Category: उत्तर प्रदेश

  • सिविल कोर्ट स्थित यादव के चैम्बर के पास नीम का पेड़ लगा गया

    सिविल कोर्ट स्थित यादव के चैम्बर के पास नीम का पेड़ लगा गया

    गोरखपुर
    आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सन्तोष कुमार यादव एडवोकेट के नेतृत्व में यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन अवसर पर शुरू किया गया कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में कुल 51पेड लगाएं गये इस अवसर पर सन्तोष कुमार यादव एडवोकेट एवं कीर्ति निधि पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते प्रदुषण कों देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जननायक आदरणीय अखिलेश यादव जी के जन्मदिन एक जुलाई से लेकर सात जुलाई तक वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया गया।आज के इस कार्यक्रम में सर्वश्री सन्तोष कुमार यादव एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष कीर्ति निधि पाण्डेय प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र पाण्डेय पूर्व जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी राम अशीष यादव नगर उपाध्यक्ष सपा जितेन्द्र प्रताप सिंह सैथवार
    राजेश कुमार यादव ब्रम्हाननद साहनी अनुज अस्थाना एडवोकेट कल्ला चौहान विष्णु मोहन यादव एडवोकेट राजेश गुप्ता एडवोकेट मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट राकेश शर्मा एडवोकेट राज कुमार चौधरी एडवोकेट आदि लोग उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये

    मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये

    लखनऊ
    मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये बारिश को लेकर संबंधित जिलों के अधिकारियों को निर्देश पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए जनहानि से प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान करें जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है उन्हें धनराशि दें ऐसे प्रभावितों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान की जाए फसलों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजें

  • लखनऊ : LDA उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने दिए जांच के आदेश

    लखनऊ : LDA उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने दिए जांच के आदेश

    लखनऊ : LDA उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने दिए जांच के आदेश

    ➡समायोजन में फर्जीवाड़े की शिकायत पर दिए जांच के आदेश
    ➡सचिव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
    ➡एक सप्ताह में देनी होगी जांच की पूरी रिपोर्ट
    ➡9 सरकारी आवास समितियों को दी गई जमीनों की होगी जांच
    ➡उजरियांव आवासीय योजना में 5 समितियां को दी गई थी जमीन
    ➡वर्ष 1993 से वर्ष 2017 के बीच किए गए थे समायोजन
    ➡जांच रिपोर्ट आने के बाद LDA करेगा बड़ी कार्रवाई.

  • रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी कोतवाली परिसर में धरने पर बैठी

    रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी कोतवाली परिसर में धरने पर बैठी

    रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी कोतवाली परिसर में धरने पर बैठी

    पीड़ितों को न्याय न मिलने से नाराज रंजना ने कोतवाल व स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप
    ऊंचाहार कोतवाली परिसर का पूरा मामला

  • राजधानी लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा

    राजधानी लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा

    ब्रेकिंग न्यूज लखनऊ

    राजधानी लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से बचा।कल से हो रही बारिश का दिखा कहर ।तेज बारिश से गिरी दीवार बालबाल बचे लोग।बाजार खाला थाना क्षेत्र बक्कल मिल एरिए में गिरी दीवार।दीवार गिरने में बालबाल बचे लोग और एक बड़ा हादसा होने से बचा।दीवार की चपेट में आई गाड़ियां ।स्थानीय लोगो का कहना कि दीवार के नीचे दबी है कई मोटरसाइकिल ।थाना बाजार खाला क्षेत्र का मामला

  • गोला क्षेत्र के बारानगर सरयू तट पर बसे नाविक (निषाद) ने नदी में पकड़ा करीब 40 किलो का मछली……

    गोला क्षेत्र के बारानगर सरयू तट पर बसे नाविक (निषाद) ने नदी में पकड़ा करीब 40 किलो का मछली……

    गोला क्षेत्र के बारानगर सरयू तट पर बसे नाविक (निषाद) ने नदी में पकड़ा
    करीब 40 किलो का मछली……

  • आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे की मौत

    आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे की मौत

    आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे की मौत

    गोरखपुर । गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम चवरिया बुजुर्ग निवासी अवधेश प्रसाद के पुत्र अनमोल उम्र 13 वर्ष की आकाशीय बिजली गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया।
    आनन फानन में लोग कौड़ीराम पी एच सी लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
    सूचना के बाद मौके पर सोहगौरा चौकी इंचार्ज, पान्डेय पार चौकी इंचार्ज सिपाहियों के साथ पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया। अवधेश बहुत ही गरीब परिवार से है मुम्बई में पेन्ट पालिश कर परिवार का भरणपोषण करते हैं। ईकलोते पुत्र के आकस्मिक निधन से परिवार वालों का बुरा हाल है।

  • जल जमाव की स्थिति ना हो उत्पन्न लगाए गए पंप लगातार चलते रहें_ नगर आयुक्त

    जल जमाव की स्थिति ना हो उत्पन्न लगाए गए पंप लगातार चलते रहें_ नगर आयुक्त

    जल जमाव की स्थिति ना हो उत्पन्न लगाए गए पंप लगातार चलते रहें_ नगर आयुक्त

    गोरखपुर। लगातार बरसात हो रहे शहर क्षेत्र में किसी भी स्थान पर जल जमाव की स्थिति न उत्पन्न होने पाए नगर आयुक्त भ्रमणशील होकर जल जमाव वाले स्थान पर लगाए गए पंपों को लगातार चलने का निर्देश दिया जिससे जल जमाव की स्थिति ना उत्पन्न होने पाए आज नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मुंशी प्रेमचंद पार्क स्थित सैंपल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पंप चल रहा था तथा पानी तेजी से निकल रहा था नगर आयुक्त द्वारा लगातार पंप चलाएं रहने हेतु निर्देश दिया गया इसके अलावा एचपी स्कूल सिविल लाइन जिला अस्पताल विजय चौक टीन घर पुलिया धर्मशाला होते हुए पुन: एचपी स्कूल का निरीक्षण किया गया नालो द्वारा पानी तेजी से निकल रहा था, नगर आयुक्त द्वारा समस्त जोनल समझ सफाई निरीक्षक एवं समस्त अभियंताओं को लगातार पंप चलते रहने एवं लगातार सफाई कर नालों से पॉलीथिन व कूड़ा निकालने हेतु निर्देश दिया गया।

  • बरेली CO सिटी दीप शिखा पर गिरी गाज ₹200000 रिश्वत मांगने की पाई गई दोषी शासन से हुई अटैच बड़ी कार्यवाही की संभावना।

    बरेली CO सिटी दीप शिखा पर गिरी गाज ₹200000 रिश्वत मांगने की पाई गई दोषी शासन से हुई अटैच बड़ी कार्यवाही की संभावना।

    बरेली CO सिटी दीप शिखा पर गिरी गाज ₹200000 रिश्वत मांगने की पाई गई दोषी शासन से हुई अटैच बड़ी कार्यवाही की संभावना।

  • नहर टूटा,फसल जलमग्न  किसानों का आरोप यह कैसी मरम्मत बारिश ने ही खोल दी पोल 

    नहर टूटा,फसल जलमग्न  किसानों का आरोप यह कैसी मरम्मत बारिश ने ही खोल दी पोल 

    नहर टूटा,फसल जलमग्न

    …. किसानों का आरोप यह कैसी मरम्मत बारिश ने ही खोल दी पोल

    गोला । गगहा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सरयू नहर किसानों के लिए आफत बन गया है।नहर में पानी आने के साथ मानसूनी बारिश के होने से नहर ने दो जगहों पर टूट गई।जहां ग्रामीणों के सहयोग से एक जगह अथक प्रयास से नहर के कटाव वाले स्थान को भरकर रोका गया वहीं दूसरे जगह के कटाव स्थान पर पानी की बहाब तेज होने के साथ विभाग के जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचने के कारण किसानों में आक्रोश है।

    …. गेरुआखोर में रात में टूटा,सुबह पहुंचे जिम्मेदार

    गगहा क्षेत्र के टिकरी बाऊपार के पास सरयू नहर शुक्रवार की देर रात टूटने से किसान काफी परेशान दिखे सूचना के बाद मौके पर जिम्मेदार पहुंचे।ग्रामीणो के अथक प्रयास से उसे बांधा गया।लेकिन आगे ग्राम पंचायत डिहुलपार के गेरुआखोर में नहर टूटने से किसानों की फसल जलमग्न हो गया।किसानो ने आरोप लगाया है कि रात में ही सूचना देने के बाद भी मौके पर सुबह जिम्मेदार पहुंचे।गेरुआखोर में सुबह से मजदूर कटाव रोकने के लिए प्रयासरत हैं।वही बाऊपार टिकरी में रात में अथक प्रयास से कटाव को रोका जा सका।चिमचा में हो रहे रिसाव को बन्द करने के लिए कर्मचारी व मजदूर लगे हुए हैं।

    नहर नहीं यह किसानों के लिए आफत है

    गगहा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सरयू नहर  की बांसगांव रजवाहा  शाखा अब किसानों के लिए आफत बनता जा रहा है।किसानो ने बताया कि अभी कुछ माह पूर्व गेहूं की फसल के बुआई के समय नहर के टूटने से किसानों की काफी क्षति हुई थी उस समय विभाग के जिम्मेदार फसल क्षति की भरपाई के लिए आश्वासन दिया था लेकिन वह कोरा आश्वासन ही सिद्ध हुआ।अभी दो दिन पहले धान की रोपाई कार्य पूरा हुआ था कि नहर पुनः टूट गया जिससे किसानों की फसल जलमग्न हो गई।लेकिन जिम्मेदार सूचना के बाद गेरुआखोर नहर पर सुबह पहुंचे।

    ….. मरम्मत के बाद भी नहर नहीं झेल पाई पानी पुनः उसी जगह टूटा

    गगहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकरी निवासी दिलीप दूबे व पंकज तिवारी ने बताया कि बार बार विभाग के जिम्मेदार को नहर के कटान स्थान को मजबूत करने की बात कही लेकिन जिम्मेदारो ने बात अनसुनी कर दी।लगभग एक माह पूर्व नहर का मरम्मत हो रहा था जो नहर के अन्दर से मिट्टी लेकर उसको भर दिया गया।विभाग के जिम्मेदार को बताया गया लेकिन बात अनसुनी कर दी।जिसका परिणाम सामने है।

    ….29जून को पानी छोड़ा गया था नहर में

    सरयू नहर के बांसगांव रजवाहा में 29जून को पानी छोड़ा गया था।पांच जुलाई को सुबह गगहा क्षेत्र मे होकर गुजरने वाली नहर में पानी  पहुंची।

    …. किसानों ने ठेकेदार की मनमानी की शिकायत जिम्मेदार से किया था

    किसानों ने बताया कि हम लोग ठेकेदार की शिकायत विभाग के जिम्मेदार से किया गया था लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं किया।अभी कुछ दिन पूर्व नहर का मरम्मत ठेकेदार द्वारा करवाया गया लेकिन पानी आते ही नहर टूट गई लेकिन जिम्मेदार अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं।

    इस सन्दर्भ में एसडीओ देवानंद श्रीवास्तव ने कहा कि  देर रात में बाऊपार टिकरी में कटाव के बन्द करवाने में काफी मशक्कत से बन्द हुआ।सूचना मिलने पर सुबह गेरुआखोर पहुंचकर कटाव को रोकने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं।वही चिमचा में भी मजदूर लगे हैं।अब रात में भी नहर का देखभाल किया जायेगा।