ललितपुर-एंटी करप्शन टीम द्वारा जिलेदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
सिंचाई विभाग में तैनात जिलेदार के पद पर शहजाद अली को एंटी करप्शन टीम ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार,
पांच हजार रुपए की मांगी थी रिश्वत ,
सिंचाई विभाग के ऑफिस से जिलेदार को किया गिरफ्तार ,
एंटी करप्शन टीम ले गई पुलिस कोतवाली,
*बरसात को देखते हुए बांधों पर बराबर रखी जाए निगरानी मंडलायुक्त*गोरखपुर। मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में बरसात को देखते हुए बाढ़ को नियंत्रण में रखने के लिए मण्डलीय संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में प्रमुख रूप से एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता डीआईओएस अमरकांत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज पिंक बस ट्वायलेट का उद्घाटन मा0 महापौर जी डाॅ0 मंगलेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में पं0 दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति श्रीमती पूनम टंडन द्वारा किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के दृष्टिगत स्वच्छ भारत मिशन नगरीय-एन0यू0एल0एम0 कन्वेन्स के तहत महानगर की मातृशक्तियों की सुविधा के लिए नवाचार के दृष्टिगत पिंक बस ट्वायलेट नगर निगम, गोरखपुर द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के मूल थीम 3 आर (रियूज, रिड्यूज, रिसाइकिल) के आधार पर पुरानी कबाड बसों का पुर्नउपयोग करते हुए इन पिंक बस ट्वायलेट निर्माण कराया गया है।
3 आर (रियूज, रिड्यूज, रिसाइकिल) के दृष्टिगत नगर निगम गोरखपुर द्वारा पुरानी कबाड बसों को क्रय कर, इसका पूरी तरह कायाकल्प करते हुए आधुनिक तरीके के पिंक ट्वायलेट बनाये गये है, जिसमें विभिन्न प्रकार की सुविधाए महिलाओं को मिल सकेगी।
पिंक बस ट्वायलेट में प्रसाधन व्यवस्था के साथ ही एक छोटे कैफेटेरिया को भी जगह दी गयी है। इस कैफेटेरिया में अल्पाहार की व्यवस्था का लाभ महिलाए ले सकेंगी।
पिंक बस ट्वायलेट एवं कैफेटेरिया का संचालन स्वयं सेवी संस्थाओं की महिला समूहो द्वारा किया जाएगा। ताकि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु शासन की मंशा को बल दिया जा सके और महिलाओं को इस नवाचार द्वारा आय का एक नवीन साधन उपलब्ध हो सकें। यह व्यवस्था पूरी तरह सर्कुलर इकोनाॅमी पर आधारित है, जिसके लिए पे एण्ड यूज के सिद्वान्त पर सेवाए समर्पित की जाएगी।
सम्पूर्ण पिंक बस ट्वायलेट में सोलर सिस्टम के द्वारा प्रकाश एवं पंखे को संचालित करने की व्यवस्था की गयी है। साथ ही ट्वायलेट से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाए यथा वाश बेसिन, दर्पण, पानी की टंकी आदि भी स्थापित किये गयें है।
पिंक बस पूरी तरीके से फि कल स्लज एवं सेप्टिक मैनेजमेन्ट के मानको के अनुरूप निर्मित किया गया है। साथ ही ट्वायलेट को स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्धारित सभी मानको के अनुसार व्यवस्थित किया गया है।
इन पिंक ट्वायलेट को महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलो पर स्थापित कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। ताकि महिलाओं को उनकी आवश्यकता पर प्रशासन हेतु सुरक्षित स्थल उपलब्ध हो सके।
उक्त पिंक बस ट्वायलेट को बुद्व गेट रामगढ ताल एवं युनिवर्सिटी चैक से सिटी माल रोड पर संचालित किये जाने की व्यवस्था की गयी है।
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त श्री दुर्गेश मिश्रा, उप नगर आयुक्त डाॅ0 मणि भूषण तिवारी एवं डूडा की महिला समूहों की महिलाएॅ जो कि इसे संचालित करेंगी, उपस्थित रही।
जनता तथा नेताओं के बीच भरोसे की कमी, भारतीय राजनीतिक के समक्ष बड़ी चुनौती: वरिष्ठ पत्रकार आनंद मिश्रा
राजनिति में सर्वसम्मति निर्माण दृष्टिकोण का अभा
गोरखपुर: कुलपति प्रो पूनम टंडन के मार्गदर्शन में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित वैल्यू एडेड कोर्स में आज मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार आनंद मिश्रा रहे। आनंद मिश्रा वर्तमान में द हिंदू समूह की फ्रंटलाइन पत्रिका के राजनितिक संपादक है।
जनसंख्या भारत की राजनीतिक व्यवस्था के समक्ष एक बड़ी चुनौती है। इस जनसंख्या का इस्तेमाल जनसंख्या लाभांश (डेमोग्राफिक डिविडेंड) के तौर पर किया जाए। इन्हें उत्पादन हाथ ( प्रोडक्टिव हैंड्स) बनाकर कैसे दिशा दी जाए यह एक बड़ी चुनौती है क्योंकि दशकों से जनता तथा नेताओं के बीच भरोसे की कमी देखी गई है। सभी राजनीतिक दलों की सरकारों और जनता के बीच खाई बढ़ी है।
भारतीय राजनीति में सर्वसम्मति निर्माण के दृष्टिकोण का अभाव रहा है। हम देख सकते हैं 75 साल बाद भी राजनीतिक वर्ग है तथा किसानों में अलगाव (डिस्कनेक्ट) है। सरकारें तमाम खींचतान और दबाव में कार्य कर रही हैं। राजनीतिक वर्ग असुरक्षित महसूस करता है और सदैव सरकार बचाने में लगा रहता है l यही वजह है की राजनीति वर्ग भविष्य की बातें नहीं कर रहा है। एक बड़ा वर्ग अतीत के वैभव की बात करता है तो वही दूसरा वर्ग अतीत में हुए अत्याचारों को मुद्दा बनाता दिखता है।
भारतीय राजनीति में गांधी के विचारों तथा अंतोदय के विचारों को लेकर राजनीतिक वर्ग आगे बड़ा जरूर लेकिन आज भी शासन समाज के गरीब और वंचित तबके तक नहीं पहुंच पाया है।
एक सकारात्मक तथ्य जमीनी स्तर पर सामने आया है जनता खुद आगे बढ़कर अपने मुद्दों को उठा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ महेंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालयों के शिक्षकगण तथा विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
*लखनऊ के चौक इलाके में बुधवार सुबह एक छात्रा पर एक युवक ने एसिड फेंक दिया। उसको बचाने के फेर में उसका मौसेरा भाई भी चपेट में आ गया। दोनों झुलस गए। दोनों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है।*
*व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी की 22 वर्षीय बेटी बुधवार सुबह आठ बजे लोहिया पार्क के पास मौसेरे भाई के साथ खड़ी थी। इसी बीच एक युवक उसके पास पहुंचा और कुछ बातचीत की। युवक वहां से चला गया और चंद मिनटों बाद वापस लौटकर उस पर एसिड फेंक दिया। जैसे ही एसिड फेंका उसका भाई आगे आ गया जिससे उस पर भी एसिड पड़ गया।*
*डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोनों काफी दहशत में हैं। इलाज जारी है। स्थिति सामान्य होने पर उनसे बातचीत कर जानकारी ली जाएगी। दूसरी तरफ सीसीटीवी फुटेज की मदद से तफ्तीश शुरू की है। जल्द हमलावर पकड़े जाएंगे।*
*काली टीशर्ट पहने था एसिड फेंकने वाला आरोपी*
*हमलावर युवक काली टीशर्ट पहने हुए था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक जब छात्रा के पास पहुंचा और बातचीत करने का प्रयास किया तो उसने उसे भगा दिया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा पर एसिड फेंक दिया।*
*बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार सुबह रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले उन्होंने सरयू में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने अयोध्या में अपना मुंडन भी कराया और अपने केश सरयू तट पर समर्पित किया। इसके बाद सरयू तट से राम मंदिर तक पदयात्रा की।*
*बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस दौरान कहा कि भगवान राम के चरणों में मुरैठा (पगड़ी) समर्पित करने आया हूं। उन्होंने रामलला के दरबार में अपनी पगड़ी समर्पित की। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से हमने अभियान चलाकर इंडी गठबंधन की सरकार को हटाने का काम किया।*
*नीतीश कुमार 28 जनवरी को इंडी गठबंधन छोड़कर एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री हुए। हम लोगों ने तय किया था कि अयोध्या जाकर श्रीराम के चरणों में मुरैठा समर्पित करेंगे।*
*बिहार की जनता ने 75 फीसदी से अधिक सीटें जिताने का काम किया है। इंडी गठबंधन किसी भी तरह के कंफ्यूजन में न रहे। एनडीए विधानसभा चुनाव में 243 में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने हनुमंत लला के दरबार में भी दर्शन – पूजन किया।*
गोरखपुर। मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई बैठक में प्रमुख रूप से सीडीओ संजय कुमार मीना नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल गीडा सीईओ अनुज मलिक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील गौड़ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर भी तंज कसा। दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को बहुमत नहीं मिला। इसके बाद से ही वे इस सरकार को एक तिहाई सरकार कह रहे थे। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि हमें सत्ता में 10 साल तो हो गए और आपके हिसाब से अभी 20 साल बाकी हैं। आपके मुंह में घी-शक्कर।*
*जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा?*
*पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो दिन से देख रहा हूं कि आखिर तक पराजय भी स्वीकार हो रही है और विजय भी स्वीकार हो रही है। कांग्रेस के कुछ साथियों को धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि जब से नतीजे आए, तब से कांग्रेस के एक साथी को मैं देख रहा था। उनकी पार्टी उनको समर्थन नहीं कर रही थी, लेकिन वे अकेले ही झंडा लेकर दौड़ रह थे। मैं कहता हूं कि वह जो कहते थे, उनके मुंह में घी शक्कर। ऐसा मैं क्यों कह रहा हूं, क्योंकि उन्होंने बार-बार ढोल पीटा था कि एक तिहाई सरकार। इससे बड़ा सत्य और क्या हो सकता है। हमारे 10 हुए हैं। 20 और बाकी हैं। एक तिहाई हुआ।और दो तिहाई बाकी है। इसलिए उनकी इस भविष्यवाणी के लिए उनके मुंह में घी शक्कर।*
*जयराम रमेश ने क्या कहा था?*
*इससे पहले जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि चुनाव में पीएम मोदी ने खुद को मुद्दा बनाया और खुद को भगवान बताया। वह खुद अपनी सीट डेढ़ लाख वोट से ही बचा सके। उन्हें जनादेश भी नहीं मिला है। 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की प्रचंड हार हुई है। 400 पार का नारा लगाया और उससे बहुत दूर रह गए। यह मोदी की हार है। वह पीएम नहीं, बल्कि एक तिहाई प्रधानमंत्री हैं। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के सहारे प्रधानमंत्री हैं।*