Category: उत्तर प्रदेश

  • मुहब्बत..निकाह और  3 तलाक तक पहुंची बात, विवाद बढ़ा तो बीवी के कर दिए चार टुकड़े.. फिर नदी में बहाने पहुंच गया लाश के पीस

    मुहब्बत..निकाह और 3 तलाक तक पहुंची बात, विवाद बढ़ा तो बीवी के कर दिए चार टुकड़े.. फिर नदी में बहाने पहुंच गया लाश के पीस

    निष्पक्ष टुडे ब्यूरो रिपोर्ट

    UP के मुज़फ्फरनगर में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहा अरबाज़ नाम के युवक ने अपनी पत्नी चाहत की हत्या कर उसके शरीर के चार टुकड़े किए और फिर उन्हें बारी बारी से ठिकाने लगा रहा था। टुकड़ों में लाश को ठिकाने लगाने के ही दाैरान आरोपी पति पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

    सात माह पहले हुए प्रेम विवाह में खर्चे का विवाद इतना बढ़ गया कि डेयरी संचालक अरबाज ने अपने साथी के साथ मिलकर बीवी चाहत के चाकू से चार टुकड़े कर दिए।सात दिन पहले हत्या के बाद किराए के कमरे में गर्दन और दोनों हाथों के पंजे काटकर फेंक दिए। मृतका का धड़ काली नदी में ठिकाने लगाने के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।pol

    एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 26 जून की रात न्याजूपुरा के पास काली नदी में दो युवक एक बोरे को पानी में बहाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों एक बोरे को नदी में फैली जलकुंभी से निकालकर नदी के अंदर बहाने का प्रयास कर रहे थे।

  • अधिकारियों संग चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया वृक्षारोपण

    अधिकारियों संग चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया वृक्षारोपण

    गोरखपुर::गोला। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिये जागरूकता अभियान की शुरूआत करते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने वन क्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह के साथ वृक्षारोपण किया।

    शनिवार को उपनगर के पुरानी हनुमान गढ़ी मन्दिर घाट के पास वृक्षारोपण करने के बाद उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे लोग भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी भूमिका समझे और वृक्षारोपण कर उसकी सुरक्षा करें।

    उन्होंने कहा कि वृक्ष ही हमारे जीवनदाता है अगर यह नही होंगे तो हम नही होंगे, अगर हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और हवा मिलती रहे तो हम सभी को आज वृक्षारोपण अभियान में अपनी सहभागिता निभानी होगी।

    इस अवसर पर सभासद सुदीप वर्मा, राकेश राय, हिमांशु गौड़, उमेश यादव, अमलेश कुमार सहित तमाम लोग मौजुद थे

    अधिकारियों संग चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया वृक्षारोपण

    गोला। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिये जागरूकता अभियान की शुरूआत करते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने वन क्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह के साथ वृक्षारोपण किया।
    शनिवार को उपनगर के पुरानी हनुमान गढ़ी मन्दिर घाट के पास वृक्षारोपण करने के बाद उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे लोग भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी भूमिका समझे और वृक्षारोपण कर उसकी सुरक्षा करें।
    उन्होंने कहा कि वृक्ष ही हमारे जीवनदाता है अगर यह नही होंगे तो हम नही होंगे, अगर हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और हवा मिलती रहे तो हम सभी को आज वृक्षारोपण अभियान में अपनी सहभागिता निभानी होगी।
    इस अवसर पर सभासद सुदीप वर्मा, राकेश राय, हिमांशु गौड़, उमेश यादव, अमलेश कुमार सहित तमाम लोग मौजुद थे

  • न्यू टेक्नोलोजी से जुड़ना समय की मांग: कुलपति

    न्यू टेक्नोलोजी से जुड़ना समय की मांग: कुलपति

    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति श्रीमती प्रोफेसर पूनम टंडन ने इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में संचालित हो रहे सैमसंग इन्नोवेशन केंपस प्रोग्राम में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
    इस अवसर पर कुलपति ने छात्र-छात्राओं को SWADES स्वदेश संस्था की तरफ से सैमसंग इन्नोवेशन केंपस किट का वितरण भी किया।
    ध्यातव्य हो कि यह प्रोग्राम स्वदेश सोसायटी एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्य एम•ओ•यू• के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
    कुलपति ने बीटेक के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि न्यू टेक्नोलोजी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डाटा, इंटरनेट का थिंग्स और कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग जैसी नवीनतम तकनीकों के साथ खुद को जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय में अत्याधुनिक सुविधाओं को जोड़ने की योजना की घोषणा भी की। प्रोफेसर टंडन ने छात्रों को इनक्यूबेशन सेल में अनुसंधान प्रस्ताव प्रस्तुत करके विश्वविद्यालय की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
    कुलपति ने गोरखपुर महोत्सव और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे कार्यक्रमों में इंजीनियरिंग छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें बेहतर अवसरों की प्राप्ति के लिए विश्वविद्यालय के समर्थन का आश्वासन भी दिया। ‘स्वदेश समिति’ के प्रेसिडेंट डॉक्टर राजीव निगम एवं इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर उमेश यादव ने इस सैमसंग इनोवेशन प्रोग्राम को संचालित करने में महत्वपूर्ण भुमिका निभायी है। इस अवसर पर अभियान्त्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान के फकल्टी सदस्य श्री राजीव रंजन कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर नरेंद्र यादव डॉक्टर राहुल कुमार, डॉक्टर सूर्यभान प्रताप सिंह, श्री सौरभ सिंह, डॉक्टर मुनीष शरन, श्री पंकज उपाध्याय एवं श्री प्रत्यूष त्रिपाठी एवं स्वदेश समिति के डॉक्टर नितिन शंकर एवं श्री कौस्तुभ नारायण त्रिपाठी सहित 60 से अधिक की संख्या छात्र उपस्थित रहे।
    प्रो उमेश यादव
    निदेशक, अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर।

  • अयोध्या में बारिश मे रामपथ धंसने का मामला..

    अयोध्या में बारिश मे रामपथ धंसने का मामला..

    रामपथ निर्माण से जुड़े एग्जीक्यूटिव इंजीनियर,AE,JE निलंबित….अयोध्या में बारिश मे रामपथ धंसने का मामला..रामपथ निर्माण से जुड़े एग्जीक्यूटिव इंजीनियर,AE,JE निलंबित….

  • काजी-ए- शहर के निधन पर आयोजित हुई प्रार्थना सभा

    काजी-ए- शहर के निधन पर आयोजित हुई प्रार्थना सभा

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय जाफरा बाजार में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया |
    इस अवसर पर संबोधित करते हुए सैय्यद इरशाद अहमद ने कहा कि मुफ्ती साहब ने जो दिन की खिदमत की है उसको लंबे समय तक याद किया जाएगा | शायर एवं समाजसेवी मिन्नत गोरखपुरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मुफ्ती साहब को लगभग हर जवान (भाषा) आती थी और जब कभी किसी को कोई कठिनाई आती थी तो वह हमेशा लोगों का सहयोग करते थे |
    इस अवसर पर मौलाना तामीर अजीजी, शाकिर अली सलमानी, महासचिव हाजी सोहराब खान ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकील शाही, डॉ सैय्यद वसीम इकबाल ,मोहम्मद सिराज सानू ,मोहम्मद जफर खान आदि उपस्थित रहे |

  • विधायक ने किया ड्राई फ्रूट्स शॉप का उद्धघाटन

    विधायक ने किया ड्राई फ्रूट्स शॉप का उद्धघाटन

    गोला: व्यापारिक दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहे बड़हलगंज कस्बे के निकट जामा मस्जिद पर शुक्रवार को चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने ड्राई फ्रूट्स शॉप का उद्धघाटन किया।

    पूर्व सभासद रफीक अहमद के ड्राई फ्रूट्स शॉप का उद्धघाटन करते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि बड़हलगंज नगर हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। अब यहां हर प्रकार की प्रतिष्ठान खुल रही है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, सभासद दीपक शर्मा, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, डा० शमीम, हक्का कुरैशी, मदनलाल सोनी, सुरेश उमर सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

  • आटा चक्की की बेल्ट में फंस कर बच्चे की मौत

    आटा चक्की की बेल्ट में फंस कर बच्चे की मौत

    गोरखपुर ।सहजनवां थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आंटा चक्की

    के बेल्ट में फंस कर 8 साल के मासूम की मौत हो गई। जिस

    घर में आंटा चक्की चल रही थी मासूम उससी घर के ऊपरी

    मंजिल में रहता था। चक्की मलिक मशीन चला कर कही चला

    गया इस बीच मासूम खेलते हुए बेल्ट में फंस गया और उसकी

    मौत हो गई। जब चक्की मालिक को घटना की जानकारी हुई

    तो वह मौके से फरार हो गया।जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में चींख पुकार मच गई। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। वही मासूम के परिजनों ने आटा चक्की मालिक के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी है। हालांकि, अभी इस मामले में पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    जानकारी के अनुसार आसिफ के पिता सफीक पिछले कई साल से किराये के घर में रहते थे और नीचे मकान मालिक अपना आंटा चक्की चलता था। कल शाम 7 बजे आसिफ खेलने के लिये नीचे उतरा तभी उसका पैर चक्की के बेल्ट में फस गया और वह घायल हो गया। जब यह घटना चक्की मलिक रामज्ञा सिंह ने देखा तो बच्चे को बचाने की बजाए उसको तड़पता छोड़ भाग गया और बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे के परिजन पुलिस के पास पहुँचे।

    परिजनों ने बताया कि चक्की मलिक की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है। वह अक्सर ही मशीन को चालू कर के गायब हो जाया करता है। कुछ दिनों पहले ही किराये को लेकर मकान मालिक और आसिफ के पिता सादिक के बीच कुछ कहा सुनी भी हुई थी।

    संवाददाता सूर्य प्रकाश ओझा

  • एनक्वास सर्टिफाइड हुये जनपद के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर

    एनक्वास सर्टिफाइड हुये जनपद के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर

    ब्रह्मपुर के दो और खोराबार के एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ प्रमाणन

    1.26 लाख की पुरस्कार राशि से व्यवस्था सुदृढ़ीकरण में मिलेंगी मदद

    गोरखपुर: गोरखपुर जिले के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट (एनक्वास) प्रमाणन हुआ है। इसमें आकांक्षी ब्लॉक ब्रह्मपुर का राजधानी और राघो पट्टी व खोराबार का लहसड़ी आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल है । इन्हें 1.26 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जिसे यह मरीजों की सुविधाओं के लिए व्यवस्था सुदृढ़ीकरण और कर्मचारियों के प्रोत्साहन व पुरस्कार के लिए खर्च कर सकते हैं।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जनपद में अब एनक्वास सर्टिफाइड आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या पांच हो गयी है। हाल ही में पिपरौली ब्लॉक का कालेसर आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी प्रमाणित हुआ है । इससे पहले भटहट ब्लॉक का जैनपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी एनक्वास सर्टिफाइड हो चुका है।

    डॉ दूबे ने बताया कि इस समय जिले में 460 सक्रिय आयुष्मान आरोग्य मंदिर समुदाय को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रहे हैं। वहां बीमारियों की स्क्रीनिंग, टेलीकंसल्टेशन से चिकित्सकों से परामर्श और दवा उपलब्ध कराना, मातृ शिशु स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करना, गैर संचारी बीमारियों की स्क्रीनिंग और संचारी रोगों की रोकथाम के कार्य किये जा रहे हैं। कुछ केंद्रों पर संस्थागत प्रसव भी होते हैं। जनसमुदाय को स्वास्थ्य देने में इन केंद्रों की अहम भूमिका है और इनका एनक्वास प्रमाणीकरण गुणवत्तापूर्ण सेवा की गारंटी है।

    सीएमओ ने बताया कि इस प्रमाण पत्र को हासिल करने में वहां के स्थानीय ग्राम प्रधान, सीएचओ, एएनएम, आशा, अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी डॉ एके चौधरी और जिला व ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई और जिला व मंडलीय क्वालिटी टीम एवं कंसल्टेंट ने प्रमुख भूमिका निभाई है। क्वालिटी कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी विजय श्रीवास्तव का भी सबसे अहम योगदान रहा है । जिले में क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट का पद खाली है और इन विपरीत परिस्थितियों में भी इन इकाइयों का सहयोग कर उन्हें प्रमाणन दिलवाने में उन्होंने भरपूर मदद की।

    एनएचआरसी के पत्र से मिली जानकारी

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचआरसी) के कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल प्रोफेसर अतुल कोटवाल की तरफ से जारी पत्र में एनक्वास सर्टिफिकेशन की जानकारी दी गयी है। पत्र के मुताबिक ब्रह्मपुर ब्लॉक के राजधानी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को 87.3 फीसदी, जबकि राघो पट्टी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को 86.79 फीसदी अंक मिले हैं। इन दोनों का राष्ट्रीय स्तर का मूल्यांकन इसी साल मई में हुआ था। खोराबार ब्लॉक के लहसड़ी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को 83 फीसदी अंकों के साथ सशर्त प्रमाणन मिला है। इसका मूल्यांकन फरवरी 2024 में हुआ था। इन केंद्रों को जो पुरस्कार मिलेंगे उनकी 75 फीसदी रकम अस्पताल में गुणात्मक सेवा देने के उपायों पर खर्च करनी है, जबकि 25 फीसदी की धनराशि कर्मचारियों के प्रोत्साहन व पुरस्कार में खर्च करने का प्रावधान है।

    इन सात सेवाओं का हुआ मूल्यांकन

     गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान देखभाल

     नवजात और शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं

     बाल और किशोर स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं

     परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक सेवाएं एवं अन्य प्रजनन देखभाल सेवाएं

     संचारी रोगों का प्रबंधन (राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम)

     सामान्य संक्रामक रोगों का प्रबन्धन और तीव्र साधारण बीमारियों और छोटी बीमारियों के लिए सामान्य बाह्य रोगी देखभाल

    गैर संचारी रोगों और टीबी व कुष्ठ रोग जैसी दीर्घकालिक संचारी बीमारियों की जांच, रोकथाम, प्रबन्धन और नियंत्रण

  • सीबीएसई/सीआईसीएसई दिल्ली बोर्ड की एनओसी देने के लिए मंडलायुक्त ने की बैठक

    सीबीएसई/सीआईसीएसई दिल्ली बोर्ड की एनओसी देने के लिए मंडलायुक्त ने की बैठक

    गोरखपुर। गोरखपुर मंडल में सी०बी०एस०ई० / सी०आई०सी०एस०ई० बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्धता प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर समीक्षा किया गया जिससे उन सभी विद्यालयों के प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर विचार कर एनओ दिया जा सके
    जनपद-गोरखपुर
    राणा दिलीप चन्द्र सिंह किसमती देवी विद्यापीठ, जंगल भेलमपुर गोरखपुर
    ग्रो ट्री एकेडमी, ग्राम-बनगाव पोस्ट-सहजवती समय गोरखपुर – सेन्ट जेवियर्स स्कूल, तालनदौर, भौकधार, महाबीरं प्रपना, गोरखपुर निधि आइडियल स्कूल, जंगल तुलसीराम शाहपुर गोरखपुर
    पोस्ट-टिकरिया, गोरखपुर
    सिल्वर लाईन एकेडमी झुगिया गेट र्टिलाइजर गोरखपुर रेनबो इन्टरनेशनल स्कूलर धाम तेनुहारी शुक्ल पोस्ट-पाली सहजंनवा गोरखपुर
    जनपद-देवरिया
    जयपुरिया सकूल, सलेमपुर- सेठ एस०आय सलेमपुर, देवरिया
    रोठ एम०आर० जयपुरिया स्कूल, तिलई बेला, वैजरिया सदर देवानि ओ०पी०आरए सेन्ट्रल एकेडमी-बसन्तपुर, पोस्ट-रामपुर तमुना देवरिया
    जनपद-कुशीनगर- लार्ड एकेडमी सेकेन्ड्री स्कूल मथौली पोस्ट मथौली कुशीनगर
    जनपद-महराजगंज
    सेठ एम०आर० जयपुरिया स्कूल सेंदुरिया महराजगंज
    एपीएम एकेडमी पिपरा लाला श्याम देवउरवा महाराजगंज बैठक में प्रमुख रूप से देवरिया महाराजगंज कुशीनगर के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहे अन्य संबंधित अधिकारी गोरखपुर के मंडलायुक्त सभागार में मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सदा तहसीलदार विकास कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।