Category: देश

  • आज का राशिफल 10.08.2026

    आज का राशिफल 10.08.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-



    🐏मेष राशिफल

    अपने जैसी रुचियों और सत्तासीन व्यक्तियों से साझेदारी बनाने की कोशिश करें ǀ कुछ आदमी आपको झूठी आशाएं देने की कोशिशें कर रहे हैं लेकिन आपको उनकी बातों पर ध्यान नही देना है ǀ अपने आप से फैसले लें और उनपर जमे रहें ǀ आप काफी समय से घर खरीदने की सोच रहें हैं,अब आप ऐसा कर सकते हैं ǀ


    🐂वृषभ राशिफल

    आप आज उल्लास और कुछ कर गुजरने के मूड में हैं ǀ आपके सामने आज भुत से अवसर आयेंगे और आप उनका पूरा लाभ उठाने के लिए बहुत उत्साह में हैं ǀ आज अगर आप अपने दिल की सुनेंगे तो वित्तीय,निजी जीवन तथा संबंधों में भी बहुत सफलता मिलेगी ǀआज दिन घटनाओं भरा रहेगा और आप इसका हरपल आनंद उठाएंगे ǀ


    👫मिथुन राशिफल

    आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा ǀआपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं ǀ आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे ǀ आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें ǀ


    🦀कर्क राशिफल

    गृहों की स्थिति ऐसी है कि आपको अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है ,पिछले कुछ समय से आप बहुत अच्छी स्थिति में हैं और फिलहाल ऐसा कुछ भी नही है जो परेशानी पैदा करने वाला दीखता हो ǀ लेकिन आज ऐसी बढ़ाएं और परेशानियां पैदा होने वाली हैं जो आपके काम और मूड दोनों को ही प्रभावित करेंगी ǀअप्रत्याशित समस्याओं से काम कुछ समय के लिए रुक सकता है ǀ


    🐅सिंह राशिफल

    आप आज रियल एस्टेट से जुडा कोई लाभकारी लेनदेन पूरा करने वाले हैं ǀ सकारात्मक सोच आपकी शक्ति है और आपको इसका लाभ उठाना है ,आपका कोई करीबी भी आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेगा ǀ आप आध्यात्मिक विकास के साथ साथ जीवन की भौतिक खुशियों का भी आनंद ले पायेंगे ǀ नयी सोच से समृद्धि हासिल होगी ǀ


    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है ǀकिसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेह्तर समय को याद करने लगेंगे ǀकिसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं ǀ आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने या किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढाने के मूड में हैं ǀ


    ⚖️तुला राशिफल

    दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी ǀ आप काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह आज फलीभूत होगी ǀ सहकर्मियों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं ǀ आपको अच्छा लगेगा ǀ आज वित्त सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ


    🦂वृश्चिक राशिफल

    कार्यस्थल पर कोई आपके खिलाफ चुपचाप काम कर रहा है लेकिन आज आपको इस बात का पक्का सबूत मिलने वाला है कि वह कौन हैǀलेकिन अभी इस आदमी से ना उलझें ,आपको केवल यह पता चल जाने से भी काफी मदद मिलेगी कि आपके खिलाफ कौन काम कर रहा है और आप अपने दुश्मनों को अपने रास्ते से हटाने में कामयाब रहेंगे ǀ


    🏹धनु राशिफल

    आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है ǀअगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें,आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी ǀ आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी ǀ


    🐊मकर राशिफल

    पिछला घटनाक्रम कुछ ऐसा रहा है कि आपका आत्मविश्वास डगमगा गया है, इसके चलते आज कोई भी काम ख़ुशी से और संतोषजनक ढंग से पूरा नही हो पायेगा ǀ कोई ऐसा भी मिलेगा जिसकी नकारात्मक टिप्पणियों से आप और भी निराश महसूस करेंगे,लेकिन चिंता ना करें,यह अस्थायी चरण है और आप जल्दी ही अपना आत्मविश्वास वापस पा लेंगे ।


    🧉कुंभ राशिफल

    आप अपने विस्तृत होते हुए परिवेश के बारे में बहुत अच्छा अनुभव करेंगे लेकिन आपके परिजन इसी को लेकर निराश होंगे ǀ जो आप करना चाहते हैं ,उसके लिए स्वयम को समर्पित कर दें ǀ पर्दे के पीछे काम न करें,आप जो भी कर रहे हैं,उसके बारे में जानने दें ǀ अपनी जीवन में आये किसी नए दोस्त से आपको काफी लगाव का अनुभव होगा ǀ


    🐟मीन राशिफल

    आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं ǀआप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं ǀ इसका परिणाम यह होगा की आज कोई भी काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है ǀ थोडा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे ǀ

  • आज का राशिफल 09.08.2026

    आज का राशिफल 09.08.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-



    🐏मेष राशिफल

    आप हंसी-मजाक के मूड में हैं ǀ अपनी इस विशेषता को बनाएं रखें जो आपको मुश्किल समय में भी चिंतामुक्त रखती है ǀ आप अपनी सक्रिय प्रवृति के कारण एक बिजनेस डील हासिल करने में कामयाब होंगे ǀ कोई आपसे प्रोत्साहन चाहता है.उसके मेंटर बन जाएँ ǀ अपने करीबियों के साथ अच्छा वक़्त गुजरेगा ǀ मछली खाते हुए सावधान रहें ǀ


    🐂वृषभ राशिफल

    पिछले कुछ समय से आप आवेग के प्रभाव में आकर फैसले ले रहें हैं ,लेकिन आज आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करने की महता का पता चलेगा ǀइसी से आपकी प्रवृति बदल जायेगी और आपके काम का ढंग नियोजित होता जाएगा ǀयोजना बनाने के लिए कभी देर नही होती,जब जागो तभी सवेरा ǀयोजना बनाकर आप सभी कामो को सही ढंग से कर भी पायेंगे ǀ


    👫मिथुन राशिफल

    गृहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है ǀ आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं ǀजो कुछ आपने सोचा है .वो सब करने की कोशिश करें ǀआप जो भी करना चाहते हैं,उसपर अच्छे से ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं ,बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें ǀ


    🦀कर्क राशिफल

    आज का दिन बदलाव के नाम रहेगा ǀआपकी मुलाकात ऐसी किसी आदमी से हो सकती है जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का या तो खुद कारण बनेगा या बदलाव लाने वाले लोगों से मुलाकात का माध्यम बनेगा ǀ हालाँकि,सभी बदलाव आपके लिए अच्छे नही रहेंगे ǀ इससे पहले कि आप बदलाव को स्वीकार कर आगे बढ़े ,आपको यह भी देखना होगा कि क्या यह बदलाव आपके लिए आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे ?


    🐅सिंह राशिफल

    अब आपका हर काम और पूरा ध्यान अपने करियर के लिए है ǀ आप इस पर बिलकुल अपना पूरा ध्यान और समय लगा रहे हैं ǀ आपको थोड़ी सी राहत की जरुरत है और अच्छी बात यह है कि आप तब भी अपना लक्ष्य हासिल कर पायेंगे ǀ अपने काम के जाल से बाहर निकलकर परिवार को भी समय दें ǀ


    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आपको अपनी स्थिति ,विशेषकर वित्तीय स्थिति पर अच्छी तरह विचार करने की आवशयकता है ǀ बहुत खर्च करने में आनंद आ सकता है लेकिन इससे आपके परिवार की वित्तीय स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है ,आपको यह जानना होगा ǀ जहां तक वित्तीय स्थिति का सवाल है,आपको ठंडे दिमाग से काम लेते हुए और परिजनों की बात भी सुननी चाहिए ǀ


    ⚖️तुला राशिफल

    आज आप काल्पनिक से मूड में हैं ǀ अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है ǀ आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं ǀ आपकी सपनों की एक दुनिया है जिसे आपको सच करने का मौका मिल सकता है ǀ आप आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे हालाँकि बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है ǀ


    🦂वृश्चिक राशिफल

    इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहता है ǀइसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें ǀआपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है ǀअपने लम्बे सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें ǀ इस दौरान धीरज से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे ǀ


    🏹धनु राशिफल

    ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है ǀआप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे ǀऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे ǀ


    🐊मकर राशिफल

    आप एक साधारण आदमी हैं और इसीलिए आप संबंधों में कोई चालाकी नही करते ǀ इससे आपको कई बार नुक्सान भी उठाना पड़ता है लेकिन यह सब अधिक समय तक नही चलेगा ,आखिर में चालाकी के स्थान पर आपकी सरलता की ही जीत होगी ǀ अपनी संवेदनाओं को नियंत्रण में रखें ǀ करीबियों के साथ अच्छा वक़्त बिताने की सम्भावना बनी हुई है ǀ


    🧉कुंभ राशिफल

    आज आप बिना किसी कारण के जिद्दी बने हुए हैं और सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नही सुनना चाहते ǀ आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नही होगा ǀ आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा ǀ


    🐟मीन राशिफल

    आज आप नम्र रहेंगे और दूसरों की स्वार्थरहित सेवा करेंगे ǀ दूसरों को संतुष्ट करने के लिए अपना समय ,स्थान ,पैसा और यह तक कि अपना भोजन भी लगायेंगे ǀ लोग आपकी इसके लिए तारीफ करेंगे ,लेकिन अपनी सीमायें निर्धारित करें ǀ अपने बच्चों पर भी ध्यान दें,उन्हें कोई संकर्मण हो सकता है ǀघर पर रहें और घर का स्वच्छ भोजन करें ǀ

  • NEET-UG 2026 पेपर लीक: NTA से जुड़े विशेषज्ञों की भूमिका पर CBI का बड़ा खुलासा

    NEET-UG 2026 पेपर लीक: NTA से जुड़े विशेषज्ञों की भूमिका पर CBI का बड़ा खुलासा

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    CBI जांच में Chemistry और Biology के प्रश्नों के कथित लीक का स्रोत सामने आने का दावा; NTA से जुड़े विशेषज्ञों और अन्य आरोपियों पर कार्रवाई


    नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच अब बेहद गंभीर चरण में पहुंच चुकी है। भारत सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार CBI ने 12 मई 2026 को इस मामले में FIR दर्ज कर व्यापक जांच शुरू की थी। शिकायत शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से मिली थी।

    🔴 3 मई को हुई थी NEET-UG 2026 परीक्षा

    National Testing Agency यानी NTA ने 3 मई 2026 को NEET-UG 2026 परीक्षा आयोजित की थी। सरकार को परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र से संबंधित कुछ दस्तावेजों के अनधिकृत प्रसार की शिकायत मिली, जिसके बाद मामले की जांच CBI को सौंपी गई।


    🚨 12 मई: CBI ने दर्ज की FIR

    12 मई 2026 को CBI ने शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।

    CBI ने मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी और साक्ष्य नष्ट करने सहित विभिन्न प्रावधानों के तहत जांच शुरू की। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निवारण कानून और Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 के प्रावधान भी लगाए गए।

    CBI का लक्ष्य साफ था—

    पेपर लीक का वास्तविक स्रोत कौन था?

    प्रश्न किस तरह बाहर पहुंचे?

    और किन लोगों ने इसका फायदा उठाया?


    🧪 Chemistry पेपर: CBI ने P.V. Kulkarni को स्रोत बताया

    CBI की आधिकारिक जानकारी के अनुसार P.V. Kulkarni, जो NTA की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े Chemistry Lecturer थे, के पास प्रश्नपत्र तक पहुंच थी।

    CBI का आरोप है कि अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में उन्होंने कुछ छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं और प्रश्नों के साथ विकल्प तथा सही उत्तर बताए।

    CBI के अनुसार छात्रों ने इन प्रश्नों को अपनी नोटबुक में लिखा और बाद में इनका NEET-UG 2026 के वास्तविक प्रश्नपत्र से मिलान हुआ।

    यानी जांच एजेंसी के मुताबिक कथित लीक की कड़ी परीक्षा से पहले ही शुरू हो चुकी थी।


    🧬 Biology पेपर में भी सामने आई कथित गड़बड़ी

    16 मई 2026 की भारत सरकार की आधिकारिक विज्ञप्ति में CBI ने मनीषा गुरुनाथ मंधारे की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

    CBI के मुताबिक वह Pune की Senior Botany Teacher थीं और NTA की ओर से NEET-UG 2026 की Expert नियुक्त थीं।

    जांच एजेंसी का आरोप है कि उन्हें Botany और Zoology के प्रश्नपत्रों तक पहुंच थी।

    CBI के अनुसार अप्रैल 2026 में कथित तौर पर छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित की गईं, जहां Botany और Zoology के कई प्रश्न बताए और समझाए गए। छात्रों को उन्हें नोटबुक में लिखने और संबंधित प्रश्नों को किताबों में चिन्हित करने के लिए कहा गया।

    CBI के अनुसार इन प्रश्नों में से अधिकांश वास्तविक NEET-UG 2026 प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए।


    💰 लाखों रुपये लेकर छात्रों को प्रश्न बताए जाने का आरोप

    CBI की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक जांच में ऐसे बिचौलियों की भूमिका भी सामने आई, जिन्होंने छात्रों को कथित तौर पर इन विशेष कोचिंग कक्षाओं तक पहुंचाया।

    सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार कुछ छात्रों ने इन कक्षाओं में शामिल होने के लिए लाखों रुपये का भुगतान किया था।


    👤 18 मई तक 10 आरोपी गिरफ्तार

    CBI की 18 मई की आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस मामले में उस समय तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

    गिरफ्तारियां दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर सहित विभिन्न स्थानों से की गई थीं।

    CBI ने इस दौरान कई स्थानों पर तलाशी लेकर दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त की और उनके विश्लेषण की प्रक्रिया शुरू की।


    🔎 जांच का दायरा कितना बड़ा था?

    CBI ने मामले की जांच के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में विशेष टीमें तैनात कीं।

    सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार जांच के दौरान कई स्थानों पर तलाशी, संदिग्धों से पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच की गई।

    CBI का कहना है कि जांच का उद्देश्य पेपर लीक के स्रोत से लेकर उससे जुड़े बिचौलियों और लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों तक पूरी कड़ी का पता लगाना है।


    ❓ अब सबसे बड़ा सवाल क्या है?

    अगर प्रश्नपत्र तक पहुंच रखने वाले लोगों के माध्यम से सवाल बाहर पहुंचे, तो परीक्षा की गोपनीय व्यवस्था में चूक कहां हुई?

    क्या केवल कुछ व्यक्तियों ने परीक्षा की गोपनीयता तोड़ी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क था?

    कितने छात्रों तक कथित तौर पर प्रश्न पहुंचे और इसका परीक्षा परिणाम पर कितना असर पड़ा?

    इन सभी सवालों का अंतिम उत्तर जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।


    ⚖️ निष्पक्ष टुडे की विशेष टिप्पणी

    यहां यह स्पष्ट करना जरूरी है कि CBI की जांच में लगाए गए आरोप और अदालत में दोष सिद्ध होना दो अलग-अलग बातें हैं।

    इसलिए निष्पक्ष टुडे इस खबर को आरोपों के रूप में ही प्रस्तुत करता है।

    कानूनी रूप से अंतिम दोषसिद्धि अदालत के निर्णय के बाद ही मानी जाएगी।


    📌 निष्पक्ष टुडे | महत्वपूर्ण तथ्य

     03 मई 2026 — NEET-UG 2026 परीक्षा आयोजित।

    📅 12 मई 2026 — शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के आधार पर CBI ने FIR दर्ज की।

    📅 15 मई 2026 — CBI ने P.V. Kulkarni को Chemistry पेपर लीक का कथित स्रोत बताया और गिरफ्तार किया।

    📅 16 मई 2026 — Biology से जुड़े NTA Expert मनीषा गुरुनाथ मंधारे की गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी सामने आई।

    📅 18 मई 2026 — CBI के अनुसार मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 पहुंची।

    निष्पक्ष टुडे का सवाल—

    देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी परीक्षा में अगर प्रश्न परीक्षा से पहले ही कुछ लोगों तक पहुंच गए थे, तो जिम्मेदारी केवल आरोपियों की है या परीक्षा व्यवस्था की सुरक्षा पर भी जवाबदेही तय होगी?

    स्रोत: भारत सरकार के आधिकारिक प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) एवं CBI द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी।

  • आज का राशिफल 08.08.2026

    आज का राशिफल 08.08.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आज आपके लिए अच्छा दिन है ǀ आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा ǀआज आप कुछ भी करें,सफलता मिलेगी ǀ आप काफी लोकप्रिय हैं ǀ आप सृजनात्मक भी हैं और नम्र भी ,आपके इन्ही गुणों ने आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है ǀ चालाकी और अभिमान को आने दिये बिना इसी रास्ते पर चलते रहें ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आपकी जीभ तेज है और मस्तिष्क तार्किक है लेकिन आपकी यह योग्यता आज आपकी असुरक्षित प्रवृति के कारण प्रभावित होगी ǀ हमेशा की तरह बहाव का विरोध करने के स्थान पर उसके साथ चलें ǀ आपको अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है जबकि अभिमान से आपको कुछ नही मिलेगा ǀ बाद में आप अच्छा और आत्मविश्वास से भरा अनुभव करेंगे ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी ǀआप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे ,दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े ǀ घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है ǀ किसी ख़ास निजी समारोह के लिए इन मौकों को रोके रखना आपके लिए सही है ǀ आप साधारणतया बहुत अच्छे हैं और इसीलिए आपके दोस्त आपसे लगाव रखते हैं ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    अपनी आँखें खुली रखें ,आज आपकी मुलाकात अपने सपनों के साथी से हो सकती है ǀप्रेम पाने की सम्भावना आज प्रबल है ǀ हालाँकि अलग से अंदाज के कारण उसे पहचानना मुश्किल हो सकता है ǀ आज आपको किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से उपहार भी मिल सकता है ǀ कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए घटनाओं से भरा रहेगा ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आप पिछले कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन आज आप पर सबका ध्यान आएगा ǀ लाइमलाइट आप पर रहेगी और आप आसानी से इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को साबित कर पायेंगे ǀ यह किसी नए दोस्त के मिलने,पुराने के सामने आने या कार्यस्थल की किसी स्थिति से सम्बंधित भी हो सकता है ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आपका दिमाग आज बहुत सक्रिय है ,आप उर्जा और प्रेरणा से भरे हैं ǀ आपके दिमाग में नयी योजनायें आती रहेंगी जिन्हें आप आसानी से कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ आपकी समस्या आज यही रहेगी की आपके दिमाग में आज लगातार नए विचारों की बाढ़ सी आती रहेगी ǀआप अपने आसपास के सभी लोगों को भी अधिक प्रेरित कर पायेंगे ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    प्रयास करने वाले भी पहले व्यक्ति बनें और उसका श्रेय लेने में भी आगे रहें ǀ अपने आप को ज्यादा ना थकाएं और कम महत्वपूर्ण विषयों के लिए अधिक मेहनत ना करें ǀ दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी तिच्क्त खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं ǀ आपका भाग्य आपके साथ है ,इसलिए जीतने का अच्छा मौका आपके पास रहेगा ǀ स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है ǀ आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे ǀ यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें ǀ

    🐊मकर राशिफल

    खुशियाँ मनाने का समय है ǀआपके किसी करीबी की शादी है ǀइस जोड़े को आपसे बहुत शुभकामनाएँ मिलेंगी ǀअगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे शादी के बारे में सोच सकते हैं ǀजो पहले से शादीशुदा हैं,उनके लिए पार्टी में मजे करने का समय है ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आप अन्दर से डरे हुए से हैं ǀयह जान लें कि इन मुद्दों से घबराने की जरूरत नही हैǀ इन वर्तमान समस्याओं के कई कारण हैं और इनके लिए दुसरे जिम्मेदार हैं,आप नहीं ǀ ये छोटी बातें जल्दी ही सुलझ जायेंगी ǀ अपने आपको राहत देने के लिए किसी मनोरंजक कार्यकलाप की योजना बनाएं ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज आप किसी के अहसान का बदला उतारने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे ǀ यह कदम मानसिक ,वित्तीय या आध्यात्मिक हो सकता है लेकिन इसका अर्थ यह नही है कि आप आज अपने सारे अहसान उतार पायेंगे लेकिन आपको कम से कम यह संतुष्टि जरूर होगी कि आप ऐसा करने की दिशा में कदम तो उठा रहे हैं ǀइससे आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ

  • आज का राशिफल 07.08.2026

    आज का राशिफल 07.08.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-



    🐏मेष राशिफल

    आज आप खुद की जरुरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं ǀआपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं,फिर भी आप चिंता करते रहते हैं ǀ इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से सा अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके ǀ इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करें ,आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए ǀ


    🐂वृषभ राशिफल

    आप उर्जा से भरे हैं और आशावादी सोच रखते हैं ǀकुछ दिन पहले तक जो भी चीजें बिलकुल व्यर्थ लग रही थी,आज उतनी नही दिखेंगी ǀआपके दृष्टिकोण की दृढ़ता और जीवनशक्ति से आपको इस स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी ǀ आज का दिन अपनी सोच,विचारों और इच्छाओं को खुलकर व्यक्त करने के लिए भी बहुत उपयुक्त है ǀ सच्चे दिल से लक्ष्य प्राप्ति की कोशिश करें,आपको सफलता जरुर मिलेगी ǀ


    👫मिथुन राशिफल

    संबंधों में उलझन ,दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी ǀलेकिन इससे किसी नुक्सान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है ǀइसीलिए इनके बारे में चिंता करने की बजाय अपने मूड को हल्का फुल्का रखें और हो रही घटनायों का आनंद उठायें ǀयदि आप ऐसा करेंगे तो दिन बहुत खुशगवार गुजरेगा |


    🦀कर्क राशिफल

    आप इस वक़्त अलौकिक घटनाओं से प्रभावित रहेंगे ǀआप आज अपना दिन किसी रहस्यमयी मुद्दे की खोजबीन में बिताना चाहते हैं और कोई रहस्यमयी फिल्म या उपन्यास देख/पढ़ सकते हैं ǀआप किसी रहस्य पर से पर्दा उठाने का फैसला भी ले सकते हैं या किसी स्थिति/व्यक्ति के बारे में और अधिक जानने की कोशिश करेंगे ǀहालंकि,आपको यह सब करते हुए सावधान रहना होगा ǀ


    🐅सिंह राशिफल

    दिन शुरुआत में बहुत अच्छा,बाद में थोडा व्यस्त रह सकता है ǀ घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा ǀ आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनायें बना सकते हैं ǀ


    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आज आपको दूसरों पर विश्वास करना होगा ǀ यह आपका कोई करीबी या कोई दोस्त हो सकता है और वः आपकी किसी ऐसे विशेष काम में मदद करेगा जिससे आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा ǀ लेकिन इसके लिए सबसे जरुरी यह होगा की आप उस व्यक्ति में विश्वास बनाये रखें ǀ आपको अपनी ही तरफ से विश्वास की पहल करनी होगी ǀ


    ⚖️तुला राशिफल

    आज का दिन गृहों की स्थिति के कारण उलझन में डालने वाला रहेगा ǀ आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे ǀ लेकिन केवल सोचते रहने से कुछ समाधान हाथ न लगेगा ǀ आप जैसा सोच रहे थे आज आपको उससे विपरीत सूचनाएं मिलेंगी जिसके कारण आपको अपने पहले से सोचे हुए में बदलाव करना पड़ेगा ǀ


    🦂वृश्चिक राशिफल

    आपके अनिर्णय की स्थिति से बिना बात की परेशानी पैदा हो सकती है ǀ परिवार से जुड़े और रियल एस्टेट से जुड़े हुए मुद्दों को आपको अब गंभीरता से लेने की जरुरत है ǀआपको इनसे सम्बंधित कोई पत्र प्राप्त होगा ǀपुरानी अधूरी -अनसुलझी बातें अब आपको परेशान करेंगी और आप इन्हें सुलझाए बिना आगे नहीं बढ़ सकते ǀ


    🏹धनु राशिफल

    आज आप किसी असम्भाव्य साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं ǀ इससे आपको रोमांस,रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी ǀ किसी अप्रत्याशित श्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है ǀ हालाँकि यह अवसर बहुत कम समय तक ही मिलेगा ,इसलिए आपको जल्दी ही फैसला लेना होगा ǀ


    🐊मकर राशिफल

    आप आज किसी अपराजेय शक्तिपुंज के समान महसूस करेंगे और किसी भी विरोध पर आसानी से विजय हासिल कर लेंगे ǀआज का दिन उस काम को करने का बहुत अच्छा दिन है जो आप काफी समय से करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि आज आपको कोई नही रोक सकता ǀआज का दिन अपने सबसे महत्वपूर्ण काम करें,सफलता आपके कदम चूमेगी ǀ


    🧉कुंभ राशिफल

    आप अपने गुस्से के कारण तुरंत प्रतिक्रिया देने के मूड में हैं ǀ लेकिन आपके लिए सुझाव यह है कि अपने दिमाग को शांत रखकर गंभीरता से सोचें ǀ आपके पास अच्छी संचार-कुशलता है और इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें ǀ तनाव घटाने के लिए,किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन शारीरिक आनंद के चक्कर में न पड़ें ǀ


    🐟मीन राशिफल

    आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ǀ सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं ǀ अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा ǀ

  • ‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत

    ‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत

    सावन का मनभावन और पावन महीना में भोलेनाथ की महिमा और उनके प्रीति श्रद्धा भक्ति देखते ही बनता है। भगवा वस्त्र धारण किये हुए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाते हुए शिव भक्तों का बोलबम का नारा सुनकर मन को अति सकून मिलता है। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों के लिए मोस्ट फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भक्ति भाव से भरपूर एक नया बोलबम गीत ‘कैलाश के निवासी’ रिलीज किया है। जिसे कांवड़ियों व शिव भक्तों एवं संगीतप्रेमियों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस बोलबम गीत में हिट पर हिट गाने देने वाली भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी शानदार नृत्य शैली और भावपूर्ण अभिनय से सबका मन मोह है। वहीं पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस भक्तिगीत के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव एक श्रद्धालु के रूप में शिव शंभू के दरबार में अपनी अर्जी लगाती है और कहती है कि ‘हे कैलाश के निवासी, आप देवों के देव महादेव हैं। हमारे ऊपर भी एक नजर घुमा दीजिए और जीवन की हर परेशानी व दुख-दर्द को दूर कीजिए।’ इस भक्ति गीत का संगीत और गीत बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। इसका फिल्मांकन बहुत ही बेहतरीन किया गया है, जोकि देखने में बहुत प्यारा लग रहा है।

    लिंकः https://youtu.be/AliNV0oo2bo?si=isLvomT4OCWY1jVj

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने गरदा उड़ाकर शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म ​निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति का पर्व है। कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले लाखों शिव भक्तों और कांवड़ियों के लिए हमने बोलबम गीत ‘कैलाश के निवासी’ रिलीज़ किया है। हमें पूरा विश्वास है कि यह गाना हर किसी को बहुत पसंद आएगा।’
    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस बोलबम गीत का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी है। क्योंकि सावन के इस पावन माह भोलेबाबा का दर्शन करना मन बहुत सकून देता है। इस गीत में भक्ति भाव में काम करना मेरे लिए एक सुखद अनुभव रहा। इस गीत को प्यार देने के लिए सभी दर्शकों को दिल से धन्यवाद देती हूँ।’
    ​​सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘देवों के देव महादेव से जुड़ा भक्ति गीत गाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस बोलबम गीत को गाते समय मुझे अलग ही भक्ति की अनुभूति हुई थी। इतना प्यारा बोल बम गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू।’
    ​

  • आज का राशिफल 06.08.2026

    आज का राशिफल 06.08.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-



    🐏मेष राशिफल

    आपकी जीवन में कोई ऐसी स्थति आने वाली है जब आपको सीधे ,तुरंत और अति सक्रिय रहकर फैसले लेने होंगे ǀ यह स्थिति देखने में बहुत मुश्किल लग सकती है परन्तु आप इसे आसानी से संभाल पायेंगे ǀआपको बस दृढ़ता पूर्वक डटे रहना है ǀलेकिन चिंता ना करें,एक बार जब यह समस्या ख़तम हो जायेगी तो लोग इसे सुलझाने में आपकी भूमिका की भी प्रशंसा करेंगे ǀ


    🐂वृषभ राशिफल

    पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है ǀ आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के चलते चिपके हुए हैं जो अब आपको कतई पसंद नही है ǀआपको इसमें से बाहर आ पाना मुश्किल लग रहा था ,लेकिन आज आप इस स्थिति से बाहर आने के लायक मानसिक शक्ति जुटा पायेंगे ǀ आपको अपने इस काम में किसी घटना से भी मदद मिलेगी ǀ


    👫मिथुन राशिफल

    आपके पास पिछले कामों की भरमार रहेगी,आप पिछले कुछ समय से अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाह रहें हैं,आज का दिन आपके उन सब कामों के लिए बहुत अच्छा है ǀ आपको अपने कामो को पूरा करने के लिए इच्छाशक्ति,अनुशासन और एकाग्रता से काम लेना होगा ǀ जिस काम की आप अच्छी खासी योजना बनाये हुए हैं,उसे सफलता में बदलने के लिए अपनी पूरी उर्जा को उसमें लगा दें ǀ


    🦀कर्क राशिफल

    आज आपको कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलेंगी ǀ लेकिन चिंता ना करें,सब अच्छी खबरें होंगी ǀ जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे,वे आज पूरी होने वाली हैं ǀ जिन कोशशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे,वे अंतत आज सफल होंगी ǀ इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं ,हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो ǀ


    🐅सिंह राशिफल

    आपने अपने लिए बहुत ऊँचे मानक तय किये हैं और आप इन्हें हासिल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं ǀ फिर भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा और इससे आपको थोड़ी निराशा होगी ǀ आपको लक्ष्य तय करने से पहले अपनी क्षमताएं ध्यान में रखनी होंगी ǀ समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए उपयुक्त नही है ǀ


    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    लम्बे समय के बाद आज आपको रहत महसूस होगी ǀ किसी महत्वपूर्ण खबर से ख़ुशी मिलेगी ǀ यदि माता-पिता हैं तो बेटे/बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है ǀ किसी लंबित अदालती मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है ǀ करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिलनी तय है ǀ आज से जिन्दगी वापस पटरी पर आती दिख रही है ,प्रियजनों के साथ खुश रहें ǀ


    ⚖️तुला राशिफल

    आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा ǀआप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं या किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं ǀप्रेरणात्मक साहित्य पढ़ें या किसी महान नायक की जीवनी पढ़ें,हो सकता है कि इसमें से आपको अपने जीवन के लिए कुछ बहुत अच्छा हासिल हो जाए ǀ किसी गंभीर या कडवी स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा ǀ इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी ǀ


    🦂वृश्चिक राशिफल

    आप उन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं जो शायद आपके काम और आपकी सेहत के बीच संतुलन ला सकते हैं ǀ आप अपने किसी करीबी दोस्त से इस सम्बन्ध में मेल करके समाधान पूछ सकते हैं ǀ इन बदलावों से आपको आराम मिलेगा ǀ आप अपने आप को फ़िलहाल सही आदमियों के साथ पायेंगे जो आपको आपके विभिन्न लक्ष्यों का उद्देश्य निर्धारित करने में मदद करेंगे ǀ


    🏹धनु राशिफल

    दिन शांत रहेगा ǀपिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी,जो अच्छी लगेगी ǀआपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं ,इसीलिए अधिक मेहनत करें ǀ कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं ,उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा,लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे ǀ


    🐊मकर राशिफल

    आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं ,लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें ǀ किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं ǀ कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी ǀ कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें ǀ


    🧉कुंभ राशिफल

    आपकी निजी और कामकाजी जिन्दगी में कुछ बदलाव आने वाले हैं जिनसे आप असुरक्षित और चिंतित महसूस करेंगे ǀ लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें और संतुलन बनाये रखें ǀकोई आपसे बदला लेने की कोशिश में है,इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है ǀ


    🐟मीन राशिफल

    आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे ǀसमस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी ǀकोई अच्छा दोस्त आपका साथ देगा ǀकार्यस्थल पर मिलने वाले एक महत्वपूरण सम्बन्ध की सहायता से नया मौका मिलेगा ǀअतीत के फेर से निकलकर आगे की सोचें ǀ

  • आज का राशिफल 05.08.2026

    आज का राशिफल 05.08.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-


    🐏मेष राशिफल

    आपके सामने नए अवसर प्रस्तुत होने वाले हैं ǀ आप आज तक अपनी जिस प्रतिभा को केवल हॉबी मानते आये थे,उससे अपनी आजीविका कमा सकते हैं ǀ जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे ǀ आप अपने जीवन से संतुष्ट अनुभव करेंगे ǀ


    🐂वृषभ राशिफल

    कोई लगातार पूरी वफादारी,सहायता और समर्थन से आपके साथ बना हुआ है ,आज आपके पास इसका बदला उतारने और उसका साथ देने का एक मौका आएगा ǀ आपको उसका साथ देने में एक मुश्किल स्थिति से भी गुजरना पद सकता है,पर अंतत इससे आपका रिश्ता मजबूत ही होगा ǀआपको दया और कृतज्ञता दिखाते हुए बहादुर बने रहना होगा ǀ


    👫मिथुन राशिफल

    अपने वादों का सम्मान करें ǀ आपको इसके लिए अपने मजे तथा आनंद के समय से समझौता करना पड़ सकता है परन्तु अगर आप दूसरों को दुःख नही पहुंचना चाहते तो आपको यह करना पड़ेगा ǀ आपकी कल्पनात्मक शक्ति आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी ǀ आप मानवीय आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं, आपकी प्रगति तय है ǀ


    🦀कर्क राशिफल

    आज चलते हुए सावधान रहें ǀ हलकी खरोचें आ सकती हैं ǀ न चाहते हुए भी आप किसी करीबी को बातों-बातों में नाराज कर सकते हैं ǀ आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा ǀ सिनेमा या किसी और मनोरंजक कार्यकलाप में समय बिता सकते हैं ǀ


    🐅सिंह राशिफल

    आप व्यवसायिक या निजी कारणों से यात्रा कर सकते हैं ǀहालाँकि इस समय आपके लिए यात्रा करना मुश्किल होगा लेकिन आप कर पायेंगे और इससे आपको लाभ भी होगा ǀ जो लोग पहले आपकी उदारता को नही समझते थे ,अब उन्हें भी इसकी कीमत समझ आएगी ǀ


    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है ǀअगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें ǀ अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें , अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें ǀ


    ⚖️तुला राशिफल

    मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें ǀआज आप पुरे दिन इसी सिद्धांत पर चलेंगे और यह उपयुक्त भी है ǀदिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा ǀ आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है ǀ


    🦂वृश्चिक राशिफल

    आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे ǀ आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं ǀ परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा ǀ शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी ǀ दिन बाधारहित गुजरेगा ǀ यात्रा कर सकते हैं ,सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है ǀ दूसरे विकल्प खुले रखें ǀ


    🏹धनु राशिफल

    यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है ǀआप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं ǀअब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है ǀ


    🐊मकर राशिफल

    अनुभव सबसे बड़ा अध्यापक है और अभी आपको इसी से सीखना है ǀभूतकाल से ली हुई सीख की उपेक्षा ना करें ताकि भविष्य की परेशानियों से बच सकें ǀजरुरतमंदों ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े,उनकी मदद करें ǀऐसे करने से ही आप सही रास्ते पर चल पायेंगे चाहे आपको अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो ǀ


    🧉कुंभ राशिफल

    दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ,लेकिन ऐसा हो सकता है कि आप छोटी सी बात के बारे में सोच-सोचकर परेशान हों ǀ ऐसा सोचना प्राक्रतिक है ,लेकिन इससे आपकी घर और कार्यस्थल की शांति और कार्य की गति प्रभावित होगी ǀयह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है ǀ

     


    🐟मीन राशिफल

    आप अपने आप को विभिन्न दिशाओं में आकर्षित अनुभव कर रहे हैं और समझ नही पा रहे कि क्या किया जाना चाहिए ? यह परेशानी आज और ज्यादा बढ़ेगी और आपके लिए फैसला लेना और भी मुश्किल हो जाएगा ǀआपको सावधानी से काम लेना होगा क्योंकि आपके फैसले लेने की क्षमता भावनाओ और दुसरे कारणों से प्रभावित हो सकती है ǀ

  • 4 अगस्त 2026 की शाम पश्चिमी आकाश में शुक्र, स्पाइका और रेगुलस का सुंदर दृश्य संयोजन दिखेगा।

    4 अगस्त 2026 की शाम पश्चिमी आकाश में शुक्र, स्पाइका और रेगुलस का सुंदर दृश्य संयोजन दिखेगा।

     

     

    खगोलीय घटना।

    4 अगस्त 2026 की शाम पश्चिमी आकाश में शुक्र, स्पाइका और रेगुलस का सुंदर दृश्य संयोजन दिखेगा।

    क्या है यह दृश्य संयोजन?

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि चित्रा तारा और मघा तारा के बीच दिखाई देगा शुक्र ग्रह या कुछ यूं कहें कि 4 अगस्त, 2026 को शुक्र ग्रह की सीध में होंगे स्पाइका और रेगुलस तारे खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि सूर्यास्त के बाद पश्चिमी क्षितिज पर बनेगा मनमोहक खगोलीय दृश्य इसका नग्न आंखों से भी किया जा सकेगा अवलोकन ।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि स्पाइका तारा जिसे खगोल विज्ञान की भाषा में अल्फा वर्जिनिस भी कहा जाता है,यह कन्या तारामंडल का सबसे चमकीला तारा है जोकि पृथ्वी से लगभग 250 प्रकाश वर्ष की दूरी पर मौजूद है , स्पाइका एक अकेले नीले-सफेद तारे के रूप में दिखाई देता है। लेकिन स्पिका के रूप में हमें जो प्रकाश का एक बिंदु दिखाई देता है, वह वास्तव में कम से कम दो तारे हैं। इसका मतलब हुआ कि यह एक बाइनरी तारा है और इसकी चमक के मैग्नीट्यूड के कारण ही जो इसे कन्या तारामंडल का सबसे चमकीला तारा बनाती है। साथ ही यह पृथ्वी पर कहीं से भी दिखाई देने वाला 15वां सबसे चमकीला तारा माना जाता है। यह भी जानना आवश्यक है कि इसकी चमक वृश्चिक तारामंडल में स्थित एंटारेस तारे के लगभग बराबर है,इसलिए कभी-कभी प्राचीन खगोल विज्ञान में एंटारेस को 15वां और स्पिका को 16वां सबसे चमकीला तारा भी मान लिया गया है। यह मैग्नीट्यूड में परिवर्तन की प्रक्रिया के कारण होता है। अब हम बात करें रेगुलस तारे की तो पाते हैं कि रेगुलस तारा,सिंह तारामंडल का सबसे चमकीला तारा है, जिसको खगोल विज्ञान में अल्फा लियोनिस के नाम से भी जाना जाने वाला यह तारा हमारे आकाश के सबसे चमकीले तारों की सूची में 21वें स्थान पर है। इसको हिंदी भाषा में मघा तारा के नाम से भी जाना जाता है यह सूर्य के आकाशीय पथ, यानी क्रांतिवृत्त के निकट स्थित है। इसलिए पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी दोनों गोलार्धों से रेगुलस तारामंडल समान रूप से स्पष्ट दिखाई देता है और रेगुलस पृथ्वी से लगभग 79 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि उत्तरी गोलार्ध से रेगुलस वर्ष भर रात के किसी न किसी समय दिखाई देता है, सिवाय 22 अगस्त के आसपास के लगभग एक महीने को छोड़कर। साथ ही उत्तरी गोलार्ध में, रेगुलस को स्प्रिंग ट्रायंगल नामक तारामंडल बनाने वाले तीन चमकीले तारों में से एक के रूप में भी जाना जाता है एवं साथ ही उत्तरी या दक्षिणी गोलार्ध से देखने पर, रेगुलस लगभग सूर्य और चंद्रमा के पथ का अनुसरण करता है। इसलिए उत्तरी गोलार्ध में रहने वाले लोग आमतौर पर दक्षिण की ओर मुख करके रेगुलस को आकाश में अपना विस्तृत चाप बनाते हुए देखते हैं। लेकिन दक्षिणी गोलार्ध में रहने वाले लोग इसे देखने के लिए आमतौर पर उत्तर की ओर मुख करते हैं।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि सिंह राशि का सबसे चमकीला तारा रेगुलस जिसे सिंह का हृदय भी कहा जाता है और सिंह तारामंडल को देखने पर रेगुलस उल्टे प्रश्न चिह्न के निचले भाग में स्थित चमकीले बिंदु को दर्शाता है, जो सिंह के सिर और कंधों का आकार बनाता है। इस आकृति को हंसिया कहा जाता है साथ ही एक आसानी से पहचाने जाने वाला त्रिभुज सिंह के पिछले हिस्से और पूंछ को दर्शाता है, और डेनेबोला तारा सिंह की पूंछ को चिह्नित करता है खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि एक ख़ास बात यह भी है कि जब भी ग्रह और चंद्रमा इसके पास से गुजरते हुए प्रतीत होते हैं तो इसका मतलब हुआ कि रेगुलस एकमात्र प्रथम परिमाण का तारा है जो लगभग पूरी तरह से क्रांतिवृत्त पर स्थित है,या कुछ यूं कहें कि रेगुलस तारा ,हमारे आकाश में सूर्य, चंद्रमा और ग्रहों के पथ पर स्थित है। इसीलिए जब रेगुलस तारा दिखाई देता है, तब चंद्रमा महीने में एक बार उसके सामने से गुजरता है। कुछ वर्षों में, पृथ्वी से देखने पर चंद्रमा रेगुलस को ढक भी लेता है ,यानी उसके सामने से गुजरता है। और अभी हम रेगुलस के 20 चंद्र ग्रहणों की एक श्रृंखला में हैं, जो जुलाई 2025 से दिसंबर 2026 तक चलेगी। दिसंबर 2026 के ग्रहण के दौरान, मंगल और बृहस्पति ग्रह इसके पास में होंगे।

     

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि ग्रह भी कभी-कभी रेगुलस के सामने से गुजरते हैं और ग्रह कभी-कभी इस तारे को ढक भी लेते हैं ,या कुछ यूं कहें कि इसके सामने से गुजर जाते हैं साथ ही रेगुलस को ढकने वाला आखिरी ग्रह शुक्र था, जिसने 7 जुलाई 1959 को यह दृश्य प्रदर्शित किया था। फिर 1 अक्टूबर 2044 को शुक्र एक बार फिर रेगुलस को ढक लेगा।

     

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि आकाश प्रेमियों के लिए 4 अगस्त, 2026 की शाम एक आकर्षक खगोलीय दृश्य लेकर आएगी। इस दिन सूर्यास्त के बाद पश्चिमी क्षितिज पर सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह शुक्र, दो प्रसिद्ध चमकदार तारों स्पाइका और रेगुलस के बीच एक सुंदर स्थिति में दिखाई देगा। यह दुर्लभ दृश्य न केवल खगोल विज्ञान के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए रोचक होगा, बल्कि सामान्य लोग भी इसे बिना किसी विशेष उपकरण के नग्न आंखों से ही देख सकेंगे। यदि दूरबीन या बाइनोकुलर का उपयोग किया जाए तो यह खगोलीय संयोजन और भी अधिक स्पष्ट तथा आकर्षक दिखाई देगा।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर सिंह तारामंडल का सबसे चमकीला तारा रेगुलस तथा कन्या तारामंडल का सबसे चमकीला तारा स्पाइका, शुक्र ग्रह के आसपास एक सुंदर ज्यामितीय दृश्य संयोजन युक्त विन्यास बनाते हुए नजर आएंगे। अपनी असाधारण चमक के कारण शुक्र ग्रह पहले ही पश्चिमी आकाश में आसानी से पहचाना जा सकेगा, जबकि उसके दृश्य संयोजन स्थित दोनों प्रमुख तारे इस दृश्य को और अधिक मनोहारी बना देंगे।

     

    वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला, गोरखपुर के खगोलविद अमर पाल सिंह के अनुसार, 4 अगस्त 2026 की शाम सूर्यास्त के बाद पश्चिमी क्षितिज पर यह विशेष खगोलीय संयोजन देखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस समय शुक्र ग्रह, स्पाइका और रेगुलस लगभग एक ही दिशा में दिखाई देंगे और आकाश में एक आकर्षक पैटर्न का निर्माण करेंगे। मौसम साफ रहने पर यह दृश्य काफी देर तक आसानी से देखा जा सकेगा।

     

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि शुक्र ग्रह को पृथ्वी का जुड़वा ग्रह भी कहा जाता है। आकार और संरचना की कुछ समानताओं के कारण इसे पृथ्वी का जुड़वां माना जाता है। यही कारण है कि इसे “पृथ्वी की बहन” भी कहा जाता है। अपनी अत्यधिक चमक के कारण शुक्र ग्रह को संध्या तारा तथा भोर का तारा के नाम से भी जाना जाता है, हालांकि यह वास्तव में तारा नहीं बल्कि एक ग्रह है। वर्तमान समय में यह सूर्यास्त के बाद पश्चिमी आकाश में अत्यंत चमकीला दिखाई दे रहा है और 4 अगस्त की शाम इसकी स्थिति स्पाइका तथा रेगुलस के साथ एक विशेष दृश्य प्रस्तुत करेगी।

     

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि स्पाइका कन्या तारामंडल का सबसे चमकीला तारा है तथा यह आकाश का 15वां सबसे चमकीला तारा माना जाता है। दूसरी ओर, सिंह तारामंडल का प्रमुख तारा रेगुलस अपने नीले-सफेद रंग और अत्यधिक तापमान के कारण विशेष पहचान रखता है। दोनों तारों की उपस्थिति के बीच चमकता हुआ शुक्र ग्रह आकाश में एक आकर्षक स्थिति युक्त विन्यास जैसा दृश्य प्रस्तुत करेगा, जो आकाश प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

     

    इस दौरान कितना होगा शुक्र ग्रह और चित्रा तारा एवं मघा तारा का मैग्नीट्यूड?

     

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि बताया कि इस खगोलीय संयोजन के दौरान शुक्र ग्रह का मैग्नीट्यूड लगभग माइनस 4.14 रहेगा। वहीं स्पाइका का मैग्नीट्यूड लगभग प्लस 0.97 होगा, जबकि रेगुलस लगभग प्लस 1.40 मैग्नीट्यूड के साथ अपनी चमक बिखेरता दिखाई देगा। चमक के इन अंतर के कारण शुक्र, दोनों तारों की तुलना में कहीं अधिक तेजस्वी नजर आएगा और पश्चिमी आकाश में सबसे पहले ध्यान आकर्षित करेगा।

     

    कितने बजे से कितने बजे तक और किस दिशा में नज़र आयेगा यह “दृश्य संयोजन ?

     

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने अवलोकन के समय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वैसे तो यह तीनों खगोलीय पिण्ड सूर्यास्त के बाद से ही आकाश के पश्चिमी दिशा में दिखना शुरू हो जाएंगे लेकिन अगर बात करें इनके अस्त होने की तो पाते हैं कि रेगुलस तारा लगभग शाम 7:30 बजे पश्चिमी क्षितिज के नीचे चला जाएगा। इसके बाद शुक्र ग्रह लगभग रात 8:45 बजे पश्चिमी क्षितिज के नीचे अस्त हो जाएगा। वहीं स्पाइका तारा लगभग रात 10 बजे तक पश्चिमी क्षितिज पर दिखाई देता रहेगा इसके बाद पश्चिमी क्षितिज पर नीचे चला जायेगा।इसलिए इस खगोलीय घटना का सर्वोत्तम अवलोकन सूर्यास्त के तुरंत बाद से लेकर शुरुआती शाम के समय तक किया जा सकता है।

     

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने आकाश प्रेमियों से अपील की है कि यदि मौसम साफ रहे तो शहर की तेज रोशनी और प्रकाश प्रदूषण से दूर किसी खुले स्थान का चयन करें। खुले क्षितिज वाले स्थान से पश्चिम दिशा में देखने पर यह सुंदर खगोलीय दृश्य अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। दूरबीन अथवा बाइनोकुलर की सहायता लेने पर शुक्र ग्रह और उसके आसपास स्थित दोनों चमकीले तारों का दृश्य और भी मनमोहक तथा प्रभावशाली प्रतीत होगा।

     

    खगोल विज्ञान के दृष्टिकोण से ऐसे दृश्य संयोजन क्यों महत्वपूर्ण होते हैं ?

     

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि खगोल विज्ञान के दृष्टिकोण से यह संयोजन आकाश में ग्रहों और तारों की प्रत्यक्ष स्थिति को समझने का भी एक उत्कृष्ट अवसर है। यद्यपि शुक्र, स्पाइका और रेगुलस वास्तविक अंतरिक्ष में एक-दूसरे से अत्यधिक दूर स्थित हैं, लेकिन कभी कभी पृथ्वी से देखने पर वे एक ही दिशा में दिखाई देते हैं, जिससे यह आकर्षक दृश्य बनता है। ऐसे विशेष खगोलीय संयोजन विद्यार्थियों एवं आमलोगों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ रात के आकाश के वैज्ञानिक अध्ययन के लिए भी प्रेरित करते हैं।

     

     

     

     

    नोट -किन्हीं भी विशेष खगोलीय जानकारियों हेतु निःशुल्क 24×7 संपर्क सूत्र।

    ©खगोलविद अमर पाल सिंह।

    एस्ट्रोनॉमी एजुकेटर वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला, (तारामण्डल) गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत।

    मोबाईल नंबर:+917355546489

    +917518016100

    ईमेल आईडी: amarpal2250@gmail.com

  • आज का राशिफल 04.08.2026

    आज का राशिफल 04.08.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-



    🐏मेष राशिफल

    आपके आस पास कोई आपको व्यर्थ के पावर गेम में उलझाने की कोशिश करेगा ǀ इससे बचने का रास्ता यही है कि आप खुद पर नियंत्रण रखकर ठंडे दिमाग से काम लें और किसी और की चालों का शिकार न बनें ǀइससे आप व्यर्थ की परेशानियों से भी बच जायेंगे ǀ अगर आप सावधान रहेंगे तो बहुत सुंदर और चिंतामुक्त दिन गुजार सकते हैं ǀ


    🐂वृषभ राशिफल

    आपसे सामजिक संपर्कों पर और ध्यान देने की अपेक्षा है ǀआपके आकर्षक व्यक्तित्व का सबपर प्रभाव पड़ेगा ǀइसके अलावे आपको उन लोगो पर भी ध्यान दें जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचा रहे हैं ǀ अपनी व्यस्त कार्यशैली के बावजूद सेहत का ध्यान रखें ǀ


    👫मिथुन राशिफल

    इस समय आपके जीवन में पुराने सम्बन्ध और संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ǀ आपके ऊपर हर जगह बहुत अच्छा कार्य करने का काफी दबाव होगा लेकिन आपको यह समझने की जरुरत है कि ज्यादा दबाव आपके खुद के तय किये हुए बहुत ऊँचे मानकों के कारण है ǀ ईमानदारी और एकाग्रता आपको बहुत आगे ले जायेगी,लेकिन अपने आदर्शों और यकीन पर कायम रहें ǀ


    🦀कर्क राशिफल

    आज अपने अपने ही भीतर शक्ति का नया-अद्वितीय श्रोत ढूँढ लेंगे और आपको यह अनुभव होने लगेगा कि आप अपने जीवन में जिन समस्याओं से अब जूझ रहे हैं ,उनसे निपटने के लिए आपको किसी भी बाह्य मदद की जरुरत नही है ǀ आप आसानी से खुद ही सब कर सकते हैं,इस बात का अनुभव आपको आज हो जाएगा ǀ


    🐅सिंह राशिफल

    आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है,आपको वित्तीय क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा ǀ आप अपने परिजनों के लिए सर्वोत्तम उपलब्ध चीज खरीदना चाहेंगे ǀ बस इतना ध्यान रखें कि सारा पैसा खर्च न करके कुछ बचत भी कर लें ǀ आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बहुत ख़ास पल गुजारेंगे जिन्हें आप हमेशा याद रखेंगे ǀ


    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आपके मन में कुछ ऐसा चल रहा है जिससे आप परेशानी महसूस कर रहे हैं,आप पिछली कुछ बातों के बारे में सोचकर परेशान हैं ǀअपने किसी करीबी दोस्त या सम्बन्धी के साथ अपनी भावनाएं बांटिये,आपको काफी अच्छा महसूस होगा ǀ ये सारी घटनाएँ आपको मजबूत बनाने के लिए हैं ǀ


    ⚖️तुला राशिफल

    आप पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी योजना बना रहे हैं ǀ वास्तव में आज आपको यह बात महसूस होगी कि आप क्या करने जा रहे हैं और इसका आप पर काफी प्रभाव पड़ेगा लेकिन अब आपके पास पीछे हटने का विकल्प मौजूद नही है ǀ आपको इसी दिशा में विशवास से आगे बढना होगा और आपको जल्दी ही यह भी अहसास हो जाएगा की जितना आपने सोचा था ,यह काम इससे कहीं मुश्किल है लेकिन फिर भी इसे असंभव मानकर छोड़ न दें ǀ


    🦂वृश्चिक राशिफल

    आपको खुद पर बहुत यकीन है लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें ǀ दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है ǀ केवल सही होना ही काफी नही है,आपको इसक अभी ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें ǀ थोडा नरम रवैया अपनाएंगे तो काफी लंबित कामों को आज पूरा कर पायेंगे ǀ


    🏹धनु राशिफल

    आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं ǀआज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठो पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी ǀआज आप पुरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगेǀसमय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्वǀस्थ्य का ध्यान जरूर रखें ǀ


    🐊मकर राशिफल

    आज आप व्यावहारिकता की अपेक्षा रखने वाले कई मुद्दों में भावनात्मक व्यवहार करेंगे ǀस्पष्ट सोच रखते हुए यह समझने की कोशिश करें की आपकी इच्छाएं क्या हैं और आपके लिए अच्छा क्या हैं ǀ आपके भीतर कुछ ऐसी भावनाए पैदा हो सकती हैं जो आपको कुछ सीमायें लांघने के लिए उकसा सकती हैं ǀ ऐसी कोई भी फैसला लेने से पहले सब को सूचित कर दें ǀ


    🧉कुंभ राशिफल

    आज आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे ǀफोकस का केंद्र रहना आपकी सहज विशेषता है जिसके कारण कई लोग आपसे इर्ष्या करेंगे ǀ जब आप सहज रूप से वर्त्तमान .भूतकाल और भविष्य के बारे में सोचेंगे तो आपको बहुत से अपने जवाब और समाधान मिल जायेंगे ǀ


    🐟मीन राशिफल

    आज आप अपने घर की साज सज्जा ,कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों पर काफी खर्च कर सकते हैं ǀहालाँकि आप अपने खर्च को फिजूलखर्ची की सीमा तक पहुचने से पहले नियंत्रित कर पायेंगे ǀअपने किसी ख़ास को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं,जो उसे बहुत अच्छा लगेगा ǀहालांकि अपनी भावनाओं को बोलकर व्यक्त करने से आपकी बात अधिक सार्थक लगेगी ǀ