Category: उत्तर प्रदेश

  • केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की

    केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की

    गोरखपुर, 6 जुलाई। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों केंद्रीय राज्यमंत्रियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

    दोनों राज्यमंत्रियों शनिवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

  • चौरी चौरा तहसील परिसर में आज लेखपाल संघ के चुनाव

    चौरी चौरा तहसील परिसर में आज लेखपाल संघ के चुनाव

    *लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न..?*

    *चौरी चौरा तहसील परिसर में आज लेखपाल संघ के चुनाव कुछ इस तरह प्रकार रहा चुनावी घोषणा जिसमें तहसील अध्यक्ष चौरी चौरा अमित कुमार,तहसील मंत्री रामऔतार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नीतिश कुमार,उपमंत्री चंचल रईया, कोषाध्यक्ष गौरव पाल, आय व्यय निरीक्षक संदीप कुमार बने।*

  • नगर पंचायत कर्मियों को वितरित किया गया रेनकोट

    नगर पंचायत कर्मियों को वितरित किया गया रेनकोट

    नगर पंचायत कर्मियों को वितरित किया गया रेनकोट

    गोला।नगर पंचायत बड़हलगंज के 155 कर्मियों को विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी और उपजिलाधिकारी गोला केसरीनंदन तिवारी ने बरसात से बचने के लिये रेनकोट वितरित किया।

    शुक्रवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के सभागार में नगरपंचायत कर्मियों को रेनकोट वितरित करते हुये विधायक राजेश त्रिपाठी ने नगरपंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर और उनके प्रतिनिधि महेश उमर की सराहना करते हुये कहा कि इनकी कर्मठता और नगर के प्रति सकारात्मक सोच से नगर पंचायत बड़हलगंज विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उपजिलाधिकारी गोला ने कहा उ.प्र. सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों और कर्मचारियों के हित के लिये तमाम योजनायें चला रही है। उन्होंने सभी कर्मियों को उनका कार्य निष्ठा से करने का निर्देश दिया।
    इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी शिवकुमार, सभासद वीरेंद्र गुप्ता बीरू, दीपक शर्मा, सुदीप वर्मा, राकेश राय, रवि साहनी, सभासद प्रतिनिधि रामदास मद्देशिया, अरविंद सिंह, तब्बसुम बानो, सुरेश उमर, बृजेश उमर, प्रशान्त शाही, आलोक तिवारी आदि मौजूद थे।

  • वन महोत्सव के पांचवें दिन सम्मय माता मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    वन महोत्सव के पांचवें दिन सम्मय माता मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    वन महोत्सव के पांचवें दिन सम्मय माता मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गोला।गोला तहसील क्षेत्र के समय थान भीटी गांव में स्थित सम्मय माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के पांचवें दिन चिल्लूपार विधानसभा के विधायक राजेश त्रिपाठी ने पौधारोपण करने के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि हमें जीवन की सुरक्षा के लिए एक बार फिर अपनी संस्कृति की ओर अभिमुख होना पड़ेगा।वैश्विक तापमान के खतरे को टालने के लिए यही एक मार्ग है।जो पूरे विश्व को रास्ता दिखाएगा। आगे कहा कि पेड़ों की कटाई से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ उनका संरक्षण भी करना जरूरी है।आगे कहा कि वनों की छती से मानव का जीवन और जीव जंतु पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे कार्यक्रम में सभी की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए।कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह ने कहा कि पौधारोपण सिर्फ सरकार का या वन विभाग का ही कार्य नहीं है।बल्कि हम सबका कर्तव्य बनता है कि पौधारोपण के साथ पौधों की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी हम उठाएं। हमें पौधारोपण को एवं उसके संरक्षण तथा रख-रखाव को अपनी जीवन शैली का अंग बनाना होगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय मिश्र भाजपा नेता सतीश शर्मा पूर्व प्रधान रणजीत सिंह साजिद खान सहित अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • मुख्यमंत्री योगी ने लोकार्पण किए कैंसर अस्पताल में

    मुख्यमंत्री योगी ने लोकार्पण किए कैंसर अस्पताल में

    गोरखपुर।हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवम शोध संस्थान में रेडियोथिरेपी चिकित्सा के लिए चतुर्थ संयंत्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किए।

  • 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित कंपार्टमेंट

    10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित कंपार्टमेंट

    प्रयागराज – यूपी बोर्ड से जुड़ी खबर

    10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा की तिथि की घोषित कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 20 जुलाई से होगी 44,357 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए किया है आवेदन।

  • युवक के पीछे ही पड़ गया सांप,एक महीने में 5 बार डसा,डर से मौसी के घर भागा तो वहां भी हुआ ये हाल

    युवक के पीछे ही पड़ गया सांप,एक महीने में 5 बार डसा,डर से मौसी के घर भागा तो वहां भी हुआ ये हाल

    युवक के पीछे ही पड़ गया सांप,एक महीने में 5 बार डसा,डर से मौसी के घर भागा तो वहां भी हुआ ये हाल

    फतेहपुर।एक युवक को एक महीने में सांप ने पांच बार डसा, लेकिन हर बार युवक की जान इलाज के बाद बच गयी।ये कहानी भले ही आपको फिल्मी लगे पर ये घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में घटी है।यहीं नहीं सांप के खौफ से युवक अपने मौसी के घर चला गया और इसके बाद वहां भी उसे सांप ने डस लिया।युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं कि कैसे सांप काटने के बाद वो बार-बार ठीक हो जा रहा है।

    बता दें कि ये पूरा मामला फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है।सौरा गांव में रहने वाले 24 वर्षीय विकास दुबे को एक से डेढ़ महीने के अंदर सांप ने पांच बार डसा,लेकिन हर बार विकास इलाज के बाद ठीक हो गया। अभी भी विकास का इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।क्योंकि पिछले दिनों ही सांप ने विकास को डसा था।

    इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए विकास दुबे ने बताया कि दो जून की रात 9 बजे बिस्तर से उतरते हुए पहली बार सांप ने काटा था,जिसके बाद परिजन प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए।वहां दो दिन भर्ती रहा।इलाज के बाद ठीक होकर घर आ गया।

    विकास ने बताया कि जब पहली बार सांप ने काटा तो परिजनों को लगा कि यह सामान्य घटना है।मगर 10 जून की रात फिर से सांप ने काट लिया।आनन-फानन परिजन मुझे लेकर अस्पताल भागे।गनीमत रही कि इस बार भी इलाज के बाद ठीक हो गया,लेकिन सांप को लेकर डर बैठ गया था और सावधानी बरतने लगा था।विकास ने बताया कि इसके सात दिन बाद 17 जून को घर में ही सांप ने एक बार फिर से काट लिया,जिससे हालत बिगड़ने लगी और परिजन दहशत में आ गए।फिर उसी अस्पताल में इलाज हुआ और मैं ठीक हो गया। हैरत की बात यह है कि चौथी बार सांप ने 7 दिन भी नहीं बीतने दिया।घटना के चौथे दिन ही सांप एक और बार काट लिया।जब परिजन इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर भी हैरान हो गए।

    बता दें कि इस घटना से भयभीत परिजनों और डॉक्टरों की सलाह पर राधा नगर थाना क्षेत्र के राधा नगर मोहल्ले में रहने वाली अपनी मौसी के यहां विकास चला गया था।यहां पर भी सांप ने युवक का पीछा नहीं छोड़ा और शनिवार की देर रात लगभग 12:30 बजे उसे डस लिया था।इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।डॉक्टर भी हैरान हैं।परिवार के लोग भविष्य में अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं।

  • आईपीसी के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में डरती है रामगढ़ ताल थाने की पुलिस

    आईपीसी के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में डरती है रामगढ़ ताल थाने की पुलिस

    ब्रेकिंग गोरखपुर

    धारा-323,504,506,363,366,120बी आईपीसी के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में डरती है रामगढ़ ताल थाने की पुलिस रामगढ़ ताल थाना अंतर्गत बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की को भगाने का मामला

    उपरोक्त घटना में एफआईआर दर्ज होने के 14 दिन बाद भी अभियुक्तों को संरक्षण देने में लगी है गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल थाने की पुलिस नौषढ स्थित ग्राम- गुरौली,थाना-गीडा, गोरखपुर के रहने वाले हैं अभियुक्त गण सदानंद पुत्र अवधेश,सोना पति प्रेमकुमार, अवधेश व अवधेश की पत्नी के ऊपर दर्ज है उपरोक्त धाराएं

    अभियुक्तों की गिरफ्तारी व न्याय की आस लगाए गोरखपुर के जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालयों में रोजाना चक्कर लगाती फिर रही लड़की की मां

    लड़की के मां का कथन – उपरोक्त मामले में पूरे खानदान को अभियुक्तों द्वारा हत्या करने की मिल रही धमकी आखिर क्यों संज्ञेय अपराध में गिरफ्तार करने के बजाय माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों का अवमानना करने व कोताही बरतने का कार्य करती है पुलिस आखिर किसके दबाव में अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही रामगढ़ ताल थाने की पुलिस

  • हाथरस हादसे से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर

    हाथरस हादसे से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर

    *हाथरस हादसे से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर…….!!*

    हादसे की SIT ने शासन को सौंपी रिपोर्ट।

    ADG आगरा, अलीगढ़ कमिश्नर के नेतृत्व में जांच।

    DM ,SSP समेत सो के स्टेटमेंट दर्ज किए गए।

  • लखनऊ- घूस लेते हुए NHAI मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ कोर्ट में तीनों को किया पेश

    लखनऊ- घूस लेते हुए NHAI मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ कोर्ट में तीनों को किया पेश

    लखनऊ- घूस लेते हुए NHAI मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ कोर्ट में तीनों को किया पेश, ,पेट्रोल पंप की मंजूरी के लिए मांगी रिश्वत रंगे हाथ घूस लेते तीनों गिरफ्तार किए गए.