*नोएडा में टीचर की घिनौनी करतूत : म्यूजिक सिखाने के नाम पर दिखाता था गंदी वीडियो, मां ने पकड़ा रंगे हाथ -*नोएडा : माता पिता के बाद जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है वह होता है गुरु। एक टीचर जो अपने छात्रों को पढ़ा लिखाकर सही गलत का मतलब बताकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। लेकिन अगर वहीं, टीचर अब हैवान बन जाए इससे बुरा क्या होगा। नोएडा में फेस-3 थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जिसने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार किया है। संगीत सिखाने आए ट्यूटर ने 10 वर्षीय बच्ची को लैपटॉप में आनलाइन पोर्न वीडियो दिखाना शुरू कर दिया। लैपटॉप में बेटी को पोर्न वीडियो देख मां सदमे में आ गई।
*क्या है पूरा मामला*
जानकारी के मुताबिक, फेस-3 थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि वह गांव गढ़ी चौखंडी के पास एक सोसाइटी में परिवार के साथ रहती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिल्ली के तुर्कमान गेट का सैमुअल अनुराग करीब एक वर्ष से उनके घर पर 10 वर्षीय बच्ची को म्यूजिक सिखाने आता था। एक दिन उन्होंने अपनी को लैपटॉप में बेटी को पोर्न वीडियो देखते हुए पकड़ा। बच्ची से पूछने पर जब ट्यूटर का नाम आया तो मां ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।‼️
*50 वर्ष से अधिक पुराने सेतुओं का निरीक्षण कराएं, सुरक्षित न हो तो तत्काल बंद कराएं यातायात: मुख्यमंत्री*
*मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा, कहा गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता नहीं*
*सड़क हो या सेतु निर्माण, स्वीकृति से पहले लोक महत्ता/आवश्यकता की परख करें: मुख्यमंत्री*
*हर दिन हो रहा 09 किमी मार्गों का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण, हर दिन गांवों में बन रही 11 किमी नई सड़क*
*कांवड़ यात्रा से जुड़े मार्गों की तत्काल कराएं मरम्मत: मुख्यमंत्री*
*ब्लॉक मुख्यालयों को 02 लेन रोड कनेक्टिविटी देने का कार्य यथाशीघ्र पूरा कराएं: मुख्यमंत्री*
*मुख्यमंत्री का निर्देश, अन्य जिला मार्ग में आधी सड़कें FDR तकनीक से बनाई जाएं*
*आमजन की सुविधा के लिए बदलेगा सड़कों के चौड़ीकरण का मानक, मुख्यमंत्री ने मांगा प्रस्ताव*
*परियोजनाओं की समयबद्धता और गुणवत्ता पर मुख्यमंत्री का जोर, कहा, DPR के साथ ही तय हो काम शुरू होने और समाप्त करने की तिथि*
*नवाचार को अपनाएं, आईआईटी जैसे संस्थानों को जोड़ें: मुख्यमंत्री*
● मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और निर्माणकार्यों की समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए विभिन्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश:-*
● विगत 07 वर्षों में प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। वर्ष 2017 के सापेक्ष आज 2024 में स्टेट हाइवे 7002 किमी से बढ़कर 10214 किमी हो गया है, जबकि ग्रामीण मार्गों की लंबाई 1,87,517 किमी से बढ़कर 1,93,581 किमी हो गई है। इसी प्रकार, प्रमुख जिला मार्गों और अन्य जिला मार्गों का संजाल में भी विस्तार हुआ है। आज प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 09 किमी मार्गों का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण हो रहा है और हर दिन गांवों में लगभग 11 किमी नई सड़क बन रही है। विकास के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की आवश्यकता के दृष्टिगत प्रदेश में सड़क निर्माण की यह गति अभूतपूर्व है। इसे और बेहतर करने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।
● 50 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले प्रदेश के सभी सेतुओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण कराया जाए। उनके सुपर स्ट्रक्चर/पियर की स्थिति, सेतुओं के वाटर-वे में ब्लाकेज, पियर के साइड में स्कावर होल, सेतु के एबटमेन्ट ढाल एवं बोल्डर का परीक्षण कराया जाना चाहिए। निरीक्षण के समय कोई सेतु असुरक्षित नज़र आता हो तो तत्काल उसे यातायात के लिए बंद किया जाए। स्थानीय जिला प्रशासन को इसकी सूचना दें।
● आगामी दिनों में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपदों में इनसे जुड़े मार्गों को शतप्रतिशत गड्ढामुक्त किया जाए। 15 जुलाई तक यह कार्य पूरा करा लिया जाए। ऐसे मार्ग, जहां जलभराव होता है, उन स्थानों पर जल निकासी की व्ययस्था सुनिश्चित की जाए।
● ब्लॉक मुख्यालयों को 02 लेन सड़क की कनेक्टिविटी देने का संकल्प समय से पूरा होना चाहिए। यह संतोषप्रद है कि कुल 165 में से 143 मार्गों का निर्माण पूरा हो गया है, यथाशीघ्र अवशेष कार्यों को भी पूरा कर लिया जाए।
● प्रदेश के अंतरराज्यीय तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले मार्गों पर भव्य द्वार बनाने का कार्य तेजी के साथ पूरा कराएं। जहां भूमि की अनुपलब्धता हो, तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। द्वार सीमा पर ही बनाए जाएं। यह आकर्षक हों, यहां प्रकाश व्यवस्था भी अच्छी हो।
● यह सराहनीय है कि देश में सर्वप्रथम यूपी पीडब्ल्यूडी द्वारा FDR निर्माण तकनीक का प्रयोग किया गया। जनपद उन्नाव में FDR का कार्य पुराने मार्ग को रीसाइकिल कर सीमेंटेड बेस एवं कानपुर देहात में एडिटिव का प्रयोग कर निर्माण कार्य कराया गया था। यह अच्छा प्रयोग था। हमारा प्रयास हो कि अन्य जिला मार्गों में बनने वाली कुल सड़कों का आधा इसी तकनीक से बनाया जाए। नवाचारों को अपनाएं।
● मार्ग पर वर्तमान PCU पर प्रतिवर्ष होने वाली बढ़ोत्तरी को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में विभिन्न श्रेणी के मार्गो के चौड़ीकरण के मानकों को और बेहतर किया जाना चाहिए। सड़कें और चौड़ी हों, इससे आवागमन और अधिक सुविधाजनक होगा। नई सड़क पर बरसात से कटान हो तो उसका सुधारीकरण तत्काल कराया जाए।
● सड़क और सेतु हो अथवा आमजन से जुड़ी अन्य निर्माण परियोजनाएं, स्वीकृति देने से पहले उसकी लोक महत्ता का आंकलन जरूर किया जाए। विकास में संतुलन सबसे आवश्यक है। पहले आवश्यकता की परख करें, प्राथमिकता तय करें, फिर मेरिट के आधार पर किसी सड़क अथवा सेतु निर्माण की स्वीकृति दें। विकास कार्यों का लाभ सभी 75 जनपदों को मिले।
● यह संतोषजनक है कि राज्य सेतु निगम द्वारा विगत 07 वर्षों में 270 नदी सेतु, 115 आरओबी, 10 फ्लाईओवर सहित जनहित से जुड़ी 395 परियोजनाओं को पूरा किया गया है। सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग और राजकीय निर्माण निगम में विशेषज्ञों की तैनाती की जाए। कहीं भी मानव संसाधन की कमी न हो। कैपेसिटी बिल्डिंग करें। आईआईटी जैसे संस्थानों को भी जोड़ें।
● प्रत्येक परियोजना के लिए समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है। DPR को अंतिम रूप देने के साथ ही कार्य प्रारंभ करने और समाप्त होने की तिथि सुनिश्चित कर ली जानी चाहिए और फिर इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
लोकदल के प्रतिनिधि मंडल आज हाथरस जाएंगे, भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात
लोकदल का प्रतिनिधि मंडल यूपी के हाथरस जाएंगे. प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह मुन्ना ने इसकी जानकारी दी.
प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इसकी जानकारी दी और कहा इस दौरान भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे. घायल लोगों का हालचाल भी जानेंगे.
इससे पहले लोकदल ने इस घटना के लिए राज्य सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, जब पता था कि इतने लोग आने वाले हैं, तो पहले से इंतजाम क्यों नहीं किया गया. मंगलवार को हाथरस में एक स्वयंभू संत के सत्संग में भगदड़ की वजह से 121 लोग मारे गए थे।
प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर इसे संजोए रखना हमारा कर्तव्य_डीएम
गोरखपुर।पेड़ पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। बिना इनके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महामारी काल ने इनकी महत्ता को साबित भी कर दिया है। कलेक्ट परिसर पर्यटन भवन पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ नगर मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने आम लिची जामुन संतरा का पौधारोपण किया। डीएम ने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। वेद भी इस बात को कहते हैं, क्योंकि अथर्वेद में कहा गया है कि प्रकृति से सुरक्षा पाने के लिए उसका संरक्षण करना भी जरूरी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे संजोकर रखे और ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाकर इस धरा को हरा भरा बनाएं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है और उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। मानव और पर्यावरण का अत्यंत गहरा संबंध है। निजी स्वार्थ में लोगों ने प्रकृति का लगातार दोहन किया है, जिससे पर्यावरण असंतुलन की स्थित बनी है। अब इसे संतुलित करने के लिए सभी को समय रहते प्रयास करना होगा अन्यथा इसके भयावह दुष्परिणाम का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ नगर मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे एसीएम राजू कुमार अंडर ट्रेनिग उप जिला अधिकारी दीपक सिंह डूडा पीओ विकास सिंह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश सिंह सामान्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी पौधरोपण किए।
मुठभेड़ के दौरान 25 और 50 हजार के इनामी बदमाश हुए है गिरफ्तार पैरों में लगी है गोली
युवती को अगवा करने वाले बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ 25 और 50 हजार के दो बदमाश मुठभेड़ के दौरान हुए है गिरफ्तार मुख्य आरोपी मुस्लिम,और नन्हे हुए है मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार 26 जून की रात मुंडापांडे थाना इलाके के शिवपुरी में युवती को अगवा करने के दौरान इन सहित 6 बदमाशो ने की थी फायरिंग
फायरिंग के दौरान युवती के पिता मा और भाई को लगी थी गोली
युवती के तीनों परिजन हायर सेंटर किये गए थे रेफर, सभी का मुरादाबाद के बाहर चल रहा है इलाज
प्रदेश शासन के आदेश पर आरोपियों के घर चल चुका है बाबा का बुल्डोजर बाइट: सतपाल अंतिल(एसएसपी, मुरादाबाद)
मंत्री बनने के बाद गोरखपुर प्रथम आगमन पर कमलेश पासवान का हुआ भव्य स्वागत
मोहद्दीपुर में गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामंत्री और पार्षद मनोज निषाद सुधाकर यादव के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया
गोरखपुर बांसगांव संसदीय क्षेत्र से लगातार चौथी बार सांसद चुने गए और भारत सरकार द्वारा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनाए गए कमलेश पासवन के पहली बार गोरखपुर आगमन पर गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी व छात्र नेताओं द्वारा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार भव्य स्वागत किया गया। मोहद्दीपुर यूनिवर्सिटी चौराहा गोलघर असुरन होते हुए मेडिकल पासवान आवास पर जुलूस समाप्त हुआ जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे कमलेश पासवान ने बताया कि यह गोरखपुर में प्रथम आगमन पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने हमारा भव्य स्वागत किया हम उनके आभारी हैं और निरंतर लोगों के विकास के लिए कार्य करेंगे हिमालय अर्पण करने वालों में अंतर्राष्ट्रीय भार उत्तोलक रणजीत सिंह क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज यादव आने को कार्यकर्ता छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी और सम्मानित नागरिक मौजूद थे
सम्पूर्णता अभियान का जनपद में शुभारंभ
दीप प्रज्ज्वलन कर मुख्य विकास अधिकारी ने किया शुभारंभ।
सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत जनपद के चतरा ब्लाक को 6 इन्डीकेटर्स पर किया जायेगा संतृप्त-मुख्य विकास अधिकारी
एनआरएलएम समूह की महिलाओं को रोजगार करने हेतु 21 लाख 60 हजार का किया गया चेक प्रदान
साॅयल हैल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड का लाभार्थियों में किया गया वितरण
———————————————
सम्पूर्णता अभियान का शुभारंभ आज मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार एवं विशिष्ट अथिति सुश्री काव्या राजेंद्रन ने दीप प्रज्ज्वलन कर व माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया, इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चैहान, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, परियोजना निदेशक श्री आर0एस0 मौर्या, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री निशिकान्त मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारीगण एवं लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है कि देश को वर्ष-2047 तक विकसित भारत बनाना है। इसी कड़ी में नीति आयोग द्वारा चयनित देश के कुल 112 आकांक्षी जनपदों के 500 आकांक्षी ब्लाकों में विकास के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व सामाजिक विकास के आयामों से जुड़ें 6 महत्वपूर्ण इन्डीकेटर को आकांक्षी जनपद सोनभद्र व विकास खण्ड चतरा में त्रिवता के साथ संतृप्त करने हेतु 4 जुलाई से 30 सितम्बर,2024 तक विशेष अभियान के द्वारा स्वास्थ्य, सामथ्र्य व समृद्ध भारत का निर्माण करना है, आकांक्षी जनपद सोनभद्र में आज सम्पूर्णता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है, सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत देश के अधिक संख्या में ब्लाकों को सम्पूर्णता अभियान के तहत 6 इन्डीकेटर्स पर संतृप्त किये जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमंें जनपद सोनभद्र के आकांक्षात्मक ब्लाक के रूप में चतरा ब्लाक को चिन्हित किया गया है, इस अभियान का शुभारंभ आज 04 जुलाई,2024 से किया जा रहा है, यह अभियान 30 सितम्बर,2024 तक चलेगा, इस अभियान के अन्तर्गत आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा को जिन 6 इन्डीकेटर्स पर संतृप्त किया जाना है, उसमें प्रमुख रूप से गर्भवती महिलाओं पर समय पर प्रसव, पूर्व देख-भाल मिले एवं गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषाहार प्राप्त हो, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण किया जाये और प्रत्येक व्यक्ति की मधुमेव उच्च रक्तचाप की नियमित जाॅच हो और लाभार्थियों को साॅयल हैल्थ कार्ड का वितरण किया जाये, एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फण्ड का वितरण किया जाये एवं स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये, जिससे आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत सभी इन्डीकेटर्स पर तीन माह में संतृप्त किया जायेगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित लाभार्थियों, अधिकारियों एवं मीडिया बन्धुओं को सम्पूर्णता अभियान की शपथ भी दिलायी गयी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने एनआरएलएम समूह की महिलाओं को रोजगार करने हेतु 21 लाख 60 हजार का डेमो चेक प्रदान किये, इसी प्रकार से साॅयल हैल्थ कार्ड के लाभार्थियों को एवं आयुष्मान कार्ड का लाभार्थियों को भी कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकरी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किये और संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी भी प्राप्त किये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी में अन्नप्रासन व गोदभराई की रश्म अदायगी भी किये। इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री जय सिंह, डी0सी0 मनरेगा श्री रमेश यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री आनन्द त्रिपाठी द्वारा किया गया।
——————————
जिला सूचना कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।
—————————————-