Category: धर्म
-

आज का राशिफल 17.04.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
आज का दिन सृजनात्मक प्रवृति के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा ǀ आपके हुनर और कार्यों दोनों की ही प्रशंसा होगी ǀअपने कार्य के लिए धन प्राप्ति भी संभव है ǀ अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए समय अच्छा है और परीक्षा से डरने के स्थान पर उसका सामना करना बेहतर होगा ǀ
कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है ǀ अगर आप अपनी नौकरी या करियर में कोई बदलाव लाने या कोई नया सम्बन्ध बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज से अच्छा कोई भी दिन नही हो सकता ǀअगर आपको इसमें कोई जोखिम लगता भी है तो भी एक मौका जरुर लें और सब कुछ जैसे आप चाहते हैं,बिलकुल वैसे ही होने की पूरी संभावना है ǀ
👫मिथुन राशिफल
आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है ǀकिसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेह्तर समय को याद करने लगेंगे ǀकिसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं ǀ आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने या किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढाने के मूड में हैं ǀ
आज कोई अप्रत्याशित और काफी दबाव वाला काम मिलेगा लेकिन आप चिंता ना करें,आप आसानी से ओइसे पूरा कर लेंगे और आपको सबकी प्रशंसा भी मिलेगी ǀ ऐसा हो सकता है कि घर पर अचानक बहुत सारे मेहमान आ जाएँ या बॉस आपको अंतिम समय पर कोई महत्वपूर्ण काम सौंप दें ǀ स्थिति चाहे जो हो,आप बहुत अच्छे से संभाल लेंगे।
🐅सिंह राशिफल
अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें,इससे जो निष्कर्ष निकलेगा ,उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी ǀ अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नही रखते ǀ इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएँ ǀइधर –उधर की हांकना आपकी आदत नही है ,लेकिन कई बार आपको ना चाहते हुए भी यह करना पड़ता है ǀ
आप अपने आस पास बदलाव लाने के लिए उत्साह से भरे हैं ǀलेकिन आपके लिए शांति से बैठकर यह सोचना अच्छा रहेगा कि क्या बदलाव की कोई जरुरत भी है ? अब जबकि आप अपनी परियोजनाओं को आगे बढाने की तैयारी कर रहे हैं,बेहतर होगा कि आप ये परियोजनाएं अपने लिए किसी और को चुनने दें ǀआप आज दृढ निश्चय से भरे रहेंगे ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है ǀ आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे ǀइससे आपके अफसर प्रभावित होंगे ǀ आज आप पर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की भी नजर पड़ेगी और इस बात का आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज का दिन भावनात्मक रहेगा ǀआपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है आप को इससे थोडा सा डर रहेगा क्योंकि आपने इससे पहले ऐसा कभी नही किया है ǀलेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी ǀआपका कोई करीबी भी आज भावनाओ में बहकर बात करेगा लेकिन आपको जमीन से जुड़े रहकर उपयुक्त प्रतिक्रिया देनी है ǀ
यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है ǀआप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं ǀअब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है ǀ
आज आपको अपने दृष्टिकोण को सांसारिक वास्तविकता के साथ संतुलित करने की जरुरत को समझने और इस कला में पारंगत होने की आवशयकता महसूस होगी ǀ आपकी योजनायें महत्वाकांक्षी हैं,लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा नही तो आप अपने अच्छे इरादे के बावजूद टकराव महसूस करेंगे ǀ आपको यह भी समझना है कि आपका किसी ऐसे व्यक्ति से भी टकराव संभव है जो आप के ही जितना महत्वाकांक्षी और दृढ संकल्पी है ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज आप बदली हुई भूमिका में हैं ,आप बेहतर वक्ता तो हमेशा से रहे ही हैं,अब आप बेहतर श्रोता भी बन गये हैं ǀ अब सबको यह पता चल जाएगा कि आप आत्म केन्द्रित नहीं हैं और दूसरों की भलाई के लिए भी काम करने की इच्छा रखते हैं ǀ एक चालीस वर्षीय महिला आपकी बहुत मदद करेगी ǀ
🐟मीन राशिफल
आज आप नए दोस्त बना सकते हैं और नए काम हाथ में ले सकते हैं ǀ हमेशा की तरह अपने आप में यकीन बनाये रखें ǀ इससे आप अपने लिए हर तय मंजिल तक पहुच पायेंगे ǀ भविष्य की योजनायें बनाने के लिए बहुत अच्छा समय है,लेकिन वित्तीय स्थिति का ध्यान रखें ,जरुरत पड़ने पर ही खर्च करें ।
-

आज का राशिफल. 16.04.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा ǀ किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा ǀ आज अपनी किसी एक या अधिक दोस्तों की परेशानी में मदद भी करने वाले हैं ǀदूसरी ओर,एक दोस्त आपके ऊपर अपना गुस्सा भी निकल सकता है लेकिन बुरा ना मानें ǀउस दोस्त की अपनी कुछ परेशानियां चल रही अहिं और इसीलिए वह ऐसे व्यवहार कर रहा है ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आज सब कुछ आपके मनचाहे तरीके से होगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी ǀ आप पुराने नुक्सान की भरपाई भी कर लेंगे ǀ इसके परिणामस्वरूप आप अपनी संभावनाओं के प्रति अधिक आशावादी भी हो सकते हैं ,किसी भी अवसर के बारे में गहरे से सोचे बिना जोखिम ना उठायें ǀ असावधान रहेंगे तो किसी से मुठभेड़ हो सकती है ǀ
👫मिथुन राशिफल
आप आज किसी मनोरंजक व्यक्ति के साथ सम्बन्ध स्थापित करेंगे ǀ उसके साथ मजेदार बातचीत से समय अच्छा गुजरेगा ǀ इस आदमी से सीखने और प्रेरणा लेने की कोशिश करें ǀ इससे आपको और लोगों की मन स्थिति समझने में भी मदद मिलेगी ǀ परिवार की यात्रा में अगर अपनी मनपसंद जगह जाना है तो योजना बनाने के समय सबसे आगे रहें ǀ
🦀कर्क राशिफल
भौतिक सुविधाओं की ओर ध्यान देने के लिए यह काफी अच्छा समय है ǀ अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठायें और ऐसे दोस्तों और परिचितों से भी बात करें जिनके सम्पर्क में आप लम्बे समय से नही रहे हैं ǀ आज अपने जाग्रति स्तर में भी बदलाव महसूस करेंगे,जो आपको अचानक ही अनुभव होगा ǀ इस समय अपने मन की बात सुनना ही उचित होगा ǀ
🐅सिंह राशिफल
आप आसानी से आगे होने वाली बातों का अनुमान लगा लेते हैं ǀ आपकी संचार क्षमता भी प्रभावशाली और नजरिया खुला है,इसीलिए जो आप चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करें ǀ हमेशा गलतियाँ ढूँढने की फिराक में रहने वाले आक्रामक लोगों के साथ उलझने से बचें ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज पैसे को संभलकर खर्च करें ǀसितारों के अनुसार आज आप बिना किसी बात के काफी खर्च कर सकते हैं ǀअगर आप ध्यान नही देंगे तो काफी बड़ी रकम आज आपसे खर्च हो सकती है ǀआज विवादो और टकराव से बचना ही बेहतर होगा ǀस्वास्थ्य सम्बन्धी कोई परेशानी नही होगी और आप बाहर घुमने का आनंद ले सकते हैं ǀ
⚖️तुला राशिफल
आप दृढ निश्चय वाले इंसान हैं और आप एक बार कोई काम शुरू कर दें तो पूरी मेहनत से उसे पूरा करते हैंǀआप औरों के कहने पर नही जाते, आप वह भी करने की क्षमता रखते हैं जो दुसरे कभी नही कर सकते ,इसीलिए आप उनसे आगे हैं ǀ अपना यह नजरिया हमेशा बनाये रखें तो आप उन मंजिलों पर भी पहुँच सकते हैं जो दुसरे सोच भी नही सकते ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज आपकी किसी से कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने के आसार हैं ǀटकराव की स्थिति भी बन सकती है या साधारण बातचीत भी हो सकती है ǀलेकिन यह जो भी हो,इससे आपको सोचने के लिए काफी कुछ मिलेगा और आप पूरे दिन इसी में व्यस्त रहेंगे ǀआप आज कोई विकर्षण सहन नही करेंगे फिर भी आपको यह महसूस होगा कि इस घटना पर अधिक सोचकर कुछ हासिल नही होगा ǀ
🏹धनु राशिफल
आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा ǀआप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं या किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं ǀप्रेरणात्मक साहित्य पढ़ें या किसी महान नायक की जीवनी पढ़ें,हो सकता है कि इसमें से आपको अपने जीवन के लिए कुछ बहुत अच्छा हासिल हो जाए ǀ किसी गंभीर या कडवी स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा ǀ इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी ǀ
🐊मकर राशिफल
वित्तीय लाभ की सूचना से आपको और आपके परिजनों को ख़ुशी होगी ǀइससे ये भावना आएगी कि सब अच्छा हो रहा है ǀ आप खुशमिजाज और आकर्षक हैं,नए लोगों से मिलें ǀइससे आपको नए अवसर मिलेंगे जो अंतत आपके लिए फायदे का सौदा साबित होंगे ǀआप परिवार या घर की बनावट में कोई बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आपके आस पास कोई आपको व्यर्थ के पावर गेम में उलझाने की कोशिश करेगा ǀ इससे बचने का रास्ता यही है कि आप खुद पर नियंत्रण रखकर ठंडे दिमाग से काम लें और किसी और की चालों का शिकार न बनें ǀइससे आप व्यर्थ की परेशानियों से भी बच जायेंगे ǀ अगर आप सावधान रहेंगे तो बहुत सुंदर और चिंतामुक्त दिन गुजार सकते हैं ǀ
🐟मीन राशिफल
अब आपका हर काम और पूरा ध्यान अपने करियर के लिए है ǀ आप इस पर बिलकुल अपना पूरा ध्यान और समय लगा रहे हैं ǀ आपको थोड़ी सी राहत की जरुरत है और अच्छी बात यह है कि आप तब भी अपना लक्ष्य हासिल कर पायेंगे ǀ अपने काम के जाल से बाहर निकलकर परिवार को भी समय दें ǀ
-

खगोलीय चमत्कार: 1.7 लाख साल बाद धरती के करीब आया ‘पूंछ वाला धूमकेतु’, जानें गोरखपुर में कब और कैसे दिखेगा
गोरखपुर | ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
आगामी 19 अप्रैल 2026 तक भारत समेत पूरी दुनिया के खगोल प्रेमी एक ऐसी घटना के गवाह बनने जा रहे हैं, जो अब से पहले आदिमानवों के काल में हुई थी। अंतरिक्ष में घूम रहा एक दुर्लभ धूमकेतु, जिसे Comet C/2025 R3 (Pan-STARRS) नाम दिया गया है, इन दिनों भोर के आकाश में अपनी चमक बिखेर रहा है।
दुर्लभ खगोलीय घटना: 1.7 लाख साल का लंबा इंतजार खत्म
वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला, गोरखपुर के प्रसिद्ध खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह धूमकेतु एक ‘दीर्घ-अवधि’ का पिंड है। यह लगभग 1,70,000 साल बाद सौरमंडल के आंतरिक हिस्से में लौटा है। सितंबर 2025 में खोजा गया यह धूमकेतु अब पृथ्वी के इतने करीब है कि इसे कुछ विशेष परिस्थितियों में नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है।
क्या है धूमकेतु और क्यों दिखती है इसकी लंबी पूंछ?
खगोलविद के अनुसार, धूमकेतु मुख्य रूप से बर्फ, धूल और जमी हुई गैसों के विशाल पिंड होते हैं।

कोमा: जब ये सूर्य के करीब आते हैं, तो गर्मी से बर्फ भाप बन जाती है और एक चमकीला बादल बनाती है।
पूंछ: सूर्य की हवाओं के कारण यह गैस और धूल पीछे की ओर एक लंबी पूंछ की तरह फैल जाती है, जिससे यह आकाश में एक शानदार नजारा पेश करता है। इसे वैज्ञानिक ‘डर्टी स्नो बॉल’ भी कहते हैं।
19 अप्रैल को होगा ‘पेरिहेलियन’: सबसे चमकीला और निकटतम रूप
अमर पाल सिंह ने जानकारी दी कि 19 अप्रैल 2026 को यह धूमकेतु अपने ‘उपसौर’ (Perihelion) बिंदु पर होगा। यह वह समय है जब कोई खगोलीय पिंड सूर्य के सबसे निकट होता है। इस दौरान इसकी चमक अपने चरम पर होगी, हालांकि सूर्य की निकटता के कारण इसे देखना चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है।
गोरखपुर में देखने का सही समय और सटीक दिशा
यदि आप इस ‘अंतरिक्ष के मेहमान’ का दीदार करना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:
समय: भोर में सुबह 4:30 से 5:30 बजे के बीच।
दिशा: पूर्व और उत्तर-पूर्व (East-North East) दिशा में क्षितिज के पास।
तारामंडल: 18 अप्रैल तक यह पेगासस तारामंडल में दिखेगा, जबकि 19-20 अप्रैल को यह मीन (Pisces) तारामंडल की ओर बढ़ जाएगा।
बेहतर दृश्यता के लिए विशेषज्ञों के सुझाव
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बेहतर अनुभव के लिए कुछ जरूरी टिप्स साझा किए हैं:
स्थान का चुनाव: शहर की चकाचौंध और लाइट पॉल्यूशन से दूर किसी अंधेरी और ऊंची जगह पर जाएं। ग्रामीण इलाके इसके लिए सबसे उपयुक्त हैं।

अमावस्या का संयोग: 17 अप्रैल को अमावस्या होने के कारण चंद्रमा की रोशनी बाधा नहीं बनेगी, जो इसे देखने का सबसे सुनहरा अवसर होगा।
फोटोग्राफी: DSLR या मिररलेस कैमरा रखने वाले लोग ट्राइपॉड की मदद से ISO 800–3200 की सेटिंग पर इसकी अद्भुत तस्वीरें कैद कर सकते हैं।
-

आज का राशिफल। 15.04.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
अनुभव सबसे बड़ा अध्यापक है और अभी आपको इसी से सीखना है ǀभूतकाल से ली हुई सीख की उपेक्षा ना करें ताकि भविष्य की परेशानियों से बच सकें ǀजरुरतमंदों ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े,उनकी मदद करें ǀऐसे करने से ही आप सही रास्ते पर चल पायेंगे चाहे आपको अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और बहुत से लोग आपको आपकी दयनीय स्थिति से निकालने के लिए हाथ बढ़ाएंगे ǀलेकिन आप इस स्थिति में किसी और की गलती की वजह से फंसें हैं,अबकी बार ऐसे लोगों से सावधान रहें ǀ आज आपको अपनी जीत का जश्न मनाना चाहिए ǀ
👫मिथुन राशिफल
आप अन्दर से डरे हुए से हैं ǀयह जान लें कि इन मुद्दों से घबराने की जरूरत नही हैǀ इन वर्तमान समस्याओं के कई कारण हैं और इनके लिए दुसरे जिम्मेदार हैं,आप नहीं ǀ ये छोटी बातें जल्दी ही सुलझ जायेंगी ǀ अपने आपको राहत देने के लिए किसी मनोरंजक कार्यकलाप की योजना बनाएं ।
🦀कर्क राशिफल
कोई लगातार पूरी वफादारी,सहायता और समर्थन से आपके साथ बना हुआ है ,आज आपके पास इसका बदला उतारने और उसका साथ देने का एक मौका आएगा ǀ आपको उसका साथ देने में एक मुश्किल स्थिति से भी गुजरना पद सकता है,पर अंतत इससे आपका रिश्ता मजबूत ही होगा ǀआपको दया और कृतज्ञता दिखाते हुए बहादुर बने रहना होगा ǀ
🐅सिंह राशिफल
यह तो आप देख ही चुके की आकस्मिक प्रवृति पर आधारित फैसले कई बार सही साबित नही हुए हैं,इसीलिए यह जरूरी है कि आप अपने फैसले तर्क की कसौटी पर कसकर ही करें ǀ ऐसा करना और भी जरूरी है क्योंकि कोई ऐसा है जो आपका करीबी होते हुए भी आपके खिलाफ साजिश कर रहा है ǀअगर एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आपका अत्यधिक भावनात्मक होना और लोगों के लिए तो मददगार है लेकिन इससे आप कई बार मुश्किल में फँस जाते हैं ǀऐसी स्थिति से बाहर आने में अपने पार्टनर की मदद लें ǀयह कुछ निजी और गुप्त बातचीत करने का समय है ǀवित्तीय लाभ होने की उम्मीद है लेकिन अधिक जोखिम से बचें ǀबोलने से पहले सोच लें ,कहीं किसी करीबी को नाराज ना कर दें ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज के दिन की खासियत आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात रहेगी जिसका प्रभाव आपके जीवन पर पर काफी लम्बे समय तक रहेगा ǀ आप किसी ऐसीस्थिति या व्यक्ति के संपर्क में भी आ सकते हैं जहाँ आपको विपरीत दृष्टिकोणों का सामना करना पड़ सकता है ǀ आपको रचनात्मक आलोचना को सही तरीके से ही लें और बदतमीज हुए बिना ही अपनी बात को समझाने से कोशिश करें ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀ अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं ǀअपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें ǀ अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें ǀ आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है ǀ
🏹धनु राशिफल
आज आप सामान्य से अधिक भावनात्मक हैं ,दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं ǀ कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा,जिससे थकान का अनुभव करेंगे ǀ कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए बचा रखें ǀ काम थोडा भले ही करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें ǀ आज किसी ख़ास व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं ǀ
🐊मकर राशिफल
आज आपको ईमानदारी से काम लेना हैǀ आज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो ǀ आप इन नीरस रूटीन कामों को पूरा करने में आलस कर रहे हैं लेकिन एक बार आप इन्हें शुरू कर दें तो बहुत जल्दी पूरा भी कर लेंगे ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है ǀआप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है लेकिन आपको अच्छी लगती है,इससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित भी होगीǀ अपनी इस खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें तो दिन शांति से गुजर जाएगा ǀआपको आज कुछ नयी वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी ǀ
🐟मीन राशिफल
पिछले काफी समय से जिस अटके काम को करने की सोच रहे हैं वह आज होने की उम्मीद है ǀखासी शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है ǀआज सामाजिक और वित्तीय दृष्टि से भी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद हैǀ अपने प्रियजनों से किसी भी प्रकार के टकराव से बचें ǀसितारे कहते हैं की यदि आज कोई भी टकराव हुआ तो तुरंत बात बढ़ जायेगी ।
-

आज का राशिफल. 14.04.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेष राशिफल
ऐसी स्थितियां आ सकती हैं जो आपको बिना सोचे काम करने के लिए उकसायें ǀ यह सही समय है जब आपको सब कुछ अपने नियंत्रण में रखकर युद्ध स्तर पर काम करना है ǀ अपने बच्चों या छोटे बहन भाइयों के लिए सुरक्षात्म्क रवैया अपनाएँ ǀ आप बहुत अच्छी तरह सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे और यहां आपका बहुत अच्छा स्वागत होगा ǀ
🐂वृषभ राशिफल
काफी समय से जिन्दगी एक ही ढर्रे पर चल रही है,कुछ मजेदार भी नही हो रहा ǀअपनी नीरस जिंदगी में कुछ साहसिक गतिविधि शामिल करें ǀअपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं या कहीं भी बाहर घूम आयें ǀ महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए कुछ समय तक खुद को कुछ सामाजिक और निजी गतिविधियों से दूर कर लें ताकि एकाग्रता से काम कर पायें ǀ
👫मिथुन राशिफल
आज आप खुद को अधिक समर्पित अनुभव करेंगे और सारा लंबित काम निपटा लेंगे ǀये सारा काम ख़त्म करके आपको एक तरह की संतुष्टि मिलेगी जिसे आपके अन्य करीबी भी नोट करेंगे ǀ इसका नतीजा यह होगा की आपको घर और कार्यस्थल ,दोनों ही जगह अधिक सराहना मिलेगी ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज का दिन मौज मस्ती के नाम रहेगा ǀआज सगे सम्बन्धियों से मुलाकात हो सकती है ,फोन या मेल के द्वारा भी संपर्क हो सकता है ǀवर्त्तमान समय अपने सामाजिक कौशलों को निखारने तथा आने वाली पार्टियों के लिए खुद को तैयार करने का बिलकुल सही समय है ǀदिन के आगे बढ़ने के साथ साथ वित्तीय परेशानियां अपने आप दूर होती जायेंगी ǀ
🐅सिंह राशिफल
कार्यस्थल पर कोई आपके खिलाफ चुपचाप काम कर रहा है लेकिन आज आपको इस बात का पक्का सबूत मिलने वाला है कि वह कौन हैǀलेकिन अभी इस आदमी से ना उलझें ,आपको केवल यह पता चल जाने से भी काफी मदद मिलेगी कि आपके खिलाफ कौन काम कर रहा है और आप अपने दुश्मनों को अपने रास्ते से हटाने में कामयाब रहेंगे ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज आपके लिए अच्छा दिन है ǀ आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा ǀआज आप कुछ भी करें,सफलता मिलेगी ǀ आप काफी लोकप्रिय हैं ǀ आप सृजनात्मक भी हैं और नम्र भी ,आपके इन्ही गुणों ने आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है ǀ चालाकी और अभिमान को आने दिये बिना इसी रास्ते पर चलते रहें ǀ
⚖️तुला राशिफल
अगर कुछ लोग आपको नहीं समझ पा रहें हैं तो उन्हें अपना हरेक काम समझाने में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें ǀ वे कभी नही मानेंगे ǀ आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन आपको आने वाली जरूरतों के कारण पहले वाली योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने पड सकते हैं ǀ स्थिति की मांग के अनुसार कार्य करें ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है ǀ आपको जीवन में आने वाली चीजों के प्रति अधिक जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा ǀआप अपने पहले तय किये गया कार्यक्रम के अनुसार नही चल पायेंगे क्योंकि आपको कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है ǀ इस अप्रत्याशित घटना के कारण आपके छोटी अवधि के लगभग सभी कार्य प्रभावित होंगें ǀ
🏹धनु राशिफल
आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे,लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें ǀ अपने कार्यकर्म की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये ǀ
🐊मकर राशिफल
आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है ǀअगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें,आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी ǀ आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज आपके मुख्य शब्द आराम और राहत रहेंगे ǀआप पिछले कुछ दिनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब इस मेहनत का आनंद लेने की बारी है ,बहुत बड़ी पार्टी ना रखें ǀछुट्टी का दिन शांति से बिताएं ǀ अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी ǀ
🐟मीन राशिफल
आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आज आपको इसके लिए कई अच्छी संस्थाओं से प्रस्ताव भी मिलेंगे ǀ छात्रवृति भी मिल सकती है ǀ कोई आपका फायदा उठाने की ताक में है, प्रारम्भिक व्यवस्था करते हुए और सूचनाएं एकत्र करने में सावधान रहें ǀ
-

आज का राशिफल. 13.04.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है ǀ आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के चलते चिपके हुए हैं जो अब आपको कतई पसंद नही है ǀआपको इसमें से बाहर आ पाना मुश्किल लग रहा था ,लेकिन आज आप इस स्थिति से बाहर आने के लायक मानसिक शक्ति जुटा पायेंगे ǀ आपको अपने इस काम में किसी घटना से भी मदद मिलेगी ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं ǀआज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठो पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी ǀआज आप पुरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगेǀसमय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्वǀस्थ्य का ध्यान जरूर रखें ǀ
👫मिथुन राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी योजना बना रहे हैं ǀ वास्तव में आज आपको यह बात महसूस होगी कि आप क्या करने जा रहे हैं और इसका आप पर काफी प्रभाव पड़ेगा लेकिन अब आपके पास पीछे हटने का विकल्प मौजूद नही है ǀ आपको इसी दिशा में विशवास से आगे बढना होगा और आपको जल्दी ही यह भी अहसास हो जाएगा की जितना आपने सोचा था ,यह काम इससे कहीं मुश्किल है लेकिन फिर भी इसे असंभव मानकर छोड़ न दें ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे ǀफोकस का केंद्र रहना आपकी सहज विशेषता है जिसके कारण कई लोग आपसे इर्ष्या करेंगे ǀ जब आप सहज रूप से वर्त्तमान .भूतकाल और भविष्य के बारे में सोचेंगे तो आपको बहुत से अपने जवाब और समाधान मिल जायेंगे ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज आप पूरा दिन थोड़े से भावुक रहेंगे ǀआप जो भी करेंगे पूरे मन से करेंगे और इसीलिए आपको सफलता जरुर मिलेगीǀआप पिछले कुछ समय से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को टाल रहें हैं लेकिन आज इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर रखकर सुलझाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज आप किसी के अहसान का बदला उतारने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे ǀ यह कदम मानसिक ,वित्तीय या आध्यात्मिक हो सकता है लेकिन इसका अर्थ यह नही है कि आप आज अपने सारे अहसान उतार पायेंगे लेकिन आपको कम से कम यह संतुष्टि जरूर होगी कि आप ऐसा करने की दिशा में कदम तो उठा रहे हैं ǀइससे आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ
⚖️तुला राशिफल
दिन की शुरुआत उलझन से होगी ǀ आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपके बचाव में आयेगा,आपका मार्गदर्शन करेगा ǀ आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा,दोस्तों के साथ समय बीतेगा ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं ǀदोस्तों को पार्टी दे सकते हैं ǀ अपनी ख़ुशी में खोकर आपका ध्यान भविष्य के खतरों से हट सकता है ǀघबराए नही,किसी आदमी से कोई नुक्सान होने की आशंका नही है ,केवल आपका पेट अपच वाला अधिक भोजन करने के कारण खराब हो सकता है,जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है ǀ
🏹धनु राशिफल
आप आज ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपकी कमियों के बारे में जानते तो हैं लेकिन उन्हें स्वीकार करना नही चाहते जैसे कि उनमें खुद में कोई कमियां नही हैं ǀऐसे लोगों से दूरी बनाये रखें ǀउन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें जो आपको पिछले कुछ वर्षों में मिले हैं और उनसे दुबारा संपर्क साधने की कोशिश करें ǀ
🐊मकर राशिफल
आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर हैं ǀलेकिन इसे औरों के साथ ना बाँटें ,लोग आपकी सलाह का सम्मान नही करेंगे ǀ रचनात्मक उर्जा से भरे होने के बावजूद भी चुपचाप बैठा रहना आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है,लेकिन इससे परेशान न हों ǀआपकी पहचान को कोई नुकसान नही होगा,केवल इसमें देरी हो सकती है ǀ ऐसी क्षणिक खुशियों के चक्कर में ना पड़ें जिनकी आपको बाद में काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा ǀसब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे ǀखूब प्रशंसा मिलेगी ǀइस बेहतरीन समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने और नए लोगों से मिलने जुलने में करें ǀइससे आपके सामने नए अवसर खुलेंगे ǀ
🐟मीन राशिफल
आज आप अनुभव करेंगे कि आप सामान्य से कुछ अधिक बोल रहे हैं ǀ आप पिछले कुछ समय से चालाकी भरा व्यवहार कर रहे हैं लेकिन आज आप इससे खुद ही परेशानी अनुभव करेंगे ǀ आज आप वह सच्चाई नही उगलना चाहते जो शायद कईयों को अच्छी नही लगेगी ǀ आज के लिए किसी एकान्त कार्यकलाप की योजना बनाएं ,क्योंकि आज आप शायद दूसरों को अच्छा लगने वाला व्यवहार ना कर पायें ǀ
-

आज का राशिफल. 12.04.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
आप उर्जा से भरे हैं और आशावादी सोच रखते हैं ǀकुछ दिन पहले तक जो भी चीजें बिलकुल व्यर्थ लग रही थी,आज उतनी नही दिखेंगी ǀआपके दृष्टिकोण की दृढ़ता और जीवनशक्ति से आपको इस स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी ǀ आज का दिन अपनी सोच,विचारों और इच्छाओं को खुलकर व्यक्त करने के लिए भी बहुत उपयुक्त है ǀ सच्चे दिल से लक्ष्य प्राप्ति की कोशिश करें,आपको सफलता जरुर मिलेगी ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आज किसी कर एक अनोखी रोमांचक यात्रा पर जाना दुर्लभ हो सकता है, लेकिन आपका विचार बहुत मजेदार करने का है और ऐसा ही होगा। आप किसी भी तरह के शौक के साथ गिले-शिकवे दूर जा सकते हैं। आप पहले ही ऐसा करना चाह सकते थे,परन्तु आज सामने आने वाली सभी बातें स्पष्ट हो जाएंगी।
👫मिथुन राशिफल
आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे,लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें ǀ बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है,सहज बने रहें ǀ जब तक आपको जवाब नही मिल जाते ,अपना नजरिया दृढ ही रखें ǀदुसरे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ इस बारे में दोस्तों और सहकर्मियों से बात करना सही रहेगा ǀ
🦀कर्क राशिफल
दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ,लेकिन ऐसा हो सकता है कि आप छोटी सी बात के बारे में सोच-सोचकर परेशान हों ǀ ऐसा सोचना प्राक्रतिक है ,लेकिन इससे आपकी घर और कार्यस्थल की शांति और कार्य की गति प्रभावित होगी ǀयह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज आपके हर एक काम में आत्मविश्वास की झलक दिखेगी ǀ कुछ समय पहले तक बहुत मुश्किल दिखने वाली बाधाएं आज आसानी से पार हो जाएंगी ǀ आपकी संवाद कुशलता अब पहले से बेहतर है और आप लोगों को इसके चलते विश्वास में लेकर अपनी बात समझा पायेंगे ǀदिन किसी मुश्किल परियोजना पर काम करने के लिए भी उपयुक्त है ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगीǀ इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा ǀ अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पायेंगे ǀआपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी ,आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नही छोड़ सकते ǀ हालाँकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगीǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी तिच्क्त खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं ǀ आपका भाग्य आपके साथ है ,इसलिए जीतने का अच्छा मौका आपके पास रहेगा ǀ स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है ǀ आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे ǀ यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें ǀ
🏹धनु राशिफल
आज आप व्यावहारिकता की अपेक्षा रखने वाले कई मुद्दों में भावनात्मक व्यवहार करेंगे ǀस्पष्ट सोच रखते हुए यह समझने की कोशिश करें की आपकी इच्छाएं क्या हैं और आपके लिए अच्छा क्या हैं ǀ आपके भीतर कुछ ऐसी भावनाए पैदा हो सकती हैं जो आपको कुछ सीमायें लांघने के लिए उकसा सकती हैं ǀ ऐसी कोई भी फैसला लेने से पहले सब को सूचित कर दें ǀ
🐊मकर राशिफल
आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे ǀ आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं ǀ परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा ǀ शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी ǀ दिन बाधारहित गुजरेगा ǀ यात्रा कर सकते हैं ,सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है ǀ दूसरे विकल्प खुले रखें ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आप सच्चे और ईमानदार लोगों से मिलना पसंद करते हैं ǀलेकिन आज आपकी मुलाक़ात उनसे होगी जो मुखौटे लगाये रखते हैं ǀउन्हें पहचानने की कोशिश करें ǀ आपसे जल्दी फैसले लेना समय की मांग रहेगी ǀ किसी भी फैसले को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह सोच लें और फैसले लेने तक कोई भी अन्य काम न करें ǀ
🐟मीन राशिफल
आपकी एकाग्रता और विचारशक्ति इस समय अपने चरम पर है और इसीलिए आप अपने आसपास के लोगों की स्थिति के बारे में और भी संवेदनशील हैं ǀ इससे आपको पिछले कुछ मतभेद सुलझाने में मदद मिलेगी ǀ आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आ सकते हैं जिससे आप काफी पहले अलग हो गए थे ǀ यह समय आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढने का है,व्हाहे इसके लिए आपको कुछ झुकना ही क्यों न पड़े ǀ
-

आज का राशिफल 10.04.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेष राशिफल
आप इस वक़्त अलौकिक घटनाओं से प्रभावित रहेंगे ǀआप आज अपना दिन किसी रहस्यमयी मुद्दे की खोजबीन में बिताना चाहते हैं और कोई रहस्यमयी फिल्म या उपन्यास देख/पढ़ सकते हैं ǀआप किसी रहस्य पर से पर्दा उठाने का फैसला भी ले सकते हैं या किसी स्थिति/व्यक्ति के बारे में और अधिक जानने की कोशिश करेंगे ǀहालंकि,आपको यह सब करते हुए सावधान रहना होगा ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आप आज सृजनात्मक महसूस करेंगे और बहुत सारे कामों के लिए खुद को तैयार पायेंगे ǀ हालंकि आपको यह वास्तविक भय रहेगा कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे ? आपको यह समझना है कि सही नजरिये से आधा काम तो बिना किये ही हो जाता है ǀ यद्यपि सृजनात्मक और ऊर्जापूर्ण रहने के बावजूद आपका आत्मविश्वास आज साथ नही देगा ǀ
👫मिथुन राशिफल
ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है ǀआप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे ǀऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे ǀ
🦀कर्क राशिफल
आपके अफसर आपसे पुरानी रंजिश निकालने के लिए आपके काम में देर कर सकते हैं ǀ आप इसके कारण बहुत चिंता करेंगे,क्योकि इससे न केवल आपकी वर्त्तमान स्थिति बल्कि आगे आने वाली योजनायें भी प्रभावित होंगी ǀइस समय अपनी घरेलू खुशियों के कारण खुश रहें क्योकि इससे आपको नया उत्साह मिलेगा ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज अपना और आपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूलें ǀआज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है ǀबहुत ठंडा भोजन खाने से बचें ǀअगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो और अधिक ध्यान रखें ǀवित्तीय दृष्टि से ना फायदा ना नुकसान वाली स्थिति रहेगी हालाँकि आज कोई बड़ा निवेश ना करना ही ठीक रहेगा ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आपकी सफलता हासिल करने की इच्छा आज और बलवती होती जायेगी ǀ आप आज अपनी लिखित और वक्ता कला में सुधार के लिए कोशिश कर सकते हैं ǀ सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स पढ़ें या किसी कुशल आदमी से मार्गदर्शन ले लें ǀ हालाँकि इन सबके चक्कर में उनकी भी उपेक्षा ना करें जो लम्बे समय से आपके ध्यान और समय की प्रतीक्षा में हैं ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा ,या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं ǀ इसी समय आप अपने घर का नवीकरण ,नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ हालाँकि आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे,फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगाǀआपको अचानक यह लगने लगेगा कि जीवन में परिवार तथा करियर में संतुलन बनाना काफी आसान हो गया है ǀ आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामो में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा ǀआप घर या कार्यस्थल पर किसी करीबी की असमंजस की भावना को भी आज दूर कर पायेंगे ǀ
🏹धनु राशिफल
आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा ǀबहुत सारे काम कतार में हैं ǀ हालाँकि आप अपनी तरफ से उन सब कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे फिर भी सम्भावना यही है कि सब काम पूरे नही हो पायेंगे और आपको इस कारण तनाव होगा ǀ काम पूरे करने में और किसी की सहायता लेने से ना हिचकें,नही तो आप समय पर काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ
🐊मकर राशिफल
एक ऐसा व्यक्ति जो काफी लम्बे समय से आपके आस पास है लेकिन उस पर आप अधिक ध्यान नही दे रहे थे,आज से आप उसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू करेंगे ǀ यह महज एक उभरता हुआ रोमांस नही है,बल्कि मन और आत्मा का मिलन है जिससे आप खासे प्रभावित होंगे ǀ इसके बारे में अच्छे से सोच लें क्योकि अब यह व्यक्ति आपके साथ लम्बे समय तक रहेगा ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आप सृजनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं ,अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें ǀइससे आपको ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे ǀदिल की ना सुनें ,अपने दिमाग की सुनें ǀतर्कशक्ति से काम लें ǀअपनी ऊर्जा को सही जगह पर लगायें ǀनिवेश के लिए अच्छा दिन है ǀअधिक सावधानी की बजाय अपने आप को थोडा ढीला छोड़ दें,राहत मिलेगी ǀ
🐟मीन राशिफल
आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं और यह बात आपकी भाव –भंगिमा और नजरिये से साफ़ झलक रही है ǀ आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे ǀ महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगे ǀ अगर स्थितियां आपके पक्ष में नही भी दिख रही तब भी आप उन्हें अपने पक्ष में कर लेंगे और अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे ǀ
-

धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाया गया श्री बालाजी मंदिर का 11वां स्थापना दिवस
गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर, (निकट सेल टेस्ट ऑफिस) तारामंडल, गोरखपुर में हर माह की भांति आज भी मनाया गया स्थापना दिवस।

बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ ने बताया कि 9 मई 2025 को बालाजी मंदिर स्थापित हुआ था। उसी समय बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी जी यह संकल्प लिया था कि हर माह मंदिर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसी श्रृंखला में आज बालाजी दरबार में सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन आशुतोष सिंह की तरफ से किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। सबके सहयोग से यह कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। अपार संख्या में भक्तगणों प्रसाद ग्रहण किया। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की तरफ से सभी तारामंडल वासियों एवं सभी शद्धालुओं का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।
“श्री बालाजी कृपा हम सब पर बना रहे।”







