Category: उत्तर प्रदेश

  • राहुल गांधी कल सुबह जाएंगे हाथरस, भगदड़ हादसे के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

    राहुल गांधी कल सुबह जाएंगे हाथरस, भगदड़ हादसे के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

    1. *राहुल गांधी कल सुबह जाएंगे हाथरस, भगदड़ हादसे के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात*
  • वित्त राज्य मंत्री , भारत सरकार के गोरखपुर आगमन पर अभूतपूर्व स्वागत एवं कर्मचारी समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

    वित्त राज्य मंत्री , भारत सरकार के गोरखपुर आगमन पर अभूतपूर्व स्वागत एवं कर्मचारी समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

    वित्त राज्य मंत्री , भारत सरकार के गोरखपुर आगमन पर अभूतपूर्व स्वागत एवं कर्मचारी समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

    माननीय पंकज चौधरी जी को वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार बनाए जाने पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ एवं ऑल इण्डिया रेलवे अकाउंट्स स्टाफ एसोसिएशन की तरफ से हार्दिक बधाई अर्पित किए गए । कर्मचारी समस्याओं पर माननीय मंत्री जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया
    आज दिनांक 4 जुलाई को माननीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार श्री पंकज चौधरी जी के गोरखपुर आगमन पर ऑल इण्डिया रेलवे अकाउंट्स स्टाफ एसोसिएशन एवं पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर श्री विनोद राय ,कारखाना मंडल के संयुक्त मंत्री श्री दीपक चौधरी एवं लेखा विभाग के महामंत्री श्री एस बी पांडे के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का असुरन चौराहे पर स्वागत किया एवं तमाम कर्मचारी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
    कर्मचारी समस्याओं में प्रमुख रूप से 01/01/2004 के बाद भर्ती रेल कर्मियों हेतु पुरानी पेंशन की बहाली, रेलवे लेखा विभाग का स्वीकृत आर्बिट्रेशन अवॉर्ड लागू करना , रेलवे चिकित्सालयों के ओ टी असिस्टेंट के बढ़े हुए एंट्री ग्रेड पे का 01/01/ 16 से भुगतान, ट्रैक मेंटेनर कर्मचारियों हेतु विभागीय परीक्षाओं में ओपन टू ऑल नियम लागू करना, रेलवे आवास की जर्जर स्थिति को ठीक करने, अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने का ज्ञापन मुख्य रूप से था। माननीय वित्त राज्य मंत्री महोदय ने सभी समस्याओं को सुना एवं उस पर गहन विचार करने का आश्वासन दिया।
    महामंत्री विनोद राय के साथ स्वागत समारोह में अकाउंट लेखा विभाग के संगठन के महामंत्री श्री एस बी पाण्डेय , एवं सैकड़ों AIRASA सदस्यों सहित पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एस सी अवस्थी, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक ,जयप्रकाश सिंह, देवेश सुदृष्ट सिंह लक्ष्मी श्रीवास्तव दुर्गेश श्रीवास्तव चंद्रशेखर चौबे आर डी सिंह, ए बी पांडे,अजय त्रिपाठी, नंदन चौधरी गोपाल तिवारी हेमंत कुमार, एसके गोस्वामी, धीरज यादव, विनय यादव, इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • 10 सीटों पर उपचुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी तेज

    10 सीटों पर उपचुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी तेज

    लखनऊ

    10 सीटों पर उपचुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी ते

    10 सीटों पर उपचुनाव के लिए BJP ने तैयार की टीम

    आज से टीम के सदस्य विधानसभा क्षेत्रों में निकलेंगे

    करीब एक हफ्ते क्षेत्र में रहकर विधानसभा का सर्वे करेंगे

    एक हफ्ते बाद अपनी रिपोर्ट BJP प्रदेश मुख्यालय को देंगे

    रिपोर्ट के आधार पर पार्टी चुनावी रणनीति को तैयार करेगी

    10 कलस्टर में 2 से 3 मंत्री, 2 पदाधिकारियों की टीम लगी

    सरकार के अलग-अलग मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है

    सीसामऊ सीट की जिम्मेदारी सुरेश खन्ना, नितिन अग्रवाल को दी

    संगठन की तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लगाए गए

    कटेहरी सीट की स्वतंत्रदेव सिंह, आशीष पटेल को मिली

    संगठन की तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह लगाए गए

    मिल्कीपुर सीट की जिम्मेदारी MLC अवनीश सिंह को मिली

    विधायक भूपेश चौबे को मझवां सीट की जिम्मेदारी मिली

    विधानसभा क्षेत्रों में BJP नेता, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

    एक-एक बूथ का जातीय समीकरण भी बनाया जाएगा

    स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ के साथ बैठक होगी.

  • सांसद अफजाल अंसारी की अपील पर हुई सुनवाई

    सांसद अफजाल अंसारी की अपील पर हुई सुनवाई

    प्रयागराज – इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर

    सांसद अफजाल अंसारी की अपील पर हुई सुनवाई
    अफजाल अंसारी के वकीलों ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा
    4 साल की सजा को रद्द करने की मांग की गई
    गाजीपुर MP/MLA कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई है
    अफजाल के मामले में आज भी सुनवाई जारी रहेगी
    सरकारी वकील मामले में आज कोर्ट में पक्ष रखेंगे

  • बीएसपी का प्रतिनिधिमंडल आज जायेगा हाथरस,

    बीएसपी का प्रतिनिधिमंडल आज जायेगा हाथरस,

    ब्रेकिंग –

    बीएसपी का प्रतिनिधिमंडल आज जायेगा हाथरस,

    बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पहुंचेंगे हाथरस,

    हाथरस कांड में घायल हुए और मृतकों के परिजनों से मिलेंगे।

  • लाशों के ढेर देखकर, कांस्टेबल को आया हर्ट अटैक

    लाशों के ढेर देखकर, कांस्टेबल को आया हर्ट अटैक

    लाशों के ढेर देखकर, कांस्टेबल को आया हर्ट अटैक

    इस हैंडसम हंक का नाम था रवि यादव।

    *रवि यादव की हर्ट अटैक से मौत हो गई।*

    रवि कांस्टेबल थे, इनको भगदड़ के अलर्ट के बाद लाशों के ढेर में ड्यूटी पर लगाया गया था।

    दरअसल, रवि यादव को लाशों के ढेर देखकर इतना आघात पहुंचा कि ये बर्दास्त न कर सके, विचलित हो गए, हर्ट अटैक हुआ, तबियत बिगड़ी और इस दुनिया को अलविदा कह दिए।

    *ये होता है हिंदू , जो हिंसा करना तो बहुत दूर है, हिंसा अपनी आंखों से देख भी नहीं पाता।*

    आपको विनम्र श्रद्धांजलि 💐

    #Hathras #RaviYadav

  • हाथरस घटना पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    हाथरस घटना पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    हाथरस घटना पर लोगों ने दी श्रद्धांजल

    गोला : प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को एक सत्संग कार्यक्रम में हुई हृदय विदारक घटना में दिवंगत हुए सौ से अधिक लोगों की आत्म की शांति के लिए नगर पंचायत कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

    बुधवार को नगर पंचायत के स्व० विश्वनाथ प्रसाद उमर हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हाथरस में हुई घटना को लेकर सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। तत्पश्चात चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि हाथरस में हुई घटना काफी दुखद है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में सभासद वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, राकेश राय, राजीव मिश्रा, दीपक गौंड, ऋषि कुमार, जितेंद्र पासवान, अमूल्य चतुर्वेदी, संजय सोनकर, रवि साहनी, रामदास मद्धेशिया, श्रीप्रकाश सोनी, कृष्णा गुप्ता, सुरेश उमर, हरिकेश यादव, आरके तिवारी, पंकज पांडेय, रचित उमर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

  • स्वस्थ जीवन के लिए पौधरोपण जरुरी- वन क्षेत्राअधिकारी

    स्वस्थ जीवन के लिए पौधरोपण जरुरी- वन क्षेत्राअधिकारी

    *स्वस्थ जीवन के लिए पौधरोपण जरुरी- वन क्षेत्राअधिकारी*

    गोला। ब्लाक बड़हलगंज मे दर्जनो फलदार/छायादार वृक्षो का ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय व वन क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने की प्रेरणा दी।बुधवार को ब्लाक परिसर मे आम, नींबू, गुलर, पाकड़, पीपल, छितवन आदि दर्जनो वृक्षो का रोपण करने के बाद वन क्षेत्रअधिकारी शिवजीत सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना होगा। अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन देने के लिये भी वनों को बचाना और बढ़ाना होगा। क्यो कि पौधरोपण से ही आक्सीजन व जल आदि की प्राप्ति होती है।आगे कहा कि डीएफओ विकास यादव के निर्देशन में जनपद में वन महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। वनों के संरक्षण के लिये जरूरी हैं कि आज जो वृक्ष हम सब लगा रहें है कम से कम साल भर तक उनके संरक्षण की ज़िम्मेदारी भी ईमानदारी से उठाये, तब जाकर वृक्षारोपण अभियान की सार्थकता और सफलता सिद्ध होगी।

  • सीएम योगी के हाथों मिलेगी सर्वोदय बालिका विद्यालय की सौगात

    सीएम योगी के हाथों मिलेगी सर्वोदय बालिका विद्यालय की सौगात

    सीएम योगी के हाथों मिलेगी सर्वोदय बालिका विद्यालय की सौगात

    *कक्षा छह से बारह तक मुफ्त आवासीय व्यवस्था के तहत मिलेगी उत्कृष्ट शिक्षा*

    *शनिवार को 54.70 करोड़ रुपये की आठ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री*

    *नए राजकीय पॉलिटेक्निक का उद्घाटन भी करेंगे सीएम योगी*

    गोरखपुर, 3 जुलाई। शनिवार (6 जुलाई) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुर को प्राविधिक और बालिका शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री सहजनवा के हरदी में बने राजकीय पॉलिटेक्निक तथा हरपुर (सिसवा अनंतपुर) में बने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। सर्वोदय बालिका विद्यालय के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री कुल 54.70 करोड़ रुपये की आठ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

    समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय अब जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के नाम से जाने जाते हैं। गोरखपुर में चौरीचौरा के गौनर विशुनपुर में तथा गोला के पतरा में ऐसे विद्यालय पहले से संचालित हैं। सीएम योगी के मार्गदर्शन में आवासीय व्यवस्था के साथ बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सहजनवा के हरपुर में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का निर्माण कराया गया है। इसके निर्माण पर 35.33 करोड़ रुपये की लागत आई है। शनिवार (6 जुलाई) को दोपहर बाद करीब तीन बजे इस विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा छह से बारह तक उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ निशुल्क छात्रावास, पाठ्य पुस्तकें, यूनीफार्म एवं खेलकूद आदि की व्यवस्था प्रदेश सरकार करती है। इन विद्यालयों में 60 प्रतिशत अनुसूचित जाति-जनजाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। कुल प्रवेशार्थियों में 85 प्रतिशत विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों के होते हैं। सर्वोदय बालिका विद्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सड़क, नाली निर्माण के पांच कार्यों का लोकार्पण और बाढ़ बचाव की दो परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। सर्वोदय विद्यालय समेत लोकार्पण और शिलान्यास के इन आठ कार्यों पर 54.70 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।

    *21.02 करोड़ रुपये से बना है राजकीय पॉलिटेक्निक*
    सर्वोदय बालिका विद्यालय के शुभारंभ से पूर्व 6 जुलाई को ही सीएम योगी सहजनवा के हरदी में बने राजकीय पॉलिटेक्निक का उद्घाटन करेंगे। इसके निर्माण पर 21.02 करोड़ रुपये की लागत आई है। राजकीय पॉलिटेक्निक में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन, वर्कशॉप, टाइप-वन, टू और फोर के स्टाफ आवास, 60-60 की क्षमता के अलग-अलग बालक एवं बालिका छात्रावास आदि का निर्माण कराया गया है।

    *बंधा, ओवरब्रिज और सिक्सलेन का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री*
    शनिवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वाह्न 11 बजे से मलौली-लहसडी बंधा का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह निर्माणाधीन ट्रांसपोर्टनगर/दाउदपुर ओवरब्रिज और सिक्सलेन मार्ग का भी जायजा लेंगे।

    *शुक्रवार को अन्नपूर्णा हॉस्पिटल और एचपी कैंसर हॉस्पिटल में नई मशीन का होगा उद्घाटन*
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन शुक्रवार (5 जुलाई) को संभावित है। शुक्रवार को अपराह्न वह सिविल लाइंस इलाके में जजेज कपाउंड के पास अन्नपूर्णा हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद हनुमान प्रसाद (एचपी) पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान में कैंसर सिंकाई की चतुर्थ अत्याधुनिक मशीन (वरिआन हेलक्यान का लोकार्पण करेंगे।

  • गोरखपुर : *कक्षा आठ तक के स्कूल 6 जुलाई तक बंद, डीएम ने दिए आदेश।

    गोरखपुर : *कक्षा आठ तक के स्कूल 6 जुलाई तक बंद, डीएम ने दिए आदेश।

    गोरखपुर : *कक्षा आठ तक के स्कूल 6 जुलाई तक बंद, डीएम ने दिए आदेश।