सीआईएसएफ दिल्ली ने मेरठ को 2-1 किया पराजित

Written by

in

स्व. विरेंद्र प्रताप शाही स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट बक्सर बिहार ने बीएफए बहराइच को 4–0 से दी शिकस्त
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज स्वर्गीय विरेंद्र प्रतापशाही की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में बक्सर (बिहार) की टीम ने बीएफए बहराइच को 4–0 से करारी शिकस्त दी।
बक्सर की ओर से पहले हाफ में 21वें मिनट में अनिकेत और 26वें मिनट में अली असगर ने गोल कर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में 68वें मिनट में मनोज तथा 70वें मिनट में अगम ने गोल कर जीत सुनिश्चित की। बीएफए बहराइच की टीम पूरे मैच में गोल करने में असफल रही। इस प्रकार बक्सर की टीम 4-0 विजयी हुई
दिन के दूसरे मुकाबले में मेरठ और सीआईएसएफ दिल्ली की टीमें आमने-सामने रहीं। मेरठ की ओर से खेल के 13वें मिनट में कुणाल ने पहला गोल कर बढ़त दिलाई, लेकिन सीआईएसएफ दिल्ली ने शानदार वापसी करते हुए 24वें मिनट में राजदीप और 28वें मिनट में मनिंदर के गोल से मुकाबला 2–1 से अपने नाम कर लिया। इस प्रकार सीआईएसएफ दिल्ली 2-1 से विजयी रहा।
पहले मैच के मुख्य अतिथि श्रीनाथ तिवारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दिनेश पांडे प्रधान प्रतिनिधि सिधुआपार उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री हरकिशोर राय, चंदन पांडे, राहुल पांडे, उद्भव मुन्ना साहिन एवं राजू साही मौजूद रहे।
दूसरे मैच के मुख्य अतिथि विधायक श्री शलभ मणि त्रिपाठी,ब्लॉक प्रमुख राम आशीष राय रहे।
आयोजक मंडल के अध्यक्ष रमेश शाही, महासचिव प्रशांत शाही, शैलेन्द्र राय (पिन्टु राय) अतुल शाही, धन्नजय सिंह,सौरभ शाही, अभिमन्यु सिंह सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए स्थानीय लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *