Category: धर्म
-

आज का राशिफल. 23.02.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेष राशिफल
खुशियाँ मनाने का समय है ǀआपके किसी करीबी की शादी है ǀइस जोड़े को आपसे बहुत शुभकामनाएँ मिलेंगी ǀअगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे शादी के बारे में सोच सकते हैं ǀजो पहले से शादीशुदा हैं,उनके लिए पार्टी में मजे करने का समय है ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आज आप थोड़े से अभिमान में रहेंगे और उसी के प्रभाव में रहकर सोचेंगे और काम करेंगे ǀइसी के कारण आप किसी बड़े अधिकारी से बात करते हुए आँखें नही मिला पायेंगे ǀयह अच्छा होगा या बुरा,यह आज आपको सोचना है ,हमारी सलाह यह है की आज अपने दिमाग की सुनें ǀ व्यवहार कुशलता का परिचय दें ǀ
👫मिथुन राशिफल
आपको मदद की जरुरत है और आप जितनी जल्दी यह बात समझ लेंगे उतना ही अच्छा है ǀसमय रहते किसी दोस्त या मेंटर से मिली मदद से आप फिर से जीवन में आपस आ पायेंगेǀ जिन बदलावों का आप विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी महत्ता आपको अब समझ में आएगी और आप खुद उन्हें करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे ǀ अपनी व्यवाहरिक जरूरतों के रास्ते में अपने अहम को न आने दें ǀ
🦀कर्क राशिफल
आपको थोडा सा अधिक लचीला रुख अपनाना चाहिए ,लेकिन आज आप ना तो कोई अच्छी सलाह और ना ही अपने मन की आवाज सुनना चाहते हैं ǀ आपका यह अड़ियल रवैया आपके लिये घर और कार्यस्थल दोनों ही जगह पर आपके लिए नुक्सान का कारण बनेगा ǀ इसका एक ही समाधान है कि आप अपना दिमाग खुला रखें और दूसरों की भी बातें सुनें ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा ǀयह समय सामना करने और फैसले लेने के लिए भी उपयुक्त है ǀआप जिन अवांछित स्थितियों से बचना चाह्ते थे ,आपको उनमें खींचा जाएगा ǀकुछ कठोर निर्णय लेने होंगें ǀहालाँकि आप दबाव में भी सही फैसले ले पायेंगे और कुल मिलाकर सब अच्छा होगा ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आप अपने आप को विभिन्न दिशाओं में आकर्षित अनुभव कर रहे हैं और समझ नही पा रहे कि क्या किया जाना चाहिए ? यह परेशानी आज और ज्यादा बढ़ेगी और आपके लिए फैसला लेना और भी मुश्किल हो जाएगा ǀआपको सावधानी से काम लेना होगा क्योंकि आपके फैसले लेने की क्षमता भावनाओ और दुसरे कारणों से प्रभावित हो सकती है ǀ
⚖️तुला राशिफल
आप पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपना रहे हैं ǀ आज कुछ अलग ना सोचें,इसका प्रभाव औरों पर अच्छा न पड़ेगा ǀ कोई भी काम करने से पहले ये मूल्याकंन दुबारा कर लें कि आप वास्तव में चाहते क्या हैंǀ घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए नया वाहन और दूसरी चीजें खरीदने हेतु समय उपयुक्त है ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
संचार कुशलता आपकी विशेषता है,आप किसी दोस्त या करीबी से आज कोई ऐसी बात बांटना चाहेंगे जो आप काफी लम्बे समय से सोच रहे हैं ǀ आज अपने गुस्से और निराशा को बाहर निकलने दें ǀ बात करते हुए कोई समाधान भी मिल सकता है ,लेकिन बातें दिल खोलकर करें ǀ दिन के अंत में कोई चोंकाने वाली खबर मिल सकती है ǀ
🏹धनु राशिफल
आज आपके लिए बहुत सारा काम है ,व्यस्त रहेंगे ǀ जल्दी के चक्कर में अपने किसी शुभचिन्तक को नाराज ना करें ǀ नम्र बने रहें ǀ आपकी सकारात्मकता के कारण नए अवसर मिलेंगे ǀ धीरज रखें ,परिवर्तन ही शाश्वत नियम हैविसिलिये बदलाव तो आपके जीवन में भी होना ही है ǀ
🐊मकर राशिफल
आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा ǀइससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा ǀ अगर कोई आपसे उलझने की कोशिश करता भी है तो आप शांति बनाये रखें और दृढ़ता से अपनी बात सामने रखें ǀ आज आपकी धार्मिक तथा रहस्य विज्ञान के कार्यों में रूचि बनेगी ǀ
🧉कुंभ राशिफल
बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है ǀ किसी ख़ास निजी समारोह के लिए इन मौकों को रोके रखना आपके लिए सही है ǀ आप साधारणतया बहुत अच्छे हैं और इसीलिए आपके दोस्त आपसे लगाव रखते हैं ǀ
🐟मीन राशिफल
आपकी निजी और कामकाजी जिन्दगी में कुछ बदलाव आने वाले हैं जिनसे आप असुरक्षित और चिंतित महसूस करेंगे ǀ लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें और संतुलन बनाये रखें ǀकोई आपसे बदला लेने की कोशिश में है,इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है ǀ
-

आज का राशिफल. 22.02.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
आप आज रियल एस्टेट से जुडा कोई लाभकारी लेनदेन पूरा करने वाले हैं ǀ सकारात्मक सोच आपकी शक्ति है और आपको इसका लाभ उठाना है ,आपका कोई करीबी भी आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेगा ǀ आप आध्यात्मिक विकास के साथ साथ जीवन की भौतिक खुशियों का भी आनंद ले पायेंगे ǀ नयी सोच से समृद्धि हासिल होगी ǀ
🐂वृषभ राशिफल
यह समय अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता से कोशिश करने का है ,आपको बहुत जल्दी इसका फल भी मिलेगा ǀ आप अभी कुछ बातों के बारे में सोच रहे थे,उनको कार्यान्वित करने का समय आ गया है ǀ आपको अपना सारा ध्यान अब इसी पर लगाना होगा ǀ हालाँकि आप इसके कारण बहुत व्यस्त रहेंगे ,लेकिन आपको इसका अच्छा फल भी जल्दी मिलेगा और आपकी सफलता की इच्छा बढ़ेगी ǀ
👫मिथुन राशिफल
दूसरों के विश्वास का सम्मान करें और नम्र बने रहें ǀ आप सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं लेकिन हमेशा अंतिम समय पर सावधानी नही रखते ǀ जीवन अप्रत्याशित होता ही है,इसीलिए इन परेशानियों की अधिक चिंता ना करें ǀ जीवन के पथ पर उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहें ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बिलकुल सही है ǀआज आप सामान्य से अधिक आक्रामक और दृढ व्यवहार करेंगे ǀइससे आसपास के लोगों को आश्चर्य होगा ǀ उन्हें शायद आपके बारे में अपनी राय बदलने पर भी मजबूर होना पड़े ǀ लेकिन उनके आश्चर्य की भावना से आपको आज जरुरी मौका मिल जाएगा ,इस अवसर का फायदा उठाने से न चूकें ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज के दिन आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी ǀ आप अपने वर्त्तमान घर या नौकरी में बदलाव का फैसला ले सकते हैं ǀ कशमकश में न रहें , बदलाव होना अच्छा ही रहेगा ǀ आपको किसी ऐसे आदमी से बात करके अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है जो चुपचाप आपकी भलाई चाहता रहा है ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज आप खुद की जरुरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं ǀआपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं,फिर भी आप चिंता करते रहते हैं ǀ इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से सा अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके ǀ इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करें ,आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए ǀ
⚖️तुला राशिफल
आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आपके बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन ये सभी विश्वसनीय नही हैं ǀ आज किसी भी दोस्त पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जान लें ǀ आज आप बिलकुल स्पष्ट सोच रहे हैं और आप मुश्किल योजना बनायेंगे और उसे बहुत अच्छी तरह कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ अपने अधूरे काम आज पूरे कर दें और चिंतामुक्त हो जाएँ ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें ǀ पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें ǀ इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें ǀ
🏹धनु राशिफल
आपकी वर्तमान जिंदगी में काफी उतार चढाव आ रहे हैं ǀलेकिन आपको उनसे जल्दी ही छुटकारा मिलने वाला है ǀ अपना नजरिया हमेशा की तरह सकारात्मक बनाये रखें,स्थिति जल्दी ही बेहतर होगी ǀ लोग आपसे सहायता मांगेंगे और आप उनकी सहायता में व्यस्त होकर अपनी चिंताएं भूल जायेंगें ǀ
🐊मकर राशिफल
आज आप किसी के अहसान का बदला उतारने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे ǀ यह कदम मानसिक ,वित्तीय या आध्यात्मिक हो सकता है लेकिन इसका अर्थ यह नही है कि आप आज अपने सारे अहसान उतार पायेंगे लेकिन आपको कम से कम यह संतुष्टि जरूर होगी कि आप ऐसा करने की दिशा में कदम तो उठा रहे हैं ǀइससे आपको बहुत अच्छा लगेगा ।
🧉कुंभ राशिफल
आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से परेशान हैं,लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नही दे रही ǀ सबसे अच्छा यही है की आप शिकायत करना छोड़कर अपने कामों को पूरा करें ǀजितनी जल्दी पूरा करेंगे ,उतनी ही जल्दी बोझ कम होता जाएगा ǀलेकिन इसका अर्थ यह भी नही है कि आपको इसे लापरवाही से पूरा करना है ǀअपना काम कुशलता से पूरा करें और आपको भविष्य में इसका फल अवश्य मिलेगा ǀ
🐟मीन राशिफल
आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे ǀ अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें ǀ दिन शांत और तनावरहित रहेगा ǀ आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें ǀ
-

आज का राशिफल. 21.02.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
आप बहुत अच्छे निर्णायक हैं और सब चीजों का आसानी से विश्लेष्ण कर लेते हैं ǀ आज आपको अपनी इस विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी ǀ लोग अच्छी तरह काम करने के लिए आपकी और देखेंगे और आपसे सीखेंगे ǀ आपको किसी खतरनाक जगह पर यात्रा करने की जरूरत सम्बन्धी सूचना मिलेगी ǀघबराएं नही,यह यात्रा छोटी सी होगी ǀ
🐂वृषभ राशिफल
अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे ǀ केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें ,जो आपको भी अच्छा लगे,वही करें ǀ आपको यह सोचने में कुछ समस्या हो सकती है कि कहां से शुरू करूं,इसलिए सारे पहलू देखकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें ǀ
👫मिथुन राशिफल
आप फिलहाल अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं ǀ ऐसा भी संभव है कि आप इसे सुलझाने के लिए अपनी सामजिक और वित्तीय जिम्मेदारियों से भी छुट्टी ले लें ǀ हालाँकि आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी मचने से इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकलेगा ǀ आपको धीरज से काम लेना होगा ǀ
🦀कर्क राशिफल
अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें ǀ निवास स्थान में बदलाव संभव है या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं ǀ अपनी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठायें ǀअगर आप कुछ समय से अपने घर या इसके किसी हिस्से को को नया रूप देने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए बहुत अच्छा है ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा ǀगृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे ǀइससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज अपने सिद्धांतों की व्याख्या और पुनर्मुल्यांकन का दिन है ǀआप पिछले फैसलों के लिए खुद से और अपने साथी से भी सवाल कर सकते हैं ǀफिर भी आप उसके प्रति बहुत अच्छे बने रहेंगे और उससे भी बदले में यही उम्मीद रखेंगे ǀ जब पुराने विचारों से कोई काम बनता दिखाई न दे रहा हो तो नए विचारों को अपना लेने में कोई बुराई नही है
⚖️तुला राशिफल
दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी ǀ आप काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह आज फलीभूत होगी ǀ सहकर्मियों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं ǀ आपको अच्छा लगेगा ǀ आज वित्त सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं ǀ सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगाǀगंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी ǀ यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा ,लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा ǀ
🏹धनु राशिफल
आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी ǀआप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे ǀअपने दोस्तों –साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे ǀजहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने,अपने मन की आवाज सुनें ǀ अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है ǀविवादों से बचें,वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैंǀ
🐊मकर राशिफल
आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है ǀअगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें ǀ अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें , अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज का दिन आपकी वित्तीय स्थिति एवं करियर में तरक्की का दिन है ,लेकिन इन सबके लालच में अपने परिवार की उपेक्षा ना करें ǀदरअसल आज आप अपने भीतर आध्यात्मिकता का भी अनुभव करेंगे ǀइन दोनों शक्तियों के बीच उलझा हुआ अनुभव भी करेंगे लेकिन अंतत दोनों में संतुलन बना पाने में कामयाब होंगेǀ
🐟मीन राशिफल
आज आप विशेषकर हलके फुल्के मूड में रहेंगे ǀ सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे ǀआज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैंǀआपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रोनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे ǀ
-

आज का राशिफल. 20.02.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
आप हंसी-मजाक के मूड में हैं ǀ अपनी इस विशेषता को बनाएं रखें जो आपको मुश्किल समय में भी चिंतामुक्त रखती है ǀ आप अपनी सक्रिय प्रवृति के कारण एक बिजनेस डील हासिल करने में कामयाब होंगे ǀ कोई आपसे प्रोत्साहन चाहता है.उसके मेंटर बन जाएँ ǀ अपने करीबियों के साथ अच्छा वक़्त गुजरेगा ǀ मछली खाते हुए सावधान रहें ǀ
🐂वृषभ राशिफल
एक वृद्ध व्यक्ति सोचने के लिए मजबूर करेगा ǀयोजना बनाना और प्राथमिकताएं तय करना आपकी खासियत हैं ǀअपना काम करें,सब सही होगा ǀशांति बनाये रखें और धीरज से काम लें ǀकोई आपसे आज मिलने आएगा ǀअपनी सेहत और आराम का ख़ास ध्यान रखें ǀजल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी ǀ
👫मिथुन राशिफल
आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा ǀबहुत सारे काम कतार में हैं ǀ हालाँकि आप अपनी तरफ से उन सब कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे फिर भी सम्भावना यही है कि सब काम पूरे नही हो पायेंगे और आपको इस कारण तनाव होगा ǀ काम पूरे करने में और किसी की सहायता लेने से ना हिचकें,नही तो आप समय पर काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है ǀ आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी ǀअगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा ǀ
🐅सिंह राशिफल
यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है ǀआप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं ǀअब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आपको आज बहुत सारी चीजों से जुड़े अपने वादों को निभाना है ǀ अपनी सामजिक,वित्तीय तथा निजी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहें ǀआपके परिजनों ,दोस्तों और सहकर्मियों ,सभी को आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी और आप इस दबाव को सह पाने में बिलकुल समर्थ हैं ǀ आज अपने शब्दों और कामों,दोनों ही तरीको से लोगों की मदद करेंगे ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज आप बिना किसी कारण के जिद्दी बने हुए हैं और सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नही सुनना चाहते ǀ आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नही होगा ǀ आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहता है ǀइसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें ǀआपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है ǀअपने लम्बे सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें ǀ इस दौरान धीरज से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे ǀ
🏹धनु राशिफल
भाग्य आपकी वित्तीय स्थिति पर मुस्कुरा रहा है और अधिक कमाई के कारण आप के खर्चे भी बढ़ गए हैंǀअब समय आ गया है की आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें ǀअब फिजूलखर्ची से बचना होगा ǀ आपके परिजन या किसी करीबी के साथ ऐसा कुछ होगा कि आपके भीतर भी उससे अशांति आएगी ǀ
🐊मकर राशिफल
आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है ǀअगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें,आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी ǀ आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज आप बारीकियों पर बहुत ध्यान देंगे ǀआप किसी परियोजना की ब्योरेवार योजना बनाने में जुटे हुए हैं और आप इस पर बहुत मेहनत भी कर रहे हैं ǀआपकी यह मेहनत आपके काम में भी दिखाई देगी और इस काम के लिए आपको काफी तारीफ मिलेगी ǀआपके काम में आज पूरा दिन सृजनात्मकता बनी रहेगी ǀ
🐟मीन राशिफल
आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा ǀआप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है ǀ आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं ǀआप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे ǀ कोई आपसे मदद मांगेगा ǀप्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं ǀ
-

अर्थ शाइन का खगोल विज्ञान एवं निकट खगोलीय घटना पर एक विशेष लेख।
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
आकाश में अद्भुत संगम: 20 फरवरी 2026 को चंद्रमा और शनि ग्रह होंगे एक ही राइट एसेन्शन (समकोण आरोहण) पर । घटित होगा युति का दृश्य। और देख सकते हैं अर्थशाइन भी।

खगोलविद अमर पाल सिंह के अनुसार “इस युति के दौरान चंद्रमा और शनि ग्रह एक ही राइट एसेन्शन (समकोण आरोहण) साझा करेंगे। चंद्रमा, शनि के लगभग 4°38′ उत्तर से गुज़रेगा। उस समय चंद्रमा शुक्ल पक्ष का बढ़ता अर्धचंद्र होगा, जो लगभग 10% प्रकाशित और 3 दिन पुराना रहेगा। यह दृश्य संध्या आकाश में अत्यंत आकर्षक लगेगा।”
खगोल-प्रेमियों के लिए 20 फरवरी 2026 की संध्या एक खास नज़ारा लेकर आएगी। इस दिन आकाश में चंद्रमा और शनि युति (Conjunction) की स्थिति में दिखाई देंगे। खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि खगोलीय गणनाओं के अनुसार, दोनों पिंड एक ही राइट एसेन्शन (समकोण आरोहण) साझा करेंगे, जबकि चंद्रमा शनि के लगभग 4°38′ उत्तर से गुज़रेगा। और इस अवसर पर चंद्रमा शुक्ल पक्ष का बढ़ता अर्धचंद्र होगा, जो लगभग 10% प्रकाशित और 3 दिन पुराना रहेगा। यह अवस्था शाम के आसमान में एक पतली, आकर्षक चंद्र-कला प्रस्तुत करेगी।
कब और कैसे दिखेगा दृश्य।
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया इस दौरान चंद्रमा और शनि एक ही (राइट एसेन्शन) समकोण आरोहण (Right Ascension) पर होंगे और इस दौरान चंद्रमा, शनि के 4°38′ उत्तर से गुज़रेगा। उस समय चंद्रमा 3 दिन पुराना (शुक्ल पक्ष का प्रारम्भिक चरण) होगा। या कुछ यूं कहें कि शुक्ल पक्ष का बढ़ता अर्धचंद्र (10% प्रकाशित), 3 दिन पुराना ही होगा। यह युग्म लगभग 18:23 (IST) पर दिखाई देना शुरू होगा। उस समय दोनों पिंड पश्चिमी क्षितिज से लगभग 20 डिग्री ऊपर होंगे, जब संध्या धीरे-धीरे अंधकार में बदल रही होगी। इसके बाद दोनों खगोलीय पिंड भी क्षितिज की ओर नीचे जाते हुए, सूर्यास्त के 2 घंटे 7 मिनट बाद, यानी लगभग 19:58 (IST) पर अस्त हो जाएंगे। दृश्यता के दौरान चंद्रमा की चमक का मैग्नीट्यूड लगभग माइनस 9.9 और शनि की मैग्नीट्यूड 1.0 होगा।एवं दोनों खगोलीय पिंड, मीन (Pisces) तारामंडल में स्थित रहेंगे। साथ ही दोनों के बीच कोणीय दूरी अधिक होने के कारण यह दृश्य एक ही दूरबीन (टेलीस्कोप) के दृश्य-क्षेत्र में साथ नहीं समाएगा। फिर भी, इन्हें नंगी ( साधारण) आँखों या द्विनेत्री (बाइनोक्युलर) से आसानी से देखा जा सकेगा।
निकटतम पहुँच के समय, चंद्रमा और शनि के बीच कोणीय दूरी के ग्राफ को समझाते हुए खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि युति के क्षण पर खगोलीय पिंडों की स्थिति कुछ यूं होगी कि उस दौरान एक पिंड चंद्रमा का राइट एसेन्शन: 00h 04m 30s तथा डिक्लिनेशन: 2°47′ उत्तर में और यह मीन (Pisces) तारामंडल में होगा एवं चमक का मैग्नीट्यूड (Magnitude) −9.9 के साथ ही कोणीय आकार: 31′ 44.7″ होगा अब दूसरे खगोलीय
पिंड शनि की बात करें तो पाते हैं कि इसका राइट एसेन्शन: 00h 04m 30s एवं डिक्लिनेशन: 1°50′ दक्षिण तथा यह भी उस दौरान मीन (Pisces) तारामंडल में ही स्थिति होगा और इसकी चमक का मैग्नीट्यूड (Magnitude) 1.0 होगा एवं
कोणीय आकार: 16.0″ होगा।
अवलोकन के लिए कुछ सुझाव।
खगोलविद अमर पाल सिंह ने उल्लेख किया है कि कोणीय दूरी अधिक होने के कारण ये एक टेलीस्कोप के दृश्य-क्षेत्र (FOV) में नहीं आएंगे, लेकिन यहाँ कुछ चीजें हैं जो आप प्रयोग कर सकते हैं जैसे कि किसी भी विशेष बाइनोक्युलर्स एवम् टेलीस्कोप का उपयोग , या यूं कहें कि एक 10×50 का बाइनोक्युलर इस दृश्य के लिए अलग अलग देखने के लिए अच्छा रहेगा। इसमें आप शनि के फीके पीले रंग और चंद्रमा के प्रकाशित हिस्से के साथ-साथ ‘अर्थशाइन’ (Earthshine) भी देख सकते हैं।क्यों और कब दिखाई देगा अर्थशाइन। और क्या होता है अर्थशाइन’ (Earthshine)।
खगोलविद अमर पाल सिंह ने अर्थशाइन’ (Earthshine) का संक्षिप्त खगोलीय परिचय देते हुए बताया कि अर्थशाइन’ (Earthshine) को पहली बार देखना किसी भी खगोल-प्रेमी के लिए एक जादुई अनुभव जैसा होता है, और 20 फरवरी 2026 की रात इसके लिए भी बिल्कुल सटीक है। अर्थशाइन और उसकी स्थिति के बारे में खगोलविद अमर पाल सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि अर्थशाइन (Earthshine) को खगोलविज्ञान में बड़ा महत्वपूर्ण माना गया है। और इसके पीछे रोचक खगोल विज्ञान भी मौजूद है। इसीलिए खगोल वैज्ञानिकों द्वारा इसको अक्सर ” *पुराने चंद्रमा की गोद में नया चंद्रमा” (The old moon in the new moon’s arms) कहा जाता है।* खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि वैसे तो सामान्यतः हम चंद्रमा का वही हिस्सा देखते हैं जिस पर सूर्य की सीधी रोशनी पड़ती है। लेकिन अर्थशाइन के दौरान, चंद्रमा का वह अंधेरा हिस्सा भी हल्का चमकता हुआ दिखाई देता है जिस पर सूर्य की सीधी रोशनी नहीं पड़ रही होती। यह चमक इसलिए होती है क्योंकि पृथ्वी, सूर्य की रोशनी को अंतरिक्ष में परावर्तित (Reflect) करती है, और वही परावर्तित रोशनी चंद्रमा के अंधेरे हिस्से पर पड़ती है। चूंकि पृथ्वी, चंद्रमा से कहीं अधिक बड़ी और चमकदार (बादलों और बर्फ के कारण) है, इसलिए यह “पृथ्वी की चमक” या अर्थशाइन, चंद्रमा के अंधेरे हिस्से को हल्का रोशन कर देती है और यह आकर्षक खगोलीय नज़ारा 20 फरवरी 2026 को भी साफ़ दिखाई देगा। खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि अर्थशाइन को देखने का सबसे अच्छा समय तब होता है जब चंद्रमा का 1% से 15% हिस्सा प्रकाशित हो। लेकिन 10% प्रकाश के साथ, चंद्रमा की अपनी चमक इतनी अधिक नहीं होगी कि वह अर्थशाइन को धुंधला कर दे। क्योंकि इस दौरान चंद्रमा की उम्र (3 दिन) के क़रीब होगी, और वैक्सिंग क्रेसेंट (शुक्ल पक्ष का बढ़ता अर्धचंद्र) के शुरुआती 3-4 दिनों में अर्थशाइन सबसे स्पष्ट दिखाई देती है। चूंकि 20 फरवरी को चंद्रमा, सूर्यास्त के बाद लगभग 2 घंटे तक आकाश में रहेगा, इसीलिए आपके पास इसे देखने का पर्याप्त समय होगा।
इसे कैसे देखें?
खगोलविद अमर पाल सिंह ने अवलोकन गाइड के प्रकार को समझाते हुए बताया कि रात्रि के आकाश में 18:23 (IST) के आसपास जब आप पश्चिम की ओर देखेंगे, तो इसे देखने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाएं, जैसे (साधारण) आँखों से देखना चाहते हैं तब, जैसे-जैसे गोधूलि (Twilight) कम होगी, आप देखेंगे कि पतले चमकीले अर्धचंद्र के साथ चंद्रमा का बाकी गोल हिस्सा भी एक बहुत ही धुंधली,धूसर (gray) भूरी-नीली चमक के साथ दिखाई दे रहा है। लेकिन आज कल *कृत्रिम प्रकाश प्रदूषण* की अधिकता के कारण कई जगहों से इसको तो साधारण आंखों से देखना थोड़ा सा मुश्किल भी हो सकता है, लेकिन दूसरी बात यह है कि यदि आपके पास कोई भी छोटी बाइनोक्युलर्स (Binoculars) है तब उसका भी उपयोग कर सकते हैं जोकि एक अच्छा तरीका है। बाइनोक्युलर्स के माध्यम से अर्थशाइन में चंद्रमा के “अंधेरे” हिस्से पर स्थित बड़े क्रेटर और ‘मारिया’ (चंद्र सागर) भी स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। और यदि आपके पास कोई न्यूटोनियन टेलीस्कोप (200mm f/5.5) मौजूद है तब कम पावर वाले आईपीस (जैसे 25mm या 30mm) का उपयोग करें ताकि पूरा चंद्रमा दृश्य-क्षेत्र में आ सके। आपको चंद्रमा के प्रकाशित किनारे और अर्थशाइन वाले हिस्से के बीच का ‘टर्मिनेटर’ (विभाजक रेखा) भी बहुत ही सुंदर दिखेगा। खगोलविद अमर पाल सिंह ने एक रोचक तथ्य “दा विंची ग्लो” (The Da Vinci Glow) के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस (अर्थशाइन) को ही (The Da Vinci Glow)”दा विंची ग्लो” भी कहा जाता है। क्योंकि अर्थशाइन की व्याख्या सबसे पहले 16वीं शताब्दी में लियोनार्डो दा विंची ने की थी, इसीलिए इसे कभी-कभी ‘दा विंची ग्लो’ भी कहा जाता है। साथ ही उस रात शनि ग्रह (Saturn) भी चंद्रमा के करीब होगा, जिससे यह दृश्य और भी शानदार हो जाएगा। शनि का पीलापन और चंद्रमा की यह हल्की धूसर (gray) नीली-भूरी चमक एक अद्भुत (कंट्रास्ट) चमक पैदा करेगी।
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि चंद्रमा लगभग 10% प्रकाशित है, इसलिए यह बहुत ज्यादा चमकीला नहीं होगा। यह अर्थशाइन की फोटोग्राफी के लिए सबसे अच्छा समय है इसीलिए साथ ही फोटोग्राफी भी कर सकते हैं, यदि आप एस्ट्रोफोटोग्राफी करते हैं, तो 50mm से 100mm के लेंस के साथ एक वाइड-एंगल शॉट में इन दोनों के साथ मीन तारामंडल के तारों को भी कैद किया जा सकता है।
खगोलविद अमर पाल सिंह ने विशेष टिप्पणी के तौर पर बताया कि अगर आज कल आप शनि ग्रह के शानदार छल्लों को दूरबीन से देखने का ख़्याल कर रहे हैं तो यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि आज कल शनि के छल्ले इस समय पृथ्वी के सापेक्ष बहुत ही कम कोण पर (edge-on) होंगे, जिससे वे टेलीस्कोप में एक पतली रेखा की तरह ही दिखाई दे सकते हैं, साथ ही 20 फरवरी 2026 को आसमान में सजी यह खगोलीय जुगलबंदी देखना न भूलें, खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि “यदि मौसम साफ रहा, तो यह युति विद्यार्थियों, शौकिया आकाश-निरीक्षकों और आम लोगों के लिए एक शानदार अनुभव होगी। लेकिन *प्रकाश-प्रदूषण से दूर स्थान पर जाकर देखने से दृश्य और भी स्पष्ट होगा* तभी यह शानदार खगोलीय घटना,खगोल-प्रेमियों के लिए एक सुंदर दृश्य प्रस्तुत करेगा।
-

आज का राशिफल. 19.02.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
कार्यस्थल पर कोई आपके खिलाफ चुपचाप काम कर रहा है लेकिन आज आपको इस बात का पक्का सबूत मिलने वाला है कि वह कौन हैǀलेकिन अभी इस आदमी से ना उलझें ,आपको केवल यह पता चल जाने से भी काफी मदद मिलेगी कि आपके खिलाफ कौन काम कर रहा है और आप अपने दुश्मनों को अपने रास्ते से हटाने में कामयाब रहेंगे ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं ǀदोस्तों को पार्टी दे सकते हैं ǀ अपनी ख़ुशी में खोकर आपका ध्यान भविष्य के खतरों से हट सकता है ǀघबराए नही,किसी आदमी से कोई नुक्सान होने की आशंका नही है ,केवल आपका पेट अपच वाला अधिक भोजन करने के कारण खराब हो सकता है,जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है ǀ
👫मिथुन राशिफल
आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी ǀ यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें ǀ इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा ǀ आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी आशावादिता और खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे ǀ दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लें ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे ǀ आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं ǀ परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा ǀ शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी ǀ दिन बाधारहित गुजरेगा ǀ यात्रा कर सकते हैं ,सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है ǀ दूसरे विकल्प खुले रखें ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है ǀ आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे ǀइससे आपके अफसर प्रभावित होंगे ǀ आज आप पर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की भी नजर पड़ेगी और इस बात का आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आप आज किसी अपराजेय शक्तिपुंज के समान महसूस करेंगे और किसी भी विरोध पर आसानी से विजय हासिल कर लेंगे ǀआज का दिन उस काम को करने का बहुत अच्छा दिन है जो आप काफी समय से करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि आज आपको कोई नही रोक सकता ǀआज का दिन अपने सबसे महत्वपूर्ण काम करें,सफलता आपके कदम चूमेगी ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज आपके हर एक काम में आत्मविश्वास की झलक दिखेगी ǀ कुछ समय पहले तक बहुत मुश्किल दिखने वाली बाधाएं आज आसानी से पार हो जाएंगी ǀ आपकी संवाद कुशलता अब पहले से बेहतर है और आप लोगों को इसके चलते विश्वास में लेकर अपनी बात समझा पायेंगे ǀदिन किसी मुश्किल परियोजना पर काम करने के लिए भी उपयुक्त है ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज आपका मूड हल्का फुल्का और नाटकीय बना रहेगा और आज आप हर खुबसूरत चीज से प्रभावित होंगें ǀइससे आपका कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकता है ǀआज आप जो भी करेंगे,उसमें सौन्दर्यबोध का काफी असर रहेगा ǀआज सुन्दरता से सम्बंधित कोई उपचार ले सकते हैं ,पूरे दिन हंसी मजाक वाले मूड में रहेंगे और इससे कार्यस्थल पर भी माहौल खुशनुमा रहेगा |
🏹धनु राशिफल
आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं ǀआज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठो पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी ǀआज आप पुरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगेǀसमय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्वǀस्थ्य का ध्यान जरूर रखें ǀ
🐊मकर राशिफल
आज आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी ǀ आप आज तर्क के स्थान पर अपने दिल की आवाज और प्रवृति के आधार पर फैसले कर सकते हैं,लेकिन वे भी वित्त के मामले में लाभकारी ही साबित होंगे ǀआप इन दिनों फैसले लेने में सबसे अधिक महत्ता अपने मन की आवाज को देते हैं ,लेकिन आपको भविष्य की बेहतरी के लिए वर्तमान समय में कुछ आरामों को छोड़ना होगा ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आपमें समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है ǀआपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे ǀ जीवन की चुनातियों से निपटने के लिए आप अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं ǀ आपका सफ़र मुश्किल हो सकता है लेकिन आप इसका हरेक पल आनंद लेंगे ǀ
🐟मीन राशिफल
आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे ǀआपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे ǀ हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें ,और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें ǀ
-

आज का राशिफल. 18.02.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा और चिंताएं नही रहेंगी ǀ इसीलिए अपने परिवार के साथ रहें और खुशियाँ बाँटें ǀआपको जीवन में निराशा से दो दो हाथ करने का नया तरीका निकलना होगा ,जो आपके भीतर कई कारणों से भरी हुई है ǀ आपकी भीतरी शक्ति समाधान तलाशने में मदद करेगी ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आपको खुद पर बहुत यकीन है लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें ǀ दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है ǀ केवल सही होना ही काफी नही है,आपको इसक अभी ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें ǀ थोडा नरम रवैया अपनाएंगे तो काफी लंबित कामों को आज पूरा कर पायेंगे ǀ
👫मिथुन राशिफल
यह सोचने और जानने के लिए कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं,कुछ देर एकांत में बैठें ǀ पिछले कई दिन काफी व्यस्त रहे हैं ǀ इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं ǀ यात्रा संभावित है ,हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं ǀ
🦀कर्क राशिफल
आप आज किसी मनोरंजक व्यक्ति के साथ सम्बन्ध स्थापित करेंगे ǀ उसके साथ मजेदार बातचीत से समय अच्छा गुजरेगा ǀ इस आदमी से सीखने और प्रेरणा लेने की कोशिश करें ǀ इससे आपको और लोगों की मन स्थिति समझने में भी मदद मिलेगी ǀ परिवार की यात्रा में अगर अपनी मनपसंद जगह जाना है तो योजना बनाने के समय सबसे आगे रहें ǀ
🐅सिंह राशिफल
इस समय आपके जीवन में पुराने सम्बन्ध और संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ǀ आपके ऊपर हर जगह बहुत अच्छा कार्य करने का काफी दबाव होगा लेकिन आपको यह समझने की जरुरत है कि ज्यादा दबाव आपके खुद के तय किये हुए बहुत ऊँचे मानकों के कारण है ǀ ईमानदारी और एकाग्रता आपको बहुत आगे ले जायेगी,लेकिन अपने आदर्शों और यकीन पर कायम रहें ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
कोई लगातार पूरी वफादारी,सहायता और समर्थन से आपके साथ बना हुआ है ,आज आपके पास इसका बदला उतारने और उसका साथ देने का एक मौका आएगा ǀ आपको उसका साथ देने में एक मुश्किल स्थिति से भी गुजरना पद सकता है,पर अंतत इससे आपका रिश्ता मजबूत ही होगा ǀआपको दया और कृतज्ञता दिखाते हुए बहादुर बने रहना होगा ǀ
⚖️तुला राशिफल
आपके किसी करीबी के जीवन में कुछ समस्याएँ चल रही हैं और आज आपको उनकी बात सहानुभूति से सुननी पड़ेंगी ǀ ऐसा हो सकता है की आप इस आदमी की बातों से निराश और बेचैन सा अनुभव करें ,लेकिन आपको बिना किसी आलोचना के इस आदमी की सहायता करनी चाहिए ǀ इससे आपके जीवन की बहुत महत्वपूर्ण दोस्ती या साझेदारी भी प्रभावित होगी ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आपकी प्रवृतियाँ आज काफी सक्रिय रहेंगी और आपको उनकी सुनकर ही आज आगे बढ़ाना चाहिएǀ यहां तक की अगर आपके आसपास हर किसी की राय अलग है तो भी आप उनकी ना सुनकर अपने ही मन की सुनें ǀआपके लिए शायद अभी यह कर पाना काफी मुश्किल होगा लेकिन आपको इसका लाभ मिलेगा ǀ आपको अपनी आँखें और कान खुले रखकर अपने रास्ते में आने वाले अवसरों को पकड़ना है ।
🏹धनु राशिफल
आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀ अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं ǀअपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें ǀ अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें ǀ आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है ।
🐊मकर राशिफल
आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे ǀ कोई आपकी उदारता से प्रभावित होकर दिन के अंत तक आपसे अपनी भावना का इजहार कर सकता है हालाँकि अभी भी आपके मन में कडवे अनुभव भरे हुए हैं ǀ लेकिन अब समय आ गया है की आप सारी नकारात्मकता को दूर करके एक नयी शुरुआत करें ǀ
🧉कुंभ राशिफल
नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें ǀ ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं जबकि आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हो ǀ शांति के लिए आज अपना अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं और सारा बाकी काम पूरा कर लें ǀ कुछ मीठी यादें सहेजने के लिए अपने कमरे में उनका फोटो लगा दें ǀ
🐟मीन राशिफल
समय कुछ बहादुरी भरे कदम उठाने का है,इसमें हिचकिये मत ǀ इसके स्थान पर ,मजबूत फैसला लीजिये ǀ अवसरों को जाने मत दीजिये ǀइस समय विश्वास पूर्वक लिया गया एक फैसला नाटकीय तरीके से आपकी जिंदगी को बदल सकता है,शायद आपको अभी ये प्रतीत न हो ǀ पुराने संबंधों के बारे में फिर से सोचने और अर्थहीन संबंधों को तोड़ देना ही सही रहेगा ǀ
-

अवधनामा 2026 कवि सम्मेलन
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
आज गोरखपुर में मुशायरा/कवि सम्मेलन का आयोजन एम एस आई इंटर कॉलेज में अवधनामा द्वारा किया जा रहा है ।


-

आज का राशिफल. 17.02.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
आप आजकल हर किसी की नजर में हैं ǀजल्दी ही आप अपने दुश्मनों को पहचान जायेंगे ǀइनसे निपटते हुए सावधान रहें क्योंकि ये लोग आपको भड़काकर आपको गलत साबित करना चाहते हैं ǀयदि बहुत ज्यादा विरोध हो रहा हो तो पीछे हट जाएँ ǀहालाँकि आपको कोई ऐसा भी मिलेगा जिसपर आप यकीन कर सकते हो ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर हैं ǀलेकिन इसे औरों के साथ ना बाँटें ,लोग आपकी सलाह का सम्मान नही करेंगे ǀ रचनात्मक उर्जा से भरे होने के बावजूद भी चुपचाप बैठा रहना आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है,लेकिन इससे परेशान न हों ǀआपकी पहचान को कोई नुकसान नही होगा,केवल इसमें देरी हो सकती है ǀ ऐसी क्षणिक खुशियों के चक्कर में ना पड़ें जिनकी आपको बाद में काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है ǀ
👫मिथुन राशिफल
आपकी मन की आवाज अब सक्रिय है और हर काम में आपका बहुत अच्छा मार्गदर्शन करेगी ǀ आप मजे मजे में भी आसानी से जोखिम उठा पाने की स्थिति में हैं ǀ भाग्य आपके साथ है फिर भी आपको कोई भी कदम उठाने से पहले दो बार सोच लेना चाहिए ǀ आप भावनाओ की बाढ़ को अनुभव करेंगे ǀ पुराने दोस्तों या परिचित के सामने आने से खुशी होगी ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज आप काल्पनिक से मूड में हैं ǀ अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है ǀ आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं ǀ आपकी सपनों की एक दुनिया है जिसे आपको सच करने का मौका मिल सकता है ǀ आप आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे हालाँकि बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है ǀ
🐅सिंह राशिफल
आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोडा नम्र बनना पड़ेगा ǀ आप यह नही जानते लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर अपनी भूतकाल की गतिविधियों का विश्लेष्ण करें ǀयह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए इसका उपयोग जरुर करना चाहिए ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज आप नए दोस्त बना सकते हैं और नए काम हाथ में ले सकते हैं ǀ हमेशा की तरह अपने आप में यकीन बनाये रखें ǀ इससे आप अपने लिए हर तय मंजिल तक पहुच पायेंगे ǀ भविष्य की योजनायें बनाने के लिए बहुत अच्छा समय है,लेकिन वित्तीय स्थिति का ध्यान रखें ,जरुरत पड़ने पर ही खर्च करें ǀ
⚖️तुला राशिफल
आपके अफसर आपसे पुरानी रंजिश निकालने के लिए आपके काम में देर कर सकते हैं ǀ आप इसके कारण बहुत चिंता करेंगे,क्योकि इससे न केवल आपकी वर्त्तमान स्थिति बल्कि आगे आने वाली योजनायें भी प्रभावित होंगी ǀइस समय अपनी घरेलू खुशियों के कारण खुश रहें क्योकि इससे आपको नया उत्साह मिलेगा ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज पैसे को संभलकर खर्च करें ǀसितारों के अनुसार आज आप बिना किसी बात के काफी खर्च कर सकते हैं ǀअगर आप ध्यान नही देंगे तो काफी बड़ी रकम आज आपसे खर्च हो सकती है ǀआज विवादो और टकराव से बचना ही बेहतर होगा ǀस्वास्थ्य सम्बन्धी कोई परेशानी नही होगी और आप बाहर घुमने का आनंद ले सकते हैं ǀ
🏹धनु राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी योजना बना रहे हैं ǀ वास्तव में आज आपको यह बात महसूस होगी कि आप क्या करने जा रहे हैं और इसका आप पर काफी प्रभाव पड़ेगा लेकिन अब आपके पास पीछे हटने का विकल्प मौजूद नही है ǀ आपको इसी दिशा में विशवास से आगे बढना होगा और आपको जल्दी ही यह भी अहसास हो जाएगा की जितना आपने सोचा था ,यह काम इससे कहीं मुश्किल है लेकिन फिर भी इसे असंभव मानकर छोड़ न दें ǀ
🐊मकर राशिफल
आज दिनभर आपका मूड बदलता रहेगा लेकिन आपका भाग्य आपके साथ है ,इसका एक नुक्सान यह है कि आप भाग्य के भरोसे पर अधिक रह सकते हैं ǀ इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहे ǀ वित्तीय फायदे तो होंगे किन्तु अनावश्यक खर्च ना करें ǀ वित्तीय लाभ का यह सिलसिला अधिक समय तक नही चलेगा ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज अपने ही भीतर शक्ति का नया-अद्वितीय श्रोत ढूँढ लेंगे और आपको यह अनुभव होने लगेगा कि आप अपने जीवन में जिन समस्याओं से अब जूझ रहे हैं ,उनसे निपटने के लिए आपको किसी भी बाह्य मदद की जरुरत नही है ǀ आप आसानी से खुद ही सब कर सकते हैं,इस बात का अनुभव आपको आज हो जाएगा ǀ
🐟मीन राशिफल
आप आज अपने परिवहन के साधन से परेशान हो सकते हैं ǀअगर कहीं किसी महत्वपूरण काम के लिए जाना है तो अपने लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर लें और कोई बैकअप योजना तैयार रखें ǀ आज आप किसी भीतरी उलझन से परेशान हैं,लेकिन शांति बनाये रखें,यह समय जल्दी ही बीत जायेगा ǀ परिवार के साथ समय बिताएं ǀ












