चार सौ करोड़ की ठगी मामले में फरार निहारिका वेंचर्स कंपनी के एमडी अभिषेक द्विवेदी

प्रयागराज -चार सौ करोड़ की ठगी मामले में फरार निहारिका वेंचर्स कंपनी के एमडी अभिषेक द्विवेदी को पुलिस ने – पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। उसे संरक्षण देने वाले प्रापर्टी डीलर व तांत्रिक टीकम चंद्र जायसवाल उर्फ प्रीतमनाथ को भी पकड़ लिया गया है। दोनों को रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
गोविंदपुर निवासी अभिषेक द्विवेदी ने वर्ष 2020 में पत्नी निहारिका के नाम पर निहारिका वेंचर्स कंपनी खोली। इसमें वह अपनी पत्नी के साथ लोगों से शेयर बाजार व रियल एस्टेट में रुपये निवेश करवाता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *