Category: टेक्नोलॉजी

  • गोरखपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ Luminous Dealers Meet, नई सोलर टेक्नोलॉजी और स्मार्ट एनर्जी सिस्टम पर हुई विशेष चर्चा

    गोरखपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ Luminous Dealers Meet, नई सोलर टेक्नोलॉजी और स्मार्ट एनर्जी सिस्टम पर हुई विशेष चर्चा

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, सौरभ मिश्रा, अंबरीश कुमार मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, राहुल देव सिंह,मनीष सिंह और राकेश मिश्रा ने डीलर्स को दी आधुनिक सोलर प्रोडक्ट्स की जानकारी

    गोरखपुर के होटल सरोवर पोर्टिको, विजय चौक में आयोजित “Luminous Dealers Meet & Lunch” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन Kamea Technologies Pvt. Ltd. द्वारा किया गया, जिसमें गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई डीलर्स, बिजनेस पार्टनर्स और सोलर सेक्टर से जुड़े लोगों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान ल्यूमिनस की नई सोलर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम और आधुनिक ऊर्जा समाधानों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।


    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर ल्यूमिनस के ब्रांच बिजनेस मैनेजर सौरभ मिश्रा, सीनियर मैनेजर सेल्स अंबरीश कुमार मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, Kamea Technologies के डायरेक्टर राहुल देव सिंह एवं राकेश मिश्रा सहित सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

     

    कार्यक्रम में ब्रांच बिजनेस मैनेजर सौरभ मिश्रा ने डीलर्स को कंपनी के नए सोलर प्रोडक्ट्स, हाई एफिशिएंसी सिस्टम और आने वाली तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ल्यूमिनस अब केवल इन्वर्टर कंपनी नहीं बल्कि “Integrated Solar Ecosystem Provider” के रूप में तेजी से आगे बढ़ रही है।


    वहीं सीनियर मैनेजर सेल्स अंबरीश कुमार मिश्रा ने प्रधानमंत्री योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी, सोलर इंस्टॉलेशन और आधुनिक Hybrid Solar Systems की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नई तकनीक वाले सिस्टम ग्राहकों को बेहतर बैकअप, कम बिजली खर्च और स्मार्ट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं देंगे।


    कार्यक्रम में अभिषेक द्विवेदी ने डीलर्स को बाजार में बढ़ती सोलर ऊर्जा की मांग और नई टेक्नोलॉजी के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में स्मार्ट और हाइब्रिड सोलर सिस्टम ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएंगे।


    कार्यक्रम के आयोजक एवं Kamea Technologies के डायरेक्टर राहुल देव सिंह और राकेश मिश्रा ने सभी डीलर्स एवं अतिथियों का “मोमेंटो” दे कर स्वागत करते हुए कहा कि पूर्वांचल में सोलर ऊर्जा का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और नई तकनीकों को लोगों तक पहुंचाने में डीलर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि Kamea Technologies लगातार ग्राहकों और डीलर्स को बेहतर सेवा एवं आधुनिक ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है।

    कार्यक्रम में इन प्रमुख प्रोडक्ट्स और तकनीकों की दी गई जानकारी:

    🔹 Helios Energy Storage Systems (BESS)
    एडवांस्ड Lithium-Ion बैटरी सिस्टम
    51.2V क्षमता के साथ हाई एनर्जी स्टोरेज
    फास्ट चार्जिंग और लंबा बैटरी लाइफ
    🔹 590Wp TOPCon Solar Panels
    हाई एफिशिएंसी नई जनरेशन सोलर पैनल
    ज्यादा पावर आउटपुट और कम क्षरण
    Mono/PERC तकनीक से बेहतर प्रदर्शन
    🔹 Smart Utility Inverters
    350kW तक के एडवांस्ड स्ट्रिंग इन्वर्टर
    Intelligent Grid-Tie और Remote Diagnostics फीचर्स
    कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए उपयुक्त
    🔹 NXH और TX Hybrid Solar Series
    Transformer-less तकनीक
    98.4% तक हाई एफिशिएंसी
    Battery-less Mode सपोर्ट
    Lithium और Lead Acid दोनों बैटरियों के साथ कम्पैटिबल
    🔹 ConnectX Smart App
    रियल टाइम पावर जेनरेशन मॉनिटरिंग
    मोबाइल ऐप के जरिए सिस्टम हेल्थ ट्रैकिंग
    IoT आधारित स्मार्ट कंट्रोल सुविधा

    कार्यक्रम की मुख्य बातें:

    दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
    बड़ी संख्या में डीलर्स की सहभागिता
    प्रधानमंत्री योजना और सब्सिडी की जानकारी साझा
    नई Hybrid Solar Technology को लेकर डीलर्स में उत्साह
    IP66 Rated वेदरप्रूफ इन्वर्टर बने आकर्षण का केंद्र
    कार्यक्रम के अंत में सभी डीलर्स को “मोमेंटो” भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। साथ ही नेटवर्किंग सेशन और लंच का आयोजन भी किया गया, जहां व्यापार विस्तार, तकनीकी सहयोग और सोलर सेक्टर की भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

  • गोरखपुर में होगा ‘ल्यूमिनस डीलर्स मीट’, सोलर कारोबार और नई टेक्नोलॉजी पर होगी चर्चा

    गोरखपुर में होगा ‘ल्यूमिनस डीलर्स मीट’, सोलर कारोबार और नई टेक्नोलॉजी पर होगी चर्चा

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    26 मई को होटल सरोवर पोर्टिको में आयोजित कार्यक्रम में जिले और आसपास के डीलर्स होंगे शामिल, कैमिया टेक्नोलॉजीज करेगी मेजबानी

    गोरखपुर में सोलर ऊर्जा सेक्टर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 26 मई 2026 को “ल्यूमिनस डीलर्स मीट एंड लंच” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम होटल सरोवर पोर्टिको, विजय चौक में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा, जिसकी मेजबानी कैमिया टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की जाएगी। कंपनी गोरखपुर में ल्यूमिनस सोलर की अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर है।

    कार्यक्रम में गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई सोलर डीलर्स, बिजनेस पार्टनर्स और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे। इस दौरान सोलर एनर्जी के नए प्रोडक्ट्स, आधुनिक टेक्नोलॉजी, बाजार की संभावनाओं और डीलर नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा होने की संभावना है।

    महत्वपूर्ण बिंदु:

    – आयोजन: Luminous Dealers Meet &     Lunch
    – आयोजक: Kamea Technologies Pvt. Ltd.
    – स्थान: होटल सरोवर पोर्टिको, विजय चौक, गोरखपुर
    – तारीख: 26 मई 2026 (मंगलवार)
    – समय: दोपहर 12 बजे

    सोलर सेक्टर में नेटवर्किंग और नई टेक्नोलॉजी की जानकारी साझा करना कैमिया टेक्नोलॉजी लंबे समय से सोलर और ऊर्जा समाधान के क्षेत्र में कार्य कर रही है और कंपनी का फोकस स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देना बताया जाता है।

     हाल के वर्षों में भारत में सोलर ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ी है और ल्यूमिनस जैसी कंपनियां स्मार्ट एवं आधुनिक सोलर और ऊर्जा स्टोरेज समाधान पर लगातार काम कर रही हैं।

    कार्यक्रम के अंत में डीलर्स के लिए नेटवर्किंग सेशन और लंच का भी आयोजन किया जाएगा।

  • जनगणना 2027 को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

    जनगणना 2027 को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

    संवाददाता – एस.पी. सिंह

    सहजनवां, (गोरखपुर)।

    जनगणना 2027 के सफल आयोजन एवं स्वजनगणना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को सहजनवां कस्बे स्थित मुरारी इंटर कॉलेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम सहजनवां केसरी नंदन तिवारी एवं जनगणना चार्ज अधिकारी तहसीलदार राकेश कुमार कन्नौजिया ने छात्र-छात्राओं को जनगणना के महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक स्वजनगणना करने के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होती है। इससे सरकार को जनसंख्या, शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक सुविधाओं की सही जानकारी प्राप्त होती है, जिसके आधार पर योजनाएं बनाई जाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जनगणना के प्रति जागरूक करें।

    कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी, उपप्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह, प्रवक्ता अनिल वर्मा एवं सहजनवां तहसील के लेखपाल अरुण शुक्ला उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

  • BRD मेडिकल कॉलेज कैंपस में आधुनिक ‘नेक्स्ट-जेन’ पोस्ट ऑफिस का भव्य लोकार्पण

    BRD मेडिकल कॉलेज कैंपस में आधुनिक ‘नेक्स्ट-जेन’ पोस्ट ऑफिस का भव्य लोकार्पण

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    बाबा राघव दास (BRD) मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के परिसर में आज दिनाँक 30-03-2026 को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब कैंपस में सुसज्जित अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट-जेन’ पोस्ट ऑफिस (Next-Gen Post Office) का भव्य लोकार्पण हुआ। गोरखपुर परिक्षेत्र के प्रथम N Gen डाकघर का लोकार्पण BRD मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा० रामकुमार जायसवाल के द्वारा पोस्टमास्टर जनरल श्री गौरव कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया ।

    डा०अश्वनी मिश्रा HOD , मेडिकल छात्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर केंद्र का विधिवत लोकार्पण किया गया l

    इस डाकघर से मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र , डॉक्टर , स्टाफ तथा ईलाज हेतु आने वाले मरीज लाभान्वित होंगे ।

  • गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण

    गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    सीएम योगी आदित्यनाथ 20 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक IT पार्क का करेंगे उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा रोजगार और स्टार्टअप का अवसर ।

    गोरखपुर, 25 मार्च। पूर्वांचल के प्रमुख शहर गोरखपुर में तकनीकी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में बने आधुनिक IT पार्क का लोकार्पण 26 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।

    करीब साढ़े तीन एकड़ क्षेत्र में निर्मित इस IT पार्क पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस परियोजना का निर्माण सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किया गया है।

    इस IT पार्क में स्टार्टअप्स और IT कंपनियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां 50 सीटर प्लग एंड प्ले कार्यक्षेत्र, 6000 वर्गफुट का इंक्यूबेशन स्पेस, आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम, 54 सीटों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम और हाई-स्पीड इंटरनेट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

    यह केंद्र IT, ITES और BPO सेक्टर के स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगा। साथ ही डेटा कलेक्शन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और रिमोट इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में नए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

    सरकार की योजना के तहत टियर-2 शहरों में तकनीकी उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के IT पार्क विकसित किए जा रहे हैं। गोरखपुर का यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्टार्टअप शुरू करने का प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस IT पार्क के शुरू होने से गोरखपुर न केवल औद्योगिक बल्कि तकनीकी हब के रूप में भी उभर सकता है, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

    IT पार्क गोरखपुर

    🔸 लोकार्पण: 26 मार्च
    🔸 उद्घाटनकर्ता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
    🔸 स्थान: गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण)
    🔸 क्षेत्रफल: लगभग 3.5 एकड़
    🔸 कुल लागत: ₹20 करोड़
    🔸 निर्माण एजेंसी: सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI)

    🔸 मुख्य सुविधाएं:

    ▪️ 50 सीटर प्लग एंड प्ले ऑफिस
    ▪️ 6000 वर्गफुट इंक्यूबेशन स्पेस
    ▪️ आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम
    ▪️ 54 सीटों का ऑडिटोरियम
    ▪️ हाई-स्पीड इंटरनेट

    🔸 किन सेक्टर को फायदा:

    ▪️ IT और ITES
    ▪️ BPO
    ▪️ स्टार्टअप्स

    🔸 संभावित लाभ:

    ✔️ युवाओं को रोजगार
    ✔️ स्टार्टअप को बढ़ावा
    ✔️ गोरखपुर बनेगा IT हब

  • UPSSF सहारनपुर डॉ एम पी सिंह के निर्देशन मे साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर अवेयरनेस के संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    UPSSF सहारनपुर डॉ एम पी सिंह के निर्देशन मे साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर अवेयरनेस के संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    ब्यूरो सहारनपुर,निष्पक्ष टुडे ;-

    श्रीमान सेनानायक 05वीं वाहिनी, UPSSF सहारनपुर डॉ एम पी सिंह के निर्देशन मे दुहाई डिपो एडमिन बिल्डिंग में साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर अवेयरनेस के संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर प्रसिद्ध साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे, उनसे बचाव के उपाय तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सभी को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।

    कार्यक्रम के दौरान डॉ. टंडन द्वारा फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, फेक लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनसे बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए।

    इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करना था।

  • मुख्यमंत्री योगी के लिए यूपी सरकार का नया अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर सेवा में शामिल

    मुख्यमंत्री योगी के लिए यूपी सरकार का नया अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर सेवा में शामिल

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित हवाई यात्रा के लिए इटली की कंपनी लियोनार्डो का अत्याधुनिक अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलीकॉप्टर खरीद लिया है और अब यह सरकारी उपयोग में शामिल हो चुका है।

    करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाला यह डबल इंजन हेलीकॉप्टर दुनिया के सबसे सुरक्षित वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों में माना जाता है। इसे खासतौर पर मुख्यमंत्री और अन्य वीवीआईपी मूवमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

    यह हेलीकॉप्टर खराब मौसम और रात में भी सुरक्षित उड़ान भरने में सक्षम है। इसमें उन्नत एवियोनिक्स, क्रैश-सेफ्टी सिस्टम और बुलेटप्रूफ सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे वीवीआईपी यात्रा और अधिक सुरक्षित हो सकेगी।

    AW139 हेलीकॉप्टर एक बार में 12 से 15 लोगों को ले जाने की क्षमता रखता है और इसकी तेज रफ्तार व हाई-टेक नेविगेशन सिस्टम इसे अपने वर्ग के सबसे भरोसेमंद हेलीकॉप्टरों में शामिल करते हैं।

  • निःशुल्क अंतरिक्ष विज्ञान,आपके द्वार, विज्ञान क्रांति की नई शुरुआत

    निःशुल्क अंतरिक्ष विज्ञान,आपके द्वार, विज्ञान क्रांति की नई शुरुआत

    डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन, गोरखपुर द्वारा दिनांक 02/02/2026 से दिनांक 12/02/2026 तक आयोजित किए जाएंगे विज्ञान पर आधारित तमाम हैंड्स ऑन एक्टिविटी एवं दूरबीनों द्वारा आकाश दर्शन कार्यक्रम एवं विशेष व्याख्याओं द्वारा निःशुल्क कार्यक्रम।

    विज्ञान जनजागरण की ऐतिहासिक पहल एवं निःशुल्क विज्ञान सभी के लिए।

    निःशुल्क हैंड्स-ऑन एक्टिविटी एवं वैज्ञानिक व्याख्यानों से समाज में वैज्ञानिक चेतना का नवप्रकाश।

    विज्ञान अब किताबों तक सीमित नहीं!
    डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन, गोरखपुर लेकर आ रहा है, निःशुल्क हैंड्स-ऑन विज्ञान क्रांति एवं दूरबीनों से आकाश दर्शन कार्यक्रम।

    नोट :-  समस्त संस्थानों हेतु विशेष सूचना।

    कोई भी स्कूल, कॉलेज, संस्था या संगठन अपने परिसर में निःशुल्क विज्ञान कार्यशाला आयोजित कराने हेतु डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन से संपर्क कर सकता है,साथ ही होने बाली है विज्ञान जनजागरण की ऐतिहासिक पहल — डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क हैंड्स-ऑन साइंस एक्टिविटी कार्यक्रमों की शुरुआत।

    डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन, गोरखपुर बन रहा है विज्ञान क्रांति का केंद्र।

    निःशुल्क हैंड्स-ऑन एक्टिविटी से जन-जन तक पहुँचेगा विज्ञान

    देश के प्रसिद्ध विज्ञान संचारक, खगोलविद एवं विषय विशेषज्ञों की सहभागिता से विद्यार्थियों और आमजन में वैज्ञानिक सोच को मिलेगा नया आयाम, डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन गोरखपुर का विज्ञान प्रसार में बड़ा कदम साबित होने जा रहा है।
    स्कूल, कॉलेज व संस्थानों में होंगे निःशुल्क विशेष वैज्ञानिक जन जागरुकता आयोजन, देशभर के ख्यातिप्राप्त विज्ञान विशेषज्ञ देंगे विशेष मार्गदर्शन।

    विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष विज्ञान सहित विज्ञान की विविध शाखाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरल, रोचक और व्यवहारिक रूप में पहुँचाने के उद्देश्य से डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन, गोरखपुर द्वारा तमाम जगहों पर, विज्ञान पर आधारित विशेष निःशुल्क हैंड्स-ऑन एक्टिविटी कार्यक्रमों की एक व्यापक एवं युगांतरकारी श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है।

    इन कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि वैज्ञानिक सोच, तार्किक दृष्टिकोण और प्रयोगों पर आधारित शिक्षा को जन-जन की भाषा बना कर हरेक तक पहुँचाकर समाज में एक प्रमुख सकारात्मक वैज्ञानिक परिवर्तन को गति देना है। आधुनिक विज्ञान पर आधारित उपकरणों एवं प्रत्यक्ष प्रयोगों के माध्यम से आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम बच्चों, विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों एवं आम जनमानस के साथ ही सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होंगे।

    डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन के तत्वावधान में होने जा रहे इन विशेष आयोजनों के माध्यम से विज्ञान को किताबी सीमाओं से बाहर निकालकर वास्तविक धरातल पर प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे प्रतिभागी स्वयं प्रयोग कर विज्ञान को समझ सकें। यह पहल न केवल नवीन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि समाज में वैज्ञानिक चेतना के व्यापक प्रसार का माध्यम भी बनेगी।

    इन कार्यक्रमों की विशेषता यह है कि इन्हें पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है। कोई भी स्कूल, विद्यालय, महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन अथवा अन्य समूह, डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन से मोबाइल नंबर: 8114181543 पर संपर्क कर अपने परिसर में इन विज्ञान आधारित कार्यशालाओं एवं हैंड्स-ऑन एक्टिविटी एवं तमाम अन्य कार्यक्रमों का निःशुल्क आयोजन करवा सकते हैं।
    आगामी आयोजनों में विषय विशेषज्ञों के रूप में गुजरात से विख्यात विज्ञान प्रसारक श्री सी. चंद्रमौली जी, एवं हरियाणा से प्रसिद्ध विज्ञान संचारिका एवं हैंड्स-ऑन एक्टिविटी विशेषज्ञ श्रीमती चित्रा सिंह जी, फाउंडेशन के सी०ई० ओ० श्री राहुल व्यास जी खगोल-भौतिकविद श्री संतोष कुमार जी, श्री गिरिजेश जी,(संयोजक) ,श्री शोभित कुमार श्रीवास्तव ( डॉ० टैक्सो), डॉ० अनूप कुमार सिंह ( गणितज्ञ), राम कृपाल, मुस्तन शेरुल्लाह एवं खगोलविद अमर पाल सिंह, हरि शंकर ( रिसर्चर), राजेश कुमार (फैब्रिकेटर),नवीन कुमार, अरविंद सिंह पटेल, राज नारायण,कार्तिक परिधि,अमरेश कुमार,राम सिंह (प्रोजेक्ट मैनेजर), अविनाश भास्कर (रोबोटिक्स विशेषज्ञ), आदि सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले अनेकों प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों की सहभागिता, मार्गदर्शन एवं सक्रिय भूमिका सुनिश्चित रहेगी।

    इन विशेषज्ञों द्वारा दिए जाने वाले वैज्ञानिक व्याख्यान एवं दूरबीनों द्वारा एवं हैंड्स ऑन एक्टिविटी कार्यक्रमों के माध्यम से प्रयोगात्मक सत्र निश्चित रूप से प्रतिभागियों के भीतर वैज्ञानिक जिज्ञासा, नवाचार और अनुसंधान की भावना को सुदृढ़ करेंगे।
    डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन की फाउंडर श्रीमति प्रिया यादव ने बताया कि यह पहल विज्ञान को जन-जन की भाषा में, सरल, सुलभ और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में एक अद्वितीय, अनुकरणीय एवं दूरदर्शी प्रयास है, जिसके माध्यम से आने वाले भविष्य में हमारे देश भारत के तमाम महान वैज्ञानिकों के योगदानों को और भी अधिक आगे बढ़ाते हुए, विक्रम अंबालाल साराभाई एवम् डॉ०ए० पी० जे० अब्दुल कलाम साहब, प्रो०सतीश धवन, जयंत विष्णु नार्लीकर एवं कल्पना चावला (अंतरिक्ष यात्री) सुनीता विलियम्स (अंतरिक्ष यात्री) राकेश शर्मा (अंतरिक्ष यात्री) और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (अंतरिक्ष यात्री) एवं उनके जैसे अन्य महान वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं महान वैज्ञानिकों जैसे भविष्य के वैज्ञानिक बन सकें, जो आने वाले समय में समाज को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

    News Courtesy :- डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश (भारत),  ई-मेल : info@dansf.org

  • आधुनिक रीजनल एनेस्थीसिया व एनाल्जीसिया से सर्जरी हुई अधिक सुरक्षित और दर्द-मुक्त

    आधुनिक रीजनल एनेस्थीसिया व एनाल्जीसिया से सर्जरी हुई अधिक सुरक्षित और दर्द-मुक्त

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    GRACE-1.0 में एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की अहम भूमिका पर विशेषज्ञों की विस्तृत चर्चा

    आज के दौर में सर्जरी की सफलता केवल ऑपरेशन टेबल तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि मरीज की संपूर्ण सुरक्षा, ऑपरेशन के बाद दर्द से राहत और शीघ्र सामान्य जीवन में वापसी भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो गई है। इन सभी पहलुओं में एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की भूमिका अत्यंत केंद्रीय और निर्णायक होती है।

    इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर के एनेस्थीसियोलॉजी, पेन मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर विभाग द्वारा GRACE-1.0 (Gorakhpur Regional Anaesthesia Continuing Education 2026) का आयोजन किया गया।

    यह शैक्षणिक कार्यक्रम संस्थान की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता, (सेवानिवृत्त) के सक्रिय एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य मरीजों को सुरक्षित, वैज्ञानिक तथा दर्द-मुक्त एनेस्थीसिया एवं पेन मैनेजमेंट सेवाएं प्रदान करना है।

    कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि रीजनल एनेस्थीसिया केवल सर्जरी के दौरान शरीर के किसी हिस्से को सुन्न करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य ऑपरेशन के बाद लंबे समय तक दर्द से राहत (एनाल्जीसिया) प्रदान करना भी है।

    अनेक सर्जरी में जनरल एनेस्थीसिया के साथ-साथ अल्ट्रासाउंड की सहायता से नर्व ब्लॉक्स दिए जाते हैं, जिससे सर्जरी के बाद होने वाला दर्द काफी हद तक कम हो जाता है। कुछ विशेष परिस्थितियों में केवल रीजनल एनेस्थीसिया से ही सर्जरी संभव होती है, जबकि कई जटिल मामलों में एक से अधिक नर्व ब्लॉक्स का संयोजन भी किया जाता है।

    विशेषज्ञों के अनुसार आधुनिक रीजनल एनेस्थीसिया तकनीकों से मरीजों को कई लाभ मिलते हैं, जिनमें शामिल हैं—

    * जनरल एनेस्थीसिया की दवाओं की आवश्यकता में कमी
    * ऑपरेशन के बाद तेज दर्द की संभावना कम होना
    * ओपिऑइड एवं तीव्र दर्द निवारक दवाओं पर निर्भरता घटना
    * उल्टी, चक्कर, अत्यधिक सुस्ती और सांस संबंधी जटिलताओं में कमी
    * मरीज का जल्दी बैठना, चलना और फिजियोथेरेपी शुरू कर पाना

    GRACE-1.0 में विशेषज्ञों ने बताया कि—

    * कंधे और हाथ की सर्जरी में नर्व ब्लॉक्स से लंबे समय तक प्रभावी दर्द राहत मिलती है
    * घुटने और हिप सर्जरी के बाद मरीज जल्दी चलने-फिरने में सक्षम हो जाता है
    * पेट और छाती की सर्जरी में विशेष ब्लॉक्स से ऑपरेशन के बाद कई घंटों तक आराम मिलता है

    इन सभी तकनीकों का उद्देश्य केवल सर्जरी कराना नहीं, बल्कि सर्जरी के बाद मरीज को अधिकतम आराम और शीघ्र रिकवरी प्रदान करना है।

    मल्टीमोडल एनाल्जीसिया: दर्द प्रबंधन का आधुनिक दृष्टिकोण

    कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि आज दर्द नियंत्रण के लिए एक ही दवा पर निर्भर रहने के बजाय विभिन्न तरीकों का संयोजन अपनाया जाता है, जिसे मल्टीमोडल एनाल्जीसिया कहा जाता है।

    इसमें नर्व ब्लॉक्स, हल्की दर्द निवारक दवाएं और अन्य सहायक उपाय शामिल होते हैं, जिससे मरीज अधिक सुरक्षित रहता है और गंभीर दवाओं की आवश्यकता कम पड़ती है।
    कार्यक्रम के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन की सहायता से नसों को प्रत्यक्ष देखकर दवा देने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इससे दवा सही स्थान पर पहुंचती है और जटिलताओं की संभावना न्यूनतम हो जाती है।

    विशेषज्ञों ने बताया कि एनेस्थीसियोलॉजिस्ट—
    * सर्जरी से पहले मरीज का संपूर्ण मूल्यांकन करते हैं
    * ऑपरेशन के दौरान जीवन-रक्षक निगरानी रखते हैं
    * ऑपरेशन के बाद दर्द नियंत्रण और रिकवरी की जिम्मेदारी निभाते हैं
    * आईसीयू और इमरजेंसी सेवाओं में भी अहम भूमिका निभाते हैं
    इस कार्यक्रम का आयोजन प्रो. (डॉ.) संतोष कुमार शर्मा,
    प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, एनेस्थीसियोलॉजी, पेन मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर, एम्स गोरखपुर
    के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉ. प्रियंका द्विवेदी रहीं।
    मरीजों के लिए महत्वपूर्ण संदेश

    डॉक्टरों ने मरीजों को सलाह दी कि सर्जरी से पहले वे—
    * ऑपरेशन के बाद दर्द से राहत के उपलब्ध विकल्पों के बारे में जानकारी लें
    * अपनी सभी बीमारियों और दवाओं की सही जानकारी दें
    * एनेस्थीसियोलॉजिस्ट से खुलकर संवाद करें
    इससे उपचार अधिक सुरक्षित, दर्द-मुक्त और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने वाला बनता है।

  • B R D मेडिकल कॉलेज के एम.आर.यू. को मिली बड़ी वैश्विक पहचान;

    B R D मेडिकल कॉलेज के एम.आर.यू. को मिली बड़ी वैश्विक पहचान;

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    यू.पी. हेल्थ टेक कॉन्क्लेव 1.0 में बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज के एम.आर.यू. को मिली बड़ी वैश्विक पहचान; चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री ने सौंपा प्रतिष्ठित ICH ISO14155:2020  प्रमाणपत्र

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल क्लार्क्स अवध में आयोजित ‘यू.पी. हेल्थ टेक कॉन्क्लेव 1.0’ के दौरान चिकित्सा नवाचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई। प्रदेश के माननीय चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री, श्री मयंकेश्वर शरण सिंह द्वारा बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर की मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (MRU) के नोडल ऑफिसर डॉ. राज किशोर सिंह को ‘ICH ISO 14155:2020’ (मानव विषयों के लिए चिकित्सा उपकरणों की नैदानिक जांच) का मास्टरक्लास सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

    इस गरिमामयी अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार आईएएस अवनीश अवस्थी, एसीएस अमित घोष, चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक डॉ. सारिका मोहन, यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल की एमडी एवं सीईओ आईएएस कृतिका शर्मा, तथा बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं डीन प्रो. (डॉ.) राम कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    वैश्विक मानकों पर खरा उतरेगा बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज

    यह प्रमाणपत्र मिलने के बाद बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज की एम.आर.यू. अब विश्व स्तरीय नैदानिक परीक्षणों (World Standard Clinical Trials) के लिए सक्षम हो गई है। इसका सीधा लाभ प्रदेश के चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिकों और स्टार्टअप्स को मिलेगा।

    मुख्य लाभ:

     नवाचार को बढ़ावा: अब एम.आर.यू. में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चिकित्सा उपकरणों का परीक्षण हो सकेगा।

    • पेटेंट और मार्केटिंग: यहाँ होने वाले परीक्षणों के आधार पर नए चिकित्सा उपकरणों को न केवल पेटेंट कराने में आसानी होगी, बल्कि उन्हें वैश्विक बाजार में बेचने (मार्केटिंग) के लिए जरूरी मान्यता भी प्राप्त होगी।

    • आत्मनिर्भर भारत: यह कदम चिकित्सा उपकरणों के निर्माण में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

    इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज को मिली यह अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली के प्रति वैश्विक विश्वास को और मजबूत करेगी।

    डॉ. राज किशोर सिंह ने इस उपलब्धि को पूरी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया और कहा कि इससे पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में मेडिकल रिसर्च के नए द्वार खुलेंगे।