गायत्री मंत्र अनुष्ठान से की गई शांति-सद्गति हेतु प्रार्थना, दी श्रद्धांजलि।
अखिल विश्व गायत्री परिवार गोरखपुर के कर्मठ एवं निष्ठावान सदस्य सत्य प्रकाश श्रीवास्तव का दिनांक 7 अगस्त को सायं 7:30 बजे हृदय गति रुक जाने से गोलोकवासी हो गये।
इसी क्रम में मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने बताया कि आज स्व० सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जी ने अपने जीवन काल मे मिशन को असंख्य घरों में देव स्थापना कार्य कराया। इस दुःख की घड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार ने आज अपने परिजनों एवं परिवार के साथ बैंक कॉलोनी, पादरी बाजार स्थित आवास पर प्रातः 11 बजे से 24000 गायत्रीमंत्र अनुष्ठान आरम्भ किया गया और 12:45 तक गायत्रीमंत्र जप चला तत्पश्चात अपराह्न 1 बजे से परिवार जन बैठकर पूर्णाहुति किये, साथ ही परमपूज्य गुरुदेव-परम् वन्दनीया माता जी स्व० सत्य प्रकाश जी की आत्मा को शांति और सद्गति प्रदान करें, और अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें की प्रार्थना से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ परिव्राजक राजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऋषि विवेकानंद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, ट्रस्टी बालमुकुंद प्रसाद गुप्ता, राधेश्याम गौड़, मार्कण्डेय पाण्डेय, आशा श्रीवास्तव, सुमित्रा गुप्ता, श्रेयसी श्रीवास्तव, राजेन्द्र जी, स्नेहा श्रीवास्तव, सुप्रिया गुप्ता, कमलेश सिंह, मिथिलेश श्रीवास्तव, नीलिमा, रीता श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, रंजू, रामहँस मौर्य, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, रविन्द्र सिंह, राम दरश शर्मा, हुब लाल, शैल पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय, नितिन, आदित्या, मुनीब गुप्ता, राधेश्याम सिंह, पूनम गुप्ता सहित भारी संख्या भाई बहनों की उपस्थिति रही।
Category: धर्म
-

गायत्री मंत्र अनुष्ठान से की गई शांति-सद्गति हेतु प्रार्थना, दी श्रद्धांजलि
-

रक्षाबन्धन/ श्रावणी उपाकर्म सोमवार को
रक्षाबन्धन/ श्रावणी उपाकर्म सोमवार को।
महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान”ट्रस्ट”के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय ने बताया कि श्रावण शुक्ल पूर्णिमा इस वर्ष 19 अगस्त सोमवार को रात्रि 12:28 तक है।
परन्तु दिवा1:25 तक भद्रा है अतः भद्रा के पश्चात् ही रक्षांबधन का पुनीत पर्व मनाया जायेगा। क्यों की भद्रा काल में रक्षाबन्धन का पुनीत पर्व वर्जित है जैसे …”भद्रायाम् द्वे न कर्तव्ये श्रावणी फाल्गुनी तथा”भद्रा में श्रावणी (उपाकर्म रक्षाबन्धन)व होलिका दहन नही होता चाहे वो कही की भी भद्रा हो अतः सोमवार को दिवा 1:25 बजे के बाद ही रक्षाबन्धन का पुनीत पर्व मनाया जाना शुभ होगा ॥
बहनों को चाहिए कि वह भाई को रक्षा बांधते समय भगवान गणेश का ध्यान कर उनसे मंगल की कामना करें। ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश पाण्डेय बताते है कि श्रावणी ( रक्षाबंधन ) का त्यौहार सनातन धर्मियों के लिए वर्ष का प्रथम त्यौहार माना गया है। इस दिन कुल पुरोहित अपने यजमान को तथा बहनें अपने भाई को रक्षा बांध व तिलक लगाकर चिरंजीवी व सर्वत्र विजयी होने की कामना करते/ करती हैं। रक्षा बांधने का एक मन्त्र सर्व प्रचलित है”येन बद्धो बली राजा दान वेंद्रो महा बल: तेन त्वां प्रति बद्धनामि रक्षे माचल माचल”। इसी मन्त्र से प्राचीन काल में द्रोपदी ने श्री कृष्ण को व देव गुरु वृहस्पति ने इन्द्र को रक्षा बांधी थी। इसी दिन श्रावणी का उपाकर्म ब्राह्मणों द्वारा किया जाता है। जिसमें वेद पाठी ब्राह्मण शुक्ल यजुर्वेद के मन्त्रों द्वारा यज्ञोपवित की शुद्धि व प्रतिष्ठा करते हैं। जिससे वह यज्ञोपवीत पूरे वर्ष भर तेज व ज्ञान प्रदान करता है।। -

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना, हवन कुंड में बनने वाले देवी देवताओं की प्रतिमाएं

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना, हवन कुंड में बनने वाले देवी देवताओं की प्रतिमाएं
गोरखपुर : सहजनवा देवी देवताओं का पूजन विधि विधान से करना अनादि काल से ही हमारे धर्म व संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। और समय के साथ साथ हमारी आस्था, हमारे धर्म व संस्कृति से और गहरी ही होते जा रही है। शायद इसी लिए भारत देश को सांस्कृतिक देश की संज्ञा भी दी गई है। इसी का एक उदाहरण सहजनवा क्षेत्र के केशवपुर निवासी विनोद कुमार सिंह भी है। बताते चले की जब मोबाइल फोन नहीं थे उस समय से यह टीवी में धार्मिक धारवाहिको को ही देख कर बड़े हुए, और विनोद कुमार सिंह जो की 1990 के बाद से ही केबल ऑपरेटर का काम कर रहे है, इनसे बात करने पर इन्होंने बताया की केबल
ऑपरेटर का काम करने के वजह से अधिकतर समय धार्मिक धारवाहिको को देखने में ही बीतता था और फिर अपने धर्म और संस्कृति के विषय में और जानकारी के एकत्रित करने के लिए रामायण, महाभारत जैसे धारवाहिको को देखने के साथ
साथ श्रीमत भागवत गीता के साथ साथ अन्य धार्मिक पुस्तकों को पढ़ना भी शुरू कर दिया और जिसके बाद पिछले 26 वर्षों से लगभग सन 1995 से हर सोमवार को अपने घर पर ही निर्मित किए गए शिवलिंग जिसमे लगभग 1500 से अधिक रुद्राक्ष का प्रयोग किया गया है, हवन करना प्रारंभ किए। पर बीते 3 से 4 महीने से कुछ ऐसे चीजे भी सामने आई जिसपे यकीन करना साधारण इंसान के परे है, कुछ समय से जब भी ये सोमवार को हवन कुंड पर हवन के लिए बैठते तो पूजा करते समय परिजनों द्वारा पूजा के समय का वीडियो बनाया जाता था, और बाद में जब वीडियो को देखा गया तो हवन कुंड के अग्नि से कुछ देवी देवताओं की प्रतिमाएं की छबि दिखने लगी, -

बाबा बर्फानी की तर्ज पर काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हुआ भव्य हिम श्रृंगारHe
बाबा बर्फानी की तर्ज पर काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हुआ भव्य हिम श्रृंगार
-

एसडीएम ज्योति मौर्य केस का मामला
लखनऊ : एसडीएम ज्योति मौर्य केस का मामला
ज्योति मौर्य केस में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को राहत, मनीष दुबे के निलंबन पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई, गंभीर आरोपों के बाद मनीष निलंबित किए गए थे, निलंबन के खिलाफ मनीष दुबे हाईकोर्ट पहुंचे थे, ज्योति के पति ने पत्नी और मनीष में करीबी संबंध बताए थे. -

शनिवार को प्रभु के झूला एवं तीज उत्सव पर दिव्य झूलन उत्सव मनाया जाएगा
दिव्य झूलन उत्सव
दिनांक 27 जुलाई दिन शनिवार को प्रभु के झूला एवं तीज उत्सव पर दिव्य झूलन उत्सव मनाया जाएगा यह कार्यक्रम साइ 3:00 बजे अग्रवाल भवन आर्य नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है उपरोक्त बातें भैरवी भारतीय मंच के अध्यक्ष आराधना गुप्ता ने बताया -

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार सावन के पहले सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में किया पूजा अर्चना गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज तीसरा दिन है सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुबह सावन के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना की और गौशाला जाकर गायों की सेवा किया , दूरदराज से बड़ी संख्या में फरियादी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हुए थे सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में पहुँचे जहां पर एक-एक फरियादियों के पास खुद सीएम योगी आदित्यनाथ गए उनकी प्रार्थना पत्रों को लिया उनकी समस्याओं के निदान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया ।
-

या हुसैन की सदाओं के बीच परंपरागत तरीके से निकला दसवीं मुहर्रम का जुलूस
या हुसैन की सदाओं के बीच परंपरागत तरीके से निकला दसवीं मुहर्रम का जुलूस
मिंया साहब के साहबजादे अयान अली शाह और नव व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष शमशाद खान बोला ने किया ताजियादारो का इस्तेकबाल
गोरखपुर/ जिले भर में परंपरागत तरीके से दसवीं मुहर्रम का जुलूस निकाला गया जुलूस के दौरान युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के मैदान में शहीद हुए शहीदानो की शहादत को याद कर गम का इजहार किया। वही गोलघर इंद्राबाल विहार के पास हर साल की तरह इस साल भी नव व्यापार मंडल की जानिब से एक विशाल मच बनाया गया था जो शहर भर तहाजियादारो का पूरी रात खैरमकदम करता रहा साथ ही इस बार नव व्यापार मंडल के मंच पर एक विशेष मेहनत मिंया साहब के बेटे अयान अली शाह ने भी शिरकत करके सभी लोगो का हौसला अफजाई किया। मुहर्रम की दसवीं तारीख को इमाम हुसैन व उनके जांनिसारों की शहादत को याद करते हुए सुबह से ही ताजियों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ जो सारी रात तक चलता रहा। सभी इमाम चौकों पर बैठाए गए ताजिया के साथ अकीदतमंदों ने जुलूस निकाला और कर्बला पहुंचकर शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश करने के बाद ताजियों को कर्बला में सुपुर्दे खाक (दफन) किया। देर रात निकलने वाली लाइन की ताजिया का जुलूस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। यह जुलूस गोलघर, घंटाघर, रेती, नखास, बक्शीपुर, होते हुए वापस इमाम चौकों पर गया। सभी इमाम चौकों से जुलूस निकलकर बक्शीपुर पहुंचे। वहां से अलीनगर, बेनीगंज, ईदगाह रोड, जाफरा बाजार होते हुए कर्बला पहुंचे। ताजिया दफन करने के बाद जुलूस पुनः अपने-अपने इमाम चौकों पर पहुंचकर समाप्त हुआ।इंदिरा बाल विहार तिराहे पर नव व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शमशाद खान उर्फ भोला भाई के नेतृत्व में लगाए गए मंच से ताजियादरों को अयान अली शाह छोटे मियां साहब ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच पर इमामबाड़ा स्टेट के सैयद शहाब अहमद हाजी कलीम अहमद फ़र्ज़न्द मुतवल्लियां एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्ला इंडियन ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी सैयद शहाब, पार्षद छठी लाल शाकिर अली सलमानी पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुर्तुजा रहमानी ने किया। -

पूरी शानो शौकत से निकला मियां साहब का दसवीं मोहर्रम का शाही जुलूस.
पूरी शानो शौकत से निकला मियां साहब का दसवीं मोहर्रम का शाही जुलूस.
अयान अली शाह छोटे मियां साहब ने जुलूस की कियादत (नेतृत्व). जगह-जगह मियां साहब का हुआ स्वागत, लोगों ने बाटा लंगर
जुलूस समापन के बाद मियां साहब ने पुलिस, जिला प्रशासन ,नगर निगम व मीडिया का किया धन्यवाद
गोरखपुर। मियां बाजार स्थित इमामबाड़ा स्टेट में पिछले 325 सालों से अपनी रवायत को कायम रखते हुए परंपरागत 10वीं मोहर्रम का शाही जुलूस पूरी शानो शौकत के साथ निकाला मियां साहब के जुलूस में सबसे आगे इस्लामी परचम शहनाई ,आलम ढोल ताशे और मियां साहब के निजी सिपासालार के साथ कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही हिंदू मुस्लिम एकता का मरकज़ इमामबाड़ा स्टेट में सभी धर्म संप्रदाय के लोग अपनी अक़ीदत रखते हैं छोटे मियां साहब अयान अली शाह की कियादत (नेतृत्व) में दसवीं मोहर्रम का शाही जुलूस इमामबाड़ा स्टेट की पश्चिमी गेट से निकाला जो बक्शीपुर अलीनगर चरणलाल चौराहा बेनीगंज जाफरा बाजार होते हुए कर्बला पहुंचा। छोटे मियां साहब का जगह-जगह स्वागत किया गया जहां पर कुछ देर ठहरने के बाद फिर जुलूस कर्बला से निकलकर घासी कटरा मिर्जापुर खूनीपुर नखास कोतवाली रोड होते हुए दक्षिण फाटक से इमामबाड़ा स्टेट पहुंचा जहां पर मर्सिया खाना के पास फतिया पढ़ने के बाद जुलूस समाप्त हुआ जुलूस के समापन के बाद अयान अली शाह छोटे मियां साहब ने जुलूस में शामिल सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया खास तौर से पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन नगर निगम और मीडिया को उन्होंने धन्यवाद दिया कहा कि सभी के सहयोग से मोहर्रम का त्यौहार सकुशल संपन्न हुआ है अपनी रवायत को बरकरार रखते हुए पुरानी परंपरा को कायम रखे हुए पूरी शानो शौकत के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस गुजरा जहां पर लोगों ने इस्तकबाल किया । बड़े मियां साहब ने भी सभी का शुक्रिया अदा किया हैछोटे मियां साहब के साथ उनके मामू जान सैय्यद शकील ,सैयद शहाब पार्षद समद गुफरान तौकीर आलम मंजूर आलम सोहराब खान फैजी बाबा कुर्बान अली हाजी कलीम अहमद फ़र्ज़न्द राजू नेहाल नबी हुसैन समेत तमाम लोग उनके साथ कदम से कदम मिलाकर जुलूस को सकुशल संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।




क्षेत्र में चर्चा का विषय बना, हवन कुंड में बनने वाले देवी देवताओं की प्रतिमाएं




