं। उसी प्रकार गाय हमारे लिए पशु नही माता हैं। गौ माता जैसा परोपकारी कौन हो सकता जो अपने बच्चे के हिस्से का दूध हमे देकर हमारा पोषण करती हैं। ऐसी मां सदृशा गौ माता को आवारा कहना हमारे देश धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। गाय के लिए जो पहले गोचरभूमि थी उसपर तो लोगो ने कब्जा कर रखा आखिर वो कहा जाएं? क्या उन्हे जीने का अधिकार नही?
उक्त बातें गगहा विकास खंड के ढ़रसी ग्राम में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन वृंदावन से पधारे परम पूज्य आचार्य आनन्द जी महाराज ने उपस्थित श्रोताओं से निवेदन करते हुए कहा हर एक हिन्दू के घर की शोभा गौ माता और श्री तुलसी जी के पौधे से होती है।
हर एक सनातनी का धर्म है कि अपने घर गौ माता को जरूर रखे ।उनकी सेवा जरूर करें। समस्त तीर्थो में वास करने, बड़े बड़े यज्ञ, अनुष्ठान करने से जो फल मिलता है, वो फल केवल वेद लक्षणा देशी गौ माता की सेवा से ही मिल जाता। गौ माता साक्षात काम धेनु है ये मनुष्य के समस्त कामना को पूरा करने में समर्थवती हैं। गाय का दूध तो इस पृथ्वी का अमृत है। गाय के दूध का बराबरी कोई भी वस्तु नही कर सकती। गैया और मैया में कोई विशेष अन्तर नहीं हैं दोनो अपने पुत्रों को हृदय के रस को पिला कर उनका पोषण करती हैं। विदेशो में देशी गौ माता के गौ मूत्र से अनेकों औषधीया बनाई जाती हैं। जो कैंसर जैसे असाध्य रोगों को नष्ट करता हैं। गाय के बिना सनातन हिन्दू धर्म की कल्पना ही नही की जा सकती। महाराज श्री ने लोगो से अनुरोध करते हुवे कहा की घर पर देशी गाय जरूर रखे। नित्य सेवा करे। जब घर पर भोजन बने तो पहली रोटी गाय को जरूर खिलाए जिससे अन्ना का दोष दूर हो जाता। हमारा भोजन पवित्र हो जाता है। महराज श्री ने विशेष रूप से आग्रह किया कि ये जो जर्सी गाय है ये संकर जाति की है इसकी नही बल्कि वेद लक्षणा देशी गाय को घर रखे और सेवा करे।
इस अवसर आचार्य अतुल दूबे जी, आचार्य शशिकांत मिश्र जी,मुख्य यजमान श्री घनश्याम तिवारी जी व श्रीमती गिरिजा देवी जी, अभिषेक शुक्ल, योगेश तिवारी, वैभव तिवारी अमित ओझा,राम नगीना तिवारी, रमेश तिवारी, रत्नाकर तिवारी ,अनूप दुबे, राधेश्याम तिवारी, सुधाकर तिवारी नीरज शुक्ला,पिंटू शुक्ला, अभिनन्दन शुक्ला,, संतोष शुक्ला,शिव शंकर ओझा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
गाय पशु नही साक्षात देवी हैं : आचार्य आनन्द जी महाराज
गोला। गाय पशु नही साक्षात देवी हैं। जैसे पुत्र के लिए उसकी मां स्त्री नही बल्कि देवी होती हैं। उसी प्रकार गाय हमारे लिए पशु नही माता हैं। गौ माता जैसा परोपकारी कौन हो सकता जो अपने बच्चे के हिस्से का दूध हमे देकर हमारा पोषण करती हैं। ऐसी मां सदृशा गौ माता को आवारा कहना हमारे देश धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। गाय के लिए जो पहले गोचरभूमि थी उसपर तो लोगो ने कब्जा कर रखा आखिर वो कहा जाएं? क्या उन्हे जीने का अधिकार नही?