Category: धर्म

  • फिल्म अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना आहूजा आई उज्जैन

    फिल्म अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना आहूजा आई उज्जैन

    फिल्म अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना आहूजा,,,, उज्जैन आई।
    मंगलनाथ मंदिर पर पूजन किया,,, पंडित चिंटू गुरु शर्मा ने कराया पूजन
    गोविंदा व उनकी पत्नी सुनीता का परिवार सहित उज्जैन महाकाल दर्शन से लेकर मंगलनाथ दर्शन के लिए आता रहता है

  • कलियुग दोषों का है खजाना:आचार्य प्रवीण पांडेय जी महाराज

    कलियुग दोषों का है खजाना:आचार्य प्रवीण पांडेय जी महाराज

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    ग्राम सभा हरपुर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत के दौरान पांचवे दिन सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य प्रवीण पांडेय जी महाराज नें कहा कि कलियुग दोषों का खजाना है, पर इसमें एक महान गुण है कि जो सतयुग में समाधी लगानें से त्रेता में यज्ञानुष्ठान द्वापर में सत्संग पुराणादि के कथा सुननें मिलता था, वही कलियुग में भगवान के नाम का आश्रय लेनें पर मिल जाता है “कलौ तद्धरिकिर्तनात्” राजा परीक्षित को श्राप शुकदेव भगवान के आगमन की कथा सुनाते हुए कथा व्यास नें कहा मनुष्य अपनें जो भी कुछ करता है । उसका फल अवश्य मिलता है कोई भी किसी के सुख दुख के कारण नहीं होतें है । बल्कि उसी के पाप पुण्य ही सुख दुख के कारण बन जाते हैं । मनुष्य का जीवन बड़ा ही दुर्लभ है हमें प्राप्त हुआ है अगला योनी कौनी सी मिलेगी इसके लिए सतत् प्रयत्नशील रहना चाहिए जिससे आप इससे भी बढ़िया योनी प्राप्त कर सकैं जीव तत्व का विशद विवेचन करते हुए कहा कि जीवात्मा अजर अमर है वह शरीर के मारें जानें के बाद भी नहीं मरता हैं । वह दूसरा शरीर धारण कर लेता है जैसा आपका कर्म होता है तदनुरूप इसलिए मनुष्य को सदा सत्कर्म करते रहना चाहिए हिरण्याक्ष बध बाराह भगवान के अवतार की कथा सृष्टि का सृजन किस प्रकार हुआ बतातें हुए आचार्य प्रवीण पांडेय जी नें बताया कि भगवान नें ब्रह्मा जी को तप करनें का आदेश दिया और चतुष्श्लोकी भागवत का उपदेश कर ब्रह्मा के अन्दर संपुर्ण ज्ञान का भण्डार भर दिया और ब्रह्म जी ने सृष्टि की रचना किया और जिसमें मनु-शतरूपा के पुत्रियों की कथा के मध्य आकुती प्रसूती देवहूति उत्तानपाद प्रियब्रत ध्रुव की कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे ।

  • Maha Kumbh 2025: 23 शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू, महाकुंभ में यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    Maha Kumbh 2025: 23 शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू, महाकुंभ में यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

     

    प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तार के साथ ही महाकुंभ 2025 की तैयारियां भी जोरों पर हैं। केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और कहा कि महाकुंभ के दौरान देश के लगभग 23 शहरों से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ानें शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से हम पूरी तरह से सक्षम हैं।

  • देवी जागरण भंडारे में विधायक ने चखा प्रसाद

    देवी जागरण भंडारे में विधायक ने चखा प्रसाद

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बुदहट टोला, नगरा गाव के काली मन्दिर पर आयोजित देवी जागरण व भंडारे में क्षेत्रीय विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला पहुंचे, और यहां पर उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया । विधायक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगो की सहभागिता रहती है । ऐसे कार्यक्रमो से आपसी प्रेम को बढ़ावा मिलता है । कार्यक्रम के आयोजनकर्ता नारद शुक्ला ने बताया कि, गांव की सुख शांति के लिए हर साल पूजा व भंडारे का आयोजन किया जाता है ।

  • सैलानी अब आसमान से निहार सकेंगे अलौकिक अयोध्या का अद्भुत नजारा

    सैलानी अब आसमान से निहार सकेंगे अलौकिक अयोध्या का अद्भुत नजारा

    सैलानी अब आसमान से निहार सकेंगे अलौकिक अयोध्या का अद्भुत नजारा,

    हॉट एयर बलून के जरिये अब 250 फीट की ऊंचाई से निहारिये अयोध्या,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्रीम सिटी में अब पर्यटन को लगेंगे पंख,

    हॉट एयर बैलून का शुभारंभ, एक साथ बैठ सकेंगे चार लोग, नया घाट के हेलीपैड पर मिलेगी सुविधा,

    आसमान से दिखेगा रामलला का भव्य मंदिर, हनुमानगढ़ी और सरयू का खूबसूरत तट,

    अयोध्या:4 दिसम्बर,वाटर मेट्रो बोट के बाद अयोध्या में अब हॉट एयर बैलून की शुरुआत हुई है। सीएम योगी की मंशा पर अयोध्या में शुरू की गई यह सेवा पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बन गयी है। इस बैलून में बैठने के बाद सैलानी 250 फीट की ऊंचाई से अयोध्या का भव्य नजारा देख सकेंगे। नया घाट हैलीपैड पर बुधवार को इसका शुभारंभ हुआ है। अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं की अयोध्या को इस लिहाज से सजाया जाए कि जिससे यहां एक बार पहुंचने वाला श्रद्धालु बार-बार आने का प्रयास करे। इस दिशा में चल रहे कार्यों के तहत अब यहां एयर हॉट बैलून की शुरुआत की गई है।

    अयोध्या विकास प्राधिकरण और पुष्पक एडवेंचर की मदद से शुरू हुए इस कार्य से निश्चित ही पर्यटन की दिशा में अयोध्या को बड़ा मुकाम हासिल होगा।

    युवा पर्यटक होंगे आकर्षित,
    अयोध्या में एडवेन्चर स्पोर्टस के माध्यम से पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने व युवा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हॉट एयर बैलून का शुभारंभ सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मण्डलायुक्त गौरव दयाल व अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पाण्डेय ने किया। यह अनूठी पहल अयोध्या को एक रोमांचक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने एवं पर्यटकों को सरयू नदी के मनोरम दृश्यों के साथ अयोध्या की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक सुंदरता का अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा।

    10 मिनट की राइड, 999 रुपये है किराया,
    अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि हॉट एयर बैलून एक एडवेंचर है। इसमें 10 मिनट की राइड होगी। ऊपर से रामलला का मंदिर, कनक भवन व सरयू का अद्भुत नजारा देखने के लिए 999 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने पड़ेंगे। इसमें एक साथ चार लोग ही बैठ सकेंगे, जिसमें एक पायलट भी होगा।

    आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट धरातल पर उतरेंगे: मंडलायुक्त,
    मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से मजबूत करने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के तहत अयोध्या में विभिन्न पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत हॉट एयर बैलून शुरू कराया गया है। यह हवा के रुख के हिसाब से चलता है। आने वाले दिनों में ऐसे कई प्रोजेक्ट अयोध्या में धरातल पर दिखाई पड़ने लगेंगे।

  • गोरखपुर ब्रेकिंग: गीता वाटिका में तीन दिवसीय सीताराम महोत्सव का आयोजन

    गोरखपुर ब्रेकिंग: गीता वाटिका में तीन दिवसीय सीताराम महोत्सव का आयोजन

     

    गोरखपुर:शहर के गीता वाटिका में पांच से सात दिसंबर तक तीन दिवसीय सीताराम महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान भगवान राम की भव्य बारात निकाली जाएगी और सीताराम विवाह धूमधाम से होगा। 6 दिसंबर को विशेष शृंगार के साथ विवाह का आयोजन होगा, जिसमें षोडशोपचार पूजन, कीर्तन और भोग अर्पित किए जाएंगे। 7 दिसंबर को कुंवर कलेवा कार्यक्रम के तहत सुमधुर गालियां और पहेलियों का आयोजन होगा। हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मारक समिति के महामंत्री रसेंदु फोगला ने बताया कि इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।

  • मदनी ने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह को लेकर किया जाने वाला दावा हास्यास्पद

    मदनी ने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह को लेकर किया जाने वाला दावा हास्यास्पद

    मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह को लेकर किया जाने वाला दावा हास्यास्पद है. ऐसे दावे को अदालत से तुरंत खारिज कर दिया जाना चाहिए था. मौलाना मदनी ने कहा कि अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा हिंदुस्तान के दिल पर हमला करने जैसा है. केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से मांग है कि वह ऐसे तत्वों को संरक्षण देने से दूर रहें, अन्यथा इतिहास उनके आचरण को माफ नहीं करेगा.

  • 7 दिसंबर को संगम नगरी प्रयागराज में रहेंगे CM योगी

    7 दिसंबर को संगम नगरी प्रयागराज में रहेंगे CM योगी

     

    7 दिसंबर को संगम नगरी प्रयागराज में रहेंगे CM योगी,

    PM नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की करेंगे समीक्षा,

    महाकुंभ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे सीएम योगी।

    संगम नोज पर पीएम मोदी सभा स्थल का करेंगे निरीक्षण।

    श्रृंगवेरपुर धाम,शहर में चल रहे विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण।

    13 दिसंबर को संगम नगरी प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे PM मोदी।

    6500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे PM मोदी।

    संगम नोज पर गंगा पूजन करके प्रधानमंत्री महाकुंभ का श्रीगणेश करेंगे।

  • राम मंदिर के पुजारियों के लिए तैयार हुई नियमावली

    राम मंदिर के पुजारियों के लिए तैयार हुई नियमावली

    लखनऊ:राम मंदिर के पुजारियों के लिए तैयार हुई नियमावली,

    जल्द ही ड्रेस कोड की व्यवस्था भी होगी लागू, राममंदिर में पूजा-पाठ के लिए प्रशिक्षित किए गए, प्रशिक्षित किए गए नए अर्चकों की जल्द ही तैनाती होगी, राममंदिर में पूजा-पाठ की जिम्मेदारी मिल सकती है, पुजारियों के लिए नई नियमावली भी तैयार की गई है, नए पुजारियों को इस नियमावली का पालन करना होगा, पूजा-पाठ की जो संहिता बनाई गई है उसका पालन करना।

  • महाकुंभ का पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ और समापन

    महाकुंभ का पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ और समापन

     

    प्रयागराज।संगम नगरी में जनवरी 2025 में गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी के संगम तट पर xxविश्व के सबसे बड़े धार्मिक मेले का आयोजन महाकुम्भ के रूप में होने वाला है, जिसमें अब कुछ ही महीने शेष हैं।महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है।महाकुम्भ की शुरुआत और समापन दोनों ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा।पीएम 13 दिसंबर को संगम नगरी आएंगे और संगम आरती और पूजा के साथ महाकुम्भ की औपचारिक शुरुआत करेंगे।पीएम 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के बाद एक बार फिर आएंगे और संगम के जल का आचमन करेंगे।संगम की रेती से स्वच्छ कुम्भ का संदेश देंगे।

    पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर मेला प्राधिकरण ने तैयारी तेज कर दी है। 13 दिसंबर के लिए संगम की रेती पर एक बड़ा मंच बनेगा और पीएम गंगा पूजन और आरती करेंगे। संगम की रेती पर स्वच्छ कर पीएम खुद स्वच्छता का संदेश देंगे।इसके बाद स्वच्छ महाकुम्भ का शुभारंभ होगा।पीएम स्वच्छाग्रहियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

    अफसरों ने संगम तट पर लेवलिंग का काम तेज करा दिया है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि महाशिवरात्रि के बाद पीएम के आगमन का अनुमोदन मिल चुका है। हालांकि समापन कार्यक्रम की औपचारिक तिथि अब तक नहीं आई है।

    बता दें कि महाकुम्भ की देश और दुनिया में ब्रांडिंग के लिए मेला क्षेत्र में प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। पीएम मोदी संगम पर बने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाएंगे।महाकुम्भ के दौरान 1783 करोड़ रुपये के अस्थाई कार्य होंगे। इसमें टेंट कॉलोनी, टेंट सिटी, पांटून ब्रिज, मेले की ब्रांडिंग के लिए सेल्फी प्वाइंट आदि बनाएं जा रहे हैं। हालांकि अस्थाई कार्यों का लोकार्पण पीएम से नहीं कराया जाएगा।