Category: धर्म
-

प्लास्टर से छिपाए मंदिर होने के सबूत, घंटे वाली जगह पर झूमर लटकाया, संभल के जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश, भीतर मिला वटवृक्ष, कुआँ और कलाकृतियाँ
उत्तर प्रदेश के संभल में विवादित शाही जामा मस्जिद ढाँचे की सर्वे रिपोर्ट कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने सीलबंद लिफाफे में चंदौसी कोर्ट को सौंप दी है। यह रिपोर्ट 45 पन्नों की है। सूत्रों के अनुसार, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आदित्य सिंह की अदालत में पेश किए गए रिपोर्ट में ढाँचे वाली जगह पर हिंदू मंदिर होने के पुख्ता सबूत हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस सीलबंद लिफाफे को खोला जाएगा,
-

महाकुंभ में चौबीसों घंटे बिजली सुनिश्चित करने के लिए 400 करोड़ रुपये का बुनियादी ढांचा
महाकुंभ में चौबीसों घंटे बिजली सुनिश्चित करने के लिए 400 करोड़ रुपये का बुनियादी ढांचा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार मेला मैदान को 40,000 से अधिक रिचार्जेबल बल्बों से रोशन करेगी।
कुंभ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 45 दिनों तक चलेगा।
-

वर्ष 2024 की सबसे बड़ी उपलब्धि
2024 की सबसे बड़ी उपलब्धि,,, अपने जीते जी रामलला को महल मे देख लिया,,,
बाकी दाल रोटी तो हम सबकी चल ही रही है। -

बिजली गिरने से खेत में खड्डा, लोगों ने शिवलिंग मिलने का किया दावा
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बारिश के दौरान बिजली गिरने से खेत में खड्डा हो गया और लोगों ने दावा किया कि उस गड्ढे में शिवलिंग दिखाई दिया है. बिजली गिरने के बाद शिवलिंग दिखने की खबर के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई है. लोगों ने उस स्थान पर पूजा पाठ शुरू कर दिया और वो इसे दैवीय घटना मान रहे हैं.
-

वीर बाल दिवस को लेकर कसरवल गुरुद्वारे पर संगोष्ठी आयोजित
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।दसवें सिख गुरु गोविन्द सिंह के चारों पुत्रों बड़े अजीत सिंह, जुझार सिंह व छोटे वीर पुत्रों जोरावर सिंह व फतेह सिंह के धर्म की रक्षा के लिये किए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कसरवल स्थित गुरुद्वारे पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गयी ।
कथावाचक बृजपाल सिंह व जगदेव सिंह ने वीर बलिदानी बालकों के शौर्य गाथा का वर्णन किया । उन्होंने कहा कि वीर बालकों का बलिदान अनन्त प्रेरणा का स्रोत है । भाजपा 26 दिसम्बर को पूरे देश में वीर बाल दिवस मानने जा रही है । उन्होंने कहा कि सिख गुरु परंपरा न केवल आध्यात्मिकता और बलिदान की परंपरा है बल्कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा के लिये प्रेरणा स्रोत भी है । उन्होंने कहा राष्ट्र के नव निर्माण के हम सभी को ऐसे ही आगे आना होगा तभी हमारा देश विश्व गुरु बन सकेगा । उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया जो हम सबके लिये सौभाग्य की बात है ।
संगोष्ठी को सहजनवा विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल व पिपराइच विधायक महेन्द्र ने भी सम्बोधित किया ।
कार्यक्रम मे देवनारायण उर्फ, जी.एम.सिंह, हरिकेश राम त्रिपाठी, संजय सिंह, डॉ आर डी सिंह, स्वतंत्र सिंह, रामानन्द यादव, सदानंद शर्मा, रमेश कुमार, जगदीश चौरसिया, मंजू सिंह, नरेन्द्र सिंह, सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे । -

विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल के नेतृत्व में हुई पुष्प वर्षा
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।प्रयागराज से निकाली महाकुंभ रथ यात्रा का गुरुवार को सहजनवां तहसील क्षेत्र में पहुंची । यात्रा का जीरो प्वाइंट से लेकर हाइवे, जिगिना चौराहा, कस्बा, घघसरा मोड़ से लगायत तक जोरदार स्वागत किया गया । साथ ही पिपरौली ब्लाक के जैतपुर गौसपुर में अधिक संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाओं ने यात्रा का स्वागत की । यात्रा के दौरान स्कूली बच्चे, आम जन सभी ने जगह जगह खड़े होकर पुष्पवर्षा करके जोरदार जयकारे भी किए ।
महाकुंभ रथ यात्रा के कालेसर जीरो प्वाइंट पहुंचते ही ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव व शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व ने अधिक संख्या में मौजूद लोगों ने जयकारे लगाते हुए माला पहनाया और पुष्पवर्षा करके स्वागत किए । यात्रा के दौरान मुरारी इंटर कालेज के एनसीसी के कैडेट्स कतारबद्ध होकर यात्रा में चल रहे थे । इसके बाद यात्रा जुलूस के शक्ल में बोक्टा में कालेसर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव ने नेतृत्व में स्वागत कर पुष्पवर्षा की गई । इसके बाद गीडा के ट्रांसपोर्ट नगर गेट पर विधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में स्वागत और पुष्पवर्षा की गई । इसके बाद मुरारी इंटर कालेज के सामने अधिक संख्या में स्कूली बच्चे और बच्चियों ने प्रधानाचार्य मेजर साकेत के नेतृत्व में स्वागत किया । इसके बाद यात्रा में शामिल जन समूह पैदल ही जिगिना चौराहा पर पहुंचा, जहां भाजपा नेता मनोज सिंह, अभिमन्यु मौर्या के नेतृत्व में स्वागत कर पुष्पवर्षा की गई । थाना चौराहा पर ग्राम प्रधान मदन मुरारी गुड्डू व मिथिलेश गुप्ता के नेतृत्व ने स्वागत किया गया । इसके बाद यात्रा कस्बे से गुजरने लगी तो लोगों अपने छतों से पुष्पवर्षा करने लगे । विधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में यात्रा घघसरा मोड़ पर पहुंची, जहां व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास अग्रवाल, सभासद मनोज जायसवाल, गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत कर पुष्पवर्षा की गई । इसके बाद यात्रा फिर हाइवे होते हुए गीडा सेक्टर 13 पहुंची, जहां पार्वती सेवा संस्थान के तरफ से स्वागत किया गया । पिपरौली ब्लाक के सामने ग्राम प्रधान चंद्र भूषण पांडेय, ऋषिकेश जायसवाल, श्रीराम उर्फ मोनू शर्मा, उमेश पांडेय, मोनू कन्नौजिया, अनिल यादव, काली प्रसाद सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जैतपुर गौसपुर पहुंचने पर भाजपा नेता उपेंद्र कुमार गौंड के नेतृत्व में चार दर्जन से अधिक मुस्लिम समाज की महिलाओं ने महाकुंभ रथ यात्रा की आरती उतार कर स्वागत की और पुष्पवर्षा की गई । इसके बाद जैतपुर चौराहा पर आशुतोष दुबे उर्फ राजू, डा. कुलदीप पाठक, भाजपा नेता छोटेलाल मौर्या की अगुआई में यात्रा का स्वागत और पुष्पवर्षा की गई । -

शिविर महाकुंभ मेला प्रयागराज में संपन्न किया गया भूमि पूजन का कार्य
आज दिनांक 25.12.2024 को श्रीमद् भागवत परिवार सेवा समिति द्वारा शिविर महाकुंभ मेला प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री शिवाकांत जी महाराज के सानिध्य में दिव्य कुंभ भव्य कुंभ वेणीमाधव मार्ग उत्तरी सेक्टर 8 में भूमि पूजन का कार्य संपन्न किया गया। उक्त भूमि पूजन में उत्तर प्रदेश सरकार की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, श्री अनिल शुक्ला जी (मा0पूर्व सांसद), वारसी जी अपर आयुक्त, ज्ञान प्रकाश मिश्रा जी, आईजी श्री राजीव नारायण मिश्रा जी, सीनियर डीसीएम एनसीआर हिमांशु शुक्ला जी, न्यायाधीश मनोज भास्कर जी, प्रीति सिंह जी अध्यक्ष बाल कल्याण समिति/न्यायिक मजिस्ट्रेट उन्नाव, एसडीएम आनंद कुमार जी,एसीपी अनिल कुमार जी, उपसचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद सरोज कुमार मिश्रा जी, सी0ओ0 विजय चौधरी जी, महामनीषी पुरुषार्थ आश्रम पीठाधीश्वर निरंजन स्वामी जी, महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा डॉ0उमाकांतानंद सरस्वती जी, श्री संतोष प्रसाद मिश्रा जी केडी गांधी आश्रम अलीगढ़,सीपीओ एनसीआर श्री राजेश शर्मा जी पूर्व राज्यपाल स्व0श्री केशरीनाथ त्रिपाठी के पौत्र श्री सुधांशु त्रिपाठी जी, बड़े हनुमान मंदिर प्रयागराज के मुख्य पुजारी श्री सूरज पांडे जी, आचार्य रवि शास्त्री जी, आचार्य प्रभाकर कृष्ण मोहिनी जी, आचार्य विवेक शास्त्री जी, आचार्य दीपक अवस्थी जी, श्रीकांत तिवारी जी, गंगा समग्र अवध प्रांत संयोजक श्री श्याम जी अध्यक्ष विहिप उन्नाव, श्री आशुतोष मिश्रा जी, अनुदीप श्रीवास्तव जी एवं प्रदीप कुमार जी की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ सकुशल भूमि पूजन कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक महाराज श्री शिवाकांत महाराज जी ने बताया कि कल्पों में गंगा दर्शन का जो सुख लाभ प्राप्त होता है। वही सुख महाकुंभ के दौरान एक माह के कल्पवास के दौरान प्राप्त होता है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्री शिवाकांत महाराज जी ने बताया कि स्थापित शिविर में देश विदेश से आने वाले समस्त भक्तों को रहने व खाने पीने की उत्तम की गई है तथा दिनांक 8 जनवरी 2025 को भव्य सनातनी यात्रा संपूर्ण प्रयागराज जनपद में निकाली जाएगी।
-

21 हजार दीपों से हुई जल, थल व नभ में सरयू की आरती
जगमग हो उठा श्मशान, 21 हजार दीपों से हुई जल, थल व नभ में सरयू की आरती
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज विगत तीन दिनों से चल रहे सरयू अमृत महोत्सव के अंतिम दिन सरयू तट स्थित मुक्तिपथ पर इक्कीस हजार दीपों से मां सरयू की आरती हुई। इस दौरान पूरा मुक्तिपथ श्मशान स्थल व सरयू घाट रोशनी से जगमग हो उठा।
रविवार को सरयू महोत्सव के तीसरे दिन जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकमों की प्रस्तुति हुई तो वहीं दोपहर में सरयू की धारा में नौका दौड़ का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार योगेन्द्र साहनी, राधेश्याम को द्वितीय एवं वीरेंद्र को तृतीय पुरस्कार दिया गया। तत्पश्चात अध्यात्म, चिकित्सा, पत्रकारिता, समाजसेवा, कृषि, शिक्षा सहित कुल 13 क्षेत्रों में 26 लोगों को सरयू रत्न तथा महिला शशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली दो महिलाओं को अपराजिता सम्मान दिया गया। वहीं देर शाम इक्कीस हजार दीपों से जल, थल व नभ में सरयू की भव्य आरती की गई। इस दौरान पूरा सरयू तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान गोविंद वर्मा की टीम ने सरयू आरती व महाकाल की आरती का भव्य मंचन कर सबको भावबिहोर कर दिया। देर शाम तक उड़ीसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों से आई कलाकारों की टीम ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस दौरान रंगमहल अयोध्या के पीठाधीश्वर रामशरण दास जी महाराज, एमएलसी सीपी चंद, पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, चेयरमैन प्रीति उमर, बड़हलगंज ब्लॉक प्रमुख रामाशीष राय, गगहा ब्लॉक प्रमुख शिवाजी चंद, ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद दीपक शर्मा, लक्ष्मण साहनी, राजीव पांडेय, श्रीकांत सोनी, नित्यानंद मिश्रा, विपिन तिवारी, ह्रदयशंकर सिंह, प्रवीण दुबे सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहें।
सरयू अमृत स्मारिका का हुआ विमोचन,
सरयू महोत्सव के मंच से सरयू अमृत स्मारिका का विमोचन अयोध्या रंगमहल पीठाधीश्वर रामशरण दास जी महाराज, एमएलसी सीपी चंद, अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक रमेश भाई शुक्ल, विधायक राजेश त्रिपाठी आदि के हाथों किया गया। इस पत्रिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित कई मंत्रियों का महोत्सव को लेकर संदेश छपा है। इसके अतिरिक्त स्मारिका में कई सामाजिक मुद्दों पर लेख भी प्रस्तुत किए गए हैं।
महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेरणा का श्रोत: दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’
महोत्सव के तृतीय दिन समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे योगी सरकार में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ने कहा कि महोत्सव केवल उत्सव के लिए नहीं होता, बल्कि कई प्रेरणा का श्रोत भी होता है। प्रत्येक उत्सव के पीछे कोई न कोई उद्देश्य होता है, और हम सभी को उससे प्रेरणा लेना चाहिए। सरयू महोत्सव सरयू नदी के संरक्षण संवर्धन के साथ ही लोक कला, संस्कृति व विभूतियों के सम्मान का उत्सव है।
-

जयति जय महाकुंभ – विज़न म्यूजिक चैनल पर जल्द आ रहा है महाकुंभ पर विशेष सॉन्ग
भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का अद्वितीय संगम महाकुंभ आधारित विशेष सॉन्ग जयति जय महाकुंभ जल्द ही आपके पसंदीदा विज़न म्यूजिक चैनल पर। यह गीत न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता का जीवंत चित्रण है।
टीम के सहयोग से सजी यह अनमोल कृति
गायक: विकाश चतुर्वेदी
गीतकार: शेखर त्रिपाठी
संगीत निर्देशक: उदीच अशोक राव
निर्देशक: आर. कपूर, डी. धनंजय विश्वकर्मा
कैमरा और संपादन: कुमार मंटू
प्रोडक्शन मैनेजर: दुर्गेश यादव, संतोष योगेश यादव
सहायक टीम: मुकेश कुमार, सम्राट निरंजन
परिकल्पना और निर्माण: विज़न म्यूजिक
डिज़ाइन और ग्राफिक्स: डिज़ाइनर दीपक
जयति जय महाकुंभ क्यों है विशेष?
यह गीत महाकुंभ की अध्यात्मिक गहराइयों को उजागर करता है और इसमें गंगा के पावन प्रवाह, संतों की वाणी, और श्रद्धालुओं के उत्साह का सुंदर मिश्रण है।
जल्द ही विज़न म्यूजिक चैनल पर इस अद्भुत प्रस्तुति को देखें और भारत के सांस्कृतिक वैभव का अनुभव करें।
जयति जय महाकुंभ
-

महोत्सव में युवा कलाकारों के प्रदर्शन से झूम उठे लोग
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):-उपनगर के सरयू तट स्थित मुक्तिपथ पर आयोजित तीन दिवसीय सरयू अमृत महोत्सव के दूसरे दिन भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिले। इस दौरान कई प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया।
शनिवार को सरयू अमृत महोत्सव के द्वितीय दिन एस डांस एकेडमी के बच्चों ने कई विधाओं में नृत्य की प्रस्तुति दी है। बच्चों के बेहतरीन डांस ने सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अतिरिक्त फरूआही नृत्य के साथ ही प्रसिद्ध मनोज मिश्र मिहिर के गीतों का प्रस्तुतीकरण हुआ। इस दौरान चिल्लूपार विधायक व आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को सरयू नदी के संरक्षण व पर्यावरण संवर्धन के साथ ही क्षेत्रीय प्रतिभा को राष्ट्र फलक पर लाने व विलुप्त हो रही लोक कलाओं को संरक्षित करना है।
जन सरोकार मेला: हेल्थ एटीएम पर महिलाओं की लंबी कतार
महोत्सव में लगे जन सरोकार मेले में स्वास्थ्य विभाग की शिविर में लगे हेल्थ एटीएम पर महिलाओं की लंबी कतार देखी गई। इस दौरान हेल्थ एटीएम के जरिए बल्ड शुगर, बीपी, ईसीजी सहित विभिन्न जांच करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर मुफ्त दवाएं भी प्रदान की गई।इसके साथ दूसरे दिन भी सैकड़ों दिव्यांगो को व्हील चेयर, छड़ी, कमर बेल्ट भी दी गई। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग के शिविर में भी सैकड़ों किसान विभिन्न योजनाओं के साथ ही अपने फसलों के अच्छी उपज की जानकारी लेते दिखाई दिए।
लोक संगीत, प्रतिभा खोज परीक्षा के विजेताओं का हुआ सम्मान
सरयू अमृत महोत्सव के तहत विगत दिनों आयोजित हुए श्रीमती कैलाशवती मिश्र स्मृति संभाषण प्रतियोगिता में परी साहनी को प्रथम पुरस्कार आरो वॉटर मशीन, द्वितीय पुरस्कार प्रज्ञा दुबे को सिलाई मशीन तथा तृतीय पुरस्कार निहारिका सिंह को मिक्सर ग्राइंडर का दिया गया। तो वहीं आचार्य चाणक्य स्मृति प्रतिभा खोज परीक्षा का प्रथम पुरस्कार अनिशेष चंद को लैपटॉप, नेहा गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार टैबलेट तथा सूर्यांश पांडेय को तृतीय पुरस्कार मोबाइल दिया गया।इस दौरान चेयरमैन प्रीति उमर, ब्लॉक प्रमुख रामाशीष राय, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, जिला पंचायत सदस्य बालचंद सोनकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी, राजीव पांडेय, श्रीकांत सोनी, स्वतंत्र सिंह, गिरधारी लाल स्वर्णकार, घनश्याम गुप्ता, दीपक शर्मा, लक्ष्मण साहनी, सुरेश उमर, आनंद चंद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।










