Category: धर्म

  • श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप: पं.मनमोहन मिश्र

    श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप: पं.मनमोहन मिश्र

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) पटना मे सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिवस पर प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य पं मनमोहन मिश्रा के द्वारा श्रीमद् भागवत पुराण और श्रीमद् भागवत कथा के संदर्भ को भक्ति भाव से सरोबार करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। इस कथा के रसपान से सभी बाधाएँ दूर होती हैं।
    उन्होंने कहा कि कथा की आवाज जिनके जिनके कानों तक पहुंचती है वह पुण्य के भागी होते हैं। कथा के पहले दिन नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने व्यास पीठ की आरती की। मुख्य यजमान रविन्द्रनाथ त्रिपाठी, सुमित्रा देबी, आनंद त्रिपाठी, संजय दुबे, उदनरायन त्रिपाठी, दिग्विजय नाथ त्रिपाठी, गौरीशंकर सिंह, पूर्व प्रधान पटना हृदयशंकर सिंह, अनिल सिंह, कामेश्वर सिंह, हेमंत त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, गणेश तिवारी, रिशु मिश्रा, भोला सिंह, विकास सिंह, गोलु सिंह, छोटे सिंह, राम जी यादव, राधेश्याम सिंह, आशुतोष सिंह, ओमप्रकाश सिंह, स्वतंत्र त्रिपाठी, रणधीर त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • उदयगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित व मंगल कामना कर हुआ व्रत का समापन

    उदयगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित व मंगल कामना कर हुआ व्रत का समापन

    महापर्व छठ पूजा पर उमड़ा जनसैलाब नदी किनारे रहा मेला जैसा दृश्य
    गोला।भगवान भास्कर के सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा पर निर्जल व्रत रखकर श्रद्धालु व्रती महिलाओं ने पुत्र प्राप्ति व उनकी कुशलता के साथ दीर्घायु की कामना तथा पूरे परिवार की सुख समृद्धि के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना कर उदयागामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित करके शुक्रवार को पर्व का समापन किया।लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पर सरयूं नदी घाटों व गावों में शुक्रवार के भोर में छठ माता के गीत को गाते हुए व्रती महिलायें व उनके परिवार के हर्षोल्लास के साथ पहुंचकर नदी तालाबों व पोखरों में किनारे जल में प्रवेश कर हाथों में पूजा की थाली लेकर आराधना करते हुए उदयागामी भाष्कर भगवान को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मंगल कामना करते हुए व्रत का समापन किया और अर्ध्य देने के बाद पुनः गीत गाती हुयी अपने घर पर पहुंची और घर पहुचकर अपने देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर पारण किया।गोला क्षेत्र में सरयू नदी घाटो पर पक्का घाट बेवरी गाँव में स्थित श्याम घाट रामामऊ तुर्कवलिया मेहड़ा बरदसिया बिसरा रानीपुर तथा ग्रामीण क्षेत्रो में डाँड़ी बाजार भर्रोह रामामऊ तुर्कवलिया बनकटा कौवाडील सेमरी चौकड़ी बड़ैला पकड़ी भर्रोह मन्नीपुर कुशभौना बेलसड़ा आदि गांवों में धूम धाम से लोक आस्था के छठ महापर्व पर व्रती श्रद्धालुओं ने जाकर भगवान सुर्य को अर्ध्य अर्पित कर व्रत का समापन किया।

  • छठ पर्व का चौथा दिन, भक्तों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

    छठ पर्व का चौथा दिन, भक्तों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) छठ पर्व के अंतिम दिन व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए समूहों में मंगलगीत गाते हुए घाटों पर पहुची और लम्बी प्रतीक्षा के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत की पूर्णाहुति की। इस दौरान नदी घाट पानी में तैर रहे असंख्य दीपों से जगमगा रहे थे।
    बड़हलगंज के घाटो पर श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। इस बार सबसे अधिक भीड़ नयी व पुरानी हनुमान गढ़ी घाट के रेता क्षेत्र मे रही। अनुमान है कि घाटो पर 75 हजार से अधिक श्रद्धालु एकत्र थे।
    भोर मे चार बजे से ही हजारों महिलाएं नदी, तालाबों मे कमर भर पानी में खड़ी होकर उदयाचंल सूर्य की प्रतीक्षा करती रहीं। श्रद्धा व आस्था से लबरेज व्रती महिलाओं को अरुणोदय के लालिमा की झलक पाते ही माहौल में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान बच्चो ने जमकर आतिशबाजी की। कोतवाल चंद्रभान सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। छठ महापर्व सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

  • छत्तीस घंटे के निर्जला व्रत रह कर व्रतियों ने उदयगामी सूर्य को दिया अ‌र्घ्य

    छत्तीस घंटे के निर्जला व्रत रह कर व्रतियों ने उदयगामी सूर्य को दिया अ‌र्घ्य

    छत्तीस घंटे के निर्जला व्रत रह कर व्रतियों ने उदयगामी सूर्य को दिया अ‌र्घ्य,

    अधिकारी गण भ्रमणशील रह कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रहें सतर्क,

     

    गोरखपुर ।चार दिवसीय पर्व छठ पूजा शुक्रवार को सुबह उदयगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। घाटों पर छठ पूजा की अद्भुत छटा दिखी। लोक आस्था के इस महापर्व पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा नजर आया राप्ती नदी के रामघाट गोरखनाथ घाट गोरखनाथ मंदिर के मानसरोवर सूरजकुंड मंदिर रामगढ़ ताल मीरपुर के राप्ती नदी महेशरा पर चिलूवाताल पिपराइच पीपीगंज सहजनवा बड़हलगंज खजनी सहित हर मुहल्ले गांव
    सहित विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में व्रतियों और श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अ‌र्घ्य दिया और छठी मैया से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की मन्नत भी मांगी।
    नहाय-खाय से शुरू हुआ यह चार दिवसीय पर्व सुबह के अ‌र्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद पारण किया व्रतियों व उनके स्वजन ने भगवान सूर्य से समाज व देश के हित की कामना की। छठ पर्व पर सूर्यदेव और उनकी बहन छठी मैया की उपासना का बहुत महत्व है। छठ का व्रत काफी कठिन माना जाता है। 36 घंटे निर्जला व्रत रखने के बाद उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ यह पूर्ण हो जाता है। यह व्रत परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। शुक्रवार को तड़के तीन बजे से ही व्रतियों ने घाटों पर पहुंचकर सूर्य देवता और छठी मैया की उपासना शुरू कर दी थी। इसके बाद सूर्योदय होते ही अ‌र्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया। पूजा स्थल के नजदीक बज रहे छठ गीतों पर जहां युवा थिरकते नजर आए, वहीं बच्चों ने आतिशबाजी की।वर्ती महिलाओं और बच्चों को किसी तरह का दिक्कत ना हो अधिकारियों एडीजी जोन डॉक्टर के एस प्रताप कुमार डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर आनंद कुलकर्णी मंडलायुक्त अनिल ढींगरा जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर अपर आयुक्त कुंवर बहादुर सिंह पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जैसवाल एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा सहित समस्त एसडीएम सीओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण सिल रहकर किए गए व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे थे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ट्रैफिक व्यवस्थाओं का स्वयं निगरानी कर रहे थे रामघाट पर रामघाट और पिपराइच क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से बराबर निगरानी की जा रही थी राजघाट और रामगढ़ ताल सहित अन्य नदियों पर एनडीआरएफ एसडीआरएफ और गोताखोर सुरक्षा की दृष्टि से लग रहे।

  • सूर्य को अर्घ्य दे व्रतियों ने मांगी खुशहाली

    सूर्य को अर्घ्य दे व्रतियों ने मांगी खुशहाली


    बस्ती जिले में छठ पूजा की धूम है, घरों से लेकर बाजार में उल्लास का माहौल रहा। शाम को उल्लास बढ़ गया, व्रती महिलाओं ने बस्ती जिला में कुआनों नदी अमहट घाट के तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संतान प्राप्ति और सलामती, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की, डाला छठ को सूर्य षष्ठी का पर्व भी कहा जाता है, संध्यावेला शुरू होते ही शहर, गांव और कस्बों में पूजित तालाब व नदियों के तट पर व्रतधारी छठी माता के गीत गाते हुए पहुंचने लगे, बांस की बहंगी और सूप में पूजा सामग्री, फल, पकवान और गन्ने को लेकर श्रद्धालु तट पर पहुंचे, गन्ने को पानी में गाड़कर सुहागिनें और पुरुष घुटने भरे पानी में खड़े हुए,

    सभी ने ऊं सूर्याय नम, ऊं भास्कराय नाम का जप करते हुए अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को नमन कर अर्घ्य दिया, इसके बाद सुहागिनों ने बांस के सूप में रखे फल, सब्जी, गन्ने और पकवान का अर्पण कर सूर्य देवता से सुहाग के अक्षय रहने और पुत्र के दीर्घायु होने की मंगलकामना की, सुख-समृद्धि का भी वरदान मांगा,
    शहर के अमहट घाट पर शाम होते ही आस्था का रेला उमड़ पड़ा, व्रती और श्रद्धालु छठ पूजा में अर्घ्य देने के लिए ढोल-नगाड़े के साथ अमहट पहुंचे, सिर पर डाला लिए नाचते-गाते महिलाएं आगे बढ़ रही थीं, गीतों पर महिलाएं खूब थिरकी भी, अमहट घाट और पुरानी बस्ती के निर्मलीकुंड पर भगवान सूर्य की आराधना के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आराधना की, दीपक जलाकर सूर्य को प्रणाम किया, नदी में दीपक को प्रवाहित भी किया, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सुहागिनों ने पूरी रात रात्रि जागरण कर आराधना करेंगी । सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ेंगे

    बबून्दर शरण सिंह , निष्पक्ष टुडे, ब्यूरो रिपोर्ट

  • डूबते सूर्य को व्रर्ती महिलाओं ने दिया अ‌र्घ्य

    डूबते सूर्य को व्रर्ती महिलाओं ने दिया अ‌र्घ्य

    घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद,

    एडीजी जोन, डीआईजी रेंज, मंडलायुक्त, डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी ,एसपी नार्थ, एसपी दक्षिणी ,एडीएम प्रशासन,एडीएम सिटी,एडीएम वित्त, सिटी मजिस्ट्रेट , ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम ,सीओ रहे भ्रमण सिल

    गोरखपुर।समृद्धि, पुत्र प्राप्ति व मंगलकामना के पर्व छठ पर बृहस्पतिवार की शाम को डूबते सूर्य को वर्ती महिलाओं ने अ‌र्घ्य दिया । शुक्रवार को सुबह उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर महापर्व का समापन होगा छठ वृत्ति महिलाओं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद प्रशासन द्वारा की गई थी घाटों पर एनडीआरएफ एसडीआरएफ गोताखोर जल पुलिस सिविल पुलिस चप्पे चप्पे पर लगी रही एडीजी जोन डीआईजी रेंज कमिश्नर डीएम एसएसपी एसपी सिटी एसपी नार्थ एसपी दक्षिणी एडीएम प्रशासन एडीएम सिटी एडीएम वित्त सिटी मजिस्ट्रेट एसडीएम सीओ सहित अन्य विभाग के अधिकारी भ्रमण सिल रहे।शाम होने से पहले ही व्रती तालाबों व नदियों पर डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए पहुंचने लगे राप्ती नदी के रामघाट गोरखनाथ मंदिर के मानसरोवर सूरजकुंड धाम रामगढ़ ताल महेशरा मानीराम रोहिन मीरपुर पिपराइच सहित जनपद के हर गांव के तालाबों नदियों पर बड़ी संख्या में छठ व्रती अपने पूरे परिवार एवं गाजे-बाजे के साथ छठ घाट पर पहुंचे। शाम को पूरे विधि-विधान से छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य एवं छठ माता की आराधना की। बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य लोग भी व्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं देने छठ घाटों पर पहुंचे। सूर्य देव की उपासना का यह पर्व शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला है। सूर्य देव के साथ-साथ छठी मैया की पूजा का विधान है। इस व्रत में सूर्य और षष्ठी माता दोनों की उपासना होती है। इसलिए इसे सूर्यषष्ठी भी कहा जाता है। दिन में छठी व्रतियों ने गेहूं, घी व शक्कर का ठेकुआ, चावल, घी और शक्कर का लड्डू प्रसाद के लिए बनाया। बांस के बने सूप डाला, दौरा, टोकरी में प्रसाद को रखा गया। इसके साथ ही प्रसाद के रूप में सेब, केला, अमरूद, नींबू सहित अन्य फल प्रसाद के रूप में रखे गए।
    घरों से लेकर घाटों तक भक्तिपूर्ण माहौल बना रहा। छठ महापर्व की तैयारियां घरों में कई दिनों से चल रही थी। घरों से लेकर घाटों तक भक्ति के गीत गूंजते रहे।

  • आमी नदी के घाट पर दिखी आस्था,अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओ ने दिया अर्ध्य

    आमी नदी के घाट पर दिखी आस्था,अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओ ने दिया अर्ध्य

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    पुत्र के दीर्घायु और परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ गुरुवार की शाम को व्रती महिलाओं ने हरपुर बुदहट क्षेत्र के आमी नदी, पर अस्ताचलगामी सूर्य अर्घ्य दिया । आमी नदी के किनारे बने छठ घाट पर छठी माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी । जिसके पट का अनावरण हरपुर ग्राम प्रधान मदनमुरारी गुप्ता ने किया । वही क्षेत्र के परमेश्वरपुर, कटसहरा, गोरहडीह, भदरखी, सिसवा, सोनबरसा, बुदहट आदि गाव में बने छठ घाटों पर महिलाओ ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्द्ध दिया । कमर भर पानी में व्रती महिलाएं अपनी-अपनी वेदियों के सामने सूर्य उपासना में डूबी अस्ताचलगामी सूर्य की तरफ टकटकी लगाए रखीं । भगवान भाष्कर के अस्त होते ही अर्घ्य देने के लिए हजारों हाथ एक साथ आगे बढ़े, तो हर तरफ भगवान भाष्कर के जयकारे लगने लगे । सूर्य का पूजन-अर्चन कर महिलाओं ने पूजा वेदी पर दीप जलाया और प्रसाद भी चढ़ाया ।

  • कबहुं ना छूटी छठि मइया,हमनी से बरत तोहार”

    कबहुं ना छूटी छठि मइया,हमनी से बरत तोहार”

    कबहुं ना छूटी छठि मइया,हमनी से बरत तोहार”

    अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित,घाटों पर रही छठ पर्व की धूम, 

    नगरपंचायत व कोतवाली प्रभारी अपने मातहतों के साथ भीड़ भाड़ वाले जगहो पर लगातार कर रहे थे निगरानी।

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) गुरुवार सांयकाल नदी व घाटों और तालाबों पर छठ पर्व की श्रद्वा उमड़ पड़ी।जहां व्रती महिलाएं पानी में खड़ी होकर भगवान सूर्य की अंतिम झलक पाने को बेताब थी।भोजपुरी में मधुर गीत “कबहुं ना छूटी छठि मइया,हमनी से बरत तोहार”व “कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाय” आदि फूट रही थी। सभी ने आस्था व श्रद्वा के साथ अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर मंगलकामना की। दीप से आरती उतारी और नैवेघ अर्पित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद थी।
    गुरुवार को तीन बजे के बाद महिलाओं का नदी घाटों की ओर निकलना शुरू हो गया। वे समूह मे मंगल गीत गाते हुए नंगे पांव भगवान सूर्य की पूजा के लिए चली और साथ- साथ परिजन अपने सिर पर दऊरा में पूजा सामाग्री लेकर घाटों पर पहुंचे । कई महिलाएं डीजे व बैंडबाजा के साथ हाथों में कलश व दीप लेकर चल रही थीं।देखते ही देखते नदी व पोखरों और तालाबों के घाटों पर हजारों की भीड़ एकत्रित हो गई और जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। भीड़ के साथ माहौल में आस्था ,श्रद्धा व उत्साह बढता गया। महिलाएं पहले वेदी के पास बैठी । पूजन सामग्री सूप में रखकर पानी मे खड़े होकर परिक्रमा की। गन्ने की छतरी लगाई और भगवान सूर्य को अगरबत्ती दिखाई। इसके बाद दीप व हाथ में पूजन सामग्री से भरा सूप लेकर काफी देर तक पानी मे खड़ी रहीं । फिर उस भगवान सूर्य को अर्पित कर मंगल कामना की। क्षेत्र के उपनगर स्थित रामकवल शाही घाट,शिवालय घाट, लक्ष्मी नारायण घाट, तरकुलही घाट, लेटा घाट, पुरानी हनुमागढी घाट, पौहारी कुटी घाट, पक्का घाट ,कोडारी घाट, जाईपार घाट. डेरवा, पटनाघाट सहित अन्य गांवों में ब्रती महिलाओं ने विधि विधान से भगवान सूर्य की आराधना की ।इस महापर्व के दौरान स्टीमर पर सवार होकर विधायक राजेश त्रिपाठी, नगरपंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवकुमार ,चेयरमैन प्रिती उमर, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर,कोतवाल चन्द्र भान सिंह अपने हमराहियों के साथ मुश्तैदी होकर ड्रोन कैमरे से घाटो का निरिक्षण करते रहे । उनके साथ सुरेश उमर, बृजेश उमर, राजेश उमर अमनाथ उमर, , कृष्णा मोदनवाल, संतोष जायसवाल, पवन यादव, शुभम गुप्ता, बबलू राय, प्रभुनाथ सोनी , संजय सोनी, डा. मंजय सोनी ,विजय सोनी,ब्रतियो की सेवा में लगे रहे ।

  • आस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर की गई मंगल कामना

    आस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर की गई मंगल कामना

    गोला:- भगवान भास्कर के सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा पर निर्जल व्रत रखकर श्रद्धालु व्रती महिलाओं ने पुत्र प्राप्ति व उसकी कुशलता के साथ दीर्घायु की कामना तथा पूरे परिवार की सुख समृद्धि के लिए विधिवत पूजा अर्चना कर अस्ताचलगामी डूबते भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया.

    लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पर सरयूं नदी घाटों व गावों में गुरुवार को छठ माता के गीत को गाते हुए व्रती महिलायें व उनके परिवार के लोग हर्षोल्लास के साथ नदी तालाबों व पोखरों में किनारे पहुचकर जल में प्रवेश कर हाथों में पूजा की थाली लेकर आराधना करते हुए डूबते भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना किया। व्रत का समापन शुक्रवार को उगते भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के बाद करेंगी।व्रती महिलाएं पुनः गीत गाती हुयी अपने अपने घर पर पहुचकर अपने देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर पारण करेंगी।गोला क्षेत्र में सरयू नदी घाटो पर पक्का घाट बेवरी गाँव में स्थित श्याम घाट रामामऊ तुर्कवलिया गोपालपुर, मेहड़ा, बरदसिया बिसरा तथा ग्रामीण क्षेत्रो में रामामऊ, तुर्कवलिया कास्त मिश्रौली बनकटा सेमरी चौकड़ी बड़ैला पकड़ी भर्रोह मन्नीपुर कुशभौना आदि गावो में लोगो ने धूम धाम से लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत पर जाकर भगवान सुर्य को अर्ध्य अर्पित किया।महापर्व छठ पूजा पर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।वहीं नगर पंचायत गोला के समाजसेवी लोग भी इस पावन पर्व पर उपस्थित होकर श्रद्धालुओ की देखरेख में लगे रहे।और नगर पंचायत गोला कार्यालय की तरफ से साफ सफाई पथ प्रकाश व्यवस्था बैरिकेटिंग सजावट आदि की व्यवस्था सुदृढ़ किया गया था.

  • विधायक और एसडीएम ने छठ घाटो का किए निरीक्षण, दिए निर्देश

    विधायक और एसडीएम ने छठ घाटो का किए निरीक्षण, दिए निर्देश

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सुर्य के उपासना का महापर्व छठ पूजा को लेकर मंगलवार को विधायक प्रदीप शुक्ल ने सहजनवा तहसील क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के बाद आवश्यक निर्देश भी दिए ।
    मंगलवार को नहाय खाय छठ महापर्व शुरू हो रहा है । तालाब पोखरे व नदीयों के घाटों पर व्रतियों के परिजन बेदियों को तैयार कर अंतिम रूप दे रहे है । विधायक ने खानिमपुर स्थित पोखरे का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया । पोखरे पर लटकते बिजली के तार को ठीक करने के लिए जेई को निर्देश दिया । वही एसडीएम दीपक गुप्ता व सीओ गीडा प्रशाली गंगवार एव ईओ सूर्यकांत ने सहजनवा कस्बा, मुंडा कोडरा, बेलहर, पिपरा, कालेसर, गाहासाङ समेत अन्य छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया । घाटों पर मिले कमियों को मौजूद कर्मियों को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया । इस दौरान एसओ विशाल उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहें ।