Category: उत्तर प्रदेश

  • सत्संग के दौरान लाखों की भीड़ में मची भगदड़, भगदड़ से हुई श्रद्धालुओं की मौत*

    सत्संग के दौरान लाखों की भीड़ में मची भगदड़, भगदड़ से हुई श्रद्धालुओं की मौत*

    *एटा बिग ब्रेकिंग*

    *एटा से इस वक्त की बड़ी खबर*

    *एटा से सिकंदरा राव भोले बाबा का सत्संग देखने गए लगभग 20 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत की खबर,*

    *सत्संग के दौरान लाखों की भीड़ में मची भगदड़, भगदड़ से हुई श्रद्धालुओं की मौत*

    *एटा के मेडिकल कॉलेज में डेड बॉडी आने का सिलसिला जारी*

    *12 लोगों के शव भेजे पोस्टमार्टम हाउस अन्य घायलों का उपचार जारी*

    *मरने वालों में सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या*

    *हाथरस जनपद के सिकंदरा राव के निकट साकार विश्व हरि सत्संग का है पूरा मामला*

  • महापौर और नगर आयुक्त ने जल जमाव क्षेत्र का किया निरीक्षण

    महापौर और नगर आयुक्त ने जल जमाव क्षेत्र का किया निरीक्षण

    गोरखपुर। शहर में रात्रि से हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत आज प्रातः काल से महापौर मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया खजांची चौराहे के पास निरीक्षण किया गया जहां पर पीडब्ल्यूडी द्वारा स्थापित पंप बंद मिला, जिससे राप्ती नगर फेज 4 रेल विहार कॉलोनी की तरफ जल भराव हो रहा था, महापौर जी द्वारा पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड 3 के अधिशासी अभियंता को चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश दिया गया की तत्काल पंप चालू करायें एवं यहां पर स्थापित कम क्षमता के पंप को बदलकर 75 एचपी का पंप आज ही लगवायें।
    इसके पश्चात गोपलापुर के पास निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को गोपलापुर ढाले के पास लगे ह्यूम पाइप को निकलवाने एवं आर्यन हॉस्पिटल चौराहे से महेवा मंडी तक हाईवे से सटे गलियों में हुए जलभराव को जगह-जगह पंप लगाकर जल निकासी कराने हेतु निर्देशित किया गया।

  • राजनीति के समक्ष ‘सहमति का संकट’: डॉ स्वदेश सिंह

    राजनीति के समक्ष ‘सहमति का संकट’: डॉ स्वदेश सिंह

     

    राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र तथा पॉलिटिकल फंडिंग में पारदर्शिता प्रमुख चुनौतियां: हरिकिशन शर्मा

    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित वैल्यू एडेड कोर्स में आज दो व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार हरिकिशन शर्मा रहे। शर्मा वर्तमान में इंडियन एक्सप्रेस अखबार के नेशनल पोलिटिकल ब्यूरो में सीनियर असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
    दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के प्राध्यापक डॉ स्वदेश सिंह रहे। डॉ स्वदेश सिंह इंडिया फाउंडेशन के डिस्टिंग्विश फेलो भी है।
    अपने उद्बोधन में श्री हरिकिशन शर्मा ने भारतीय राजनीति के समक्ष दो प्रमुख चुनौतियों राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र तथा पॉलिटिकल फंडिंग के बारे में विस्तृत चर्चा की। एक नागरिक रूप में लोगों का अधिकार है कि वो जाने की राजनीतिक दलों में कौन और किस प्रकार से निर्णय लिए जाते हैं। क्योंकि राजनीतिक दलों के निर्णय जैसे उम्मीदवार का चयन आम आदमी को प्रभावित करता है। राजनीतिक दलों की संरचना के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में तीन प्रकार के दल हैं। पहले परिवार द्वारा नियंत्रित दल, दूसरा एक व्यक्ति द्वारा नियंत्रित दल, और तीसरा 8-10 लोगों के एक समूह जैसे वर्किंग कमेटी या पार्लियामेंट पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा संचालित दल। जनप्रतिनिधि कानून के अंतर्गत राजनीतिक दलों को अपने दल के सदस्यों तथा उसके विभिन्न अंगों के बारे में पूरी जानकारी आम जनमानस को देने के लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
    श्री शर्मा ने राजनीतिक फंडिंग को और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जिससे सभी राजनीतिक दलों को लेवल प्लेयिंग फील्ड मिले और लोगो को जानकारी रहे कि किसी राजनीतिक दल को कहां से संसाधन मिल रहे हैं।
    विचारधारा से विचार की ओर जाएं
    दूसरे सत्र में अपने उद्बोधन में डॉ स्वदेश सिंह ने कहा कि तकनीक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैश्वीकरण, शहरीकरण ने भारतीय राजनीति के समक्ष नई चुनौतियां पेश की है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के समक्ष सहमति का संकट है जो विचारधारा के टकराव की वजह से है। आवश्यकता है कि हम विचारधारा से विचार की ओर जाएं और विचारों पर सहमति बनाए जिससे गवर्नेंस प्रभावित न हो। देश का विकास बाधित न हो।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ महेंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालयों के शिक्षकगण तथा विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

  • BJP युवा मोर्चा के बिक्रम रॉय को लखनऊ ATS ने गिरफ्तार किया है।

    BJP युवा मोर्चा के बिक्रम रॉय को लखनऊ ATS ने गिरफ्तार किया है।

    BJP युवा मोर्चा के बिक्रम रॉय को लखनऊ ATS ने गिरफ्तार किया है।

    बिक्रम रॉय पर आरोप:

    * फर्जी ID कार्ड बनाने का
    * बांग्लादेशियों को अवैध रूप से सीमा पार कराने का

     

  • यूपी में जेल से पेशी पर आए बंदी ने कचहरी में बनाई Reel वायरल

    यूपी में जेल से पेशी पर आए बंदी ने कचहरी में बनाई Reel वायरल

    गोरखपुर

    कानून-व्यवस्था को चुनौती?

    यूपी में जेल से पेशी पर आए बंदी ने कचहरी में बनाई Reel वायरल

    हत्या की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने हिमांशु को भेजा था जेल

    जेल से कचहरी में पेशी पर आए बंदी हिमांशु सिंह का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। गोरखनाथ थाना पुलिस ने दुकानदार की हत्या की कोशिश करने के मामले में उसे जेल भेजा था। वीडियो में दिख रहा है कि कचहरी लाकअप से कोर्ट में पेशी पर जाते समय उसके साथी वीडियो बना रहे हैं, जिसमें अभिवादन करते हुए वह आगे बढ़ रहा है।

    साथ में मौजूद पुलिसकर्मी उसकी हरकत देख रहे हैं, लेकिन चुप हैं। जिला-जिला में तोहार नाम बा, करेल जवन कौन काम बा, फोटो छपल बा अखबार, पूछल जवन बतिया, धड़केला हमार छतिया गाने पर बनी इस रील को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को अब तक काफी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

    कानून-व्यवस्था व सुरक्षा को चुनौती देने वाले इस वीडियो की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। छानबीन में पता चला कि गोरखनाथ थाना पुलिस ने 11 मई 2024 को हत्या की कोशिश व मारपीट करने के मामले में हिमांशु सिंह को जेल भेजा था। रील में अखबार में छपी खबर को भी जोड़ा गया है।

    यह है मामला;
    गोरखनाथ के राजेंद्रनगर पश्चिमी तुरहाबारी में रहने वाले जैराम चौहान वृंदावन गेट के पास किराए के भवन में किराना की दुकान चलाते हैं। दुकान मालिक उनसे पहले पगड़ी की रकम ले चुके हैं। आरोप है कि दोबारा पगड़ी मांग रहे दुकान मालिक ने बातचीत के लिए जैराम को अपने घर बुलाया, जहां कहासुनी होने पर हिमांशु सिंह ने चाकू से पेट में हमला कर दिया। मामले में गोरखनाथ थाना पुलिस ने हिमांशु समेत तीन लोगों पर हत्या की कोशिश, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

    जेल से पेशी पर आए बंदी का कचहरी में रील बनाने और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। – कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी।

     

  • जीएसटी काउंसिल की तर्ज पर गठित हो एग्रीकल्चर काउंसिल

    जीएसटी काउंसिल की तर्ज पर गठित हो एग्रीकल्चर काउंसिल

    जीएसटी काउंसिल की तर्ज पर गठित हो एग्रीकल्चर काउंसिल, तभी होंगे कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार: वरिष्ठ कृषि पत्रकार श्री संजीब मुखर्जी

    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित वैल्यू एडेड कोर्स में आज मुख्य वक्ता वरिष्ठ कृषि पत्रकार संजीब मुख़र्जी रहे। वो वर्तमान में संपादक (कृषि) बिजनेस स्टैंडर्ड न्यूजपेपर, नई दिल्ली के पद पर कार्यरत हैं।
    श्री मुर्खजी ने कहा कि भारत में राजनीतिक अर्थशास्त्र में कृषि की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भूमि सुधार कानून, किसान आंदोलन हमेशा से राजनीतिक परिवर्तन का आधार बने हैं।
    उन्होंने कहा कि आम चुनाव 2024 के नतीजे का विश्लेषण करते हुए कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सत्ताधारी दल का जन आधार धीरे-धीरे खिसक रहा है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी दल को सूचना होगा।
    अगर देखें तो विगत दो दशक में कृषि क्षेत्र का विकास 4% के आसपास रहा है लेकिन इसका सकल घरेलू उत्पाद में योगदान 17 से 18% ही रहा है। जबकि कृषि क्षेत्र पर 44% से ज्यादा लोग निर्भर करते हैं। अगर हम एनएसएस सर्वे के अनुसार कृषि से आय 42% से गिरकर 37% रह गई है। इसीलिए कई लोग कह रहे है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसान धीरे-धीरे मजदूर बनता जा रहा है। आज की आवश्यकता है कि ग्रामीण इलाकों में ग़ैर-कृषि क्षेत्र को बढ़ाया जाए और ग्रामीण उद्योगों, कृषि आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा दिया जाए। जैसे उत्तर प्रदेश में गन्ना से संबंधित एथेनॉल व अन्य उद्योग। इसके साथ ही फार्मर्स प्रोड्यूस ऑर्गेनाइजेशन (FPO) के जरिए क्लस्टरिजेशन पर जोर दिया जाए।
    *फ्रीबीज कृषि क्षेत्र की समस्या का सतत समाधान नहीं*
    श्री मुखर्जी ने कहा कि कर्ज माफी, प्रधानमंत्री पीएम सम्मान निधि तथा अन्य फ्रीबीज निश्चित रूप से कृषि क्षेत्र की समस्या का सतत समाधान नहीं है।
    *गठबंधन की सरकारों ने लिए निर्भीक निर्णय व लागू किए महत्वपूर्ण सुधार*
    श्री मुखर्जी ने विश्वास व्यक्त किया की नई गठबंधन की सरकार आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण कृषि सुधार के निर्णय लेगी। राजनीतिक इतिहास को देखें तो हमेशा से जो गठबंधन की सरकार रही हैं उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण व निर्भीक निर्णय लिए है। उन्होंने नरसिम्हा राव तथा मनमोहन सिंह सरकार का उदाहरण देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल की तरह संघवाद को मजबूत करते हुए तथा कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने के लिए एग्रीकल्चर काउंसिल जैसे फ्रेमवर्क को अपनाना चाहिए।
    कार्यक्रम अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ महेंद्र कुमार सिंह ने किया।

  • सपाईयों ने केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया 51वां जन्म दिन

    सपाईयों ने केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया 51वां जन्म दिन

    सपाईयों ने केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया 51वां जन्म दिन।
    गोला।तहसील क्षेत्र के कौड़ीराम बड़हलगंज मार्ग पर स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार के दिन विधान सभा अध्यक्ष रामनिरंजन यादव के अगुआई में सपाईयों द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 51 वां जन्म दिन मनाया गया।जन्म दिन के मौके पर सपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले खुशियां मनाते हुये केक काटा तदोपरांत एक दूसरे को केक खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्म दिन की ढेर सारी मुबारकबाद देते हुये यह कामना की इनके मार्गदर्शन में पार्टी 2024 में लोकसभा की सफलता से अभिभूत होकर आगामी 2027 में होने जा रहे विधान सभा चुनाव में भी सफलता का प्रतिमान स्थापित करें यही हम सभी की पार्टी और माननीय अखिलेश के लिये सच्ची मुबारकबाद होगी।जन्म दिन के मौके पर उपस्थित जनमानस ने पूरी श्रद्धा और बिश्वास के साथ यादगार स्वरूप एक पौधरोपण भी किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप यादव,जिला उपाध्यक्ष अजय कन्नौजिया ,जिला सचिव रविशंकर राय, नरसिंह राना, रामानंद साहनी,सुरेंद्र यादव,अफजल अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी,महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष महिमा गौतम,राजेश पाण्डेय, राजेश यादव,मृत्युंजय पाण्डेय, अरविंद यादव,रामवचन यादव,वीरपाल कन्नौजिया,मोहम्मद मुस्लीम, अरुण राय, हरिशंकर पाण्डेय, सूर्यनाथ यादव सूरज,जयप्रकाश यादव,त्रिलोकी आदि ढेर सारे समाजवादी विचारधारा के लोग उपस्थित रहे।

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज के लोकप्रिय सांसद अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी सहित उपस्थित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर एक दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर मनाया गया सभी उपस्थित नेताओं ने माननीय अखिलेश यादव के लम्बी आयु की भगवान से प्रार्थना किया तत्पश्चात बेतियाहाता स्थित जीडीए पार्क में पौधारोपण किया गया पुरे जनपद में आज 1 जुलाई से 7 जुलाई तक गांव गांव पौधारोपण कार्यक्रम चलेगा सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मिशन और विज़न से निर्मित विकास और समृद्धि का “समाजवादी पथ” हर युवा, बहुजन, पिछड़े, अल्पसंख्यक, वंचित, शोषित के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को हार्दिक बधाई, हम सभी समाजवादी लोग आपके स्वस्थ, सुखद व दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव अवधेश यादव प्रहलाद यादव रजनीश यादव जफर अमीन डक्कू मनुरोजन यादव इनामुल्लाह खान मिर्जा कदीर बेग रुपावती बेलदार दुधनाथ मौर्य मुन्नीलाल यादव अखिलेश यादव रामजतन यादव बृजनाथ मौर्य हीरालाल यादव देवेंद्र भूषण निषाद जितेंद्र यादव संजय पहलवान राघवेंद्र तिवारी राजू सुरेंद्र निषाद अशोक चौधरी सच्चिदानंद यादव राहुल गुप्ता जावेद खान रामललित यादव मैना भाई जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे

     

  • पर्यटकों को रामगढ़ताल में जल्द मिलेगी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा

    पर्यटकों को रामगढ़ताल में जल्द मिलेगी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा

    सीएम योगी के दिशानिर्देश पर हुआ है रामगढ़ताल का कायाकल्प, बना शानदार पर्यटन स्थल

    क्रूज के बाद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सौगात, एक साथ 100 लोग उठा सकेंगे लुत्फ, शुभारंभ शीघ्र

    पंद्रह दिन में हो सकता है फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का शुभारंभ : जीडीए उपाध्यक्ष

    गोरखपुर, 1 जुलाई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुंबई के मरीन ड्राइव सरीखी पहचान अर्जित कर चुका रामगढ़ताल क्षेत्र पर्यटन और खानपान के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरा है। इस क्षेत्र में हॉस्पिटैलिटी के तमाम ब्रांडेड प्रतिष्ठानों की दस्तक तो यहां हो ही चुकी है, जल्द ही यहां पर्यटकों को रामगढ़ताल में ‘फ्लोट’ नाम से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट यानी पानी पर तैरते रेस्तरां की सुविधा भी मिलने जा रही है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का काम पूरा हो चुका है और कतिपय औपचारिकताओं को पूरा कर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) इसका पंद्रह दिन में शुभारंभ करने जा रहा है। लेक क्वीन क्रूज के बाद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट सैलानियों के लिए बड़ी सौगात होगा।

    दशकों तक उपेक्षित और गंदगी के पर्याय बने रहे रामगढ़ताल पर योगी सरकार ने ऐसी संजीदगी दिखाई कि आज इसकी गिनती पूर्वी उत्तर प्रदेश के खूबसूरत व दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में अग्रपंक्ति में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में निखरे और संवरे रामगढ़ताल के साथ पर्यटन व रोजगार का कदमताल विकास की नई तस्वीर पेश करता है। आज यह ताल सैलानियों का मनभावन है तो बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम भी। सात साल पहले तक उपेक्षा के शिकार रहे रामगढ़ताल की गिनती पूर्वी उत्तर प्रदेश के पसंदीदा पर्यटक स्थल के रूप में हो रही है। जिस 1700 एकड़ विस्तृत नैसर्गिक झील में शहर भर की गंदगी गिरती थी, वह सीएम योगी के विजन और उसके अनुरूप हुए विकास कार्यों से ऐसी निखर उठी है कि दूर दूर से लोग उसकी खूबसूरती का दीदार करने आ रहे हैं।

    रामगढ़ताल में पर्यटक 15 दिसंबर 2023 को सीएम योगी के हाथों लोकार्पित ‘लेक क्वीन’ क्रूज की सवारी का आनंद उठा रहे हैं और अब उन्हें जल्द ही फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी मिलने जा रहा है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण 17 अगस्त 2022 से शुरू हुआ था और अब यह बनकर तैयार हो चुका है। इंटीरियर को काफी आकर्षक बनाया गया है। कुल 9600 वर्गफुट क्षेत्रफल और तीन मंजिला इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में एकसाथ 100 आगंतुक बैठ सकते हैं। इसके अलावा इस पर करीब 50 स्टाफ मौजूद रहेंगे। इसकी डिजाइन ऐसी है कि इसमें बैठने वालों को रामगढ़ताल की खूबसूरती पूरी तरह दिखेगी। जीडीए और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन करने वाली फर्म की मंशा इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन का कहना है कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का काम पूरा हो गया है। कोशिश है कि अगले पंद्रह दिन में इसकी सुविधा पर्यटकों के लिए शुरू कर दी जाए।

  • अभाविप गोरक्ष प्रांत की प्रांत अभ्यास वर्ग हुआ संपन्न ।

    अभाविप गोरक्ष प्रांत की प्रांत अभ्यास वर्ग हुआ संपन्न ।

    अभाविप गोरक्ष प्रांत की प्रांत अभ्यास वर्ग खड्डा (पडरौना) में हुई संपन्न ।
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गोरक्ष प्रांत की चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग (27-30 जून) रविवार को खड्डा (पडरौना) स्थित ‘सरस्वती देवी महाविद्यालय’ में संपन्न हुई। चार दिवसीय “प्रांत अभ्यास वर्ग” का विधिवत शुभारंभ पडरौना जिले के खड्डा में अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही, राष्ट्रीय मंत्री श्री अंकित शुक्ल, प्रांत अध्यक्ष डॉ० राकेश प्रताप सिंह, प्रांत मंत्री श्री मयंक राय एवं प्रांत संगठन मंत्री श्री हरिदेव जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
    इस अभ्यास वर्ग में गोरक्ष प्रांत के संगठनात्मक दृष्टि से 17 जिलों से कुल 214 प्रतिनिधि जिसमें 149 छात्र, 32 छात्राएं, 26 शिक्षक व 7 अतिथि ने सहभागिता की। अभाविप की इस प्रांत अभ्यास वर्ग में विभिन्न सामूहिक व गटशः सत्रों के माध्यम से ‘राष्ट्र पुनर्निर्माण’ में हम अपनी भूमिका कैसे सुनिश्चित करें इस विषय पर व्यापक चर्चा हुई तथा इस वर्ष के आगामी कार्ययोजनाओं का निर्धारण किया गया। अभाविप प्रांत अभ्यास वर्ग में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर व संघ शताब्दी वर्ष और पंच परिवर्तन विषय पर कार्यकर्ताओं को उद्बोधन प्राप्त हुआ।
    आज अभाविप की कार्यक्षेत्र आयामों, गतिविधि व कार्य के माध्यम से युवाओं को कृषि, पर्यावरण, सेवा, तकनीकी, शिक्षा, स्टॉर्ट-अप, कला, संस्कृति आदि के माध्यम से समाज के प्रत्येक समुदाय के उत्थान हेतु सशक्त करने का काम कर रही है। इस अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को अभाविप की कार्यपद्धति से परिचित करवाया गया तथा सामाजिक व शैक्षिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। अभाविप आज़ादी के 75 वर्ष के पश्चात आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा से सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है, इनमें ऐसे प्रशिक्षणों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो० राजशरण शाही ने कहा कि,” अभाविप की यह सांगठनिक यात्रा छात्र हित व सामाजिक उत्थान के अनंत स्वर्णिम अध्यायों को समेटे हुए है। आगामी दिनों में अभाविप की ऐसी योजना है कि इस अध्याय में ऐसे ही और भी किस्से जुड़े, इसके लिए अधिक चिंतन और समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इन्ही कार्यों के साथ कार्यकर्ता का व्यक्तित्व निर्माण हो, इसपर भी कार्य किया जाएगा जिससे वह कार्यकर्ता ध्येय यात्री के रूप में ‘राष्ट्र पुनर्निर्माण’ में सार्थक प्रयत्न कर सके।
    अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री श्री अंकित शुक्ल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व का सबसे बड़ा एवं जिम्मेदार छात्र संगठन होने के नाते, देश की शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चले, इसके लिए प्रयासरत रहता है। हम व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण करने को प्रतिबद्ध छात्र संगठन हैं।
    अभाविप पूर्वी उ०प्र० के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही ने “संघ के शताब्दी वर्ष और पंच परिवर्तन” पर उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय विचार के प्रसार को गति तथा अपने कार्य को अधिक गहराई व विस्तार देने के लिए आज हम ‘पंच परिवर्तन’ की संकल्पना के साथ तैयार है।
    श्री शाही ने कहा कि पंच परिवर्तन में समाज में समरसता का आग्रह, पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली, पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु कुटुंब प्रबोधन, जीवन के हर पक्ष में ‘स्व’ यानी भारतीयता और स्वदेशी का आग्रह और नागरिक कर्तव्यों की दृष्टि से समाज जागरण करने जैसे आयाम हैं।
    प्रांत अभ्यास वर्ग में प्रांत अध्यक्ष डॉ० राकेश प्रताप सिंह ने सभी 17 संगठनात्मक जिलों की विभिन्न घोषणाएं की व प्रांत मंत्री श्री मयंक राय ने अभाविप गोरक्ष प्रांत के आगामी कार्यक्रम और योजनाओं के संबंध में बताया।
    (यह प्रेस विज्ञप्ति गोरक्ष प्रान्त कार्यालय मंत्री राम रमण द्वारा जारी की गयी है)