Category: उत्तर प्रदेश

  • समय के अनुरूप चलाने होंगे नए दौर के तकनीकी पाठ्यक्रम : सीएम योगी

    समय के अनुरूप चलाने होंगे नए दौर के तकनीकी पाठ्यक्रम : सीएम योगी

    समय के अनुरूप चलाने होंगे नए दौर के तकनीकी पाठ्यक्रम : सीएम योगी

    सहजनवा के हरदी में मुख्यमंत्री ने किया राजकीय पॉलिटेक्निक के आवासीय/अनावसीय भवनों का उद्घाटन

    नई तकनीकी की शिक्षा से वंचित न रहें हमारे युवा : मुख्यमंत्री

    साइबर सिक्योरिटी के भी चलें कोर्स, प्रशिक्षित युवाओं को मिलेगा रोजगार : “सीएम योगी

    गोरखपुर, 6 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का समय तकनीकी का समय है। समय के अनुरूप ही हमें उन्नत तकनीकी को लेकर आगे बढ़ना होगा। इसके लिए युवाओं को नए दौर के तकनीकी पाठ्यक्रमों (न्यू एज कोर्सेज) की शिक्षा प्रदान करनी होगी ताकि हमारे युवा किसी भी तरह से पीछे न हो सकें।

    सीएम योगी शनिवार को सहजनवा के हरदी में राजकीय पॉलिटेक्निक के आवासीय/अनावसीय भवनों का उद्घाटन करने के बाद यहां आयोजित समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इन भवनों के निर्माण पर 21.02 करोड़ रुपये की लागत आई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कुछ युवा विभिन्न ऑनलाइन फर्जी कंपनियों की लालच में फंसकर अपना धन और समय दोनो बेकार कर देते हैं। आज दुनिया में साइबर सिक्योरिटी भी एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। साइबर सिक्योरिटी के लिए भी डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम चललाकर प्रशिक्षित युवाओं को तैयार किया जा सकता है। साइबर सिक्योरिटी में प्रशिक्षित युवा साइबर से संबंधित विभिन्न मुद्दों में अपना योगदान दे सकते हैं और रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि हमारा युवा आज की नई तकनीकी जैसे इंटरनेट ऑफ थिंग्स, डाटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि की शिक्षा से वंचित न हो। इसके हमें स्थानीय स्तर पर ही इस कार्य को आगे बढ़ाना होगा। रोजगार प्राप्त युवा अपनी समृद्धि के साथ गोरखपुर, प्रदेश और देश के विकास में भी बड़ा योगदान देगा।

    चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था से यूपी में बेहतरीन औद्योगिक वातावरण
    सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण बेहतरीन औद्योगिक वातावरण का विकास हुआ है। प्रशिक्षित कार्यबल के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए कई डिग्री और डिप्लोमा के कोर्स चलाए जा रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में तीन तकनीकी विश्वविद्यालय हैं जिसमे एक जिसमे एक लखनऊ में, दूसरा कानपुर में तथा तीसरा गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय है। प्रदेश में विभिन्न राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सैकड़ों पॉलिटेक्निक और आईटीआई कॉलेज के साथ निजी इंजीनियरिंग कॉलेज तकनीकी शिक्षा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का व्यावसायिक शिक्षा विभाग कई प्रकार न्यू एज कोर्स का संचालन कर रहा है ताकि प्रदेश के युवाओं को दक्ष बनाया जा सके।

    जहां बन रहा था स्लॉटर हाउस, वहां लग रहे नए-नए उद्योग
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में आज तमाम विकास कार्य चल रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार विकास एवं जनकल्याण का कार्य किया जा रहा है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे भी बनकर तैयार हो चुका है। गीडा में लगातार नए-नए उद्योग लग रहे हैं। उन्होंने सहजनवा के गीडा के संबंध में कहा कि जिस क्षेत्र में पहले स्लॉटर हाउस बनाया जा रहा था आज वहां नए-नए उद्योग लग रहे हैं। गीडा क्षेत्र में पेप्सिको ने भी अपना प्लांट लगाया है जिसका उद्घाटन कार्य शीघ्र ही किया जाएगा।

    विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा सहजनवा का पॉलिटेक्निक
    सीएम योगी ने कहा कि आज सहजनवा क्षेत्र को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई सौगात प्राप्त हुई है। शासन का पूरा प्रयास है कि इसी सत्र में शिक्षा का प्रारंभ हो सके, किंतु यदि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता मिलने की प्रक्रिया में विलंब होता है तो अगले सत्र से यहां सुचारू रूप से पठन पाठन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। यह पॉलिटेक्निक सहजनवा क्षेत्र के विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज सहजनवा क्षेत्र में गीडा का लगातार विस्तार हो रहा है। यहां नित नए उद्योग लग रहे हैं। इन उद्योगों से लगातार नए-नए रोजगार सृजित हो रहे हैं। इतने सारे उद्योग लगने से इस पॉलिटेक्निक का डिप्लोमाधारक छात्र अपनी शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात स्थानीय स्तर पर ही रोजगार प्राप्त कर लेगा। यहां के उद्योग की मांग की अनुसार ही यहां से शिक्षा प्राप्त कर इस क्षेत्र का युवा रोजगार पर सकेगा। सहजनवा के साथ गोरखपुर के विकास में इस पॉलिटेक्निक की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि शासन के तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 21 करोड़ की लागत से निर्मित इस आधुनिक राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास के साथ अन्य कर्मचारियों के लिए भी आवास का निर्माण किया गया है ताकि उच्च स्तर की शिक्षा का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। छात्रावास में 60 छात्र तथा 60 छात्राओं के लिए रहने एवं पढ़ने का पूर्ण इंतजाम किया गया है। छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कहा कि इस कॉलेज में प्रवेश हेतु वे अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। संबोधन के अंत में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के उद्घाटन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह कॉलेज इस क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी दक्ष बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाएगा। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कॉलेज में प्रवेश हेतु वे अभी से ही तैयारी शुरू कर दें।

    बाढ़ बचाव के कार्यों से बारिश में कोई दिक्कत नहीं
    सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ बचाव हेतु जनपद में विभिन्न क्षेत्र में उन्नत तरीके से बांधों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुछ बांधों का आज उनके द्वारा निरीक्षण भी किया गया है जो बहुत ही अच्छे तरीके से बनाए जा रहे हैं। इन बांधों के निर्माण के फलस्वरूप गोरखपुर में इतनी वर्षा होने के बावजूद कोई दिक्कत नहीं हो रही है।
    राजकीय पॉलिटेक्निक के आवासीय/अनावासीय भवनों के उद्घाटन समारोह में विधायक प्रदीप शुक्ल, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक जीएम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जिला महामंत्री आरडी सिंह, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एम. देवराज आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • देवरिया और गोरखपुर के अपराधो में लिप्त 50 हजार के इनामी बदमाश गौतम गौड़ को एसटीएफ ने महाराष्ट्र में किया गिरफ्तार

    देवरिया और गोरखपुर के अपराधो में लिप्त 50 हजार के इनामी बदमाश गौतम गौड़ को एसटीएफ ने महाराष्ट्र में किया गिरफ्तार

    1. देवरिया और गोरखपुर के अपराधो में लिप्त 50 हजार के इनामी बदमाश गौतम गौड़ को एसटीएफ ने महाराष्ट्र में किया गिरफ्तार
  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सदर तहसील में समाधान दिवस आयोजित

    ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सदर तहसील में समाधान दिवस आयोजित

    ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सदर तहसील में समाधान दिवस आयोजित
    गोरखपुर।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया आए हुए फरियादियों की समस्याओं का किया गया निराकरण संबंधित अधिकारियों को दिया गया निर्देश।

  • 18 वर्ष से कम आयु वाले छात्र-छात्राओं के वाहन चलाने पर सजा और जुर्माने की कार्रवाई होगी

    18 वर्ष से कम आयु वाले छात्र-छात्राओं के वाहन चलाने पर सजा और जुर्माने की कार्रवाई होगी

    लखनऊ

    अभिभावकों पर केस दर्ज हो सकता है 25 हजार रुपए तक लगाया जा सकता है जुर्माना वाहन का पंजीकरण भी रद्द कर सकती है पुलिस नाबालिग छात्र-छात्राओं से गाड़ी न चलाने की अपील की (more…)

  • बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी के कार्यक्रम का विरोध एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा ने किया

    बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी के कार्यक्रम का विरोध एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा ने किया

    1. वाराणसी
      बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी के कार्यक्रम का विरोध एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा ने किया विरोध सुधांशु त्रिवेदी के काशी विद्यापीठ में आज होने हैं कार्यक्रम श्याम प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर आयोजित है कार्यक्रम कुलपति से छात्र नेताओं की हुई तीखी बहस राजनैतिक कार्यक्रम का परमिशन देने पर भड़के छात्र कुलपति पर लगाया सत्ता पक्ष में कार्य करने का आरोप
  • डीजीपी प्रशांत कुमार ने कांवड़ यात्रा एवं मुहर्रम के जुलूस मार्गों पर सुरक्षा

    डीजीपी प्रशांत कुमार ने कांवड़ यात्रा एवं मुहर्रम के जुलूस मार्गों पर सुरक्षा

    लखनऊ

    डीजीपी प्रशांत कुमार ने कांवड़ यात्रा एवं मुहर्रम के जुलूस मार्गों पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की लगातार गश्त और सोशल मीडिया की 24 घंटे मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

  • युद्धस्तर पर हो काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

    युद्धस्तर पर हो काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

    युद्धस्तर पर हो काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

    निर्माणाधीन ट्रांसपोर्टनगर/ दाउदपुर फ्लाईओवर और सिक्सलेन मार्ग का निरीक्षण किया सीएम योगी ने

    सीएम का निर्देश, सुनिश्चित करें कि जलजमाव न हो, नाले को कवर्ड कर फुटपाथ की तरह बनाएं

    गोरखपुर, 6 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को निर्माणाधीन ट्रांसपोर्टनगर/ दाउदपुर फ्लाईओवर और सिक्सलेन मार्ग का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ युद्धस्तर पर करने की हिदायत देते हुए दो टूक चेतावनी भी दी। कहा कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर और सिक्सलेन निर्माण की भौतिक प्रगति जानने के साथ ही इसके लेआउट मैप का भी अवलोकन किया। सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि काम को युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए। साथ ही मार्ग के दोनों तरफ के नालों को इस तरफ बनाया जाए जिससे कहीं भी जलजमाव की समस्या न आने पाए। यदि जलजमाव हुआ तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाए कि जनता को तनिक भी असुविधा न होने पाए। इसके लिए सर्विस लेन को भी तेजी से तैयार कर लिया जाए। साथ ही नाले को कवर्ड कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि इसका इस्तेमाल फुटपाथ के रूप में किया जा सके। सीएम योगी ने निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। यदि कहीं कोई खामी मिली तो सख्त कार्रवाई तय है।

    मुख्यमंत्री ने देवरिया बाईपास को जोड़ने वाले फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और जरूरी दिशानिर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मंजू नाम की एक महिला की समस्या भी सुनी। उन्हें जमीन का तत्काल मुआवजा देने के साथ ही सुविधानुसार प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

  • कुलपति ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

    कुलपति ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

    सूचना, प्रशासन एवं जनसंपर्क केंद्र
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

    नाथपंथ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए किया आमंत्र गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से गोरखनाथ मंदिर में शिष्टाचार भेंट की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
    मुलाकात के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय द्वारा 27 व 28 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले नाथ पंथ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप के मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। कुलपति ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनका आमंत्रण स्वीकार किया है।
    इसके साथ ही कुलपति ने विश्वविद्यालय में स्थापित महायोगी गुरु श्रीगोरखनाथ शोधपीठ में स्थापित होने वाले नाथ पंथ संग्रहालय के बारे में भी मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
    इस भेंट के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शैक्षणिक, शोध एवं परीक्षा संबंधी गतिविधियों के बारे में माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया। कुलपति ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने संतोष व्यक्त करते हुए परीक्षा में और सुधार लाने की बात कही।

  • गोरखपुर मैरेज हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    गोरखपुर मैरेज हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    गोरखपुर मैरेज हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    मैरेज हाउस एसोशिएशन सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर लेता है हिस्सा-एस ए रहमान

    पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए पदाधिकारी ने किया वृक्षारोपण

    गोरखपुर । गोरखपुर मैरेज हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हैप्पी मैरेज हाउस में आयोजित किया गया । जिसमें अध्यक्ष एस ए रहमान, महामंत्री संजय श्रीवास्तव ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ,कोषाध्यक्ष विशाल सिंह समेत तमाम पदाधिकारी ने पद और गोपनीयता की शपथ लिया । इस अवसर पर निर्वाचित पदाधिकारी ने पौधारोपण भी किया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि उर्दू अकादमी के चेयरमैन चौधरी कैफुल वारा व व्यापारी कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुष्प दंड जैन ,चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल रहे ।
    मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष एस ए रहमान ने कहा कि आज संगठन के पदाधिकारी ने शपथ लिया है कि वह समाज में गरीब लड़कियों की शादी का खर्च उठाया जाएगा और मैरेज हॉल निशुल्क उन्हें दिया जाएगा । संगठन ने एक स्क्रीनिंग कमेटी भी बनाई है जिसके चेयरमैन अतुल श्रीवास्तव रहेगें उनके साथ सात लोगों को कमेटी है। उनके डिसीजन को सभी लोग मानेंगे। एशोसिएशन सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन जाड़े में कंबल वितरण और आज हम लोगों ने पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया है। महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मैरेज हाउस एशोसिएशन के पदाधिकारी का आज शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । संगठन सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है हमारी सभी से अपील है कि शहर को साफ स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में अपना सहयोग दें कूड़े को इधर-उधर ना फेक करके कूड़ा गाड़ी में ही कूड़ा दे। तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है लेकिन कहीं भी जल जमाव की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी गई है यह जनता का सहयोग ही है।

  • गोरखनाथ मंदिर परिसर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन किया।

    गोरखनाथ मंदिर परिसर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन किया।

    गोरखनाथ मंदिर परिसर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन किया।