*सचेत ऐप के माध्यम से अगले 3 घंटों में निम्न जनपदों व आसपास के इलाकों में कुछ हिस्सों में गरज के साथ बिजली गिरने के साथ आरेंज अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है।*
*लगातार हो रही बारिश के बीच महापौर व नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्ष*
*कमियां पाए जाने पर सुधार करने का दिया निर्देश*
गोरखपुर । तेज तर्रार आईएएस ऑफिसर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की सक्रियता की वजह से जल जमाव जैसी समस्या उत्पन्न नहीं हो पा रही है लगातार बारिश में भी अधिकारियों के साथ भ्रमण कर रहे है।
शहर में विगत कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत आज प्रात काल से महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
जिला अस्पताल रोड का निरीक्षण किया गया. जहां पर रोड के किनारे पानी भरा मिला. नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी सुरेन्द्र सिंह एवं अवर अभियंता विवेकानंद सिंह को संक्रामक रोग चिकित्सालय के बगल में नाली को खुलवाकर जलनिकासी कराने हेतु निर्दशित किया गया.
इसके पश्चात सूरजकुंड में अग्रहरि पुलिया का निरीक्षण किया गया. जोनल अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि वर्तमान में बसियाडीह नाला का निर्माण हो जाने के कारण रसूलपुर सूरजकुंड आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या नहीं हो रही है एवं पानी नाले से निकल जा रहा है.
इसके पश्चात बक्शीपुर के आगे अजीत पुलिया का निरीक्षण किया गया. अजीत पुलिया पर दोनों तरफ लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को नगर निगम द्वारा हटवाया जा रहा है.लोगों द्वारा अवैध निर्माण करा लेने से पुलिया की सफाई नहीं हो पा रही थी. अतिक्रमण को पूरी तरह साफ कराने के पश्चात नगर निगम द्वारा नाले के दोनों तरफ सड़क बनाई जाएगी जिससे नाले की भविष्य में भी नाले की सफाई होती रहे, इसके साथ ही पूरे नाले पर स्लैब भी रखवाये जाएंगे।
*हाथरस हादसा : 100 से ज्यादा की मौत, फिर भी क्यों ‘भोले बाबा’ पर दर्ज नहीं हुई FIR, सामने आई ये वजह*
यूपी के हाथरस में मंगलवार को भोले बाबा का सत्संग हो रहा था। इस बीच भगदड़ में 116 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन इस एफआईआर में सत्संग करने वाले भोले बाबा का नाम शामिल नहीं है।
*लोग सवाल उठा रहे हैं कि एफआईआर में ‘भोले बाबा’ का नाम क्यों नहीं है ?*
सरकारी सूत्रों की मानें तो जिस वक्त यह घटना हुई तब बाबा वहां से चले गए थे, इसलिए FIR में उनका नाम नहीं है। दूसरी बात ये कि ऐसे आयोजनों में आयोजक की भूमिका होती है, प्रवचनकर्ता की नहीं। यह आयोजनकर्ता को देखना होता है कि कितने लोग आएंगे, कैसे बैठेंगे और कहां खड़े रहेंगे। प्रशासन के संपर्क में आयोजक ही रहते हैं, बाबा नहीं।इन्हीं सब वजहों से अभी तक बाबा पर एफआईआर नहीं हुई है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के नैक हेतु दाखिल होने वाली सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की समीक्षा की।
*_गोरखपुर से होकर चलायी जाए राजधानी एक्सप्रेस : रवि किशन शुक्ला_*
*लोकसभा में उठायी मांग*
गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन ने गोरखपुर और आसपास के लोगों के सुमग रेलयात्रा को लेकर मंगलवार को लोकसभा में नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ वाया बलिया राजधानी एक्सप्रेस को गोरखपुर से होकर चलाने की मांग की। सांसद के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने इस संबंध में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखपुर में रेल सुविधाओं में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे महत्वपूर्ण महानगर है। गोरखपुर से जुड़े बीस जिले और बिहार तथा नेपाल के लोग रोजाना बड़ी संख्या में महानगर पहुंचते हैं। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन यात्रियों का खासा दबाव रहता है। हर रोज बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के लिए यात्रा करते हैं। लंबे समय से गोरखपुर से राजधानी एक्सप्रेस चलाने की आवश्यकता महसूस हो रही है। गोरखपुर से जुड़े कई जिलों के हजारों यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिनों तक गोरखपुर से चलाया जाना चाहिए।